Up police online FIR – उत्तर प्रदेश में ऑनलाइन एफआईआर कैसे दर्ज करें? जानें

FIR Up Police द्वारा प्रदान की जाने वाली एक ऑनलाइन सुविधा है, जो लोगों को पुलिस स्टेशन जाए बिना शिकायत Fir दर्ज कराने में सक्षम बनाती है। यह सेवा 24/7 घण्टे उपलब्ध है, और आप इसका उपयोग किसी भी अपराध के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए कर सकते हैं, जिसमें चोरी, डकैती, हमला, बलात्कार, साइबर अपराध और अन्य कई अपराध शामिल हैं।

FIR का फुल फॉर्म “First Information Report” होता है, एक एफआईआर लिखित दस्तावेज होता है जो भारत के पुलिस विभाग द्वारा तैयार किया जाता है, ऑनलाइन FIR दर्ज करने के लिए आपको UP POLICE की वेबसाइट पर जाना होगा और आवश्यक विवरण जैसे कि शिकायतकर्ता का नाम, संपर्क विवरण, अपराध की प्रकृति, घटना का समय और स्थान एवं अन्य प्रासंगिक जानकारी भरनी होगी। एक बार जब आप शिकायत दर्ज कर देते हैं, तो आपको एक अद्वितीय संदर्भ संख्या के साथ एक पावती पर्ची प्राप्त होगी, जिसका उपयोग आप अपनी शिकायत की स्थिति को ट्रैक करने के लिए कर सकते हैं।

online fir up police
Online FIR Up Police

Up Police Online Fir को गंभीरता से लेती है और उन्हें नियमित Fir के बराबर मानती है। पुलिस आपकी शिकायत की जांच करेगी और कानून के अनुसार उचित कार्रवाई करेगी। हालांकि, यदि आपकी शिकायत पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है या इसमें कोई गंभीर अपराध शामिल है, तो यह अनुशंसा की जाती है कि आप भौतिक एफआईआर दर्ज करने के लिए निकटतम पुलिस स्टेशन जाएं।

सभी शिकायतकर्ता जो आधिकारिक वेबसाइट Uppolice.gov.in और UPCOP App के माध्यम से Online FIR UP दर्ज कराने की इच्छा रखते हैं, आज हम उन्हें यूपी पुलिस एफआईआर पोर्टल और ऐप पर Online Fir दर्ज करने और Online Fir स्टेटस चेक करने, एफआईआर पावती नंबर से एफआईआर को कैसे ट्रैक करें इत्यदि संबंधित सभी जानकारियों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देंगे।

up police online fir 2023 – का संक्षिप्त विवरण

लेख का नामOnline FIR Up Police / उत्तर प्रदेश में ऑनलाइन एफआईआर कैसे दर्ज करे?
लेख कैटेगरी सरकारी योजना
FIR का फुल फॉर्मFIRST INFORMATION REPORT
आधिकारिक वेबसाइट https://uppolice.gov.in/
लाभार्थी उत्तर प्रदेश राज्य में निवास करने वाले सभी व्यक्ति
विभाग का नाम उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग
वर्ष2023-24
Online FIR Up Police

Up Police Online FIR कैसे फाइल करें?

उत्तर प्रदेश में निवास करने वाला यदि कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे up police में online fir दर्ज कराना चाहता है तो इसकी संपूर्ण जानकारी नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है जिसके अनुसार आप घर बैठे up police online fir दर्ज करा सकतें है-

  • यदि कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन FIR फाइल करना चाहता है तो उसे सर्वप्रथम उत्तर प्रदेश पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट -Uppolice.gov.in पर जाना है।
  • होम पेज पर स्थित 3 लाइन वाले आइकन पर क्लिक कर देना है जैसा कि नीचे चित्र में प्रदर्शित किया जा रहा है।
Online FIR Up Police
  • इस आइकन पर क्लिक करने के पश्चात विभिन्न प्रकार के विकल्प प्रदर्शित होने लगेंगे जिसमें शिकायतकर्ता को सिटीजन सर्विस वाले विकल्प पर क्लिक कर देना हैं।
  • सिटीजन सर्विस वाले विकल्प पर क्लिक करने के पश्चात विभिन्न प्रकार के विकल्प प्रदर्शित होंगे, जिसमें से शिकायतकर्ता को ईएफआईआर वाले विकल्प का चयन करना है।
  • एफ आई आर वाले विकल्प का चयन करने के पश्चात एक नया पेज ओपन होगा जिसमें आपको नीले रंग से प्रदर्शित क्रिएट सिटीजन लॉगइन वाले विकल्प पर क्लिक कर देना हैं।
Online FIR Up Police
  • जिसके बाद आपको अपनी सिटीजन लॉगइन आईडी क्रिएट कर लेना है सिटीजन लॉगइन आईडी क्रिएट करने के पश्चात आपको एक यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त हो जाएगा।
  • लॉगइन आईडी और पासवर्ड प्राप्त हो जाने के पश्चात आप फिर उसी पेज पर जाएं और अपना लॉगइन आईडी पासवर्ड डालकर लॉगइन कर ले।
  • जिसके बाद आप पूछी गई संबंधित जानकारी के अनुसार अपनी ऑनलाइन FIR UP POLICE को दर्ज करा ले ।
  • up police online fir दर्ज कराने के पश्चात आपके नजदीकी थाना प्रभारी के पास FIR ट्रांसफर कर दी जाएगी।
  • आप अपनी ईमेल आईडी के माध्यम से इस Fir की ऑनलाइन कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं।

घर बैठे Online FIR Up को कैसे देखें?

यदि कोई भी व्यक्ति घर बैठे ऑनलाइन fir के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहता है, तो उसे इस पोर्टल के माध्यम से यह सुविधा भी प्रदान की जाती है अब fir की स्थित जानने के लिए बार बार पुलिस दफ्तर जानें की आवश्यकता नहीं है आप घर बैठे भी fir की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं हाई कोर्ट के आदेश अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस को जनवरी माह से सभी fir को ऑनलाइन माध्यम से अपडेट करने का निर्देश दिया गया है जिससे कि नागरिकों को अत्यधिक सुविधा मिल सके।

Online Up Police Fir Status कैसे चेक करें?

जो भी व्यक्ति online fir status check up police करना चाहते हैं वह निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर कर अपने online fir status check कर देख सकते हैं-

  • ऑनलाइन FIR का स्टेटस देखने के लिए सर्वप्रथम उत्तर प्रदेश पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है- https://uppolice.gov.in/
  • वेबसाइट के होम पेज पर स्थित लॉगइन आईडी और पासवर्ड वाले विकल्प पर क्लिक कर देना है और वहां पर अपनी आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर लेना हैं।
  • आईडी और पासवर्ड डालने के पश्चात आपके सामने सिटीजन सर्विस वाला पेज ओपन हो जाएगा। इस पेज के माध्यम से आप उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा दी जाने वाली सभी सेवाओं का लाभ ले सकतें हैं।
  • सभी विकल्पों में से आपको एक विकल्प एफ आई आर और FIR एप्लीकेशन फॉर्म वाले विकल्प को चुनना है।
  • इस फॉर्म में आपको FIR नंबर, जिला, पुलिस स्टेशन और वर्ष का चुनाव करना होगा फिर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करने के पश्चात संबंधित FIR का विवरण प्रदर्शित होने जाएगा, जिसमें आप FIR संबंधित सभी जानकारियों के बारे में अध्ययन प्राप्त कर सकते।

उत्तर प्रदेश में ऑनलाइन FIR संबंधित महत्वपूर्ण लिंक्स

UP Police की आधिकारिक वेबसाइटक्लिक करें
Online FIR करेंक्लिक करें
Online Fir Status Checkक्लिक करें
ऑनलाइन एफआईआर देखेक्लिक करें
यूपी पुलिस एफआईआर एप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
Online FIR Up Police

online fir up police संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

Up police Online FIR कैसे करें?

उत्तर प्रदेश में ऑनलाइन एफआईआर(Online FIR Up Police) दर्ज करने के लिए सर्वप्रथम उत्तर प्रदेश पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, उसके बाद मेनू पर क्लिक करें, उसके बाद सिटीजनशिप सर्विस वाले विकल्प का चयन करें , उसके बाद क्रिएट सिटीजनशिप आईडी वाले विकल्प का चयन करें उसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्टर कर लेना हैं जिसके बाद आपको एक यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा पुनः उसी पेज में यूजर आईडी और पासवर्ड को डालकर आप अपनी FIR से संबंधित शिकायत को दर्ज करा सकते हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस का आपातकालीन नंबर कौन सा है?

यदि कोई भी व्यक्ति आपातकालीन स्थिति में पड़ जाता है या किसी सहायता की जरूरत उत्पन्न हो जाती है तो उसे उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए यूपी पुलिस के आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल करना है और वहां पर संबंधित जानकारी का विवरण देना है जिसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस आपकी सेवा में मौजूद रहेगी।

उत्तर प्रदेश पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी पुलिस के लिए आधिकारिक वेबसाइट-https://uppolice.gov.in/ जारी की गई हैं।

Fir का Full Form ( फुल फॉर्म )क्या होता है?

FIRST INFORMATION REPORT