Ladli Laxmi Yojana 2.0 मध्य प्रदेश सरकार की अपडेटेड योजना है, जिसे बेटियों की शिक्षा और भविष्य को और मजबूत बनाने के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के तहत बालिकाओं को जन्म से लेकर 21 वर्ष की आयु तक अलग-अलग चरणों में आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे वे पढ़ाई जारी रख सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।
Mukhyamantri Ladli Laxmi Yojana में बालिका और उसके माता-पिता के लिए बीमा कवरेज शामिल है, जो अप्रत्याशित परिस्थितियों के मामले में सुरक्षा प्रदान करती है। यह प्रावधान वित्तीय बोझ को कम करने में मदद करता है और परिवार को सुरक्षा की भावना प्रदान करता है, यह सुनिश्चित करता है कि लड़की का भविष्य सुरक्षित रहे, और यह योजना केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका मकसद समाज में बेटियों के प्रति सोच बदलना, शिक्षा को बढ़ावा देना और बाल विवाह जैसी समस्याओं को रोकना भी है।
Mukhyamantri Ladli Laxmi Yojana का संक्षिप्त विवरण
| पोस्ट का नाम | Mukhyamantri Ladli Laxmi Yojana |
| पोस्ट कैटेगरी | सरकारी योजना |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://ladlilaxmi.mp.gov.in |
| उद्देश्य | मध्य प्रदेश में लिंगानुपात सूचकांक में सुधार लाना |
| जारीकर्ता | मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश सरकार |
| हेल्पलाइन ईमेल | ladlilaxmi.wcd@mp.gov.in |
| राज्य | मध्य प्रदेश |
Ladli Laxmi Yojana 2.0 Objectives (योजना के उद्देश्य)
इस योजना के मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित हैं:
- मध्य प्रदेश में लिंगानुपात (Gender Ratio) में सुधार लाना
- बालिकाओं के जन्म के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना
- लड़कियों की शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार करना
- जनसंख्या वृद्धि दर को नियंत्रित करना
- परिवार नियोजन को बढ़ावा देना
- कन्या भ्रूण हत्या और शिशु हत्या को रोकना
- बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए मजबूत आधार तैयार करना
- बाल विवाह को हतोत्साहित करना और कानूनी उम्र में विवाह को बढ़ावा देना
- बालिकाओं के विकास के लिए सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण तैयार करना.
How to Apply For Ladli Laxmi Yojana 2.0
यदि आप मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो इसकी प्रक्रिया नीचे बताई गई है जिसे पढ़कर आप अपना रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक कर सकते हैं: –
- सबसे पहले मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना की आधिकारिक वेबसाइट (https://ladlilaxmi.mp.gov.in/) पर जाएं।
- होम पेज पर दिखाई दे रहे “आवेदन करें (Apply)” विकल्प पर क्लिक करें।

- अब नए पेज पर दिए गए सभी दिशा-निर्देशों (Guidelines) को ध्यान से पढ़ें और उन्हें टिक (✔️) करके “आगे बढ़ें (Continue)” बटन पर क्लिक करें।

- इसके बाद खुले हुए पेज में:
- पहले बॉक्स में लाडली की समग्र आईडी (Samagra ID) दर्ज करें
- दूसरे बॉक्स में परिवार की समग्र आईडी दर्ज करें, फिर “आगे बढ़ें (Proceed)” पर क्लिक करें।

- अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलेगा, जिसमें परिवार और बालिका से संबंधित जानकारी मांगी जाएगी। सभी जानकारी सही और ध्यानपूर्वक भरें।
- आवश्यक जानकारी भरने के बाद फॉर्म को Submit (सबमिट) कर दें। फॉर्म सफलतापूर्वक जमा होने के बाद आपका Ladli Laxmi Yojana Registration पूरा हो जाएगा और आप भविष्य में इसका स्टेटस या सर्टिफिकेट भी देख सकेंगे।
Madhya Pradesh Ladli Laxmi Yojana Documents Required
यदि आप लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास में लिखित दस्तावेज होना अनिवार्य है:-
- समग्र आईडी
- आधार कार्ड
- बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
- माता पिता का पहचान पत्र
- बैंक अकॉउंट पासबुक
- निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
आवेदन फॉर्म के साथ कुछ दस्तावेज जमा होंगे जिनकी जानरी निम्नलिखित है –
आवेदन फॉर्म भरने के बाद कुछ आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य होता है, जिनकी जानकारी नीचे दी गई है। आवेदन करते समय सभी जरूरी फोटो और दस्तावेजों को निर्धारित फॉर्मेट और साइज़ के अनुसार तैयार करके फॉर्म के साथ संलग्न करें। सभी दस्तावेज केवल निम्न फॉर्मेट में ही मान्य होंगे:
- JPG / JPEG / PNG / GIF
इसके अलावा किसी अन्य फॉर्मेट को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
बालिका की माता के साथ ली गई फोटो का साइज 40 KB से 100 KB के बीच होना चाहिए। अन्य सभी दस्तावेजों को भी निर्धारित फॉर्मेट और साइज में तैयार करके अपलोड करें। यदि आप ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं, तो दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करें, और यदि ऑफलाइन आवेदन कर रहे हैं, तो सभी दस्तावेज फॉर्म के साथ अटैच करके जमा करें।
Ladli Laxmi Yojana 2.0 Eligibility (सामान्य प्रकरण)
सामान्य स्थिति में योजना का लाभ लेने के लिए निम्न शर्तें जरूरी हैं:
- बालिका का जन्म 1 जनवरी 2006 या उसके बाद हुआ हो
- बालिका आंगनवाड़ी केंद्र में पंजीकृत हो
- माता-पिता मध्य प्रदेश के मूल निवासी हों
- माता-पिता आयकर दाता न हों
- परिवार में अधिकतम दो बच्चे हों
- दूसरी संतान के बाद परिवार नियोजन अपनाना अनिवार्य है
👉 विशेष ध्यान:
- पहली संतान (बालिका) को बिना परिवार नियोजन के भी लाभ मिलेगा
- दूसरी संतान (बालिका) के लिए परिवार नियोजन जरूरी है.
Special Cases Eligibility (विशेष प्रकरण)
कुछ विशेष परिस्थितियों में भी योजना का लाभ दिया जाता है:
- यदि परिवार में अधिकतम 2 बच्चे हैं और माता या पिता की मृत्यु हो चुकी है, तो बच्ची के जन्म के 5 वर्ष तक पंजीकरण किया जा सकता है
- यदि माता-पिता की दूसरी शादी हो चुकी है और पहले से 2 बच्चे हैं, तो दूसरी शादी से जन्मी बेटी को लाभ नहीं मिलेगा
- यदि एक साथ (प्रथम प्रसव में) 3 बच्चियां जन्म लेती हैं, तो तीनों को लाभ मिलेगा
- जेल में बंद महिला कैदियों की बालिकाओं को भी लाभ दिया जाता है
- बलात्कार पीड़िता महिला से जन्मी बालिका को भी योजना का लाभ मिलता है
- स्वास्थ्य कारणों से परिवार नियोजन न अपनाने पर कलेक्टर विशेष अनुमति दे सकते हैं
- विलंब से आए आवेदन को कलेक्टर विशेष मामले के रूप में स्वीकृत कर सकते हैं
- अनाथालय या दत्तक (Adoption) मामलों में आवेदन समय सीमा के अंदर करना आवश्यक है.
Ladli Behna Yojana Registration: लाडली बहना योजना का दोबारा रजिस्ट्रेशन कब शुरू होगा जानें?
MP Ladli Behna Yojana 2nd Round: लाडली बहना योजना सेकंड राउंड रजिस्ट्रेशन कैसे करें? जानें
Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana
मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के लाभ
- मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत बालिका के नाम से शासन की ओर से 1,43,000/- रूपये का आश्वासन प्रमाण पत्र जारी किया जाता है।
- लाड़ली बालिकाओं को कक्षा 12वीं के पश्चात् स्नातक अथवा व्यवसायिक पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने पर रूपये 25000/- की प्रोत्साहन राशि दो समान किश्तों में पाठ्यक्रम के प्रथम एवं अंतिम वर्ष में दी जाएगी ।
- योजनांतर्गत पंजीकृत बालिका को कक्षा 6 वीं में प्रवेश पर रूपये 2000/-, कक्षा 9 वीं में प्रवेश पर रू. 4000/-, कक्षा 11 वीं में प्रवेश पर रूपये 6000/- एवं कक्षा 12वीं में प्रवेश पर रू. 6000/- छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
- लाड़ली बालिकाओं की उच्च शिक्षा (स्नातक) हेतु शिक्षण शुल्क शासन द्वारा वहन किया जाएगा ।
- बालिका की आयु 21 वर्ष पूर्ण होने पर, कक्षा 12 वी की परीक्षा में सम्मिलित होने पर एवं बालिका का विवाह, शासन द्वारा निर्धारित आयु पूर्ण करने के उपरांत होने पर राशि रुपये 1.00 लाख का अंतिम भुगतान किये जाने का प्रावधान है ।
लाड़ली बहन योजना हेल्पलाइन पता
यदि आपको लाड़ली बहन योजना का लाभ लेने में कोई दिक्क्त आ रही है तो आप नीचे दिये हेल्पलाइन पता और नंबर पर संपर्क करके अपने समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
- संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग, म.प्र.
- विजयाराजे वात्सल्य भवन, प्लॉट नं 28 ए, अरेरा हिल्स,
- भोपाल, मध्य प्रदेश 462011
- commwcd@nic.in, commicds@mp.gov.in
- फोन :0755-2550917
- फैक्स :0755-2550917
- लाड़ली लक्ष्मी हेल्प लाइन नंबर : 0787980407
Mukhyamantri Ladli Laxmi Yojana 2.0 FAQ
लाडली लक्ष्मी योजना मध्य प्रदेश की एक सरकारी योजना है जिसका उद्देश्य राज्य में बालिकाओं की स्थिति में सुधार करना है। 1 जनवरी, 2006 को या उसके बाद जन्मी प्रत्येक बालिका को 1,43,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान दी जाती हैं। जैसे-जैसे बालिका अपनी शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ती है, सहायता किश्तों में जारी की जाती है, जैसे -बालिका को कक्षा 6वी में प्रवेश पर 2000/- कक्षा 9वी में प्रवेश पर 4000/- कक्षा 11वी में प्रवेश पर 6000/- एवं कक्षा 12वी में प्रवेश पर 6000/- की छात्रवृति मिलेगी.
सर्वप्रथम मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://ladlilaxmi.mp.gov.in/ पर जाएं। ,वेबसाइट पर प्रदर्शित आवेदन करें वाले विकल्प का चयन करकर आप रजिस्ट्रेशन कर सकते है।
लाडली लक्ष्मी योजना ke लिए कौन पात्र है?
जिसको आवेदन करना है उसके माता-पिता मध्यप्रदेश के मूलनिवासी हों और माता-पिता टैक्स दाता न हो, जिनकी दो या दो से कम संतान हो, द्वितीय संतान के जन्म के पश्चात परिवार नियोजन अपनाया गया हो। प्रथम प्रसव से जन्मी बालिका को बिना परिवार नियोजन के लाभ मिलेगा.
लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत लड़की को सालाना 6,000 रुपये मिलते हैं.