MP e uparjan 2026-27 | एमपी ई उपार्जन रजिस्ट्रेशन, स्लॉट बुकिंग,भुगतान की जानकारी

मध्य प्रदेश में खेती करने वाले किसानों के लिए अपनी उपज का उचित मूल्य प्राप्त करना बेहद महत्वपूर्ण है। खासकर गेहूं, धान, चना और सरसों जैसी फसलों की बिक्री के समय किसानों को यह जानना जरूरी होता है कि सरकारी खरीदी में शामिल होने के लिए पंजीयन कैसे करना है, स्लॉट कैसे बुक करना है और फसल बेचने के बाद भुगतान कब मिलेगा।

इन्हीं सुविधाओं को आसान बनाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने MP e-Uparjan Portal शुरू किया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के किसान रबी और खरीफ सीजन में निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर अपनी उपज बेचने के लिए पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन से लेकर फसल की खरीदी और भुगतान तक की प्रक्रिया को डिजिटल माध्यम से संचालित किया जाता है।

अगर आप मध्य प्रदेश के किसान हैं और MP e-Uparjan 2026-27 के तहत किसान पंजीयन, गेहूं स्लॉट बुकिंग, आवेदन की स्थिति, जरूरी दस्तावेज या MSP की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस लेख में आपको इन सभी प्रक्रियाओं की जानकारी आसान भाषा में मिलेगी।

रबी फसल MSP 2026-27

भारत सरकार द्वारा रबी विपणन सीजन 2026-27 के लिए घोषित प्रमुख फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य निम्नलिखित हैं:

फसल का नामMSP प्रति क्विंटल
गेहूं₹2,585
जौ₹2,150
चना₹5,875
मसूर₹7,000
सरसों₹6,200
कुसुम₹6,540

आगामी रबी विपणन सीजन 2027-28 का गेहूं MSP

किसानों को एक महत्वपूर्ण अंतर समझना चाहिए। 29 अक्टूबर 2026 को जारी सरकारी जानकारी के अनुसार आगामी रबी विपणन सीजन 2027-28 के लिए गेहूं का MSP ₹2,610 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। यह 2026-27 के ₹2,585 से ₹25 अधिक है।

फसलMSP 2026-27MSP 2027-28
गेहूं₹2,585₹2,610
जौ₹2,150₹2,286
चना₹5,875₹5,958
मसूर₹7,000₹7,390
सरसों₹6,200₹6,613
कुसुम₹6,540₹7,215

MP e uparjan Registration कैसे करें?

यदि आप मध्यप्रदेश राज्य के निवासी है और आप अपने खरीफ फसल की बिक्री MP euparjan registration के माध्यम से करना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए निर्देशों को फॉलो करके ई उपार्जन पंजीयन स्लॉट बुकिंग आसानी से कर सकते हैं।

  • MP e uparjan Registration के लिए सर्वप्रथम आपको मध्य प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट (mpeuparjan.nic.in)पर जाना होगा।
  • होम पेज खुलने पर आपको ” रबी 2026-27” पर क्लिक करना है, और खुद को रजिस्टर करने के लिए “किसान पंजीयन” पर क्लिक करें।
Registration uparjan MP
  • दिए गए विकल्प पर क्लिक करने पश्चात आपको अपना मोबाइल नंबर, जिला व captcha दर्ज करना होगा और “किसान सर्च करें” पर क्लिक करना होगा।
Details for registration
  • सारे विकल्पों का उपयुक्त रूप से चयन के पश्चात submit बटन पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन को पूरा करें।
  • जिसके बाद आपका ई उपार्जन पंजीयन सफलता पूर्वक हो जाएगा।

MP e-Uparjan 2026-27 में आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें?

पंजीयन कराने के बाद किसान यह जानना चाहते हैं कि उनका आवेदन स्वीकार हुआ है या अभी सत्यापन की प्रक्रिया में है। तो MP e uparjan application status देखने के लिए Farmer Registration / Application Search विकल्प का इस्तेमाल कर सकते है.

  • MP e-Uparjan की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  • संबंधित खरीफ या रबी सीजन का विकल्प चुनें।
  • आपको इस पेज पर फार्मर रजिस्ट्रेशन/एप्लीकेशन सर्च के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद नया पेज खुल कर आएगा, जिसमें आपको आवेदन संख्या दर्ज करना होगा।
Rabi 2022-23 application status check
  • पलब्ध विकल्प के अनुसार आवेदन संख्या, किसान कोड या मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • यदि पूछा जाए तो जिला और कैप्चा कोड भरें।
  • Search बटन पर क्लिक करें।
  • आपके सामने application status संबंधी जानकारी आपके स्क्रीन पर होगी।
  • ऊपर दिये स्टेप को फॉलो करके ई-उपार्जन भुगतान की स्थिति को आसानी से देख सकते हैं।
  • जरूरत होने पर आवेदन का प्रिंट या डाउनलोड सुरक्षित रखें।

इस प्रक्रिया से किसान अपने पंजीयन का विवरण देख सकते हैं। यदि आवेदन नहीं मिलता है, तो संबंधित पंजीयन केंद्र से आवेदन संख्या और किसान की जानकारी का विवरण प्राप्त करें.

MP e uparjan slot booking कैसे करें?

MP e uparjan slot booking करने के लिए कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा, किसान पंजीयन स्लॉट बुकिंग के बारे में विस्तृत जानकारी नीचे इसी लेख में प्रदान की गई है-

  • Slot booking करने के लिए आधिकारिक वेबसाईट (https://mpeuparjan.nic.in) के होम पेज पर जाएं।
Slot booking MP e uparjan
  • तत्पश्चात दाईं तरफ साइड में क्लिक करें, जिसके बाद आपको “किसान स्लॉट बुकिंग” के विकल्प का चयन अपने उपज के हिसाब से करना है।
  • इसके बाद आपको अपना जिला और किसान कोड डाल कर Send OTP के विकल्प पर क्लिक करना है। OTP दर्ज करने के बाद आप आसानी से एमपी ई उपार्जन slot booking कर पायेंगे।
Slot booking information

MP e uparjan Portal 2027

MP e uparjan registration पर किसानों को मिलने वाली सेवा निम्नलिखित है-

  • किसान पंजीयन स्लॉट बुकिंग
  • e uparjan ऑनलाइन पंजीयन
  • संदेश द्वारा खरीदी जानकारी देना
  • उपार्जन केन्द्र से किसान की बिक्री
  • खरीदे गए अनाज का परिवहन
  • परिवहन किए गए अनाज का गोदाम में संग्रहण
  • किसान के बैंक खाते में सीधे भुगतान
MP e uparjan process

MP e-Uparjan Registration के लिए आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)

किसान पंजीयन करने से पहले अपने सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें। दस्तावेजों में नाम, बैंक खाता और भूमि संबंधी विवरण का सही होना महत्वपूर्ण है। किसी भी जानकारी में अंतर होने पर पंजीयन सत्यापन या भुगतान के समय समस्या आ सकती है।

दस्तावेजउपयोग
आधार कार्डकिसान की पहचान और आधार सत्यापन
समग्र सदस्य IDकिसान की व्यक्तिगत जानकारी के सत्यापन के लिए, जहाँ मांगी जाए
बैंक पासबुकबैंक खाता संख्या और IFSC की जानकारी
खसरा / खतौनीकृषि भूमि के विवरण की पुष्टि
भू-अधिकार पुस्तिकाभूमि स्वामित्व से संबंधित जानकारी
मोबाइल नंबरOTP और पंजीयन संबंधी सूचना
फसल का विवरणबोई गई फसल एवं संबंधित जानकारी
फोटो पहचान पत्रआवश्यकता के अनुसार पहचान सत्यापन
अन्य प्रमाण पत्रविशेष श्रेणी के किसानों के लिए, यदि लागू हो

MP e-Uparjan Payment 2026-27: फसल बेचने के बाद पैसा कब मिलेगा?

किसान के लिए फसल बेचने के बाद भुगतान की जानकारी सबसे महत्वपूर्ण होती है। MP e-Uparjan व्यवस्था में खरीदी गई उपज की राशि सीधे किसान के पंजीकृत आधार लिंक्ड बैंक खाते में भेजने का प्रावधान है।

आधिकारिक e-Uparjan पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अनाज की खरीदी के बाद भुगतान राशि सात कार्यालयीन दिवसों में किसान के पंजीकृत आधार लिंक्ड बैंक खाते में जमा की जाती है।

भुगतान प्राप्त करने के लिए किसान को इन बातों का ध्यान रखना चाहिए:

  1. पंजीयन के समय बैंक खाता सही दर्ज होना चाहिए।
  2. बैंक खाते का विवरण और IFSC कोड सही होना चाहिए।
  3. आधार और बैंक खाते की लिंकिंग की स्थिति जांच लें।
  4. बैंक खाता सक्रिय होना चाहिए।
  5. फसल बेचने के बाद प्राप्त खरीदी पावती सुरक्षित रखें।
  6. भुगतान में देरी होने पर संबंधित खरीदी केंद्र या जिला खाद्य कार्यालय से संपर्क करें।

MP e-Uparjan में किसान पंजीयन का सत्यापन कैसे होता है?

किसान पंजीयन के बाद विभाग द्वारा उपलब्ध जानकारी का सत्यापन किया जा सकता है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी खरीदी का लाभ सही किसान को मिले और पंजीयन में दर्ज भूमि तथा फसल का विवरण वास्तविक रिकॉर्ड से मेल खाता हो।

सत्यापन के दौरान मुख्य रूप से निम्नलिखित जानकारियों की जांच की जा सकती है:

  • किसान के आधार कार्ड में दर्ज नाम।
  • भूमि रिकॉर्ड में उपलब्ध किसान का नाम।
  • खसरा और कृषि भूमि का विवरण।
  • पंजीयन में दर्ज फसल और रकबा।
  • बैंक खाते की जानकारी।
  • विशेष श्रेणी के किसानों के पात्रता दस्तावेज।

यदि आधार और भूमि रिकॉर्ड में नाम अलग-अलग है, भूमि के रकबे में असामान्य अंतर है या अन्य जानकारी में गड़बड़ी मिलती है, तो संबंधित राजस्व अधिकारी से सत्यापन कराया जा सकता है।

MP e-Uparjan Mobile App कैसे डाउनलोड करें?

किसान मोबाइल के माध्यम से भी e-Uparjan संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि मोबाइल ऐप डाउनलोड करते समय यह ध्यान रखना जरूरी है कि ऐप आधिकारिक या अधिकृत स्रोत से ही हो।

ऐप उपलब्ध होने पर डाउनलोड करने की सामान्य प्रक्रिया इस प्रकार है:

  1. अपने मोबाइल में Google Play Store खोलें।
  2. Search Box में MP e-Uparjan लिखकर खोजें।
  3. ऐप के डेवलपर और आधिकारिक विवरण की जांच करें।
  4. सही ऐप मिलने पर Install विकल्प पर क्लिक करें।
  5. ऐप इंस्टॉल होने के बाद उपलब्ध सुविधाओं का उपयोग करें।

यदि आपको आधिकारिक ऐप नहीं मिलता है, तो किसी अनजान वेबसाइट से APK फाइल डाउनलोड न करें। आप सीधे आधिकारिक e-Uparjan पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं।

e uparjan customer care – किसान भुगतान समस्या की शिकायत का समाधान कैसे करें जानें?

  • MP E Uparjan किसान भुगतान समस्या के समाधान के लिए आप एमपी ई उपार्जन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जायें।
  • उसके बाद होमपेज खुलने पर मेनू में ही  किसान भुगतान समस्या बताये  के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • उसके बाद आपके सामने e uparjan customer care पेज खुलेगा, जिसमे टिकट का प्रकार चुने।
  • उसके बाद आपसे भुगतान संबंधी कई जानकारी माँगी जाएगी जिसको दर्ज करना होगा। जैसे – फ़सली वर्ष, ज़िला, फसल प्रकार, मोबाइल नंबर, खाता नंबर, आईएफ़सीसी कोड, किसान समग्र आईडी नंबर को दर्ज करके आप MP EUparjan किसान भुगतान समस्या की सिकायत का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

एमपी ई उपार्जन संबंधित महत्वपूर्ण – FAQs

एमपी ई उपार्जन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

MP e uparjan पोर्टल पर जाना होगा,यहां आपको एक फॉर्म दिखाई देगा इस फॉर्म में आपको पूछी गई सभी जानकारी जैसे- जिला चुनें, किसान कोड/मोबाइल नंबर/सम्रग नंबर और दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। और अधिक जानकारी के लिए ऊपर दिए गए लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

उपार्जन केन्द्र क्या होता है?

उपार्जन केन्द्र पर कृषकों के आने की संभावना उनके द्वारा धारित रकबे, संभावित उपार्जन मात्रा एवं उपार्जन केन्द्र पर तुलाई की क्षमता को दृष्टिगत रखते हुये कृषकों को एसएमएस किये जावे। कम्प्यूटर प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाये । किया जावे व इसके लिये पक्के प्लेटफार्म या स्टेण्ड का उपयोग किया जा सकता है।

MP e uparjan पोर्टल क्या है?

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई E-Uparjan एक ऑनलाइन पोर्टल है। इस पोर्टल की सहायता से राज्य के किसानों का धान, गेंहू, मसूर इत्यादि किसान के समर्थक पूर्वक भाव में खरीदा जाता है। इसके लिए इच्छुक किसान को अपने संबंधित राज्य के लिए अधिकारिक E-Uparjan वेबसाइट पर रजिस्टर करना होता है।

MP e-Uparjan Portal क्या है?

MP e-Uparjan मध्य प्रदेश सरकार की ऑनलाइन व्यवस्था है, जिसके माध्यम से पात्र किसानों का पंजीयन करके निर्धारित खरीदी सीजन में उनकी फसल MSP पर खरीदी जाती है।

MP e-Uparjan में फसल बेचने के बाद भुगतान कब मिलता है?

आधिकारिक जानकारिक के अनुसार, खरीदी गई उपज की राशि सात कार्यालयीन दिवसों में पंजीकृत आधार लिंक्ड बैंक खाते में जमा की जाती है।

क्या सोयाबीन का पंजीयन भी MP e-Uparjan पोर्टल पर होता है?

हाँ, मध्य प्रदेश में खरीफ वर्ष 2026-27 के दौरान सोयाबीन के लिए भावांतर योजना के अंतर्गत e-Uparjan पोर्टल पर पंजीयन कराया गया था।