Skip to content
Sarkari Examup
  • Home
  • Latest Jobs
  • Admit Card
  • Syllabus
  • Result
  • Sarkari Yojana

URISE Portal : यूराइज पोर्टल रजिस्ट्रेशन, लॉगिन की जानकारी

12/10/2023 by sarkariexamup Team

URISE Portal : छात्र एवं छात्राओं के बीच शिक्षा की महत्ता बढ़ने हेतु सरकार द्वारा समय समय पर विभिन्न प्रकार की योजनाओं या पोर्टल को लांच किया जाता रहा है। इस बार शिक्षा को बढ़ावा देने एवं ज्ञान को ऑनलाइन माध्यम से एक अलग दिशा में ले जाने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा URISE portal की शुरुआत की गई है। यूराइज पोर्टल के माध्यम से छात्र कई प्रकार के कोर्स को ऑनलाइन माध्यम से पढ़ सकते हैं एवं सिलेबस संबंधी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

यदि आप उत्तर प्रदेश में पढ़ते हैं और किसी कोर्स संबंधित पढ़ाई करना चाहते हैं और आपके पास उचित संसाधन नहीं हैं तो urise up पोर्टल की मदद से आप अपने इस सपने को साकार कर सकते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से urise portal registration, urise portal login आदि के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कई अन्य योजनाएं भी लॉन्च की गई हैं जैसे कन्या सुमंगला योजना यूपी, Ration Card UP, Family ID UP इत्यादि।

Urise portal की मदद से छात्रों के सशक्तिकरण एवं उनके भविष्य को एक नई दिशा देने का कार्य किया जा रहा है। इसकी आधिकारिक वेबसाइट urise.up.gov.in है जिसके माध्यम से कौशल प्रशिक्षण, पॉलीटेक्निक, इंजीनियरिंग एवं स्किल डेवलपमेंट कोर्सेस को जोड़ा गया है।

URISE Portal
Toggle
  • UP Urise portal से संबंधित महत्त्वपूर्ण विवरण
  • URISE Portal up क्या है?
  • URISE Portal के उद्देश्य
  • यूराइज Portal के लाभ
  • URISE Portal Registration कैसे करें?
  • Urise portal Login कैसे करें?
  • Urise Portal पर सिलेबस देखने हेतु प्रक्रिया
  • Urise portal helpline number क्या है?
  • यूराइज पोर्टल से संबंधित महत्त्वपूर्ण FAQs

UP Urise portal से संबंधित महत्त्वपूर्ण विवरण

लेख का नामUrise portal
पोर्टल का नामURISE UP
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के छात्र
उद्देश्यराज्य के छात्रों को स्किल डेवलपमेंट, इंजीनियरिंग एवं अन्य विभाग से संबंधित जानकारी प्रदान करना
श्रेणीसरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइट urise.up.gov.in

URISE Portal up क्या है?

यूराइज पोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लॉन्च एक ऑनलाइन पोर्टल है जिसे खास कर छात्रों की सुविधा हेतु लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से छात्र ऑनलाइन माध्यम से विभिन्न विभाग की पढ़ाई, उससे संबंधित सिलेबस आदि के बारे में भी जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं।

URISE Portal के उद्देश्य

यूराइज पोर्टल को लांच करने का प्रमुख उद्देश्य छात्रों के बीच शिक्षा को ऑनलाइन माध्यम से बढ़ावा देना, ज्ञान के छेत्र में नए आयाम लिखना, रोजगार उपलब्ध कराना आदि है। इस पोर्टल के माध्यम से आप विभिन्न प्रकार के सिलेबस, कोर्स आदि के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

यूराइज Portal के लाभ

यदि आप उत्तर प्रदेश के छात्र हैं और urise portal registration करना चाह रहे हैं तो उससे संबंधित लाभ के बारे में जानना अत्यंत आवश्यक है। नीचे आपको urise portal से संबंधित लाभ के बारे में बताया गया है।

  • इस पोर्टल का लाभ केवल उत्तर प्रदेश के छात्र-छात्राओं को ही मिलेगा।
  • यूराइज पोर्टल की मदद से छात्रों को रोजगार, शिक्षा आदि से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी।
  • इस पोर्टल पर अनेकों कोर्स उपलब्ध हैं जिसको आप वेबसाइट पर जाकर पढ़ सकते हैं।
  • पोर्टल से मिलने वाली शिक्षा से आगे की पीढ़ी के साथ साथ देश के भी विकास में योगदान प्राप्त होगा।
  • नई जानकारी के मुताबिक अब urise पोर्टल पर यूनिवर्सिटी से संबंधित जानकारी भी प्राप्त कर पाएंगे।
  • इस पोर्टल के माध्यम से आप कोर्स के अनुसार उसका सिलेबस भी देख पाएंगे।

URISE Portal Registration कैसे करें?

यदि आप यूपी के विद्यार्थी हैं और यूराइज पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो नीचे इस लेख में आपको रजिस्ट्रेशन के संबंध में जानकारी प्रदान की जा रही है, ध्यान से पढ़ें।

  • इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए आपको सर्वप्रथम urise.up.gov.in पर जाना होगा।
  • होम पेज खुलने पर नीचे स्क्रॉल करने पर आपको “Student Services” सेक्शन में “Registration” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
Urise portal home page
  • विकल्प पर क्लिक करने के बाद नए पेज में आपको उस विभाग का चयन करना है जिसके बारे में आपको जानकारी प्राप्त करनी है, उसके बाद एनरोलमेंट नंबर एवं जन्म तिथि आदि को दर्ज कर “Register” के विकल्प पर क्लिक करें।
Registration urise portal
  • इस प्रकार आप मांगी गई जानकारी को दर्ज कर Urise portal registration कर सकते हैं।

Urise portal Login कैसे करें?

नीचे आपको यूराइज पोर्टल पर लॉगिन हेतु प्रक्रिया बताई गई है जिसके द्वारा आप लॉगिन प्रक्रिया कर सकते हैं।

  • पोर्टल पर लॉगिन करने हेतु सर्वप्रथम आपको urise.up.gov.in पर जाना होगा।
  • होम पेज पर जाने के बाद आपको “Dashboard” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
Dashboard urise
  • डैशबोर्ड के विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने नए पेज में “If you are already registered click here” का विकल्प दिखाई देगा, उसपर क्लिक करें।
 portal login
  • तत्पश्चात नए पेज में आपको अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करने के बाद “Login” के विकल्प पर क्लिक कर दें।
Login credentials urise

इस प्रकार लॉगिन पर क्लिक करने के बाद आप Urise portal login हो जायेंगे।

Urise Portal पर सिलेबस देखने हेतु प्रक्रिया

यदि आप urise पोर्टल के माध्यम से किसी भी उपलब्ध कोर्स का सिलेबस देखना चाहते हैं तो नीचे इसके बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है, ध्यानपूर्वक पढ़ें।

  • यूराइज पोर्टल पर सिलेबस देखने के लिए आपको सबसे पहले होम पेज पर जाकर मेनू टैब पर क्लिक कर “Administration” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
 syllabus
  • तत्पश्चात नए पेज में आपको अपने लॉगिन डिटेल्स को दर्ज करना होगा।
Login
  • लॉगिन जानकारी को दर्ज करने के बाद आपके सामने कोर्स से संबंधित जानकारी दिखाई देने लगेगी।

इस प्रकार आप यूराइज लॉगिन कर Urise syllabus को आसानी से देख सकते हैं।

Urise portal helpline number क्या है?

यदि आपको urise पोर्टल से संबंधित किसी भी प्रकार की सहायता या असुविधा संबंधी शिकायत करनी हैं तो नीचे हेल्पलाइन नंबर एवं संबंधित विभाग की ईमेल आईडी प्रदान की गई है।

पोर्टल से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 9415887961, 7704045541, 0522 2336851 है एवं urise पोर्टल से संबंधित ईमेल आईडी urise.uppolytechnic@gmail.com है।

यूराइज पोर्टल से संबंधित महत्त्वपूर्ण FAQs

Urise portal की शुरुआत कब की गई थी?

इस पोर्टल की शुरुआत सन् 2020 सितंबर में की गई थी।

यूराईज पोर्टल पर registration कैसे करें?

इसके लिए आवेदक को urise पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक कर पूछी गई जानकारी को दर्ज कर urise portal registration किया जा सकता है।

urise portal पर ऑनलाइन कोर्स कैसे देखें?

ऑनलाइन कोर्स को देखने के लिए आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन कोर्स के विकल्प पर क्लिक कर जिस कोर्स के बारे में जानकारी चाहिए उस पर क्लिक कर ऑनलाइन कोर्स को देख सकते हैं।

urise portal helpline number क्या है?

किसी भी शिकायत एवं सहायता हेतु 9415887961, 7704045541, 0522 2336851 इन नंबरों पर संपर्क कर जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं।

URISE का फुल फॉर्म क्या है?

इसका फुल फॉर्म Unified Reimagined Innovation for Students Empowerment है।

यूराइज पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें?

लॉगिन करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूछी गई जानकारी को दर्ज कर urise login कर सकते हैं।

Telegram Group (Join Now) Join Now
facebook (Join Now) Join Now
  • PM Awas Yojana Urban list 2026: प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी लिस्ट में नाम कैसे देखें26/03/2026
  • PM Awas Yojana Gramin List 2026 – प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची में अपना नाम देखें26/03/2026
  • PM Awas ECC Family Member Details 2026: PMAY List में नाम कैसे देखें जाने पूरी प्रक्रिया26/03/2026
  • Parimarjan Bihar 2026: Jamabandi Correction, Apply Online, Status Check, Documents24/03/2026
  • Bhulekh Bihar 2026: अपना खाता, जमाबंदी, भू-नक्शा और दाखिल खारिज ऑनलाइन देखें24/03/2026
  • UPSSSC Mukhya Sevika Syllabus 2026 In hindi | यूपी मुख्य सेविका सिलेबस11/03/2026
  • Palanhar Yojana Rajasthan 2026: Apply Online, Application Status, Eligibility, Benefits11/03/2026
  • Palanhar Yojana Payment Status: पालनहार योजना पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें? जानें11/03/2026

About Us

This website is managed by the SarkariExamup Team and is not affiliated with any government body. Its primary goal is to provide accurate and reliable information about government job related updates.

Important Page

  • Sarkari Yojana
  • Syllabus
  • sarkari job
  • Result

Footer Menu

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
copyright© 2021- 2026 sarkariexamup.com