Ration Card List 2023 : राशन कार्ड लिस्ट कैसे देखें? जानें

Ration Card List Online Check : राशन कार्ड एक ऐसा माध्यम हैं जिसके द्वारा सरकार अनेक लाभ को आप तक उपलब्ध कराता है। केंद्र सरकार द्वारा सभी राज्यों के राशन कार्ड सूची जारी की जाती है। इस राशन कार्ड सूची में जिन परिवारों का नाम रहता है उन्हें सरकार के द्वारा गेहूं, चावल, शक्कर आदि खाद्य पदार्थों को उचित दरों पर उपलब्ध कराया जाता है। Ration Card List के जरिए आप सरकार द्वारा जारी,bihar ration card list,up ration card list,new ration card list, ration card ki list के साथ भारत के किसी भी राज्य के राशन कार्ड सूची को ऑनलाइन माध्यम से देख सकते हैं।

राज्य सरकार के द्वारा राशन कार्ड को तीन भागों में वर्गीकृत किया गया है। 1. एपीएल 2. बीपीएल 3. अंत्योदय सूची। राज्य सरकार के द्वारा जारी की गई सूची के माध्यम से आप ration card online check, ration card download, राशन कार्ड खोजें , nfsa.up.gov.in ration card list आदि के बारे में nfsa.up.gov.in पर जाकर देख सकते हैं एवं राशन कार्ड डाउनलोड भी कर सकते हैं। यदि आपको अपना नाम राशन कार्ड सूची में देखना चाहते हैं तो इस लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

Ration Card List

nfsa.up.gov.in ration card list से संबंधित महत्त्वपूर्ण विवरण

लेख का नामRation Card List
पोर्टल का नामup ration card
उद्देश्यपरिवारों को रियायती दरों पर खाद्य एवं रसद संबधी सामग्री को उपलब्ध कराना
श्रेणीसरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइट https://nfsa.up.gov.in/
हेल्पलाइन नंबर 1800 1800 150

Ration Card List के अंतर्गत श्रेणी के अनुसार कार्ड

APL

राज्य सरकार के द्वारा यह कार्ड ऐसे परिवारों को जारी किया जाता है को गरीब तो हैं लेकिन गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले परिवार से बेहतर स्थिति में हैं। सरकार के द्वारा ऐसे परिवार जो APL के अंतर्गत आते हैं उनको 15 किलो खाद्य सामग्री प्रति माह उपलब्ध कराया जाता है।

BPL

बीपीएल कार्ड सिर्फ उन परिवारों को उपलब्ध कराया जाता है जो गरीबी रेखा के नीचे अपना जीवन यापन कर रहे हैं। बीपीएल कार्ड सिर्फ उन परिवारों को जारी किया जाता है जिनकी सालाना आय एक लाख रुपए से कम है। समय के साथ यदि उनकी।स्थिति में सुधार आता है तो उनका नाम बीपीएल सूची से हटा दिया जाता है। बीपीएल कार्ड धारकों को प्रत्येक माह सरकार के द्वारा 25 किलो खाद्य सामग्री को उपलब्ध कराया जाता है।

अंत्योदय कार्ड

भारत सरकार के द्वारा यह अंत्योदय अन्न योजना को अंत्यंत गरीब परिवारों के लिए शुरू किया गया है। ऐसे परिवार जो अपना जीवन यापन अत्यंत निम्न स्तर पर कर रहे हैं, जो बीपीएल कार्ड धारकों से भी निम्न स्तर पर अपना भरण पोषण कर रहे हैं। ऐसे परिवारों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 35 किलो खाद्य सामग्री प्रत्येक माह उपलब्ध कराया जाता है।

Ration Card List से होने वाले लाभ

यदि आप राशन कार्ड यूपी से संबंधित होने वाले लाभों के बारे में जानना चाहते हैं तो इस लेख में नीचे आपको यूपी राशन कार्ड से होने वाले लाभ के बारे में बताया गया है।

  • राशन कार्ड के जरिए आपको प्रत्येक माह बहुत ही कम पैसों में राशन मिल रहा है।
  • इसका उपयोग आप पता या निवास प्रमाण पत्र के रूप में भी कर सकते हैं।
  • जैसा कि आपको ज्ञात होगा कि कोरोना के समय में और अभी 2023 दिवाली तक राशन कार्ड धारकों को मुफ्त अनाज प्रदान किया जा रहा है।
  • राशन कार्ड का उपयोग आप बैंक खाता खुलवाने से लेकर स्कूल में दाखिला करने तक में इस्तेमाल कर सकते हैं।

Vaad UP Nic In: वाद यूपी [RCCMS] पर मुकदमे की स्थिति,तारीख देखें

Ration Card List को कैसे चेक व डाउनलोड करें?

यदि आपको राशन कार्ड सूची उत्तर प्रदेश को चेक करना है तो नीचे आपको इस संबंध में जानकारी मुहैय्या कराई गई है।

  • सर्वप्रथम आपको अपने राज्य के राशन कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट nfsa.up.gov.in पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको “राशन कार्ड पात्रता सूची” के विकल्प का चयन करना है।
Ration Card eligibility
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें से आपको अपने जिले का चयन करना है।
District list up ration card
  • जिले के चयन के पश्चात आपके सामने उस जिले से संबंधित शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र दिखाई देंगे, उचित विकल्प को चुनें।
Area list ration card
  • विकल्प के चयन के बाद अब आपको अपने गांव का चुनाव करना है।
Village list
  • इन सब विकल्पों के उपर्युक्त चयन के पश्चात आपके सामने आपके गांव के राशन डीलर का नाम प्रदर्शित होने लगेगा।
Ration card dealer name
  • राशन कार्ड डीलर का नाम आने के बाद आपको नाम के सामने “राशन कार्ड” के विकल्प का चयन करना है।
  • विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने उस गांव में उपलब्ध सभी राशन कार्ड धारक का नाम दिखाई देने लगेगा।
Up ration card list
  • अपने राशन कार्ड नंबर से संबंधित विकल्प पर क्लिक कर आप UP Ration Card List को देख सकते हैं।
Name in ration card list

इस प्रकार से आप nfsa.up.gov.in पर जाकर राशन कार्ड चेक यूपी को देख सकते हैं।

NFSA UP gov in ration card पात्रता कैसे देखें?

नीचे आपको nfsa राशन कार्ड पात्रता से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की गई है जिसके माध्यम से आप अपनी पात्रता को जांच सकते हैं।

  • इसके लिए आपको यूपी राशन कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज खुलने पर आपको “राशन कार्ड की पात्रता सूची में खोजें” के विकल्प का चयन करें।
Home page up ration Card
  • तत्पश्चात आपको पात्रता सूची में खोजने के लिए दो विकल्प दिखाई देंगे।
    • राशन कार्ड संख्या से
    • राशन कार्ड अन्य विवरण से
Ration card eligibility
  • यहां पर यदि आपके पास राशन कार्ड है तो पहले विकल्प को चुनें।
  • नए पेज में अपने राशन कार्ड संख्या को दर्ज कर Captcha को दर्ज करें।
Ration card number details
  • कैप्चा को दर्ज करने के बाद “खोजें” बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आप सामने राशन कार्ड पात्रता सूची राशन कार्ड संख्या को दर्ज कर देख सकते हैं।

यदि आपने “राशन कार्ड अन्य विवरण से” विकल्प का चयन किया है तो क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा।

NFSA eligibility
  • इस नए पेज में आपको अपना जिला, क्षेत्र, विकास खंड, कार्ड का प्रकार, मुखिया एवं उनके पिता का नाम आदि को दर्ज कर Captcha को प्रविष्ट करें।
  • सारी जानकारी को दर्ज करने के बाद “खोजें” विकल्प पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने ration card up eligibility खुल कर दिखाई देने लगेगा।

इस प्रकार से आप राशन कार्ड पात्रता सूची को UP Ration Card List के द्वारा देख सकते हैं।

Ration Card List से संबंधित महत्त्वपूर्ण FAQs

यूपी में राशन कार्ड कैसे देखें?

Up ration Card List को देखने के लिए आवेदक को fcs.up.gov.in पर जाकर अपना जिला, ब्लॉक एवं गांव आदि का चयन करके यूपी में राशन कार्ड को देख सकते हैं।

राशन कार्ड चालू है या बंद कैसे पता करें?

आवेदक को fcs.up.gov.in पर जाकर जिला, गांव आदि का चयन करके up ration card list के माध्यम से चालू या बंद का पता किया जा सकता है।

यूपी राशन कार्ड हेल्पलाइन नंबर क्या है?

UP ration card हेल्पलाइन नंबर 1800 1800 150 है जिसके माध्यम से आप शिकायत व जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं।

Ration Card NFSA पात्रता सूची में अपना नाम कैसे खोजें?

इस पात्रता सूची में अपना नाम देखने के लिए fcs.up.gov.in पर जाकर राशन कार्ड संख्या को दर्ज कर NFSA पात्रता सूची में अपना नाम देख सकते हैं।

ration Card list में अपना नाम कैसे जोड़ें?

इसके ऑनलाइन व ऑफलाइन दो माध्यम हैं, किसी भी साइबर कैफे में जाकर आप राशन कार्ड में अपना नाम जुड़वा सकते हैं अन्यथा ऑफलाइन माध्यम में अपने राशन डीलर को परिवार के दस्तवेजों की कॉपी उपलब्ध करा कर भी नाम को जुड़वा सकते हैं।