UPSSSC PET Hindi Top 50 Question: PET परीक्षा हिंदी से सम्बंधित 50 महत्वपूर्ण प्रश्न

UPSSSC PET Hindi Top 50 Question: UPSSSC आयोग द्वारा PET 2022 की प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (Preliminary Eligibility Test) 2022 की लिखित परीक्षा को इसी माह कराने का निर्णय लिया गया है जो भी उम्मीदवार UPSSSC PET Exam 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन किए हैं उनकी परीक्षा दिनांक 15 व 16 अक्टूबर 2022 को प्रत्येक दिन दो पालियों (प्रथम पाली 10:00 AM to 12:00 PM. एवं द्वितीय पाली 03:00 PM to 05:00 PM.) को आयोजित होगी।

इस बार UPSSSC PET Exam में कुल लगभग 39 लाख अभ्यर्थी भाग लेंगे, इस साल जितने भी उम्मीदवार UPSSSC PET Exam 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन किये हैं उनके परीक्षा में अब मात्र कुछ ही दिन बचे हैं, जिससे उनको अपनी तैयारी को अब तेज कर देना चाहिए, इसलिए हम आज आपके लिए हिंदी व्याकरण सम्बंधित 50 प्रश्न लेकर आएं हैं जो परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं।

UPSSSC PET Hindi Top 50 Question

UPSSSC PET Hindi Top 50 Question

प्रश्न. वर्तमान हिन्दी का प्रचलित रूप है ?

  1. ब्रजभाषा
  2. देवनागरी
  3. अवधी
  4. खड़ी बोली

उत्तर – खड़ी बोली

प्रश्न. हिन्दी भाषा की बोलियों के वर्गीकरण के आधार पर छत्तीसगढ़ी बोली है ?

  1. पूर्वी हिन्दी
  2. पश्चिमी हिन्दी
  3. पहाड़ी हिन्दी
  4. राजस्थानी हिन्दी

उत्तर – पूर्वी हिन्दी

प्रश्न. ‘क्ष’ वर्ण किसके योग से बना है ?

  1. क् + ष
  2. क् + च
  3. क् + छ
  4. क् + श

उत्तर – क् + ष

प्रश्न. हिन्दी वर्णमाला में स्वरों की कुल संख्या कितनी है ?

  1. 10
  2. 11
  3. 12
  4. 13

उत्तर – 13

प्रश्न. ………… का शाब्दिक अर्थ है-भाव को विशेष रूप से प्रवर्तित करने वाला ?

  1. स्थायी भाव
  2. अनुभाव
  3. व्याभिचारी भाव
  4. विभाव

उत्तर – विभाव

प्रश्न. निम्नलिखित में से कर्मधारय समास किसमें है ?

  1. चक्रपाणि
  2. चतुर्युगम्
  3. नीलोत्पलम्
  4. माता-पिता

उत्तर – नीलोत्पलम्

प्रश्न. निज भाषा उन्नति अहै सब उन्नति कौ मूल । बिन निज भाषा ज्ञान के मिटे न हिय कौ शूल ।। प्रस्तुत पंक्तियों में कौन-सा छन्द है ?

  1. सोरठा
  2. दोहा
  3. रोला
  4. हरिगीतिका

उत्तर – दोहा

प्रश्न. राजनीति अब एक व्यवसाय बनती जा रही है जो गुण्डागिरी के बल पर चलती है ?

  1. संयुक्त वाक्य
  2. मिश्र वाक्य
  3. सरल वाक्य
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – मिश्र वाक्य

प्रश्न. ‘आँसू’ का बहुवचन क्या होगा ?

  1. आँसू
  2. आँसुओं
  3. आँसूएँ
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – आँसुओं

प्रश्न. ‘यौगिक’ शब्द कौन-सा है ?

  1. पंकज
  2. पाठशाला
  3. दिन
  4. जलज

उत्तर – पाठशाला

प्रश्न. ‘पहले कभी ऐसा नहीं हुआ’, वाक्य में ‘पहले’ है ?

  1. स्थानवाचक क्रियाविशेषण
  2. कालवाचक क्रियाविशेषण
  3. रीतिवाचक क्रियाविशेषण
  4. परिमाणवाचक क्रियाविशेषण

उत्तर – कालवाचक क्रियाविशेषण

प्रश्न. ‘उसे क्या पता, जिसे कभी कोई कष्ट न हुआ हो।’ में कौन-सा सर्वनाम है ?

  1. निजवाचक
  2. सम्बन्धवाचक
  3. प्रश्नवाचक
  4. अनिश्चयवाचक

उत्तर – सम्बन्धवाचक

प्रश्न. ‘माँ बच्चे को दूध पिला रही है’ में कौन-सा कारक है ?

  1. करण कारक
  2. अपादान कारक
  3. कर्म कारक
  4. सम्प्रदान कारक

उत्तर – कर्म कारक

प्रश्न. किस क्रम में कर्मवाचक कृत प्रत्यय नहीं है ?

  1. खिलौना
  2. चलनी
  3. ओढ़ना
  4. खुरचन

उत्तर – खुरचन

प्रश्न. अवधी किसी उपभाषा वर्ग की बोली है ?

  1. पूर्वी हिन्दी
  2. पश्चिमी हिन्दी
  3. राजस्थानी हिन्दी
  4. बिहारी हिन्दी

उत्तर – पूर्वी हिन्दी

प्रश्न. ‘संजय बहुत देर से टहल रहा है’ में कौन-सी क्रिया है ?

  1. सकर्मक क्रिया
  2. प्रेरणार्थक क्रिया
  3. अकर्मक क्रिया
  4. संयुक्त क्रिया

उत्तर – अकर्मक क्रिया

प्रश्न. किस क्रम में उपसर्ग का सही प्रयोग नहीं हुआ ?

  1. निराकरण-निर्
  2. निलम्बन-नि
  3. दुर्योधन-दु
  4. अपहरण-अप

उत्तर – दुर्योधन-दु

प्रश्न. “देव प्रसन्न होकर मनुष्यों को वर देते हैं।” वाक्य में प्रयुक्त ‘देव’ शब्द का बहुवचन बताइए ?

  1. देवलोग
  2. देवजन
  3. देवगण
  4. देववृन्द

उत्तर – देवगण

प्रश्न. किस क्रमांक में ‘वाग्वैभव’ का सन्धि-विच्छेद सटीक है ?

  1. वाग + वैभव
  2. वाक् + वैभव
  3. वाक + वैभव
  4. वागू + वैभव

उत्तर – वाक् + वैभव

प्रश्न. ‘उषा सुनहले तीर बरसती जयलक्ष्मी सी उदित हुई।’ उपर्युक्त में अलंकार है ?

  1. मानवीकरण
  2. सन्देह
  3. दृष्टान्त
  4. विरोधाभास

उत्तर – मानवीकरण

प्रश्न. “जह तह मज्जा माँस रुचिर लखि परत बगारे। जित-जित छिटके हाड़, सेत कहुँ, कहुँ रतनारे।।” उपर्युक्त अवतरण में है ?

  1. वीभत्स रस
  2. अद्भुत रस
  3. भयानक रस
  4. हास्य रस

उत्तर – वीभत्स रस

प्रश्न. निम्नांकित में कौन-सा पद अव्ययीभाव समास है ?

  1. गृहागत
  2. प्रतिदिन
  3. आचारकुशल
  4. कुमारी

उत्तर – प्रतिदिन

प्रश्न. सुनु सिय सत्य असीस हमारी ।
पूजिहि मन कामना तुम्हारी ।।
प्रस्तुत पंक्तियों में कौन-सा छन्द है?

  1. बरवै
  2. सोरठा
  3. दोहा
  4. चौपाई

उत्तर – चौपाई

प्रश्न. वाक्य में उचित विराम चिह्न लगाएँ उसने एम ए बी एड पास किया है ?

  1. एम. ए. बी. एड.
  2. एम. ए., बी. एड.
  3. एम. ए., बी. एड.
  4. एम. ए., बी. एड

उत्तर – एम. ए., बी. एड.

प्रश्न. मन्द का विलोम शब्द है ?

  1. सुस्त
  2. द्रुत
  3. त्वरित
  4. शीघ्र

उत्तर – द्रुत

प्रश्न. इनमें अनिश्चयवाचक सर्वनाम कौन-सा है ?

  1. कौन
  2. कोई
  3. जो
  4. वह

उत्तर – कोई

प्रश्न. ‘वृक्ष पर पक्षी बैठे हैं’- इस वाक्य में ‘पर’ कौन-सा कारक है ?

  1. कर्म
  2. सम्प्रदान
  3. अपादान
  4. अधिकरण

उत्तर – अधिकरण

प्रश्न. ‘योगरूढ़’ शब्द कौन-सा है ?

  1. घुड़सवार
  2. नाक
  3. पीला
  4. लम्बोदर

उत्तर – लम्बोदर

प्रश्न. निम्नांकित में कौन-सा शब्द कृदन्त प्रत्यय से बना है ?

  1. रंगीला
  2. बिकाऊ
  3. दुधारू
  4. कृपालु

उत्तर – बिकाऊ

प्रश्न. ‘रामचरितमानस’ किस भाषा में लिखा गया है ?

  1. ब्रज
  2. भोजपुरी
  3. अवधी
  4. मागधी

उत्तर – अवधी

प्रश्न. तीर का पर्यायवाची शब्द नहीं है ?

  1. बाण
  2. तार
  3. नाराच
  4. शर

उत्तर – तार

प्रश्न. नीचे दिए गए विकल्पों में से तद्भव शब्द का चयन कीजिए ?

  1. बैंक
  2. मुँह
  3. मर्म
  4. प्रलाप

उत्तर – मुँह

प्रश्न. ‘चिरायु’ शब्द में प्रयुक्त उपसर्ग है ?

  1. चि
  2. चिर
  3. यु
  4. आयु

उत्तर – चिर

प्रश्न. ‘यशोधरा’ शब्द का सन्धि-विच्छेद है ?

  1. यशो + धरा
  2. यश + अधरा
  3. यश + उधरा
  4. यशः + धरा

उत्तर – यशः + धरा

प्रश्न. शुद्ध वर्तनी का चयन कीजिए ?

  1. अन्वेषण
  2. अनवेषण
  3. अन्वेशण
  4. अन्वेशण

उत्तर – अन्वेषण

प्रश्न. “जिधर धुआँ दिखाई दिया सब लोग उधर ही दौड़ पड़े।” में कौन-सा वाक्य का प्रकार है ?

  1. संयुक्त वाक्य
  2. सरल वाक्य
  3. मिश्र वाक्य
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – मिश्र वाक्य

प्रश्न. ‘मृगनयनी (उपन्यास)’ के रचनाकार कौन हैं ?

  1. यशपाल
  2. वृन्दावनलाल वर्मा
  3. जैनेन्द्र कुमार
  4. भगवतीचरण वर्मा

उत्तर – वृन्दावनलाल वर्मा

प्रश्न. ‘हमारा भावी जीवन निःसन्देह उज्ज्वल होगा।” रेखांकित शब्द का विलोम बताइए ?

  1. भविष्य
  2. अतीत
  3. वर्तमान
  4. पूर्व

उत्तर – अतीत

प्रश्न. “अरे वाह आपका आगमन तो आकस्मिक है।” वाक्य में रिक्त स्थान पर किस विराम चिह्न का प्रयोग किया जाएगा ?

  1. विस्मयादिबोधक
  2. अर्द्धविराम
  3. दोहरा अवतरण
  4. प्रश्न चिह्न

उत्तर – विस्मयादिबोधक

प्रश्न. निम्नलिखित शब्दों में से विशेषण शब्द है ?

  1. नीति
  2. नास्ति
  3. पक्ष
  4. नास्तिक

उत्तर – नास्तिक

प्रश्न. नीचे दिए गए वाक्य के लिए एक शब्द का चयन कीजिए “वह स्थान जो पृथ्वी, चन्द्रमा, सूर्य आदि लोकों के मध्य स्थित हो’ ?

  1. क्षितिज
  2. अन्तरिक्ष
  3. द्युलोक
  4. आकाश

उत्तर – अन्तरिक्ष

प्रश्न. निम्नलिखित में से अघोष वर्ण कौन-सा है ?

उत्तर – स

प्रश्न. ‘खूँटी’ शब्द का बहुवचन बताइए ?

  1. खूंटियाँ
  2. खूंटिया
  3. खूंटियाँ
  4. खूँटियों

उत्तर – खूंटियाँ

प्रश्न. किस वाक्य में सकर्मक क्रिया नहीं है ?

  1. बच्चे फिल्म देख रहे हैं।
  2. रजत दूध पी रहा है।
  3. मनीषा ने कार खरीदी।
  4. मोर नाचता है।

उत्तर – मोर नाचता है।

प्रश्न. किस शब्द में ‘सम’ उपसर्ग नहीं लगा है ?

  1. समर्थ
  2. संस्कृत
  3. सन्तोष
  4. सज्जन

उत्तर – सज्जन

प्रश्न. “वह अगले साल आएगा” इस वाक्य में कौन-सा कारक है ?

  1. अपादान कारक
  2. कर्म कारक
  3. सम्बन्ध कारक
  4. अधिकरण कारक

उत्तर – अधिकरण कारक

प्रश्न. ‘वनमानुस’ में कौन-सा समास है ?

  1. द्वन्द्व
  2. तत्पुरुष
  3. बहुव्रीहि
  4. द्विगु

उत्तर – तत्पुरुष

प्रश्न. प्रश्न में प्रयुक्त रस के लिए सही विकल्प चुनिए
‘हे खग मृग हे मधुकर श्रेणी।
तुम देखी सीता मृगनैनी।।

  1. करुण रस
  2. रौद्र रस
  3. संयोग श्रृंगार रस
  4. वियोग श्रृंगार रस

उत्तर – वियोग श्रृंगार रस

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा तत्सम-तद्भव का सही जोड़ा नहीं है ?

  1. दधि-दही
  2. नजर आँख
  3. उष्ट्र-ऊंट
  4. शृंगार-सिंगार

उत्तर – नजर आँख

प्रश्न. पुरुष एवं स्त्री का जोड़ा ?

  1. पति-पत्नी
  2. युग्म
  3. युगल
  4. दम्पति

उत्तर – सभी प्रश्नों का उत्तर कमेंट बॉक्स में जरूर दें।