UPSSSC PET Hindi Top 50 Question: PET परीक्षा हिंदी से सम्बंधित 50 महत्वपूर्ण प्रश्न

UPSSSC PET Hindi Top 50 Question: UPSSSC आयोग द्वारा PET 2022 की प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (Preliminary Eligibility Test) 2022 की लिखित परीक्षा को इसी माह कराने का निर्णय लिया गया है जो भी उम्मीदवार UPSSSC PET Exam 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन किए हैं उनकी परीक्षा दिनांक 15 व 16 अक्टूबर 2022 को प्रत्येक दिन दो पालियों (प्रथम पाली 10:00 AM to 12:00 PM. एवं द्वितीय पाली 03:00 PM to 05:00 PM.) को आयोजित होगी।

इस बार UPSSSC PET Exam में कुल लगभग 39 लाख अभ्यर्थी भाग लेंगे, इस साल जितने भी उम्मीदवार UPSSSC PET Exam 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन किये हैं उनके परीक्षा में अब मात्र कुछ ही दिन बचे हैं, जिससे उनको अपनी तैयारी को अब तेज कर देना चाहिए, इसलिए हम आज आपके लिए हिंदी व्याकरण सम्बंधित 50 प्रश्न लेकर आएं हैं जो परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं।

UPSSSC PET Hindi Top 50 Question

UPSSSC PET Hindi Top 50 Question

प्रश्न. ‘कनक कनक ते सौ गुनी मादकता अधिकाय।
उन्हि खाये बौरात नर, इहि पाये बौराय
उपर्युक्त पंक्तियों में कौन-सा अलंकार है ?

  • उत्तर – यमक

प्रश्न. हिन्दी किस भाषा परिवार की भाषा है ?

  • उत्तर – भारोपीय

प्रश्न. भारत में सर्वाधिक बोले जाने वाली भाषा कौन-सी है ?

  • उत्तर – हिन्दी

प्रश्न. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल का हिन्दी साहित्य में किस विधा में प्रवेश हुआ ?

  • उत्तर – आलोचना

प्रश्न. ‘शेष कादम्बरी’ के उपन्यासकार कौन हैं ?

  • उत्तर – अलका सरावगी

प्रश्न. भारतवर्ष में हिन्दी को आप किस वर्ग में रखेंगे ?

  • उत्तर – राजभाषा

प्रश्न. भाषा-निर्माण की इकाइयों का सही अनुक्रम है ?

  • उत्तर – ध्वनि, शब्द, पद, वाक्य

प्रश्न. रस सिद्धान्त के आदि प्रवर्तक कौन हैं ?

  • उत्तर – भरत मुनि

प्रश्न. ‘धक्का-मुक्की’ में कौन-सा समास है ?

  • उत्तर – द्वन्द्व

प्रश्न. अवधि शिला का उर पर था गुरु भार ।
तिल-तिल काट रही थी दृग जल धार ।।
उपर्युक्त पंक्तियों में कौन-सा छन्द है ?

  • उत्तर – बरवै

प्रश्न. “नेताजी ने आजाद हिन्दी फौजी का नियन्त्रण किया।” वाक्य की त्रुटियाँ सुधारिए ?

  • उत्तर – नेताजी ने आजाद हिन्द फौज का नेतृत्व किया।

प्रश्न. शिल्पगत आधार पर दोहे से उल्टा छन्द है ?

  • उत्तर – सोरठा

प्रश्न. ‘प्रत्युपकार’ में कौन-सी सन्धि है ?

  • उत्तर – यण सन्धि

प्रश्न. वरिष्ठ साहित्यकार काशीनाथ सिंह को उनकी कृति ‘रेहन पर रग्घू’ के लिए किस सम्मान से सम्मानित किया गया ?

  • उत्तर – साहित्य अकादमी

प्रश्न. आदिकाल को चारणकाल की संज्ञा किसने दी ?

  • उत्तर – ग्रियर्सन

प्रश्न. “राम घर गया। उसने माँ को देखा ।” का संयुक्त वाक्य बनेगा –

  • उत्तर – राम घर गया और उसने माँ को देखा।

प्रश्न. “अनुराग” का विलोम शब्द है ?

  • उत्तर – विराग

प्रश्न. निम्नलिखित किस वाक्य में अपादान कारक है ?

  • उत्तर – हिमालय से गंगा निकलती है।

प्रश्न. हिन्दी में शब्दों का लिंग निर्धारण किसके आधार पर होता है ?

  • उत्तर – संज्ञा

प्रश्न. निम्नलिखित में कौन ‘यौगिक’ शब्द है ?

  • उत्तर – विद्यालय

प्रश्न. प्रयोग की दृष्टि से सूक्ष्म अन्तर व्यक्त करने वाले शब्द क्या कहलाते हैं ?

  • उत्तर – समानार्थक

प्रश्न. निम्नलिखित किस शब्द की रचना प्रत्यय से हुई है ?

  • उत्तर – इनमें से कोई नहीं

प्रश्न. शुद्ध वर्तनी का चयन कीजिए ?

  • उत्तर – छः

प्रश्न. कोकिल विद्यापति की ‘पदावली’ कौन-सी भाषा में रचित है ?

  • उत्तर – मैथिली

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द स्त्रीलिंग है ?

  • उत्तर – मृत्यु

प्रश्न. ‘आलस्य’ शब्द का विशेषण क्या है ?

  • उत्तर – आलसी

प्रश्न. ‘सूरज’ का तत्सम शब्द क्या है ?

  • उत्तर – सूर्य

प्रश्न. ‘जिसे यह न जान पड़ता हो कि क्या करूँ और क्या न करूँ’ का अर्थ होगा ?

  • उत्तर – किंकर्त्तव्यविमूढ़

प्रश्न. निम्नलिखित में कौन-सा शब्द ‘सारंग’ का अर्थ नहीं है ?

  • उत्तर – शहद

प्रश्न. अशुद्ध वर्तनी का चयन कीजिए ?

  • उत्तर – हस्ताक्षेप

प्रश्न. नीचे दिए गए काले अक्षर वाले शब्द का अनेकार्थ शब्द लिखिए। आजकल के घरों में एक सुसज्जित कक्ष अवश्य होता है ?

  • उत्तर – बैठक

प्रश्न. आंचलिक रचनाएँ किससे सम्बन्धित होती हैं ?

  • उत्तर – क्षेत्र विशेष से

प्रश्न. ‘दीप सा मन जल चुका है।’ इस पंक्ति में ‘वाचक’ शब्द है ?

  • उत्तर – सा

प्रश्न. ‘निगूढ़’ में कौन-सा उपसर्ग प्रयुक्त हुआ है ?

  • उत्तर – नि

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा अव्ययीभाव समास नहीं है ?

  • उत्तर – आय-व्यय

प्रश्न. ‘तथापि’ शब्द का सन्धि-विच्छेद है ?

  • उत्तर – तथा + अपि

प्रश्न. ‘शैशव’ शब्द से बना संज्ञा शब्द है ?

  • उत्तर – भाववाचक

प्रश्न. “दृग उरझत टूटत कुटुम जुरत चतुर चित प्रीति परत गाँठि दुरजन हिये दई नई यह रीति ?

  • उत्तर – असंगति

प्रश्न. ‘कवि’ का स्त्रीलिंग रूप है ?

  • उत्तर – कवयित्री

प्रश्न. निम्नलिखित पंक्तियों में कौन-सा रस है ?
‘एक ओर अजगरहि लखि, एक ओर मृगराय ।
विकल बटोही बीच ही, परयो मूरछा खाय ।।’

  • उत्तर – भयानक

प्रश्न. जो भाव मन में केवल अल्पकाल तक संचरण करके चले जाते हैं, उन्हें कहा जाता है ?

  • उत्तर – स्थायी भाव

प्रश्न. निम्नलिखित में से संयुक्त वाक्य का चयन कीजिए ?

  • उत्तर – उसने खाना खाया और सो गया

प्रश्न. ‘रसाल’’ शब्द का अर्थ है ?

  • उत्तर – आम

प्रश्न. सही शब्द का चयन कीजिए ?

  • उत्तर – परिणति

प्रश्न. ‘आई’ प्रत्यय से कौन-सा शब्द नहीं बना है ?

  • उत्तर – चलनी है

प्रश्न. ‘घनश्याम’ का अर्थ है- काला बादल, इसका दूसरा अर्थ ?

  • उत्तर – कृष्ण

प्रश्न. ‘दुनिया को नई राह दिखाता है।’ वाक्य में प्रयुक्त काल पहचानिए ?

  • उत्तर – सामान्य वर्तमान

प्रश्न. ‘जहर का घूँट पीना’ मुहावरे का सही अर्थ है ?

  • उत्तर – असह्य स्थिति को भी सह लेना

प्रश्न. ‘अमृता प्रीतम’ किस भाषा की साहित्यकार हैं ?

  • उत्तर – पंजाबी

प्रश्न. ‘रस मीमांसा’ के लेखक कौन हैं ?

  • उत्तर – रामचन्द्र शुक्ल

सभी प्रश्नों के उत्तर कमेंट बॉक्स में जरूर दें।