UPSSSC PET Hindi Top 50 Question: PET परीक्षा हिंदी से सम्बंधित 50 महत्वपूर्ण प्रश्न

UPSSSC PET Hindi Top 50 Question: UPSSSC आयोग द्वारा PET 2022 की प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (Preliminary Eligibility Test) 2022 की लिखित परीक्षा को इसी माह कराने का निर्णय लिया गया है जो भी उम्मीदवार UPSSSC PET Exam 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन किए हैं उनकी परीक्षा दिनांक 15 व 16 अक्टूबर 2022 को प्रत्येक दिन दो पालियों (प्रथम पाली 10:00 AM to 12:00 PM. एवं द्वितीय पाली 03:00 PM to 05:00 PM.) को आयोजित होगी।

इस बार UPSSSC PET Exam में कुल लगभग 39 लाख अभ्यर्थी भाग लेंगे, इस साल जितने भी उम्मीदवार UPSSSC PET Exam 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन किये हैं उनके परीक्षा में अब मात्र कुछ ही दिन बचे हैं, जिससे उनको अपनी तैयारी को अब तेज कर देना चाहिए, इसलिए हम आज आपके लिए हिंदी व्याकरण सम्बंधित 50 प्रश्न लेकर आएं हैं जो परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं।

UPSSSC PET Hindi Top 50 Question 4

UPSSSC PET Hindi Top 50 Question

प्रश्न. ‘अश्व’ का पर्यायवाची नहीं है ?

  • उत्तर – तरंग

प्रश्न. निम्नलिखित में ‘मोक्ष’ का पर्यायवाची शब्द है ?

  • उत्तर – छुटकारा

प्रश्न. ‘अन्धे को दीपक दिखाना’ मुहावरे का सही अर्थ चुनिए ?

  • उत्तर – ना समझ को उपदेश देना

प्रश्न. ‘अपने मुँह मियाँ-मिट्ठू बनना’ का अर्थ है ?

  • उत्तर – अपनी प्रशंसा स्वयं करना

प्रश्न. ‘उत् + ज्वल’ की सन्धि से बना शब्द है ?

  • उत्तर – उज्ज्वल

प्रश्न. ‘निः + चेष्ट’ की सन्धि क्या होगी ?

  • उत्तर – निश्चेष्ट

प्रश्न. ‘समय सिन्धु चंचल है भारी।’ उपर्युक्त पंक्ति में कौन-सा अलंकार है ?

  • उत्तर – रूपक

प्रश्न. ‘जेते तुम तारे, तेते नभ में न तारे हैं’ इस काव्य पंक्ति में दिए गए विकल्पों में सही अलंकार का चयन कीजिए ?

  • उत्तर – यमक

प्रश्न. संस्कृत के जो शब्द मूल रूप से हिन्दी में प्रयोग किए जाते हैं, वे कहलाते हैं ?

  • उत्तर – तत्सम

प्रश्न. नहिं पराग नहिं मधुर मधु, नहिं विकास यही काल । अली कली ही सौ बंध्यो, आगे कौन हवाल ।। उपर्युक्त पंक्तियों में कौन-सा छन्द है ?

  • उत्तर – दोहा

प्रश्न. शिल्पगत आधार पर दोहे से उल्टा छन्द है ?

  • उत्तर – सोरठा

प्रश्न. समूहार्थक शब्द का चयन कीजिए ?

  • उत्तर – बेड़ा

प्रश्न. परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण वाक्य को चिह्नित कीजिए ?

  • उत्तर – रात को कम खाना चाहिए।

प्रश्न. भारतीय संघ की राजकीय भाषा है ?

  • उत्तर – देवनागरी लिपि में हिन्दी

प्रश्न. शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए ?

  • उत्तर – गरीबों के लिए निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था है।

प्रश्न. निम्नलिखित में विकारी शब्द कौन-सा है ?

  • उत्तर – लड़का

प्रश्न. नीचे दिए गए शब्द-युग्म के सही अर्थ भेद का चयन कीजिए ?
अभिराम अविराम

  • उत्तर – सुन्दर लगातार

प्रश्न. भरत मुनि के अनुसार रसों की संख्या है ?

  • उत्तर – आठ

प्रश्न. ‘वाक्यं रसात्मकं काव्यम्’ किसका कथन है ?

  • उत्तर – विश्वनाथ

प्रश्न. ‘दोषहर्ता’ में प्रत्यय का चयन कीजिए ?

  • उत्तर – हर्ता

प्रश्न. ‘बिनु पद चलै सुनै बिनु काना’
कर बिनु कर्म करै बिधि नाना।”
उपर्युक्त चौपाई में अलंकार है ?

  • उत्तर – तद्गुण

प्रश्न. ‘क्ष’ ध्वनि किस स्वर के अन्तर्गत आती है ?

  • उत्तर – संयुक्त वर्ण

प्रश्न. सार्वनामिक विशेषण के कितने भेद हैं ?

  • उत्तर – चार

प्रश्न. ‘भली-भाँति’ किस प्रकार का क्रिया-विशेषण है ?

  • उत्तर – रीतिवाचक

प्रश्न. ‘उँगली उठाना’ कहावत का अर्थ होगा ?

  • उत्तर – दोष की ओर संकेत करना

प्रश्न. ‘द्विज’ के अनेकार्थी शब्दों में से निम्नलिखित में से कौन-सा एक शब्द नहीं आता ?

  • उत्तर – विदेह

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द ‘योगदान’ शब्द का समानार्थी नहीं है ?

  • उत्तर – हित

प्रश्न. क्रिस क्रमांक में उत्तम पुरुष का उदाहरण नहीं है ?

  • उत्तर – उन्हें

प्रश्न. ‘सुपुरुष’ में कौन-सा समास है ?

  • उत्तर – कर्मधारय

प्रश्न. चरण में वर्णों की संख्या (कम से अधिक) के आधार पर इन वर्णिक छन्दों का सही अनुक्रम कौन-सा है ?

  • उत्तर – इन्द्रवज्रा वसन्ततिलका-मन्दाक्रान्ता शार्दूल विक्रीडित

प्रश्न. “राम पढ़ता है” यह किस प्रकार का वाक्य है ?

  • उत्तर – सरल वाक्य

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा अर्द्ध विराम चिह्न है ?

  • उत्तर – (;)

प्रश्न. ‘कलुष’ का विलोम शब्द है ?

  • उत्तर – निष्कलुष

प्रश्न. जो क्रिया अभी हो रही हो, उसे कहते हैं ?

  • उत्तर – अपूर्ण वर्तमान

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द क्रिया विशेषण है ?

  • उत्तर – तेज

प्रश्न. निम्नलिखित शब्दों में सदा स्त्रीलिंग वाला शब्द कौन-सा है ?

  • उत्तर – मकड़ी

प्रश्न. निम्नलिखित वाक्य किस अव्यय से पूरा होगा,
आज धन ……….. कोई नहीं पूछता ?

  • उत्तर – के बिना

प्रश्न. स्वतन्त्र सत्ता धारण न करने वाले शब्द क्या कहलाते हैं ?

  • उत्तर – यौगिक

प्रश्न. ‘वकील’ किस भाषा का शब्द है ?

  • उत्तर – अरबी

प्रश्न. ‘सुत्’ शब्द को स्त्रीवाचक बनाने के लिए किस प्रत्यय का प्रयोग किया जाएगा ?

  • उत्तर – आ

प्रश्न. निम्नलिखित किस क्रम में पश्च स्वर है ?

  • उत्तर – उ

प्रश्न. निम्नलिखित किस वाक्य में सार्वनामिक विशेषण है ?

  • उत्तर – वह खम्भा गिर जाएगा।

प्रश्न. ‘पाप का घड़ा भरना’ इस मुहावरे का अर्थ बताइए ?

  • उत्तर – पाप की पराकाष्ठा होना

प्रश्न. विचित्र के तीन समानार्थी शब्द दिए गए हैं, एक शब्द समानार्थी नहीं है, उस शब्द का चयन कीजिए, जो समानार्थी नहीं है ?

  • उत्तर – रहस्यमय

प्रश्न. ‘आसमान का रंग नीला है’ विशेष्य पहचानिए ?

  • उत्तर – आसमान

प्रश्न. दिए गए विकल्पों में से ‘अनुकूल’ का विरुद्धार्थी शब्द कौन-सा है ?

  • उत्तर – प्रतिकूल

प्रश्न. हिन्दी वर्णमाला में ‘अं’ और ‘अ’ क्या हैं ?

  • उत्तर – अयोगवाह

प्रश्न. हिन्दी गद्य का सर्वप्रथम युग किसे माना जाता है ?

  • उत्तर – भारतेन्दु युग

प्रश्न. सबसे पहले आत्मकथा हिन्दी में किसने लिखी ?

  • उत्तर – श्यामसुन्दर दास

प्रश्न. रेखांकित सर्वनाम का प्रकार चिह्नित कीजिए।
कोई तो होगा जो तुम्हारी सहायता कर सके ?

  • उत्तर – अनिश्चयवाचक सर्वनाम

प्रश्न. ‘त’ का उच्चारण होता है ?

  • उत्तर – दन्त से

सभी प्रश्नों के उत्तर कमेंट बॉक्स में जरूर दें।