UPSSSC PET 2022 Answer Key PDF, Objection Link जारी

UPSSSC PET 2022 Answer Key : उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में सम्मिलित हुए 35 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर आई है उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने UPPET 2022 की आधिकारिक आंसर की जारी कर दिया है, जो भी उम्मीदवार यूपी पीईटी परीक्षा में भाग लिए हैं वे सभी उम्मीदवार नीचे दिए लिंक या अधिकारिक वेबसाइट के जरिये अपनी आधिकारिक उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं इसके बाद जल्द ही UP PET Result 2023 जारी किया जाएगा, जिसमे आप अपने नंबर की जांच कर सकतें हैं।

UPSSSC आयोग द्वारा पीईटी आंसर-की 2022 को 20 अक्टूबर 2022 को जारी की गई है। यूपीएसएसएससी द्वारा UPPET की परीक्षा अक्टूबर माह के 15 और 16 तारीख को सुबह और शाम की कुल 4 पालियों में आयोजित की गई थी, परीक्षा बीतने के 4 दिन बाद आयोग द्वारा आंसर की जारी कर दी गई है। यूपी पीईटी आंसर-की 2022 PDF को डाउनलोड करने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर एक्टिव कर दिया गया हैं।

UPSSSC PET 2022 Answer Key PDF

Uttar Pradesh SSSC Preliminary Eligibility Test 2022 Details

आयोग का नामUttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission
परीक्षा का नामPreliminary Eligibility Test (PET)
परीक्षा तिथि15 अक्टूबर 2022 और 16 अक्टूबर 2022 (4 शिफ्ट में)
लेख कैटेगरीAnswer Key
UPSSSC PET Answer Key 2022 जारी होने की तिथि20 अक्टूबर 2022
Official websiteupsssc.gov.in

जानें कब दर्ज होगी आपत्ति

यूपीएसएसएससी द्वारा जारी UPSSSC PET Answer Key पर अभी आप्पति दर्ज करने का विकल्प अभी नही दिया गया है, लेकिन आयोग द्वारा उम्मीदवारों को आंसर की के उत्तर पर आपत्ति दर्ज करने का लिंक आवेदन शुल्क के साथ जल्द ही जारी किया जाएगा, आपत्ति दर्ज करने वाले लिंक के जारी होने के बाद आयोग द्वारा जल्द UPPET Exam 2022 Result जारी किया जाएगा।

यूपी पीईटी परीक्षा के लिए 37 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि पीईटी परीक्षा में 25 लाख उम्मीदवार ही भाग लिए थे।

यूपी पीईटी रिजल्ट 2022 कब आएगा? (UP PET Result 2022)

इस समय आयोग द्वारा यूपी पीईटी परीक्षा प्रोविजनल Answer Key 2022 जारी की गई है। आंसर की के बाद आयोग द्वारा उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का मौका मिलेगा उसके बाद प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के बाद फाइनल UPPET 2022 Answer Key जारी की जाएगी जिसके बाद आयोग द्वारा UPPET 2022 Result जारी किया जाएगा, अनुमान है कि आयोग नवंबर के पहले सप्ताह में यूपी पीईटी रिजल्ट जारी कर सकता है, लेकिन इसकी कोई आधिकारिक सूचना नही है।

How to Download UPSSSC PET Answer Key 2022: यहां देखें तरीका

  • UPSSSC PET Answer Key डाउनलोड करने के लिए आप सबसे पहले यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • उसके बाद होम पेज पर दिखाई दे रहे, ‘UPSSSC PET Answer Key 2022 Shift वाइज link’ पर क्लिक करें।
  • उसके बाद एक नया पेज खुल जाएगा, यहां आंसर-की डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें का विकल्प दिया रहेगा।
  • उसपर क्लिक करें जिसके बाद स्क्रीन पर यूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर-की खुल जाएगी। इसे चेक और डाउनलोड करें।

महत्वपूर्ण लिंक्स

UPSSSC PET 2022 Answer Key Objection Link
15 अक्टूबर शिफ्ट 1 | 15 अक्टूबर शिफ्ट 2 | 16 अक्टूबर शिफ्ट 1 | 16 अक्टूबर शिफ्ट 2
अधिकारिक वेबसाइट