UPSSSC Lekhpal Answer Key 2022

UPSSSC Lekhpal Answer Key 2022 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा हाल ही में आज UPSSSC यूपी लेखपाल भर्ती 2022 की आंसर की जारी की गई है, यूपी लेखपाल की परीक्षा आयोग द्वारा 31 जुलाई 2022 को आयोजित की गई थी, जो भी उम्मीदवार UPSSSC यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन किये थे और मेंस परीक्षा के लिए योग्य थे और मेंस परीक्षा में भाग लिए थे वो सभी उम्मीदवार अपनी आधिकारिक आंसर की नीचे दिए डाउनलोड आंसर की के लिंक के जरिये डाउनलोड कर सकतें हैं।

UPSSSC यूपी लेखपाल भर्ती की परीक्षा 31 जुलाई 2022 दिन रविवार को आयोजित की गई थी और UPSSSC आयोग की तरफ से आयोजित यूपी लेखपाल की मेंस परीक्षा के लिए 2.47 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिसमें से 2,12,863 उम्मीदवार की मेंस परीक्षा में उपस्थित हुए जिसके बाद आज उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन द्वारा इस परीक्षा की आंसर की 01 अगस्त 2022 को जारी कर दी गई है, परीक्षा देने के बाद उम्मीदवारों को आंसर की का बेसब्री से इंतजार रहता है, जिन भी उम्मीदवारों को अपने द्वारा किये गए प्रश्नों पर संदेह है वो आंसर की डाउनलोड कर मिलान कर सकतें हैं।

UPSSSC Lekhpal Answer Key 2022

आंसर की डाउनलोड करने की विधि इस पोस्ट में नीचे की तरफ दी गई है जिन उम्मीदवारों को आंसर की डाउनलोड करना नहीं आता है, वो नीचे दिए डाउनलोड आंसर की के निर्देश को पढ़कर डाउनलोड कर सकतें हैं।

यूपी लेखपाल 2022 की परीक्षा उत्तर प्रदेश के कुल 12 जिलों के 501 केंद्रों में आयोजित की गई थी, यूपी लेखपाल 2022 के परीक्षा का आयोजन बनारस, प्रयागराज, कानपुर, आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, गोरखपुर, झांसी, मेरठ, मुरादाबाद, शहरों में हुआ था।

यूपी लेखपाल परीक्षा के दौरान कई शहरों से नकल व सॉल्वर पकड़े जाने की खबरें मीडिया में आई थी लेकिन आयोग ने कहा कि यूपी लेखपाल परीक्षा 2022 में पेपर लीक को लेकर कोई शिकायत नहीं मिली, इससे आप अफवाहों से दूर रहें परीक्षा में नकल को लेकर शिकायत नही मिली है।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
UPSSSC BOR राजस्थान लेखपाल भर्ती 2022
UPSSSC लेखपाल मेन्स परीक्षा विज्ञापन संख्या। : 01-परीक्षा/2022 अधिसूचना का संक्षिप्त विवरण

महत्वपूर्ण तिथि

  • परीक्षा की तिथि : 31/07/2022
  • आंसर की जारी होने की तिथि : 01/08/2022
  • आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि : 07/08/2022

जानें कब होगा UPSSSC Lekhpal Result 2022 जारी

Upsssc आयोग द्वारा यूपी लेखपाल परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है, आंसर की का जारी होते ही उम्मीदवारों में यूपी लेखपाल 2022 रिजल्ट जारी होने का इंतजार शुरू हो गया है माना जा रहा है कि आयोग द्वारा UP Lekhpal Result 2022 अगले साल जारी किया जाएगा क्योंकि अभी आयोग द्वारा यूपी लेखपाल भर्ती के कई चरणों का आयोजन करना है जिसमे उम्मीद है कि देरी हो सकती है।

फिलहाल आयोग द्वारा लेखपाल की भर्ती प्रक्रिया इस साल लगातार चलने की उम्मीद है जिससे यह साफ होता है अगले वर्ष के शुरुआत में ही यूपी लेखपाल भर्ती 2022 के रिजल्ट आने की पूरी संभावना हैं।

UPSSSC Lekhpal Answer Key 2022 पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि एवं आवेदन प्रक्रिया

UPSSSC आयोग द्वारा यह भी सूचना जारी की गई है कि जिन भी उम्मीदवारों को आयोग द्वारा जारी आंसर की पर कोई दिक्कत हो तो वो सभी उम्मीदवार अपनी आपत्ति दर्ज कर सकतें हैं, यूपी लेखपाल आंसर की 2022 पर आपत्ति उम्मीदवार साक्ष्य के साथ ऑनलाइन दर्ज करा/कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज सम्बंधित कोई भी आवेदन ऑफलाइन या डाक के जरिए स्वीकार नहीं किया जाएगा। आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 07/08/2022 है।

UPSSSC Lekhpal Answer Key 2022 डाउनलोड करने की विधि

  • यदि आप आंसर की को डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथ आधिकारिक वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें जिसमें से आप UPSSSC Lekhpal Answer Key 2022 के लिंक को खोजे और क्लिक करें।
  • आंसर की डाउनलोड करते वक्त उम्मीदवार का रजिस्ट्रेशन नंबर / जन्मतिथि मंगा जाएगा या रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मंगा जाएगा जिसकी जानकारी आपको मांगें गए बॉक्स में भरनी पड़ेगी।
  • उसके बाद आपके फोन में आंसर की डाउनलोड हो जाएगी, जिसको ओपन करके देख सकतें हैं।

महत्वपूर्ण लिंक्स

सभी प्रकार की सरकारी नौकरी की जानकारी प्राप्त करने के लिए sarkariexamup पर विजिट करते रहें।