UP PET general knowledge practice set 1: pet परीक्षाओं में पूछे गए सामन्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न

UP PET general knowledge practice set 1: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रत्येक वर्ष यूपी पेट परीक्षा का आयोजन किया जाता है जो भी उम्मीदवार उत्तर प्रदेश के हैं या किसी अन्य राज्य के हैं और वह उम्मीदवार यूपीट्रिपलएससी आयोग द्वारा जारी आने वाली भर्तियों में भाग लेना चाहते हैं तो उनके लिए यह परीक्षा पास करना अनिवार्य है क्योंकि यह परीक्षा एक प्री परीक्षा है इस लेख के जरिये आप PET Practice Set in Hindi को प्राप्त कर सकतें हैं और अन्य परीक्षा के Practice Set प्राप्त करने के लिए क्लिक करें।

इस परीक्षा के प्राप्त अंको के आधार पर आने वाली भर्तियों में मेरिट बनाकर मेंस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाता है इसलिए आप UPSSSC PET Exam की तैयारी बढ़िया तरीके से करें तथा परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर, मेंस परीक्षा के लिए योग्य रहे और PET Practice Set Online लगाते रहे, इस लिए हम आपके लिए up pet Exam में पूछें गए सामन्य ज्ञान के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न लेकर आये है जो आपको हल करके अपनी तैयारी जाँच सकते हैं।

UP PET general knowledge practice set

UP PET general knowledge practice set 1

प्रश्न. भारत में शासन करने वाले दिए गए शासकों का कालक्रमानुसार सही क्रम क्या है?

I. शेरशाह सूरी II. अकबर III. अलाउद्दीन खिलजी IV. इल्तुतमिश

  1. IV, I, III, II
  2. IV, III, I, II
  3. I, II, III, IV
  4. III, IV, I, II

उत्तर – 2

प्रश्न. निम्न में से कौन-से सन्त शिवाजी के समकालीन थे?

  1. तुकाराम
  2. चैतन्य
  3. नामदेव
  4. शंकराचार्य

उत्तर – 1

प्रश्न. बंगाल के प्रथम गवर्नर जनरल कौन थे?

  1. लॉर्ड क्लाइव
  2. लॉर्ड लिटन
  3. लॉर्ड वारेन हेस्टिंग्स
  4. लॉर्ड रिपन

उत्तर – 3

प्रश्न. चरकसंहिता सम्बन्धित है?

  1. राजनीति
  2. चिकित्सा
  3. वास्तुकला
  4. गणित

उत्तर – 2

प्रश्न. निम्न में से कौन-सा जोड़ा सही नहीं है?

  1. B.C. 261 – कलिंग युद्ध
  2. A.D. 78 – शक संवत् की शुरुआत
  3. A.D. 622 – मुस्लिम युग की शुरुआत
  4. A.D. 1709 – औरंगजेब की मृत्यु

उत्तर – 4

प्रश्न. इनमें से किसे भारत के “ग्राण्ड ओल्ड मैन’ के नाम से जाना जाता है ?

  1. दादाभाई नौरोजी
  2. डब्ल्यू०सी० बैनर्जी
  3. फिरोजशाह मेहता
  4. सुरेन्द्रनाथ बैनर्जी

उत्तर – 1

प्रश्न. सन् 1915-16 में किसके नेतृत्व में दो होम रूल लीग शुरू हुई?

  1. एनी बेसेन्ट और लोकमान्य तिलक
  2. तिलक और लाला लाजपत राय
  3. तिलक और बिपिनचन्द्र पाल
  4. तिलक और अरबिन्द पाल

उत्तर – 1

प्रश्न. ‘करो या मरो’ का नारा किसने दिया?

  1. सरदार पटेल
  2. जवाहरलाल नेहरू
  3. सुभाषचन्द्र बोस
  4. महात्मा गाँधी

उत्तर – 4

प्रश्न. जब सुभाषचन्द्र बोस ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया, तो इस पद का प्रस्ताव किसे दिया गया?

  1. जवाहरलाल नेहरू
  2. पट्टाभि सीतारमैया
  3. डॉ० राजेन्द्र प्रसाद
  4. जे०बी० कृपलानी

उत्तर – 4

प्रश्न. सलाल पनबिजली परियोजना किस नदी पर स्थित है ?

  1. झेलम
  2. चिनाब
  3. रावी
  4. ब्यास

उत्तर – 2

प्रश्न. वसंत विषुव होता है?

  1. 21 मार्च को
  2. 18 जून को
  3. 23 सितम्बर को
  4. 22 दिसम्बर को

उत्तर – 1

प्रश्न. राजस्थान में ‘खेतड़ी परियोजना’ किसके उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है?

  1. जस्ता
  2. ताँबा
  3. इस्पात
  4. एल्युमिनियम

उत्तर – 2

प्रश्न. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान स्थित है?

  1. मध्य प्रदेश
  2. असम
  3. पश्चिम बंगाल
  4. केरल

उत्तर – 2

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सी हिमालयी नदी तंत्र की नदियाँ हैं ?

I. कावेरी, II. गंगा, III. ब्रह्मपुत्र, IV. गोदावरी

  1. II और III
  2. II और IV
  3. I और II
  4. III और IV

उत्तर – 1

प्रश्न. बैंक दर का अर्थ है?

  1. साहूकारों द्वारा ली जाने वाली ब्याज दर
  2. अनुसूचित बैंकों द्वारा ली जाने वाली ब्याज दर
  3. बैंकिंग संस्थाओं के लाभ की दर वाली
  4. देश के केन्द्रीय बैंक द्वारा ली जाने आधिकारिक ब्याज दर

उत्तर – 4

प्रश्न. यदि आर०बी०आई० नकद कोषानुपात को घटा दे, तो साख सर्जन पर क्या असर होगा?

  1. कोई असर नहीं होगा।
  2. घट जाएगी।
  3. बढ़ जाएगी।
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर – 3

प्रश्न. इनमें से किस प्रकार की अर्थव्यवस्था में संसाधनों पर निजी अधिकार होते हैं और आर्थिक गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य लाभ अर्जित करना होता है?

  1. पूँजीवादी
  2. मिश्रित
  3. समाजवादी
  4. वैश्विक

उत्तर – 1

प्रश्न. सौ रुपये का नोट किसके द्वारा हस्ताक्षरित होता है?

  1. आर०बी०आई० गवर्नर
  2. भारत के राष्ट्रपति
  3. वित्त मंत्री
  4. वित्त सचिव

उत्तर – 1

प्रश्न. फेमा (FEMA) का पूर्ण रूप क्या है?

  1. Funds Exchange Media Agency
  2. Foreign Exchange Management Act
  3. Finance and Export Management Association
  4. Foreign Export Market Agency

उत्तर – 2

प्रश्न. भारत के संविधान में ‘जन स्वास्थ्य एवं स्वच्छता’ किसमें शामिल है?

  1. राज्य सूची में
  2. समवर्ती सूची में
  3. संघ सूची में
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर – 1

प्रश्न. भारत में पंचायती राज व्यवस्था इसके अन्तर्गत रखी गई है

  1. मूल अधिकार
  2. मौलिक कर्त्तव्य
  3. राज्य नीति के निदेशक तत्त्व
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर – 3

प्रश्न. शिक्षा का अधिकार एक मौलिक अधिकार है, जो कि सम्बन्धित है?

  1. अनुच्छेद 21A से
  2. अनुच्छेद 19 से
  3. अनुच्छेद 29 एवं 30 से
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर – 1

प्रश्न. निम्न में से किसने संविधान सभा में ‘उद्देश्य प्रस्ताव’ रखा?

  1. जवाहरलाल नेहरू
  2. महात्मा गाँधी
  3. बी०आर० अम्बेडकर
  4. बी० एन० राव

उत्तर – 1

प्रश्न. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में अल्पसंख्यकों के हित निहित हैं?

  1. अनुच्छेद 21
  2. अनुच्छेद 24
  3. अनुच्छेद 29
  4. इनमें कोई नहीं

उत्तर – 3

प्रश्न. ठोस चालक में धारा वाहक होते हैं

  1. न्यूट्रॉन
  2. प्रोटॉन
  3. मुक्त इलेक्ट्रॉन
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – ? इस प्रश्न का जवाब कमेंट बॉक्स के दे।

3 thoughts on “UP PET general knowledge practice set 1: pet परीक्षाओं में पूछे गए सामन्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न”

Leave a Comment