RRB Group D general knowledge Practice Set 66: रेलवे ग्रुप डी की पिछली परीक्षाओं में पूछें गए महत्वपूर्ण प्रश्न

RRB Group D general knowledge Practice Set 66: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा रेलवे ग्रुप डी के फेज IV परीक्षा की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है, RRB ग्रुप डी के फेज IV की परीक्षा 19 सितंबर 2022 से शुरू होगी, रेलवे ग्रुप डी फेज IV की परीक्षा 19 सितंबर 2022 से लेकर 07 अक्टूबर 2022 तक चलेगी, RRB GROUP D की परीक्षा के लिए करोड़ों उम्मीदवारों द्वारा आवेदन किया गया है, जिससे यह साफ होता है कि यह परीक्षा काफी दिनों तक और कई फेज में आयोजित होगी, इसलिए आज हम रेलवे ग्रुप डी की होने वाली परीक्षा के बचे कुछ दिनों की तैयारी के लिए RRB GROUP D के पिछले परीक्षाओं में पूछें गए सामान्य ज्ञान के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न को लेकर आये है, यह प्रश्न होने वाली RRB Group D Exam 2022 की परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

इन प्रश्नों का अध्ययन करके आप यह पता लगा सकते हैं कि आप का अपना General Knowledge टॉपिक कितना तैयार है और आप आगे होने वाली परीक्षा में बेहतरीन अंक आसानी से प्राप्त कर सकतें है, आप अपनी रेलवे ग्रुप डी परीक्षा की तैयारी को जांचने के लिए नीचे दिए गए सभी प्रश्नों को हल करें और अपने द्वारा सही किए गए प्रश्नों की संख्या को कमेंट बॉक्स में बताएं साथ ही आप RRB Group D G.K. Practice Set 65 भी पढ़ सकतें हैं, साथ ही आप अन्य भर्ती के प्रैक्टिस सेट भी प्राप्त कर सकतें हैं।

RRB Group D general knowledge Practice Set 66

RRB Group D general knowledge Practice Set 66

प्रश्न. मुगल बादशाह ने किसे ‘नवाब’ की पदवी प्रदान की ?

  1. लाली
  2. क्लाइव
  3. डुप्ले
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – डुप्ले

प्रश्न. फ्रांसीसियों को चन्द्रनगर बस्ती किसने भेंट की ?

  1. शाह शुजा ने
  2. अजीम-उशु-शान ने
  3. शाइस्ता खाँ ने
  4. इब्राहिम खाँ ने

उत्तर – इब्राहिम खाँ ने

प्रश्न. ब्रिटिशों ने भारत में सूरत में अपनी पहली फैक्ट्री स्थापित करने की अनुमति निम्नलिखित में किससे प्राप्त की थी ?

  1. जहाँगीर से
  2. औरंगजेब से
  3. शाहजहाँ से
  4. अकबर से

उत्तर – जहाँगीर से

प्रश्न. भारत के समुद्री मार्ग की खोज किसने की ?

  1. मैंगल्स
  2. वास्को डी गामा
  3. टॉमस मूर
  4. कोलंबस

उत्तर – वास्को डी गामा

प्रश्न. तृतीय कर्नाटक युद्ध (एंग्लो-फ्रेंच संघर्ष) की समाप्ति किस संधि से हुई ?

  1. सूरत की संधि
  2. ए-ला-शापेल की संधि
  3. पेरिस की संधि
  4. वेसीन की संधि

उत्तर – पेरिस की संधि

प्रश्न. किसने मुगल साम्राज्य की राजधानी को आगरा से दिल्ली स्थानांतरित की ?

  1. जहाँगीर
  2. औरंगजेब
  3. हुमायूँ
  4. शाहजहाँ

उत्तर – शाहजहाँ

प्रश्न. दिल्ली के प्रसिद्ध जामा मस्जिद का निर्माण किसने किया ?

  1. शाहजहाँ
  2. हुमायूँ
  3. अकबर
  4. इब्राहिम लोदी

उत्तर – शाहजहाँ

प्रश्न. पानीपत के युद्ध में बाबर की जीत का मुख्य कारण क्या था ?

  1. उसकी घुड़सवार सेना
  2. उसकी सैन्य कुशलता
  3. तुलुगमा प्रथा
  4. अफगानों की आपसी फूट

उत्तर – उसकी सैन्य कुशलता

प्रश्न. ‘जानी प्रणाली’ किसकी उपज थी ?

  1. गयासुद्दीन तुगलक
  2. सिकंदर लोदी
  3. शेरशाह
  4. अकबर

उत्तर – शेरशाह

प्रश्न. किस मुगल बादशाह को ‘जिन्दा पीर’ कहा जाता था ?

  1. अकबर
  2. जहाँगीर
  3. शाहजहाँ
  4. औरंगजेब

उत्तर – औरंगजेब

प्रश्न. निम्नलिखित में से किसे कुछ विचारकों ने ‘प्रच्छन्न बौद्ध’ की संज्ञा दी है ?

  1. चैतन्य
  2. कुमारिल भट्ट
  3. शंकराचार्य
  4. रामानुजाचार्य

उत्तर – शंकराचार्य

प्रश्न. चैतन्य महाप्रभु का जन्म स्थल कहाँ हैं ?

  1. मगहर
  2. निम्बापुर
  3. तलवंडी
  4. नदिया/नवद्वीप

उत्तर – नदिया/नवद्वीप

प्रश्न. उड़ीसा नरेश प्रतापरुद्र किस वैष्णव संत का शिष्य था ?

  1. चैतन्य
  2. शंकरदेव
  3. कबीर
  4. चण्डीदास

उत्तर – चैतन्य

प्रश्न. निम्नलिखित में से किसे ‘गौरांग प्रभु’ भी कहा जाता है ?

  1. वल्लभाचार्य
  2. चैतन्य
  3. रामानुज
  4. शंकराचार्य

उत्तर – चैतन्य

प्रश्न. आलसियों का मूल मंत्र-‘अजगर करे न चाकरी पंछी करे न काम’ का रचयिता कौन थे ?

  1. दादू दयाल
  2. कबीर
  3. मलूक दास
  4. तुलसी

उत्तर – मलूक दास

प्रश्न. बहमनी साम्राज्य से सबसे अंत में कौन राज्य स्वतंत्र हुआ ?

  1. बीजापुर
  2. अहमदनगर
  3. गोलकुंडा
  4. बीदर

उत्तर – बीदर

प्रश्न. अदीना मस्जिद कहाँ स्थित है ?

  1. बंगाल में
  2. जौनपुर में
  3. गुजरात में
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – बंगाल में

प्रश्न. कृष्णदेव राय किसके समकालीन थे ?

  1. अकबर
  2. बाबर
  3. शेरशाह
  4. हुमायूँ

उत्तर – बाबर

प्रश्न. निम्नलिखित में से विजयनगर राज्य का प्रथम राजवंश कौन-सा था ?

  1. तुलुव
  2. सालुव
  3. संगमा
  4. होयसल

उत्तर – संगमा

प्रश्न. ‘शैवों का अजन्ता’ किसे कहा जाता है ?

  1. श्रीरंगम
  2. कुम्बकोणम
  3. अनेगुण्डी
  4. लिपाक्षी

उत्तर – लिपाक्षी

प्रश्न. हिन्दू विधि की एक प्रसिद्ध पुस्तक ‘दायभाग’ के रचयिता कौन थे ?

  1. विज्ञानेश्वर
  2. मनु
  3. जीमूतवाहन
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – जीमूतवाहन

प्रश्न. ‘रामचरित’ की रचना किसने की ?

  1. कालिदास
  2. विज्ञानेश्वर
  3. कौटिल्य
  4. संध्याकर नन्दी

उत्तर – संध्याकर नन्दी

प्रश्न. सेन वंश का संस्थापक कौन था ?

  1. सामंत सेन
  2. विजय सेन
  3. बल्लाल सेन
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – सामंत सेन

प्रश्न. किसने ‘कुलीन प्रथा’/’कुलीनतावाद’ का आरंभ किया ?

  1. सामंत सेन
  2. बल्लाल सेन
  3. विजय सेन
  4. लक्ष्मण सेन

उत्तर – बल्लाल सेन

प्रश्न. किसने स्मृति ग्रंथ ‘दान सागर’ एवं ज्योतिष ग्रंथ ‘अद्भुत सागर’ की रचना की ?

  1. सामंत सेन
  2. विजय सेन
  3. बल्लाल सेन
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – बल्लाल सेन

दिये गए प्रश्नों का सही उत्तर क्या होगा। सही उत्तर का जवाब नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जरूर दें।