Palanhar Yojana Payment Status: पालनहार योजना पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें? जानें

Palanhar Yojana Payment Status: राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के अनाथ और जरूरतमंद बच्चों के पालन-पोषण तथा शिक्षा के लिए पालनहार योजना शुरू की गई है। इस योजना का उद्देश्य ऐसे बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है जिनके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है या जो किसी कारणवश अनाथ हैं।

इस योजना के अंतर्गत बच्चों की देखभाल करने वाले पालनहार परिवारों को हर महीने आर्थिक सहायता राशि दी जाती है, ताकि बच्चे की पढ़ाई, स्वास्थ्य और पालन-पोषण में किसी प्रकार की कमी न रहे। इसके अलावा बच्चों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए वस्त्र, जूते, स्वेटर आदि के लिए अतिरिक्त सहायता भी प्रदान की जाती है।

इस लेख में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि Palanhar Yojana Payment Status कैसे चेक करें या How To Check Palanhar Yojana Payment Status के सवाल का भी जबाब देंगे और अपने आवेदन की स्थिति कैसे देखें इसकी भी जानकारी देंगे.

Palanhar Yojana Payment Status 2026 – Overview

विवरणजानकारी
पोस्ट का नामPalanhar Yojana Payment Status
योजना का नामपालनहार योजना
जारीकर्ताराजस्थान सरकार
राज्यराजस्थान
वर्ष2025-26
आधिकारिक वेबसाइटhttps://sjmsnew.rajasthan.gov.in
कुल लाभार्थी (Male)17,01,666+
कुल लाभार्थी (Female)5,22,697+
कुल वितरित राशि672.88 करोड़
Palanhar Yojana Payment Status
Palanhar Yojana Payment Status

Palanhar Yojana Payment Status का उद्देश्य

पालनहार योजना का मुख्य उद्देश्य उन बच्चों को सहायता प्रदान करना है जो अनाथ हैं या जिनके माता-पिता उनकी देखभाल करने में सक्षम नहीं हैं।

इस योजना के माध्यम से ऐसे बच्चों को परिवार के वातावरण में बेहतर शिक्षा और सुरक्षित जीवन प्रदान किया जाता है। इससे बच्चे समाज में आत्मनिर्भर बन सकते हैं और उनका भविष्य सुरक्षित हो सकता है।

Jan Soochna Portal Rajasthan : शिकायत दर्ज करें और उसकी स्थिति देखें

पालनहार योजना के अंतर्गत कौन-कौन बच्चे पात्र हैं?

इस योजना में कई श्रेणियों के बच्चों को शामिल किया गया है, जैसे:

  1. अनाथ बच्चे
  2. ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता को मृत्युदंड या आजीवन कारावास हुआ हो
  3. विधवा माता के अधिकतम तीन बच्चे
  4. पुनर्विवाह करने वाली विधवा के बच्चे
  5. HIV/AIDS से पीड़ित माता-पिता के बच्चे
  6. कुष्ठ रोग से पीड़ित माता-पिता के बच्चे
  7. नाता प्रथा से जन्मे बच्चों के मामले
  8. दिव्यांग माता-पिता के बच्चे
  9. तलाकशुदा या परित्यक्ता महिला के बच्चे

इन सभी श्रेणियों के बच्चों को इस योजना के तहत आर्थिक सहायता दी जाती है।

How To Check Palanhar Yojana Payment Status | पालनहार योजना पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?

यदि आप यह जानना चाहते हैं कि पालनहार योजना की राशि आपके खाते में आई है या नहीं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले राजस्थान जन सूचना पोर्टल या सामाजिक न्याय विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं (https://sjmsnew.rajasthan.gov.in/)
  • वेबसाइट के मेनू में दिए गए Information विकल्प पर क्लिक करें।
  • उसके बाद पेज पर दिए Application / Payment Status पर क्लिक करें।
  • यहाँ आपको Select Type / प्रकार चुनें में से विकल्प चुनना होगा:
  • Payment Status
  • Application Status

इसमें से आप Payment Status का चुनाव करें.

Palanhar Yojana Payment Status Online
  • उसके बाद मांगी गई सभी जानकारी को दर्ज करें जैसे – भुगतान वर्ष का चुनाव करें और उसके बाद Application ID / Bhamashah No दोनों में से कोई एक जानकारी दर्ज करके कैप्चा कोड भरें और Get Status बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर Palanhar Yojana Payment Status दिखाई देने लगेगा।

💡 Tip: यदि स्टेटस चेक करते समय कोई समस्या आती है, तो आप नजदीकी e-Mitra केंद्र या ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा कार्यालय से भी सहायता ले सकते हैं।

Rajasthan Single Sign On: SSO ID Login & Registration की पूरी जानकारी

पालनहार योजना के लाभ

इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी परिवारों को कई प्रकार की सहायता प्रदान की जाती है:

  • बच्चों के पालन-पोषण के लिए मासिक आर्थिक सहायता
  • बच्चों के लिए वस्त्र, जूते और स्वेटर जैसी आवश्यक वस्तुओं हेतु अतिरिक्त सहायता
  • बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित खर्चों के लिए वित्तीय सहयोग

इस योजना का उद्देश्य बच्चों को परिवार जैसा वातावरण देकर उनका समुचित विकास सुनिश्चित करना है।

पालनहार योजना आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

पालनहार परिवार को निम्नलिखित दस्तावेज जमा करने होंगे:

  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र.
  • बच्चे के माता-पिता की मृत्यु का प्रमाण पत्र.
  • पालनहार परिवार की आय प्रमाण पत्र.
  • पालनहार परिवार का निवास प्रमाण पत्र.
  • पालनहार परिवार का पहचान प्रमाण पत्र.

पालनहार योजना के लिए आवेदन पत्र को सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग, राजस्थान सरकार के कार्यालय में जमा किया जा सकता है।

पालनहार योजना पेमेंट भुगतान से संबंधित प्रश्न

पालनहार योजना के पेमेंट स्टेटस और एप्लीकेशन स्टेटस देखने का डायरेक्ट लिंक क्या है?

पालनहार योजना के पेमेंट स्टेटस और एप्लीकेशन स्टेटस देखने का डायरेक्ट लिंक है – https://sjmsnew.rajasthan.gov.in/

पालनहार योजना के भुगतान की स्थिति कैसे देखें?

राजस्थान जन सूचना पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होम पेज पर प्रदर्शित ” Information “वाले बटन पर क्लिक करें। उसके बाद Application/ Payment Status वाले विकल्प पर क्लिक करें। नए पेज पर बॉक्स में Payment Status, Application Number या भामाशाह संख्या दर्ज करें। उसके बाद Acadmic वर्ष चुनकर Get Status वाले बटन पर क्लिक करें। जिसके पश्चात आपका Palanhar Yojana Payment Status प्रदर्शित होने लगेगा।

पालनहार योजना क्या है?

इस योजना को राजस्थान सरकार द्वारा अनाथ बच्चों के पालन पोषण करने के लिए शुरू किया गया इस योजना के माध्यम से पालनहार परिवार को प्रतिमाह सरकार द्वारा एक निश्चित राशि दी जाती है जिसके माध्यम से वह इन बच्चों का पालन पोषण कर सकें।

How To Check Payment Status of Palanhar Yojana

पालनहार योजना का पेमेंट स्टेटस चेक करने के लिए आप राजस्थान जन सूचना पोर्टल एवम् पालनहार पोर्टल दोनों का सहारा ले सकते हैं।