NTA CSIR UGC NET Answer Key 2022 | आंसर की डाउनलोड करने और आपत्ति दर्ज करने का तरीका जानें

NTA CSIR UGC NET Answer Key 2022 : वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद सीएसआईआर द्वारा हाल ही में राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा नेट 2022 की आंसर की जारी की गई है, जो उम्मीदवार राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा नेट 2022 पद के लिए ऑनलाइन आवेदन किये थे और परीक्षा में भाग लिए थे वो सभी उम्मीदवार अपनी आंसर की नीचे दिए लिंक के जरिये डाउनलोड कर सकतें हैं।

सीएसआईआर यूजीसी नेट की परीक्षा देश भर के 166 शहरों में और 338 परीक्षा केंद्रों पर 16 से 18 सितंबर 2022 तक आयोजित की गई थी, इस परीक्षा में 2,21,746 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड परीक्षा में भाग लिया था।

NTA CSIR UGC NET Answer Key 2022

आज Council of Scientific & Industrial Research CSIR द्वारा इस परीक्षा की आंसर की 1 अक्टूबर 2022 को जारी कर दी गई है, परीक्षा देने के बाद उम्मीदवारों को आंसर की का बेसब्री से इंतजार रहता है, जिन भी उम्मीदवारों को अपने द्वारा किये गए प्रश्नों पर संदेह है वो आंसर की डाउनलोड कर मिलान कर सकतें हैं।

आंसर की डाउनलोड करने की विधि इस पोस्ट में नीचे की तरफ दी गई है जिन उम्मीदवारों को आंसर की डाउनलोड करना नहीं आता है, वो नीचे दिए डाउनलोड आंसर की के निर्देश को पढ़कर डाउनलोड कर सकतें हैं।

महत्वपूर्ण तिथि

  • परीक्षा की तिथि : 16-18/09/2022
  • आंसर की जारी होने की तिथि : 01/10/2022
  • आपत्ति डालने की अंतिम तिथि : 03/10/2022

जो भी उम्मीदवार अपने आंसर-की से संतुष्ट नहीं हैं, वे अपनी आपत्ति दर्ज कर सकतें हैं, आपत्ति दर्ज करने के लिए आपको प्रति प्रश्न ₹200/- के शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा।

CSIR UGC NET 2022 की ऐसे करें आपत्ति दर्ज

  • एनटीए सीएसआईआर यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज के नीचे ‘डिस्प्ले क्वेश्चन पेपर एंड आंसर की चैलेंज’ टैब पर क्लिक करें।
  • अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड या जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • विंडो ‘व्यू क्वेश्चन पेपर’ और ‘क्लिक टू चैलेंज आंसर की’ पर दो टैब दिखाई देंगे।
  • अब, स्क्रीन पर ‘क्लिक टू चैलेंज आंसर की’ टैब पर क्लिक करें।
  • अपने उत्तर को चेक और यदि आपके कोई प्रश्न हैं तो कृपया विंडो के शीर्ष पर ‘रजिस्टर टैब’ पर क्लिक कर आपत्ति दर्ज करें।

NTA CSIR UGC NET Answer Key 2022 डाउनलोड करने की विधि

  • NTA CSIR UGC NET Answer Key 2022 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • उसके बाद होम पेज पर दिखाई दे रहे NTA CSIR UGC NET Answer Key 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप अपने प्रश्न के सेट की उत्तर कुंजी के लिंक पर क्लिक करें।
  • उत्तर कुंजी आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में डाउनलोड हो जाएगी। 
  • जिसको देखें और उत्तर पर संदेह होने पर आपत्ति दर्ज करें।

नोट– आंसर की डाउनलोड करते वक्त आपसे आपके पेपर कोड को पूछा जा सकता है, आप पेपर कोड के जरिये अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकतें हैं। वैसे तो आप सभी पेपर कोड की आंसर की डाउनलोड कर सकतें है लेकिन पेपर कोड के माध्यम से सटीक आंसर डाउनलोड कर सकतें है और अपने उत्तर का मिलान कर सकतें हैं।

महत्वपूर्ण लिंक्स

आंसर की डाउनलोड करेंक्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटक्लिक करें

सभी प्रकार की सरकारी नौकरी की जानकारी प्राप्त करने के लिए sarkariexamup पर विजिट करते रहें।