Jharkhand JSSC PGT Teacher syllabus 2023 In Hindi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा झारखंड पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की गई है। लिखित परीक्षा में ज्यादा अंक लाने के लिए आपको झारखंड पीजीटी टीचर सिलेबस की जानकारी होनी चाहिए, जो भी उम्मीदवार JSSC PGT Online Form को भरना चाहते हैं वे आवेदन कर सकते हैं। जो उम्मीदवार बी.एड डिग्री के साथ संबंधित विषय से मास्टर डिग्री क्वालिफाइड वे इस पद की योग्यता रखते हैं और आवेदन कर सकतें हैं।
झारखंड पीजीटी ऑनलाइन आवेदन करने के बाद सर्वप्रथम आपको लिखित परीक्षा देनी होगी, जिसके लिए आपको Jharkhand JSSC PGT Teacher syllabus 2023 In Hindi की पूर्ण जानकारी होनी आवश्यक है, भर्ती आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आयोग द्वारा ऑनलाइन (CBT) परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। अगर आप भी झारखंड में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के पदों पर भर्ती होना चाहते हैं तो आपको Jharkhand JSSC PGT Teacher Syllabus के बारे में विस्तार जानकारी होनी चाहिए, जो नीचे की तरफ दी गई है।
इस लेख के माध्यम से हम आपको Jharkhand JSSC PGT Teacher Syllabus 2023 In Hindi एवं Jharkhand JSSC PGT Teacher Exam Pattern की सम्पूर्ण जानकारी देने वाले हैं जो की इस परीक्षा के लिए बहुत ही जरूरी और उपयोगी हैं।
Jharkhand JSSC PGT Teacher syllabus 2023 – संक्षिप्त विवरण
भर्ती का नाम | झारखंड पीजीटी टीचर भर्ती 2023 |
भर्ती बोर्ड का नाम | झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) |
पद का नाम | पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
श्रेणी | Syllabus |
चयन-प्रकिया | प्रारम्भिक परीक्षा मेंस परीक्षा दस्तावेज सत्यापन |
परीक्षा मोड | कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) |
सैलरी | 47,600 – 1,51,100/- रुपये |
लेख का नाम | JSSC PGT Teacher Syllabus 2023 In Hindi |
आधिकारिक वेबसाइट | http://jssc.nic.in |
Jharkhand JSSC PGT Teacher Selection Process 2023 | चयन प्रक्रिया
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) पद पर चयन 3 चरणों में होगा, प्रथम चरण में प्रारंभिक परीक्षा पास करनी होगी, झारखंड पीजीटी प्री परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को मेंस परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। न्यूज़ परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को अंतिम चरण दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
झारखंड पीजीटी चयन प्रक्रिया निम्नलिखित हैं:-
- प्रारंभिक परीक्षा
- मेंस परीक्षा
- दस्तावेज सत्यापन
यदि आप इन सभी चरणों में उत्तीर्ण हो जाते हैं तो आपका सिलेक्शन Jharakhand JSSC PGT Teacher पद पर हो जाएगा।
JSSC PGT Teacher Exam Pattern 2023 | प्रारंभिक परीक्षा
- JSSC PGT टीचर परीक्षा का आयोजन दो चरणों में होता है प्रारंभिक परीक्षा और मेंस परीक्षा।
- JSSC PGT टीचर दोनों चरण की परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के आधार पर होता हैं।
- JSSC PGT प्रारंभिक परीक्षा में कुल 150 प्रश्न 300 अंकों के पूछें जाते हैं।
- JSSC PGT टीचर प्री परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न 2 अंको का होता है।
- जेएसएससी पीजीटी टीचर प्री परीक्षा के लिए 3 घंटे का समय मिलता है।
- Jharkhand JSSC PGT Teacher प्री और मेंस परीक्षा में बहुबकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं।
विषय | कुल प्रश्न | कुल अंक |
सामान्य जागरूकता | 40 | 300 |
झारखण्ड सामान्य ज्ञान | 20 | |
सामान्य विज्ञान | 20 | |
गणित | 20 | |
रीजनिंग | 20 | |
कंप्यूटर ज्ञान | 30 | |
कुल | 150 | 300 |
Jharakhand JSSC PGT Teacher Exam Pattern 2023 | मेंस परीक्षा
- जेएसएससी पीजीटी टीचर मेंस परीक्षा में दो पेपर (पेपर I & II) होते हैं।
- पेपर I में सामान्य ज्ञान एवं हिंदी भाषा विषय से प्रश्न पूछे जाते है
- जेएसएससी पीजीटी टीचर मेंस पेपर I में कुल 100 प्रश्न पूछें जाते हैं।
- जेएसएससी पीजीटी टीचर मेंस परीक्षा के पेपर I परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
- पेपर II में आपके द्वारा चयनित विषय (जिस विषय में नियुक्ति होनी है) उससे संबंधित कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं।
- जेएसएससी पीजीटी टीचर मेंस परीक्षा के II पेपर में प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा और कुल 300 अंकों का होगा।
- JSSC PGT टीचर के मेंस परीक्षा कुल 400 अंकों की होती है।
- जेएसएससी पीजीटी टीचर मेंस परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा।
- झारखंड पीजीटी टीचर परीक्षा में माइनस मार्किंग नहीं है
पेपर | विषय का नाम | कुल प्रश्न | कुल अंक | परीक्षा की समयावधि |
पेपर -1 | सामान्य अध्ययन एवं हिंदी भाषा | 100 | 100 | 3 घंटे |
पेपर – 2 | जिस विषय में नियुक्ति की घोषणा की गई है, उस विषय की परीक्षा | 150 | 300 | 3 घंटे |
कुल – प्रश्न /अंक | – | 250 | 400 |
JSSC PGT Teacher Syllabus 2023 In Hindi
यदि आप Jharakhand JSSC PGT Teacher पद के लिए ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं, तो आपको सिलेबस के अनुसार अपनी तैयारी करनी चाहिए, जिससे कि आपको अपनी तैयारी का अंदाजा आसानी से लग जाएगा और आप अपने कमजोर विषय पर ज्यादा ध्यान देकर परीक्षा में ज्यादा अंक लाकर सलेक्शन ले सकते हैं, नीचे की तरफ हम Jharakhand JSSC PGT Teacher Syllabus 2023 In Hindi के बारे में विस्तृत जानकारी दिए हैं जिसको आप पढ़ सकते हैं।
JSSC PGT Teacher Prelims Exam Syllabus in Hindi
नीचे की तरफ हम झारखंड पीजीटी टीचर प्री परीक्षा सिलेबस के बारे में विस्तार से बताएं, यदि आपको झारखंड पीजीटी टीचर बनना है तो आपको प्री परीक्षा पास करना अनिवार्य है इसलिए प्री परीक्षा सिलेबस को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
JSSC PGT Teacher Syllabus in Hindi – सामान्य जागरूकता
- भारत का इतिहास
- स्वतंत्रता आन्दोलन
- सामान्य राजनीति
- भारतीय संविधान
- पंचायती राज
- भारत और उसके पडोसी देश
- राजधानियां
- भारतीय संकृति और कला
- भूगोल
- अर्थशास्त्र विज्ञान
- खेल
- वैज्ञानिक अनुसन्धान
- राष्ट्रीय और अंरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स
- महत्वूर्ण घटनाएं
- पंचवर्षीय योजना
- झारखण्ड राज्य की भौगोलिक स्थिति एवं राजनीतिक स्थिति की सामान्य जानकारी इत्यादि।
JSSC PGT Teacher Syllabus in Hindi – झारखण्ड का सामान्य ज्ञान
- राष्ट्रीय आंदोलन में झारखण्ड का योगदान
- विकास योजनाएँ
- महान व्यक्तित्व
- खेल-खिलाड़ी
- झारखण्ड की सभ्यता और संस्कृति
- भाषा साहित्य
- झारखण्ड का भूगोल
- इतिहास
- खान-खनिज
- उद्योग, इत्यादि।
JSSC PGT Teacher Syllabus in Hindi – सामान्य विज्ञान
- विज्ञान से सम्बंधित सामान्य प्रश्न
- विज्ञान विषय से सम्बंधित करंट अफेयर्स
JSSC PGT Teacher Syllabus – गणित
- सामान्य त्रिकोणमिति
- अंक गणित
- प्राथमिक बीजगणित
- ज्यामिति
- क्षेत्रमिति (10th लेवल की)
JSSC PGT Teacher Syllabus in Hindi – रिजनिंग
- संबंध अवधारणाएं (Relationship Concept)
- अंतरिक्ष दर्शन (Space visualization)
- अंकगणितीय तर्क (Arithmetical Reasoning)
- निर्णय (Judgment)
- मौखिक और चित्र वर्गीकरण (Verbal and Figure Classification)
- समानताएं और अंतर (Similarities & Differences)
- स्थान कल्पना (Space visualization)
- विशेषण (Analysis)
- समस्या समाधान (Problem Solving)
- उपमाएं (Analogies)
- दृश्य स्मृति (Visual memory)
- निर्णय लेना (Decision making)
- अंकगणितीय संख्या श्रृंखला (Arithmetical Number Series)
कंप्यूटर ज्ञान
- कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान
- एम. एस विंडो ऑपरेटिंग सिस्टम
- एम.एस ऑफिस
- इन्टरनेट, इत्यादि।
Jharakhand JSSC PGT Teacher Mains Exam Syllabus 2023 in Hindi
झारखंड पीजीटी शिक्षक परीक्षा में उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को मेंस परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मेंस परीक्षा में 2 पेपर होता है, पहले पेपर में जनरल नॉलेज और हिंदी भाषा विषय सम्बन्धित प्रश्न पूछे जाते है और पेपर-2 में चयनित विषय (जिस विषय में नियुक्ति होनी) हैं, उससे प्रश्न पूछे जाते हैं। Jharakhand JSSC PGT Teacher Mains Exam Syllabus 2023 विस्तार रूप से नीचे की तरफ दिया गया है, जिसको आप पढ़ सकते हैं और अपनी तैयारी कर सकतें हैं।
JSSC PGT Teacher Mains Exam Syllabus 2023 – सामान्य ज्ञान
- पुस्तकें और लेखक
- महत्वपूर्ण तिथियाँ
- लघुरूप
- सामान्य विज्ञान
- आविष्कार और खोज
- राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय करंट अफेयर्स
- वर्त्तमान घटनाएं
- भारतीय संविधान
- सामान्य राजनीति
- पुरस्कार और सम्मान
- महत्वपूर्ण वित्तीय और आर्थिक समाचार
JSSC PGT Teacher Mains Exam Syllabus 2023 – हिंदी भाषा
- शब्दावली
- लेख
- विलोम शब्द
- समानार्थी शब्द
- हिन्दी व्याकरण सम्बंधित प्रश्न (काल, क्रिया, और क्रिया-विशेषण)
- रिक्त स्थान भरें
- वाक्य-संरचना
- मुहावरें और वाक्यांश
- अपठित गद्यांश इत्यादि।
JSSC PGT Teacher Mains Exam Syllabus 2023 Paper II – जिस विषय में नियुक्ति होनी है
झारखंड पोस्ट ग्रेजुएट टीचर परीक्षा में जिस विषय के शिक्षक पद के लिए नियुक्ति होनी है, उस विषय सम्बन्धित प्रश्न मेंस परीक्षा के दूसरे पेपर में पुछा जाता है, मेंस परीक्षा के आवेदन के समय जिस विषय का चुनाव किये होंगे, उसी विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे।
जैसे- (हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, इतिहास, भूगोल, राजनीतिक, आर्थिक, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान इत्यादि।
(हिंदी भाषा और साहित्य)
- झारखण्ड में बोली जाने वाली भाषाओँ और बोलियाँ
- हिंदी काल की प्रमुख साहित्यिक प्रवृतियाँ- आदिकाल, रीतिकाल, भक्तिकाल, आधुनिकल
- हिंदी गद्य का विकास और उन्नीसवीं शताब्दी का पुनर्जागरण
- प्राचीन हिंदी भाषा की विशेषताएँ
- हिंदी भाषा और नागरी लिपि का मानकीकरण
- साहित्यिक भाषा के रूप में खडी बोली का विकास
- स्वतंत्रता के आन्दोलन के दौरान हिंदी का राष्ट्रीय भाषा के रूप में विकास
- हिंदी भाषा की प्रमुख बोलियाँ
- आधुनिक हिंदी काव्य की प्रमुख धाराएं
- हिंदी कहानी का विकास, प्रमुख कहानीकार
- हिंदी उपन्यास की परंपरा और यथार्थवाद
- हिंदी नाटक और हिंदी रंगमंच का परम्पराएं
हिंदी गद्य के अन्य विषय
- रामधारी सिंह दिनकर- कुरुक्षेत्र
- भारतेंदु हरिश्चंद्र- भारत दुर्दशा
- जयशंकर प्रसाद- स्कंदगुप्त
- मोहन राकेश- आषाढ़ का एक दिन
- मुंशी प्रेमचंद- गोदान
- झारखण्ड का हिंदी साहित्य
- कबीर- कबीर रंगनाथाली
- सूरदास- भ्रमरगीत सार
- तुलसीदास- रामचरित्रमानस (अयोध्याकाण्ड, कवितावली, उत्तराखंड)
- सूर्यकांत त्रिपाठी निराला- रागविराग
- जयशंकर प्रसाद- कामयानी
- फनीश्वरनाथ रेणु- मैला आँचल
- प्रेमचंद- मानसरोवर (पहला भाग)
- रामचंद्र शुक्ल- चिंतामणि (पहला भाग)
(English Language and Literature)
- Hardy (Jude the Obscure)
- Yeats (Easter 1916)
- The Second Coming (Byzantium)
- A Prayer for my Daughter (Leada and the Swan)
- Sailing to Byzantium (Menu)
- The Tower (Lapis Lazudili)
- Eliot (The Waste Land)
- Detailed Study of Literary age
- First Hand Reading of Texts (1798-1900)
- First Hand Reading of Texts listed below
- Shakespeare (As you like it , Henry IV Parts, Part I, II : Hamlet, The Tempest)
- Milton (Paradise Lost)
- Jane Austen (Emma)
- Wordsworths (The Prelude)
- Dickens (David Copperfield)
- George Eliot (Middlemarch)
(गणित)
- गणना
- बीजगणित
- विश्लेषणात्मक ज्यामिति
- लीनियर बीजगणित
- समीकरण
- वेक्टर विश्लेषण
- सांख्यिकी
- जटिल विश्लेषण
- गणितीय मोडलिंग
- संचालन अनुसन्धान
- संभावना
- तर्क
- यांत्रिकी और द्रव गतिकी
(इतिहास)
- प्रारंभिक भारतीय इतिहास
- प्रारंभिक देहाती और कृषि समुदाय
- सिन्धु सभ्यता
- उत्तर भारतीय समाज का विकास
- महावीर और बुद्ध के उपदेश
- मगध का उदय
- मौर्योत्तर काल
- गुप्तकाल में भारत
- प्रारंभिक भारतीय सांस्कृतिक इतिहास का विषय
- अर्थव्यवस्था और समाज
- स्वतंत्रता का पहला चरण
- ज्ञान और आधुनिक विचार
- आधुनिक राजनीति की शुरुआत
- औद्योगीकरण
- राष्ट्र-राज्य व्यवस्था
- साम्राज्यवाद और उपनिवेशवाद
- क्रांति और प्रतिक्रांति
(भूगोल)
- मानव भूगोल
- बस्ती भूगोल
- भारतीय भूगोल
- राजनीतिक भूगोल
- आर्थिक भूगोल
- मानवीय पहलू
- भौतिक पहलू
- भू-आकृति विज्ञान
- जलवायु विज्ञान शास्त्र
- मृदा और वनस्पति
- पारिस्थितिकी तंत्र
- मानव और अर्थशास्त्र भूगोल
- साधन/ संसाधन
- परिवहन और व्यापर
- क्षेत्रीय विकास और योजना
- झारखण्ड का भूगोल
- विश्व का भूगोल
(अर्थशास्त्र)
- भारतीय अर्थव्यस्था
- बैंकिंग प्रणाली
- कृषि उत्पादन
- अर्थशास्त्र की संरचना
- आर्थिक पसंद
- निवेश के फैसले और रोजगार
- बजट
- विदेशी व्यापार
- झारखण्ड की अर्थव्यवस्था
(भौतिक विज्ञान)
- यांत्रिकी
- उष्मीय भौतिकी
- लहरें और दोलन
- बिजली और चुम्बकत्व
- आधुनिक भौतिकी
Jharkhand JSSC PGT Teacher syllabus 2023 In Hindi – FAQ
झारखण्ड पीजीटी टीचर पद पर भर्ती होने के लिए आपको तीन चरणों से गुजरना होगा जो है- प्रारंभिक परीक्षा, मेंस परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन इत्यादि।
झारखंड पीजीटी टीचर प्री परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछें जाते हैं?
JSSC PGT Teacher मेंस परीक्षा में दो पेपर होते हैं, पेपर I में सामान्य ज्ञान और हिंदी और दूसरे पेपर में सम्बंधित विषय से प्रश्न पूछे जाते हैं।
झारखण्ड पीजीटी टीचर मेंस परीक्षा में निम्नलिखित विषय आते हैं जो हैं- हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, इतिहास, भूगोल, राजनीतिक, आर्थिक, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान इत्यादि।
झारखंड पीजीटी टीचर पेपर I और पेपर II परीक्षा में माइनस मार्किंग नहीं होती हैं।