Hamraaz Password Reset : हमराज इंडियन आर्मी एक वेब पोर्टल है, जिसे भारतीय सेना के एडजुटेंट जनरल्स ब्रांच (MP-8) की तकनीकी टीम और भारत सरकार के सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा विकसित किया गया है। यह पोर्टल भारतीय सेना के कर्मचारियों को महत्वपूर्ण जानकारी और सेवाएं प्रदान करने के लिए बनाया गया है। अगस्त 2017 में हमराज ऐप चर्चा में आया था, लेकिन अब इसे बंद कर दिया गया है और केवल वेब पोर्टल उपलब्ध है। इस पोर्टल में कई नई सुविधाएं जोड़ी गई हैं, जिन्हें उपयोगकर्ता अपने पर्सनल लॉगिन के माध्यम से एक्सेस कर सकते हैं और सभी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
हम आपको इस लेख के माध्यम से Hamraaz login Password Forgot, Hamraaz Payslip Password Forgot , हमराज ऐप पासवर्ड रीसेट कैसे करें इत्यादि के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे।
Hamraaz Password Reset कैसे करें?
यदि आप हमराज ऐप का लॉगिन पासवर्ड भूल गए हैं और Hamraaz Password Reset करना चाहते हैं तो नीचे दी गई जानकारी को ध्यान पूर्वक पढ़े.
- Hamraaz Forgot Password करने के लिए सर्वप्रथम आप हमराज ऐप की आधिकारिक वेबसाइट hamraazmp8.gov.in पर जाएँ.
- होम पेज खुलने पर आपको “Personal Login” का विकल्प दिखाई देगा, उसपर क्लिक करें।
- Presonal Login पर क्लिक करने के बाद नए पेज में लॉगिन करने से संबंधित जानकारी को दर्ज करने का विकल्प दिखाई देगा और उसी पेज में नीचे आपको “Forgot Password” का विकल्प भी मिलेगा, उस पर क्लिक करें.
- forgot password विकल्प पर क्लिक करने के बाद नए पेज में अपना पैन कार्ड नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करके “Submit” बटन पर क्लिक करें.
- उसके बाद आपसे पंजीकरण के समय दर्ज “सिक्योरिटी प्रश्न” के बारे में पूछा जाएगा, जिसको दर्ज करके “Create Password” पर क्लिक करके के आप अपना नया पासवर्ड बना सकते हैं.
- यदि नहीं याद है तो Try another way बटन पर क्लिक करें.
- इसके बाद आपके स्क्रीन पर तीन विकल्प दिखेंगे, जो नीचे चित्र में दिखाया गया है, आप किसी विकल्प का चुनाव करके खुद को सत्यापित कर सकते हैं।
- उसके बाद आपको पासवर्ड Create Password के पेज पर भेज दिया जाएगा जहाँ आप अपना नया पासवर्ड बना सकते हैं.
Note – अपना स्ट्रॉंग पासवर्ड बनाने के लिए एक बड़ा अक्षर,एक न्यूमेरिकल और एक स्पेशल कैरेक्टर अपने पासवर्ड में शामिल करें। |
हमराज ऐप के अंतर्गत मिलने वाली सेवाएं
हमराज पोर्टल पर पंजीकृत जवानों को निम्नलिखित सेवाएँ मिलती है-
- पैराशूट वेतन
- परिवहन भत्ता
- आकस्मिक छुट्टी हेतु आवेदन
- सियाचिन भत्ता 1400 रुपए
- विशेष बल 900 रुपए प्रतिमाह
- फील्ड एरिया अलाउंस मूल वेतन का 25%
- आजीवन पेंशन इत्यादि।
Hamraaz Forgot Password से संबंधित महत्त्वपूर्ण FAQs
इसके लिए आवेदक को हमराज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पर्सनल लॉगिन पर क्लिक कर नीचे की तरफ बने forgot password के विकल्प पर क्लिक करके, पूछी गई जानकारी को दर्ज कर Hamraaz Password Reset कर सकते है।
यह भारतीय सेना के लिए बनाया गया एक ऑनलाइन वेब पोर्टल है जिसके माध्यम से सेना में कार्यरत कर्मचारियों को उनके वेतन, टीडीएस,छुट्टी जैसी कई अन्य सुविधाओं के बारे मैं महत्त्वपूर्ण जानकारी प्रदान करता है।
हमराज ऐप लॉगिन करने हेतु आपको हमराज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और वहां पर पर्सनल लॉगिन पर क्लिक कर यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके Login बटन पर क्लिक कर देना है जिसके बाद आप Hamraaz ऐप में लॉगिन हो जायेंगे।
इसके लिए आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर साइन अप विकल्प का चयन कर पूछी गई जानकारी को दर्ज करना है जिसके बाद आप Hamraaz App Registration कर सकते हैं।