Skip to content
Sarkari Examup
  • Home
  • Latest Jobs
  • Admit Card
  • Syllabus
  • Result
  • Sarkari Yojana

e district HP : हिमाचल प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट edistrict.hp.gov.in से प्रमाण पत्र आवेदन कैसे करें, जानें

16/08/202416/08/2024 by Anup Tiwari

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा संचालित एचपी ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल राज्य के नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने हेतु बनाया गया है। हिमाचल प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की मदद से हिमांचल प्रदेश राज्य के नागरिक घर बैठे ही सेवाओं का लाभ आसानी से उठा सकते हैं। e district HP पोर्टल के आ जाने से लोगों के समय और पैसे दोनों की ही बचत हो रही है। यह पोर्टल जिला स्तर पर ही नही अपितु गांवों में भी नागरिकों को निर्बाध सेवाएं प्रदान करता है।

e district HP पोर्टल के तहत सरकार अपने नागरिकों को विभिन्न सेवाएं जैसे कि जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र ( HP Caste certificate, HP Income certificate, HP Domicile certificate), लाइसेंस, E Himbhoomi, कृषि विभाग एवं Hp revenue department संबंधी सेवाएं इस पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध करा रहा है, जिसकी जानकारी आप आसानी से प्राप्त कर सकते हैं, इस लेख के माध्यम से हम आपको e district login, e district HP registration, e district HP application status, e district certificate आदि के बारे में विस्तृत जानकारी मुहैया करवाएंगे।

e district HP
Toggle
  • HP E district संबंधित संक्षिप्त विवरण
  • HP e district पोर्टल के लाभ
  • HP e district पोर्टल पर उपलब्ध विभाग
  • e district HP पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं
    • प्रमाण पत्र सेवाएं
    • सरकारी योजनाएं
  • e district HP पोर्टल पर registration कैसे करें?
  • e district HP login कैसे करें?
  • Bonafide Himachali certificate कैसे बनवाएं?
  • e district HP पर आवेदन की स्थिति कैसे देखें?
  • e district HP certificate को Verify कैसे करें?
  • e district HP related FAQs

HP E district संबंधित संक्षिप्त विवरण

पोर्टल का नामe district HP
राज्य का नामहिमाचल प्रदेश
लाभार्थीहिमाचल प्रदेश के निवासी
उद्देश्यप्रदेश के नागरिकों को प्रमाण पत्र, लाइसेंस एवं राजस्व विभाग से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराना
श्रेणी सरकारी योजना
हेल्पलाइन नम्बर1800180 8076
आधिकारिक वेबसाइट https://edistrict.hp.gov.in/
e disha edistrict Haryana
MP e district
MP e uparjan
Bhu Naksha Bihar
Bhulekh Bihar

HP e district पोर्टल के लाभ

इस पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को किस प्रकार के लाभ मिल सकते हैं इसकी पूर्णतः जानकारी आपको नीचे इसी लेख में उपलब्ध कराया गया है।

  • HP e district पोर्टल पर जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र जैसे अन्य प्रमाण पत्रों का आवेदन किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त भी विभिन्न प्रकार की सेवाएं इस पोर्टल पर उपलब्ध हैं।
  • नागरिक घर बैठे ही पोर्टल के माध्यम से अपने स्मार्टफोन व कंप्यूटर के माध्यम से उपलब्ध सेवाओं का लाभ आसानी से उठा सकते हैं।
  • आवेदन करने के अतिरिक्त इस पोर्टल पर ऑनलाइन प्रमाण पत्र का सत्यापन और आवेदन की स्थिति ट्रैक करने की सुविधा उपलब्ध है।
  • इस पोर्टल के लॉन्च होने से प्रणाली में पारदर्शिता आएगी और नागरिकों को अन्य संबंधित दफ्तरों के चक्कर लगाने की भी जरूरत नहीं होगी।

HP e district पोर्टल पर उपलब्ध विभाग

  • नगर निगम/जल प्रबंधन विभाग
  • श्रम और रोजगार विभाग
  • ई नगरपालिका सेवाएं
  • परिवहन विभाग
  • अल्पसंख्यक कार्य विभाग
  • कृषि विभाग
  • महिला एवं बाल कल्याण विभाग
  • ग्रामीण/शहरी विकास विभाग
  • खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग

e district HP पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं

प्रमाण पत्र सेवाएं

  • जन्म प्रमाण पत्र
  • मृत्यु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • चरित्र प्रमाण पत्र
  • कृषक प्रमाण पत्र
  • भूमि जोत प्रमाण पत्र
  • कानूनी वारिस प्रमाण पत्र
  • बोनाफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र आदि।

सरकारी योजनाएं

  • बेटी है अनमोल योजना
  • मुख्यमंत्री कन्यादान योजना
  • विधवा पुनर्विवाह योजना
  • मदर टेरेसा आश्रय मातृ संबल योजना आदि।

e district HP पोर्टल पर registration कैसे करें?

हिमाचल प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने हेतु नागरिकों को निम्न चरणों की जानकारी नीचे प्रदान की गई है। इन चरणों को फॉलो करके आप पोर्टल पर registration कर पाएंगे।

  • सर्वप्रथम आवेदक को e district HP registration करने के लिए हिमाचल प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट edistrict.hp.gov.in पर जाना होगा।
  • होम पेज खुलने के बाद “Citizen Login” के विकल्प पर क्लिक करें।
Citizen registration e district HP
  • Citizen Login के विकल्प पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा, जिसमे आपको “New Registration” के विकल्प का चयन करना है।
  • इसके बाद खुले हुए पेज पर मांगी गई जानकारी को अंकित करें जैसे कि नाम, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, पता इत्यादि।
Registration details e district HP
  • सारी जानकारी को दर्ज करने के बाद “Register” बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको एक यूजर आईडी और पासवर्ड मिलेगा जिसको दर्ज करके आप वेबसाइट में लॉगिन हो सकते हैं।
  • उपरोक्त चरणों का पालन करके आप खुद को Himachal Pradesh e district पोर्टल पर रजिस्टर कर सकते हैं।

e district HP login कैसे करें?

ई डिस्ट्रिक्ट हिमाचल प्रदेश पोर्टल पर स्वयं को लॉगिन करने के लिए कुछ प्रक्रिया का पालन करना होगा जो निम्नलिखित हैं, जिसको फॉलो करके आप edistrict.gov.in login आसानी से कर पाएंगे।

  • सबसे पहले आपको हिमाचल प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आपको Citizen Login के विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको लॉगिन करने के लिए अपना यूजर आईडी और पासवर्ड को दर्ज करना होगा।
Login process e district HP
  • सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद Captcha प्रविष्ट करें और Submit बटन पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार से आप e district HP पोर्टल में लॉगिन हो जायेंगे।

Bonafide Himachali certificate कैसे बनवाएं?

bonafide himachali certificate बनवाने के लिए नीचे कुछ महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं जिनको देख कर आप भी इस सर्टिफिकेट के लिए आवेदन कर पाएंगे।

  • सबसे पहले आपको हिमाचल प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर जाना होगा।
  • यहां पर आपको “Important Services List” अनुभाग में आपको bonafide himachali certificate का विकल्प दिखाई देगा, उसपर क्लिक करें।
Bonafide himachali certificate online
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहा इस प्रमाण पत्र बनवाने संबंधी जानकारी लिखी होगी।
Bonafide himachali certificate details e district HP
  • निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ कर Login to apply विकल्प का चयन कर आवदेन को पूर्ण करें।

e district HP पर आवेदन की स्थिति कैसे देखें?

आवेदन की स्थिति देखने के लिए आवेदक को निम्न चरणों को ध्यानपूर्वक देखना व फॉलो करना होगा।

  • इस पोर्टल पर आवेदन की स्थिति को देखने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज खुलने के बाद आपको “Track application” का विकल्प दिखाई देगा, उसपर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के पश्चात एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको एप्लीकेशन नंबर को दर्ज करना है।
  • एप्लीकेशन नंबर को दर्ज करने के बाद search बटन पर क्लिक करें। आवेदन की स्थिति आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगी।
Himachal Pradesh application status
  • आवेदन की स्थिति को SMS के जरिए भी ट्रैक किया जा सकता है।
  • इसके लिए 166 या 51969 या 9223166166 पर EDIST <application number> दर्ज करके भेजना होगा। इसके बाद आपके मोबाइल फोन पर ही sms के द्वारा आवेदन की स्थिति का पता चल जाएगा।

e district HP certificate को Verify कैसे करें?

सर्टिफिकेट को प्रमाणित करने के लिए निम्नलिखित जानकारी दी गई है।

  • सर्वप्रथम आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और “Verify Certificate” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
Verify certificates e district HP
  • क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको service name, और एप्लीकेशन नंबर को दर्ज कर captcha को दर्ज करें और submit बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपका सर्टिफिकेट प्रमाणित हो जाएगा।

e district HP related FAQs

Bonafide himachali certificate क्या होता है?

बोनाफाइड प्रमाण पत्र हिमाचल प्रदेश के जिले में आपके निवास स्थान की पुष्टि और गवाही देने के लिए सरकार द्वारा नागरिक को प्रदान किया जाने वाला प्रमाणीकरण है।

हिमाचल प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल में लॉगिन कैसे करें?

इसके लिए आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और सिटीजन लॉगिन के विकल्प का चयन करके नए पेज में लॉगिन संबंधी जानकारी जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज कर Captcha अंकित करें और लॉगिन बटन पर क्लिक करें। इस प्रकार आप पोर्टल में लॉगिन हो जायेंगे।

e district HP पोर्टल का हेल्पलाइन नंबर व ईमेल आईडी क्या है?

ई डिस्ट्रिक्ट हिमाचल प्रदेश पोर्टल से जुड़ी समस्या के समाधान हेतु आप टोल फ्री नंबर- 18001808076 पर और ईमेल आईडी – helpdesk.edistrict.itl@gmail.com पर संपर्क कर अपनी समस्या को दर्ज कर समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

e district HP पोर्टल पर प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कैसे करें?

पोर्टल पर प्रमाण पत्र बनवाने हेतु आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और नीचे की तरफ स्क्रॉल करके Important services list पर जाना होगा, नीचे आपको जो भी प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना हो उसपर क्लिक करके आप आवेदन कर सकते हैं।

Telegram Group (Join Now) Join Now
facebook (Join Now) Join Now
  • CG e District: छत्तीसगढ़ ई-डिस्ट्रिक्ट लॉगिन, प्रमाणपत्र आवेदन, आवेदन स्थिति जांचें05/03/2025
  • UK e district – रजिस्ट्रेशन, लॉगिन, प्रमाण पत्र (आय, जाति, निवास,परिवार रजिस्टर) आवेदन, डाउनलोड04/03/2025
  • Jharsewa Portal – Login, Track Status, Apply (आय,जाति, निवास), Pension Service04/03/2025
  • CG Khasra, Khatauni देखने की प्रक्रिया जानें17/02/2025
  • India Post Office GDS Syllabus In Hindi 2025 | भारतीय पोस्ट ऑफिस सिलेबस13/02/2025
  • SSO id Rajasthan Login, Registration, Password Recover & SSOID खोजें06/02/2025
  • MP Shiksha Portal E-kyc, Login, Scholarship Status देखें04/02/2025
  • Ration Card Online Apply, Status, List देखें17/01/2025

About Us

This website is managed by the SarkariExamup Team and is not affiliated with any government body. Its primary goal is to provide accurate and reliable information about government job related updates, including job notifications, results, Syllabus and Sarkari Yojana . If you have any questions or need assistance, you can reach out to the Contact us page.

Important Page

  • Sarkari Yojana
  • Syllabus
  • job
  • Result

Footer Menu

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
copyright© 2025 sarkariexamup.com