BPSC Head Teacher Syllabus 2023 In Hindi & Exam Pattern, Download PDF

BPSC Head Teacher Syllabus 2023 In Hindi: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा बिहार हेड मास्टर प्राइमरी टीचर की भर्ती आयोजित की जाती है, यदि आप BPSC Head Teacher Exam 2023 के लिए आवेदन किये हैं तो आपको BPSC Head Teacher Syllabus 2023 In Hindi के बारे में पता होना आवश्यक है क्योंकि यदि आपको BPSC Head Teacher Syllabus के बारे सही जानकारी नही होगी तो आप लिखित परीक्षा में ज्यादा स्कोर नही कर पाएंगे।

यदि आपको BPSC Head Teacher Exam में बेहतर अंक प्राप्त करना है तो आपको BPSC Head Teacher Syllabus 2023 In Hindi और BPSC Head Teacher Exam Pattern के बारे पूर्णतः ज्ञान होना आवश्यक है इसलिए हम आज आपके लिए BPSC Head Teacher Syllabus और Bihar Teacher Syllabus In Hindi की पूरी जानकारी विस्तार पूर्वक लेकर आये हैं, जिसको पढ़ने के बाद आपका बीपीएससी हेड मास्टर परीक्षा में ज्यादा स्कोर अर्जित कर सलेक्शन ले सकतें हैं।

BPSC Head Teacher Syllabus

BPSC Head Teacher Syllabus 2023 In Hindi- संक्षिप्त विवरण

संस्था का नामBihar Public Service Commission (BPSC)
पद का नामहेडमास्टर शिक्षक (प्राथमिक विद्यालय)
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
लेख कैटेगरीSyllabus
लेख का नामBPSC Head Teacher Syllabus In Hindi
कुल पदों की संख्या40506
प्रश्न प्रकारवस्तुनिष्ठ प्रकार (बहुविकल्पीय प्रकार)
परीक्षा मोडऑनलाइन ( कंप्यूटर आधारित)
BPSC Head Teacher Exam Date22 दिसम्बर 2022
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा और इंटरव्यू
परीक्षा में कुल प्रश्नों की संख्या150 प्रश्न
परीक्षा के कुल अंक की संख्या150 अंक
BPSC Head Teacher अंकन योजनाप्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा।
परीक्षा के लिए मिलने वाला समय2 घण्टा
शैक्षिक योग्यतास्नातक (ग्रेजुएशन) के साथ डीएलएड / बी.टी. / बी.एड / बी.ए.एड / बी.एससीईडी में से एक डिग्री होनी चाहिए।
नेगेटिव मार्किंग होती है1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग
जॉब लोकेशनबिहार
BPSC Head Teacher official websitebpsc.bih.nic.in

BPSC Head Teacher Syllabus 2023 In Hindi – शैक्षिक योग्यता

जो उम्मीदवार BPSC Head Teacher Exam में भाग लेने के लिए आवेदन करना चाहते हैं उनके पास ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ डीएलएड / बी.टी. / बी.एड / बी.ए.एड / बी.एससीईडी में से एक डिग्री अनुभव के साथ होनी चाहिए और इस भर्ती के योग्यता सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए भर्ती नोटिफिकेशन पढ़े, जिसको आप आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त कर सकतें हैं।

BPSC Head Teacher Exam 2022 में बैठने के लिए निम्नलिखित शैक्षिक योग्यताएँ होनी चाहिए –

  • केवल बिहार के उम्मीदवारों के लिए।
  • 50% अंकों के साथ किसी भी स्ट्रीम में बैचलर डिग्री।
  • एससी / एसटी / ईडब्ल्यूएस / ओबीसी / महिला के लिए 45% अंक।
  • डीएलएड / बी.टी. / बी.एड / बी.ए.एड / बी.एससीईडी / टीईटी परीक्षा के साथ बीएलएड आवश्यक अनुभव के साथ पास होना अनिवार्य है।

BPSC Head Teacher Exam Pattern 2023

जो भी उम्मीदवार बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित BPSC Head Teacher Exam 2023 के लिए आवेदन कर चुके हैं उन उम्मीदवारों को सही ढंग से तैयारी करने के लिए BPSC Head Teacher Exam Pattern को जानना बहुत ही जरूरी है क्योंकि बिना परीक्षा पैटर्न की सही जानकारी के तैयारी सही दिशा में नहीं की जा सकती है।

इस लेख में हम आपको BPSC Head Teacher Exam Pattern के बारे में विस्तार से जानकारी दिए हैं जिसको पढ़कर आपके सभी संदेह स्पष्ट हो जाएंगे कि BPSC Head Teacher Exam Pattern क्या है।

  • यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित होती है।
  • इस परीक्षा मे वस्तुनिष्ठ (बहुबकल्पीय) प्रकार के प्रश्न पूछे जाते है।
  • प्रत्येक प्रश्न लिखित परीक्षा में 1 अंक का होता है।
  • इस परीक्षा के लिए कुल 2 घंटे का समय मिलता है।
  • इस परीक्षा में 0.25 अंक की माइनस मार्किंग होती है।
  • यह परीक्षा दो भाषाओं अंग्रेजी तथा हिंदी मे आयोजित की जाती है उम्मीदवार जिस भी भाषा में कंफर्टेबल है उस भाषा मे पेपर दे सकता है।
  • इस परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कि कुल 150 अंकों के होंगे।
  • बिहार शिक्षक परीक्षा में सामान्य ज्ञान और D.EL.ED दो खण्ड से प्रश्न पूछें जाते है।
  • प्रत्येक खंड से 75 प्रश्न पूछें जाते हैं।

BPSC Head Teacher Exam Pattern 2023

विषयकुल प्रश्नकुल अंक
सामान्य अध्ययन7575
डीएलएड7575
कुल150150

BPSC Head Teacher Syllabus 2023 In Hindi

BPSC Head Teacher Exam की तैयारी कर रहे उम्मीदवारो को परीक्षा में ज्यादा अंक लाने के लिए सिलेबस के अनुसार पढ़ना बहुत ही आवश्यक है इसलिए जो भी उम्मीदवार BPSC Head Teacher Online Form को भरें हैं और अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लिए हैं।

उन सभी छात्र छात्राओ को BPSC Head Teacher Syllabus 2023 In Hindi को विस्तृत रूप से पढ़ना चाहिए, इस परीक्षा में डिग्री सम्बंधित विषय से प्रश्न पूछे जाते हैं और हम नीचे की तरफ BPSC Head Teacher Syllabus In Hindi के बारे में विस्तृत जानकारी दिए हैं जिसको फॉलो करके आप परीक्षा में ज्यादा अंक प्राप्त कर सकते हैं।

BPSC Head Teacher Syllabus 2023 In Hindi -General Studies

इस विषय में ज्ञान विज्ञान के निम्नलिखित क्षेत्रों से सम्बन्धित प्रश्न होंगे:-

  • सामान्य विज्ञान ।
  • राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएँ।
  • भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन तथा इसमें बिहार का योगदान ।
  • भूगोल ।
  • भारतीय राजव्यवस्था ।
  • प्रारम्भिक गणित और मानसिक क्षमता परीक्षण।

इन सभी विषयों का विवरण इस प्रकार है:-

सामान्य विज्ञान के अन्तर्गत दैनिक अनुभव तथा प्रेक्षण से सम्बन्धित विषयों सहित विज्ञान की सामान्य जानकारी तथा परिबोध पर ऐसे प्रश्न पूछे जायेंगे, जिसकी किसी भी शिक्षित व्यक्ति से अपेक्षा की जा सकती है, जिसने वैज्ञानिक विषयों का विशेष अध्ययन नहीं किया है।

राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व के वर्तमान घटनाओं पर बिहार सहित प्रश्न पूछे जायेंगे ।

भारत के राष्ट्रीय आंदोलन के अन्तर्गत उन्नीसवीं शताब्दी के पुनरूत्थान के स्वरूप और स्वभाव, राष्ट्रीयता का विकास तथा स्वतंत्रता प्राप्ति से सम्बन्धित प्रश्न पूछे जायेंगे । परीक्षार्थियों से आशा की जाती है कि वे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में बिहार की भूमिका पर पूछे गए प्रश्नों के भी उत्तर दें।

“भारत तथा बिहार का भूगोल” के अन्तर्गत देश के सामाजिक तथा आर्थिक भूगोल से सम्बन्धित प्रश्न होंगे, जिनमें भारतीय कृषि तथा प्राकृतिक साधनों की प्रमुख विशेषताएँ- सम्मिलित होंगी।

भारत की राज्य व्यवस्था के अन्तर्गत भारतीय संविधान देश की राजनीतिक प्रणाली, पंचायती राज, विकास योजना सम्मिलित होंगे।

प्रारम्भिक गणित और मानसिक क्षमता जाँच सम्बंधित प्रश्न।

BPSC Head Teacher Syllabus 2023 In Hindi – D.EL.ED syllabus

BPSC Head Teacher Exam में डीएलएड अनुभाग से कुल 8 इकाइयों से प्रश्न पूछे जाते हैं, यदि आप इस परीक्षा को देने वाले हैं तो आपको इकाइयों को ध्यानपूर्वक पढ़ें ताकि आप परीक्षा में ज्यादा इसको आसानी से कर पाए 8 इकाई संबंधित सिलेबस नीचे की तरफ दिया गया है।

BPSC Head Teacher Syllabus 2023 In Hindi |ईकाई-1

  • बच्चे तथा बचपन सामाजिक, सांस्कृतिक तथा ऐतिहासिक समझ
  • बाल अधिकारों का संदर्भ उपेक्षित वर्गों से आनेवाले बच्चों पर विशेष चर्चा के साथ
  • शिक्षा, विद्यालय और समाज अंतर्सम्बंधों की समझ
  • विद्यालय में समाजीकरण की प्रक्रिया विभिन्न कारकों की भूमिका व प्रभावों की समझ
  • शिक्षा सामान्य अवधारणा, उदेश्य एवं विद्यालयी शिक्षा की प्रकृति
  • शिक्षा को समझने के विभिन्न आधार / दृष्टिकोण दर्शनशास्त्रीय, मनोवैज्ञानिक, समाजशास्त्रीय, शिक्षा का साहित्य, शिक्षा का इतिहास, आदि
  • ज्ञान की अवधारणा दार्शनिक परिप्रेक्ष्य

BPSC Head Teacher Syllabus 2023 In Hindi | ईकाई-2

  • महात्मा गाँधी – हिन्द स्वराज सामाजिक दर्शन और शिक्षा के संबंध को रेखांकित करते हुए
  • गिजुभाई बधेका दिवास्वप्न शिक्षा में प्रयोग के विचार को रेखांकित करते हुए
  • रवीन्द्रनाथ टैगोर शिक्षा सीखने में स्वतंत्रता एवं स्वयत्तता की भूमिका का रेखांकित करते हुए
  • मारिया मांटेसरी – ग्रहणशील मन पुस्तक से विकास के क्रम’ ‘शीर्षक अध्याय: बच्चों के खीखने के संबंध में विशेष पद्धति को रेखांकित करते हुए
  • ज्योतिबा फुले हंटर आयोग (1882) को दिया गया बयान शैक्षिक, समाजिक एवं सांस्कृतिक असमानता को रेखांकित करते हुए.
  • डॉ० जाकिर हुसैन शैक्षिक लेख: बाल-केन्द्रित शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए –
  • जे० कृष्णमूर्ति – शिक्षा क्या है सीखने-सिखाने में संवाद की भूमिका को रेखांकित करते हुए :
  • जॉन डीवी शिक्षा और लोकतंत्र से जीवन की आवश्यकता के रूप में शिक्षा शीर्षक लेखः शिक्षा और समाज की अंतःक्रिया को रेखांकित करते हुए

BPSC Head Teacher Syllabus 2023 In Hindi | ईकाई-3

  • सिलेबस चर्चा तथा पाठ्यक्रमः अवधारणा तथा विविध आधार
  • पाठ्यचर्या में कार्य और शिक्षा की भूमिका कार्यकेन्द्रित शिक्षणशास्त्र की समस्या बचपन को प्रभावित करने वाले मनोसामाजिक कारक
  • बच्चों के शारीरिक एवं मनोगत्यात्मक विकास की समझ
  • बाल विकास अवधारणा, विकास के विविध आयाम, प्रभावित करनेवाले कारक
  • खेल से आशय अवधारणा, विशेषता, बच्चों के विकास के संदर्भ में महत्त्व
  • वृद्धि एवं विकास : अंतर्सम्बंधों की समझ अध्ययन के तरीके
  • सृजनात्मकता अवधारणा, बच्चों के संदर्भ में विशेष महत्त्व
  • व्यक्तित्व विकास के विविध आयाम एरिक्सन के सिद्धांत का विशेष संदर्भ
  • बच्चों में भावनात्मक / संवेगात्मक विकास का पहलू जॉन बाल्बी का सिद्धांत एवं अन्य विचार
  • नैतिक विकास और बच्चे सही-गलत की अवधारणा, जीन पियाजे तथा कोहलबर्ग का सिद्धांत :

BPSC Head Teacher Syllabus In Hindi | ईकाई -4

  • ईसीसीई की आवश्यकता एवं उद्देश्य
  • एक संतुलित तथा संदर्भयुक्त ईसीसीई पाठ्यचर्या की समझ
  • प्रारंभिक वर्षों में विकास के विभिन्न आयाम एवं अधिगम
  • ईसीसीई पाठ्यचर्या के लघु एवं दीर्घकालिक उदेश्य तथा नियोजन
  • विशेष आवश्यकता वाले (दिव्यांग) बच्चें तथा प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा
  • राज्य में विद्यालय की तैयारी में संस्थाओं की (अकादमिक व सामाजिक) अपेक्षा
  • शारीरिक शिक्षा अवधारणा एवं महत्त्व
  • कक्षा में विकासोनूकूल, बाल केन्द्रित तथा समावेशी वातावरण निर्माण
  • बिहार में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा की वर्तमान स्थिति
  • राज्य में प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा की चुनौतियाँ एवं नवाचार

BPSC Head Teacher Syllabus In Hindi | ईकाई-5

  • विद्यालय संस्कृति के संगठनात्मक पहलू अवधारणा, संरचना एवं घटकों की आलोचनात्मक समझ
  • कला समेकित शिक्षा के माध्यम से विद्यालयी परिवेश एवं कक्षायी शिक्षण में बदलाव?
  • शिक्षा के अधिकार के अंतर्गत विद्यालयी व्यवस्था में परिवर्तन
  • कक्षा-कक्ष शिक्षण की प्रकृति परम्परागत, बाल-केन्द्रित लोकतांत्रिक, सृजनात्मक, आदि ।
  • समावेशी शिक्षा के अनुरूप विद्यालय संगठन व प्रबंधन
  • पाठ्य सहगामी व सह शैक्षिक क्रियाएँ महत्त्व, योजना एवं क्रियान्वयन (गतिविधियों, कला, खेल इत्यादि)
  • विद्यालय में आकलन एवं मूल्यांकन की व्यवस्था सतत् एवं व्यापकं आलकन, प्रगति पत्रक
  • शिक्षक वृतिक विकास अवधारणा आवश्यकता, नीतिगत विमर्श व सीमाएँ
  • विद्यालय में नेतृत्व व्यवस्था और शिक्षक प्रशासनिक, सामूहिक, शिक्षणशास्त्रीय, परिवर्तनकारी

BPSC Head Teacher Syllabus In Hindi | ईकाई -6

  • निकटवर्ती जिला स्तरीय संस्थाएं संकुल संसाधन केन्द्र (सी.आर.सी.). प्रखण्ड संसाधन केन्द्र (बी. आर.सी.), जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), प्रारंभिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय (पी.टी.ई. सी.)
  • राष्ट्रीय स्तर की संस्थाएँ राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् (एन.सी.ई.आर.टी.). केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सी.बी.एस.ई.), राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (एन.आई. ई.पी.ए.), राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् (एन.सी.टी.ई.).
  • राज्य स्तरीय संस्थाएँ राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद् (एस.सी.ई.आर.टी.). बिहार शिक्षा परियोजना परिषद् (बी.ई.पी.सी.). बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (बी.एस.ई.बी.). बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड (बी.एस.एस.बी.). बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड (बी.एस.एम.ई.बी.). बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (बी.बी.ओ.एस.ई.)

BPSC Head Teacher Syllabusईकाई – 7

  • भारतीय समाज में समावेशन और अपवर्जन के विभिन्न रूप ( हाशिए का समाज, जेण्डर, विशेष आवश्यकता वाले बच्चें – दिव्यांगजन )
  • कक्षाओं में विविधता और असमानता की समझ पाठ्यचर्यात्मक और शिक्षण शास्त्रीय संदर्भ
  • शिक्षा व्यवस्था व विद्यालय में प्रचलित जेण्डर विभेद पाठ्यचर्या, पाठ्य-पुस्तकें, कक्षायी प्रक्रियाओं
  • समावेशी शिक्षा के लिए आकलन की प्रकृति एवं प्रक्रिया
  • समावेशी शिक्षा में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का संदर्भ ऐतिहासिक विकास, वर्तमान स्थिति, चुनौतियां, बिहार का संदर्भ
  • विद्यार्थी-शिक्षक (स्टूडेंट-टीचर इन्टरैक्शन) संवाद के विशेष संदर्भ में
  • जेण्डर संवेदनशीलता और समानता में शिक्षा की भूमिका –
  • समता, समानता और सामाजिक न्याय के लिए शिक्षा अवधारणा, आवश्यकता एवं अवरोध
  • शिक्षकों की अस्मिता सममालीन विमर्श, एक आदर्श शिक्षक की संकल्पना

BPSC Head Teacher Syllabusईकाई-8

  • राष्ट्रीय पाठ्यचर्चा की रूप रेखा – 2005 व बिहार पाठ्यचर्या की रूप रेखा – 2008 के विशेष संदर्भ में विज्ञान, पर्यावरण, गणित, भाषा एवं सामाजिक विज्ञान शिक्षण शास्त्र की समक्ष
  • सीखने की योजना एवं विद्यालय के अन्य कार्य के साथ आई०सी०टी० का एकीकरण
  • शिक्षण-अधिगम में ऑडियो-विडियो, मल्टीमीडिया साधनों की महत्ता तथा उपयोग

BPSC Head Teacher Syllabus PDF Download

यदि आप BPSC Head Teacher Syllabus PDF download करना चाहते हैं तो आप बीपीएससी हेड टीचर सिलेबस पीडीएफ को आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकतें हैं या नीचे दिए BPSC Head Teacher Syllabus Pdf  लिंक से डाउनलोड कर सकतें हैं।

BPSC Head Teacher Salary

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार हेड मास्टर (प्रधान शिक्षक) पद पर भर्ती होने वाले उम्मीदवार की सैलरी 40,506 रुपये बताई है हम आपको बता दे कि यह शुरुआती दिनों की सैलरी होगी ज्वाइन करते वक्त उसके बाद समय समय यह सौलरी बढ़ते रहती है।

  • वेतनमान: ₹30,500
  • भत्ते जोड़ने के बाद कुल वेतन शुरू में लगभग : ₹43,100- ₹47,100 प्रति माह
  • वेतन में कटौती: ₹4500/- प्रतिमाह
  • नेट इन हैंड सैलरी प्रति महीना ₹38,600- ₹42,600 प्रति माह

BPSC Head Teacher Syllabus 2023 In Hindi – FAQ

BPSC Head Teacher Exam में किस किस विषय से प्रश्न पूछें जाते हैं?

बीपीएससी हेड मास्टर परीक्षा में सामन्य अध्ययन और D.EL.ED सम्बंधित विषय से प्रश्न पूछें जाते हैं।

BPSC Head Teacher Exam Pattern क्या है?

इस परीक्षा में सामन्य अध्ययन से 75 प्रश्न और D.EL.ED सम्बंधित विषय से 75 प्रश्न पूछे जाते हैं, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है।

क्या BPSC Head Teacher Exam में नेगेटिव मार्किंग होती है?

हाँ, इस परीक्षा में 0.25 अंक यानी कि 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है।

BPSC Head Teacher Exam में कुल कितने प्रश्न पूछें जाते हैं?

150 प्रश्न पूछे जाते है जो 150 अंक के होते है।

BPSC Head Teacher Exam में General Studies में कैसे प्रश्न आते हैं?

सामान्य विज्ञान । राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएँ, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन तथा इसमें बिहार का योगदान, भूगोल, भारतीय राजव्यवस्था, प्रारम्भिक गणित और मानसिक क्षमता परीक्षण सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।

BPSC Head Teacher Salary कितनी होती है?

BPSC Head Teacher पद पर चयन होने के बाद 40, 506 रुपये शुरुआत सैलरी मिलती है।

BPSC Head Teacher Syllabus PDF कहाँ से डाउनलोड करें?

इसको आप BPSC की अधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकतें हैं या इस लेख में दिए लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकतें हैं।

BPSC Head Teacher की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

bpsc.bih.nic.in

Leave a Comment