PM Awas Yojana Gramin List: प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब, बेघर या कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराना है।
इस योजना के तहत पात्र परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाती है ताकि वे सभी जरूरी सुविधाओं (बिजली, पानी, शौचालय आदि) के साथ अपना घर बना सकें।
PMAY Gramin List 2025-26
अगर आप प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट 2026 में अपना नाम देखना चाहते हैं, तो आप नीचे दिए गए राज्यवार सूची के माध्यम से अपने राज्य का चयन करके आसानी से सूची देख सकते हैं:
अपने राज्य के लिंक पर क्लिक करने के बाद, संबंधित पेज पर जाकर अपना जिला, ब्लॉक और गांव चयन करें। इसके पश्चात कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट करें, जिसके बाद आपके क्षेत्र की नवीनतम प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) लाभार्थी सूची स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
PM Awas Gramin List 2026 कैसे देखें? जाने
यदि आप ग्रामीण अंचल से आते हैं और आप PM Awas Gramin List में अपने नाम चेक करना चाहते हैं तो नीचे दिये स्टेप को फॉलो करें –
- PM Awas Yojana Gramin List देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://pmayg.dord.gov.in/ पर जाएं।
- इसके बाद मेनू में दिये Awaasoft सेक्शन में जाकर Reports विकल्प पर क्लिक करें।

- अब “Beneficiary details for verification” और
- उसके बाद रिपोर्ट पेज खुल जाएगा ,जिसमे दिए H. Social Audit Reports सेक्शन के Beneficiary details for verification विकल्प को चुनें.

- उसके बाद आपके स्क्रीन पर MIS Report का पेज खुल जाएगा, जिसमे अपने अपने राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव , वित्तीय वर्ष(2025-26) का चयन करके योजना में Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin चुनकर, कैप्चा कोड दर्ज करके Submit बटन पर क्लिक करें

- जिसके बाद आपके सामने पूरी लाभार्थी सूची खुल जाएगी। इस सूची में आप अपना नाम, परिवार की जानकारी और घर की स्थिति देख सकते हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची क्या है?
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची (PMAY-G List) वह आधिकारिक सूची है जिसमें उन सभी पात्र लाभार्थियों के नाम शामिल होते हैं जिन्हें सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पक्का मकान बनाने के लिए चयनित किया गया है।
इस सूची को भारत सरकार द्वारा SECC (Socio Economic and Caste Census 2011) डेटा और Awaas+ सर्वे के आधार पर तैयार किया जाता है। इसमें केवल वही परिवार शामिल होते हैं जो गरीबी रेखा के अंतर्गत आते हैं और जिनके पास पक्का घर नहीं होता या वे कच्चे/जर्जर मकानों में रहते हैं.
PMAY-G सूची में शामिल जानकारी:
- लाभार्थी का नाम
- पिता/पति का नाम
- राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव
- आवास स्वीकृति (Sanction) की स्थिति
- भुगतान (Installment) की जानकारी
ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिक इस सूची को ऑनलाइन देखकर यह जांच सकते हैं कि उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा या नहीं।
PM Awas Yojana Gramin Beneficiary Details देखें
- पीएम आवास योजना ग्रामीण बेनिफिशियरी डिटेल्स देखने के लिए पीएम आवास की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – https://pmayg.dord.gov.in/netiayHome/home.aspx.
- होम पेज खुलने के बाद मेनू में दिए “Stakeholders” पर क्लिक करें और ड्राप डाउन मेनू में दिए “IAY/PMAYG beneficiary” लिंक पर क्लिक करें.

- उसके बाद Search Beneficiary Details पेज खुलेगा, जिसमे आपको Registration Number / Beneficiary ID और Captcha दर्ज करके Submit बटन पर क्लिक करें।

- उसके बाद आपके स्क्रीन पर Beneficiary Details खुल जाएगी, जिसमे आप पीएम आवास लभ्यर्थी विवरण चेक कर सकते हैं.
Installment Details चेक करें
यदि आपका आवेदन प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत स्वीकृत हो चुका है और आप लाभार्थी हैं, तो आप अपनी किस्त (Installment) से संबंधित पूरी जानकारी ऑनलाइन आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले UMANG ऐप या आधिकारिक पोर्टल पर जाएं और अपना रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद Services सेक्शन में जाकर “Pradhan Mantri Awas Yojana – Gramin” सर्च करें और उस पर क्लिक करें।

इसके बाद आपके सामने योजना से संबंधित सभी सेवाएं दिखाई देंगी, जिनमें मुख्य रूप से निम्नलिखित विकल्प शामिल होते हैं:
- FTO Tracking
- Panchayat Wise Permanent Wait List
- Installment Details
- Beneficiary Details
- Convergence Details
- अब “Installment Details” विकल्प पर क्लिक करें।

- इसके बाद आपको अपना Registration Number दर्ज करना होगा और “Search” बटन पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप सर्च करेंगे, आपके सामने आपकी किस्तों से संबंधित पूरी जानकारी जैसे भुगतान की स्थिति, जारी की गई राशि और तिथि आदि स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत लाभार्थियों को घर निर्माण के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। मैदानी क्षेत्रों में ₹1,20,000 तक और पहाड़ी या दुर्गम क्षेत्रों (जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड आदि) में ₹1,30,000 तक की सहायता दी जाती है। यह राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से किस्तों में भेजी जाती है। इसके अतिरिक्त शौचालय निर्माण के लिए ₹12,000 की सहायता स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण (SBM-G) के तहत प्रदान की जाती है।
FTO Tracking कैसे करें?
FTO (Fund Transfer Order) के माध्यम से आप यह आसानी से पता लगा सकते हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) के तहत आपके खाते में किस्त (Installment) जारी हुई है या नहीं।
- इसके लिए https://awaassoft.pmayg.dord.gov.in/netiay/fto_transaction_details.aspx लिंक पर जाएं।
- उसके बाद FTO Number या PFMS Id और Captcha दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- जिसके बाद आपके स्क्रीन पर PM Awas Gramin FTO Tracking संबंधित जानकारी दिखाई देने लगेगी।

- रिपोर्ट में आपको भुगतान से जुड़ी पूरी जानकारी मिलती है, जैसे:
- किस किस्त का भुगतान जारी हुआ है
- भुगतान की तारीख
- राशि (Amount)
- बैंक ट्रांसफर की स्थिति
- इस तरह आप घर बैठे ही यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि आपकी किस्त आपके बैंक खाते में भेजी गई है या नहीं।
PM Awas Yojana Gramin List 2026- FAQ
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में बेघर परिवारों या कच्चे और जर्जर घरों में रहने वाले गरीब परिवारों को पक्का मकान प्रदान करती है। यह योजना 1 अप्रैल 2016 से शुरू हुई थी और अब इसे मार्च 2029 तक बढ़ा दिया गया है, जिसमें अतिरिक्त 2 करोड़ पक्के घर बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
इस योजना की पात्रता SECC-2011 डेटा और Awaas+ सर्वे पर आधारित है। ऐसे परिवार जिनके पास पक्का मकान नहीं है या जो कच्चे या जर्जर मकानों में रहते हैं, वे पात्र होते हैं। इसके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विधवा, दिव्यांग और अन्य कमजोर वर्गों को प्राथमिकता दी जाती है। जिन परिवारों का नाम पहले सूची में नहीं था, उन्हें नए सर्वे के माध्यम से जोड़ा जा रहा है।
मैदानी क्षेत्रों में ₹1,20,000 और पहाड़ी या कठिन क्षेत्रों में ₹1,30,000 की सहायता दी जाती है। यह राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में किस्तों के रूप में ट्रांसफर की जाती है। इसके अलावा मनरेगा के तहत 90 से 95 दिनों की मजदूरी और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलता है, जिससे घर निर्माण आसान हो जाता है।
आधिकारिक वेबसाइट https://pmayg.dord.gov.in/ पर जाकर Stakeholders सेक्शन में IAY/PMAYG Beneficiary विकल्प चुनें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर दर्ज करके अपनी आवेदन स्थिति आसानी से देख सकते हैं।