Skip to content
Sarkari Examup
  • Home
  • Latest Jobs
  • Admit Card
  • Syllabus
  • Result
  • Sarkari Yojana

Vaad UP Nic In 2026 – मुकदमे की स्थिति, सुनवाई तिथि जानें

02/02/2026 by Shivam Singh

राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली (RCCMS) उत्तर प्रदेश सरकार की एक डिजिटल पहल है, जिसका उद्देश्य राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली को पारदर्शी, तेज और सुगम बनाना है। इस सिस्टम के माध्यम से अधिकारियों का नामांकन, वादों की सुनवाई, आदेश पारित करना और रिकॉर्ड प्रबंधन एकीकृत रूप से किया जाता है, ताकि वादियों, अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को मुकदमों से जुड़ी जानकारी आसानी से मिल सके।

RCCMS की ऑनलाइन सेवाएँ Vaad UP Portal (vaad.up.nic.in) पर उपलब्ध हैं, जहाँ से आप वाद सूची, वाद खोज, न्यायालय आदेश, मुकदमे की स्थिति, चकबंदी न्यायालय जानकारी, वरासत/उत्तराधिकार आवेदन, लेखपाल लॉगिन और अन्य सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं।

मुकदमा- वाद संख्या से खोजें
बिना वाद संख्या से मुकदमा स्तिथि देखें
वाद सूची देखें
दैनिक वाद तालिका देखें
लेखपाल लॉगिन
वरासत ऑनलाइन
ई -डिस्ट्रिक्ट यूपी
Toggle
  • vaad.up.nic.in Portal का उद्देश्य
  • UP RCCMS Portal पर उपलब्ध सेवाओं की सूची
  • मुकदमे की स्तिथि जानने की प्रक्रिया
  • बिना मुकदमा नंबर के मुकदमे की स्थिति देखे
  • Vaad UP पोर्टल पर वाद सूची (Cause List) कैसे देखें? जानें
  • न्यायालय आदेश देखें
  • Vaad up Mobile App Download
  • राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली (RCCMS) पोर्टल पर मौजूद डेटा विवरण
  • महत्वपूर्ण प्रश्न

vaad.up.nic.in Portal का उद्देश्य

राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली (RCCMS) की शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2013 में की। इस पहल के अंतर्गत प्रदेश के सभी राजस्व न्यायालयों को डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म से जोड़ा गया। इसका मुख्य उद्देश्य न्यायालय की कार्यप्रणाली में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करना तथा वादी-प्रतिवादी का विवरण, राजस्व वाद संख्या, कंप्यूटरीकृत वाद संख्या और दैनिक वाद से संबंधित जानकारी वादकारियों, अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को आसानी से उपलब्ध कराना है।

UP RCCMS Portal पर उपलब्ध सेवाओं की सूची

RCCMS UP Portal पर आम नागरिकों के लिए कई सुविधायें दी गई हैं जिनकी सूची निम्नलिखित है-

कैटेगरीसेवाएँ / विकल्प
वाद खोज एवं केस स्थितिवाद खोज विधि, कंप्यूटरीकृत वाद संख्या, वाद संख्या से खोज, पंजीकरण वर्ष, वादी/प्रतिवादी विवरण, पंजीकरण तिथि, भूखण्ड/गाटा के वादग्रस्त होने की स्थिति, सुनवाई तिथि, अधिनियम, विवादित भूमि ग्राम द्वारा
वाद सूची एवं तालिकाएँवाद सूची, दैनिक वाद तालिका, परिपक्व/अपरिपक्व तालिका, नवीन वाद (राजस्व परिषद)
न्यायालय आदेश संबंधितन्यायालय आदेश, आदेश तिथि
वरासत / उत्तराधिकार सेवाएँवरासत हेतु आवेदन की स्थिति, उत्तराधिकार/वरासत, फोलियो
ऑनलाइन आवेदन सेवाएँऑनलाइन आवेदन, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया, धारा 34, धारा 80 (CPC), कैविएट पंजीकरण
कोड एवं खोज सेवाएँराजस्व ग्राम कोड, कैविएट खोजें
लॉगिन सेवाएँ (अधिकारी/कर्मचारी)लॉगिन (राजस्व परिषद), मण्डल सहायक लॉगिन, लॉगिन (एन.टी. से मण्डलायुक्त), लॉगिन (लेखपाल/राजस्व निरीक्षक), आर.आर.के. लॉगिन
अन्य न्यायालय सेवाएँचकबंदी न्यायालय, एकल खिड़की प्रणाली

मुकदमे की स्तिथि जानने की प्रक्रिया

मुकदमे नंबर (कंप्यूटरीकृत वाद संख्या) से केस स्टेटस देखने के लिए नीचे दिए चरणों का पालन करें:

  • अपना case status जानने के लिए गूगल में टाइप करें Vaad Up Nic In और RCCMS | Revenue | Department | UP वेबसाइट पर क्लिक करें.
  • होम पेज पर “वाद खोज विधि” सेक्शन में जाकर “कंप्यूटरीकृत वाद सं०” पर क्लिक करें.
Rccms website
  • अगले पेज पर अपना कंप्यूटरीकृत वाद संख्या दर्ज करें और “प्रदर्शित करें” बटन दबाएँ।
Vaad UP Case Status
  • क्लिक करते ही आपके मुकदमे नंबर के सामने “विवरण देखें” लिखा होगा, उसपर क्लिक करें.
  • अब स्क्रीन पर मुकदमे का पूरा विवरण दिखाई देगा, जैसे:
    • पुरानी वाद संख्या
    • वर्तमान वाद की स्थिति
    • वादी/प्रतिवादी का विवरण
    • अधिनियम एवं धारा
    • सुनवाई की तिथि, इत्यादि।

बिना मुकदमा नंबर के मुकदमे की स्थिति देखे

यदि आपके पास आपके मुकदमे की वाद संख्या मौजूद नहीं है तो नीचे दिये चरणों का पालन करके अपने मुकदमे की स्तिथि जान सकते हैं –

  • सबसे पहले वाद यूपी पोर्टल पर जाएं.
  • होम पेज पर “वाद खोज विधि” में जाकर “भूखण्ड / गाटे के वादग्रस्त होने की स्थिति” विकल्प चुनें।
know case status without case number
  • अगले पेज पर क्रम से ये विवरण भरें:
  • जनपद
  • तहसील
  • परगना
  • ग्राम
  • गाटा / खसरा संख्या
  • उसके बाद “प्रदर्शित करें” बटन पर क्लिक करें।
Vaad.up.nic.in case status
  • अब संबंधित भूमि से जुड़े मुकदमे की वर्तमान स्थिति आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसको आप देख सकते हैं।

Vaad UP पोर्टल पर वाद सूची (Cause List) कैसे देखें? जानें

यदि आप वाद सूची देखना चाहते हैं, तो नीचे दिए चरणों का पालन करें:

  • up cause list देखने के लिए सबसे पहले RCCMS Portal की आधिकारिक वेबसाइट vaad.up.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर मौजूद “वाद सूची” मेनू पर क्लिक करें।
vaad up cause list view

अब आपको वाद सूची के 4 विकल्प मिलेंगे जो है –

  1. दैनिक वाद तालिका
  2. डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड
  3. विडियो कॉन्फ़्रेंसिंग
  4. धारा वार लंबित वादों की सूची

अपनी आवश्यकता के अनुसार किसी भी विकल्प पर क्लिक करें। मांगी गई जानकारी भरकर संबंधित वाद सूची देख सकते हैं।

न्यायालय आदेश देखें

यदि आप RCCMS पोर्टल से न्यायालय आदेश देखना चाहते हैं तो नीचे दिए चरणों का पालन करें.

  • सबसे पहले वाद यूपी आधिकारिक पोर्टल पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए “न्यायालय आदेश” पर क्लिक करें.

उसके बाद आपको 3 विकल्प मिलेंगे-

  1.  वाद संख्या
  2. आदेश तिथि
  3. न्यायिक सदस्य/ अध्यक्ष

आप अपने जरूरत के अनुसार इसमें से किसी भी लिंक पर क्लिक करके, माँगी गई जानकारी को दर्ज करके न्यायालय आदेश देख सकते हैं.

Vaad up Mobile App Download

सरकार ने मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए Vaad UP Mobile App भी जारी किया है। वेबसाइट काम न करने की स्थिति में भी आप ऐप से मुकदमे की स्थिति, आदेश और वाद सूची देख सकते हैं।

Vaad up Mobile App Download

राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली (RCCMS) पोर्टल पर मौजूद डेटा विवरण

categoryValue (in Millions)
कुल न्यायालय (Total Court)3072
कुल वाद (Total cases)27.43 मिलियन
कुल निस्तारित (Total disposed) 26.25 मिलियन
कुल विचाराधीन (Total Pending Cases)1.18 मिलियन
कुल विचाराधीन (एक वर्ष से अधिक)0.20 मिलियन
कुल विचाराधीन (तीन वर्ष से अधिक)0.06 मिलियन
कुल विचाराधीन (पांच वर्ष से अधिक)0.08 मिलियन
कुल अनअद्यतनीकृत वाद (Unupdated Cases)0.41 मिलियन

महत्वपूर्ण प्रश्न

वाद संख्या क्या है?

वाद संख्या (Case Number) एक विशिष्ट पहचान संख्या है, जो न्यायालय में दायर प्रत्येक मुकदमे को दी गई एक यूनिक पहचान संख्या है। यह संख्या मुकदमे को पहचानने, ट्रैक करने और उसकी स्थिति जानने के लिए उपयोग की जाती है।

Vaad UP की आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है?

Www.Vaad.up.nic.in

यूपी वाद पोर्टल क्या है?

RCCMS (Vaad UP) पोर्टल ने राजस्व न्यायालयों को डिजिटल बनाकर आम नागरिकों के लिए जानकारी पाना बेहद आसान कर दिया है। अब आप घर बैठे मुकदमे की स्थिति, वाद सूची और न्यायालय आदेश कुछ ही क्लिक में देख सकते हैं।

Telegram Group (Join Now) Join Now
facebook (Join Now) Join Now
  • Vaad UP Nic In 2026 – मुकदमे की स्थिति, सुनवाई तिथि जानें02/02/2026
  • UP Varasat Online 2026 | Vaad up से वरासत स्टेटस, आवेदन फॉर्म प्रिंट करें02/02/2026
  • UPSSSC PET Syllabus 2026 In Hindi – यूपी पीईटी सिलेबस05/09/2025
  • CG e District: छत्तीसगढ़ ई-डिस्ट्रिक्ट लॉगिन, प्रमाणपत्र आवेदन, आवेदन स्थिति जांचें05/03/2025
  • UK e district – रजिस्ट्रेशन, लॉगिन, प्रमाण पत्र (आय, जाति, निवास,परिवार रजिस्टर) आवेदन, डाउनलोड04/03/2025
  • Jharsewa Portal – Login, Track Status, Apply (आय,जाति, निवास), Pension Service04/03/2025
  • CG Khasra, Khatauni देखने की प्रक्रिया जानें17/02/2025
  • India Post Office GDS Syllabus In Hindi 2025 | भारतीय पोस्ट ऑफिस सिलेबस13/02/2025

About Us

This website is managed by the SarkariExamup Team and is not affiliated with any government body. Its primary goal is to provide accurate and reliable information about government job related updates, including job notifications, results, Syllabus and Sarkari Yojana . If you have any questions or need assistance, you can reach out to the Contact us page.

Important Page

  • Sarkari Yojana
  • Syllabus
  • job
  • Result

Footer Menu

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
copyright© 2021- 2026 sarkariexamup.com