UPSSSC PET Syllabus 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) हर साल विभिन्न ग्रुप C भर्तियों के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) का आयोजन करता है। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए पहला कदम है, जो यूपी में सरकारी नौकरी पाने का सपना देखते हैं। PET क्वालीफाई करने के बाद ही उम्मीदवार मुख्य परीक्षाओं (Mains Exam) में शामिल हो सकते हैं।
इसलिए, UPSSSC PET Syllabus को अच्छी तरह समझना और उसी के अनुसार तैयारी करना बेहद जरूरी है। इस लेख में हम आपको PET परीक्षा का नवीनतम सिलेबस, परीक्षा पैटर्न और तैयारी के महत्वपूर्ण टिप्स आसान भाषा में बताएंगे, ताकि आप अपने लक्ष्य तक जल्दी पहुँच सकें

विवरण | जानकारी |
---|---|
आयोग का नाम | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) |
परीक्षा का नाम | UPSSSC PET (Preliminary Eligibility Test) |
परीक्षा का उद्देश्य | ग्रुप “B” और “C” पदों की भर्तियों के लिए प्रारंभिक पात्रता परीक्षण |
परीक्षा मोड | ऑफलाइन (OMR आधारित) |
न्यूनतम शैक्षिक योग्यता | हाई स्कूल (10वीं पास) |
आयु सीमा | न्यूनतम: 18 वर्ष अधिकतम: 40 वर्ष (आरक्षित वर्ग को छूट) |
आवेदन शुल्क | सामान्य / OBC: ₹185 SC / ST: ₹95 PWD: ₹25 |
पेपर की अवधि | 2 घंटे (120 मिनट) |
कुल प्रश्न | 100 प्रश्न |
कुल अंक | 100 अंक |
नेगेटिव मार्किंग | हाँ (1/4 अंक कटेंगे) |
भाषा | हिंदी और अंग्रेजी |
जॉब लोकेशन | उत्तर प्रदेश |
आधिकारिक वेबसाइट | upsssc.gov.in |
UP PET Exam Pattern 2026
PET परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं, जो 120 मिनट (2 घंटे) में हल करने होते हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है और गलत उत्तर पर 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है। प्रश्नपत्र का स्तर हाई स्कूल और इंटरमीडिएट (10वीं-12वीं) के बराबर रहता है।
इस पैटर्न को अच्छी तरह समझने से उम्मीदवार अपनी तैयारी रणनीति (Preparation Strategy) को मजबूत बना सकते हैं और महत्वपूर्ण टॉपिक पर फोकस कर सकते हैं। नीचे हमने UPSSSC PET Exam Pattern की पूरी जानकारी आसान और व्यवस्थित तरीके से दी है।
UPSSSC PET Exam Pattern निनलिखित है-
- प्रश्नों का प्रकार: इस परीक्षा में केवल बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाते हैं।
- कुल प्रश्नों की संख्या: प्रश्नपत्र में 100 प्रश्न शामिल होते हैं।
- परीक्षा अवधि: उम्मीदवारों को प्रश्न हल करने के लिए 2 घंटे (120 मिनट) का समय दिया जाता है।
- नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक (0.25 अंक) काटे जाते हैं।
- प्रश्नपत्र का स्तर: पेपर का कठिनाई स्तर NCERT द्वारा निर्धारित सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी स्तर (कक्षा 10वीं और 12वीं) के बराबर होगा।
विषय का नाम | पूछें जानें वाले प्रश्नों की संख्या |
भारत का इतिहास | 5 |
भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन | 5 |
भूगोल | 5 |
भारतीय अर्थव्यवस्था | 5 |
भारतीय संविधान और लोक प्रशासन | 5 |
सामन्य विज्ञान | 5 |
प्राथमिक अंकगणित | 5 |
सामान्य हिंदी | 5 |
सामान्य अंग्रेजी | 5 |
लॉजिक & रीजनिंग | 5 |
करेण्ट अफेयर्स | 10 |
सामान्य जागरूकता | 10 |
हिंदी अपठित पैसेज का विश्लेषण – 2 पैसेज | 10 |
ग्राफ व्याख्या – 2 रेखांकन | 10 |
तालिका व्याख्या और विश्लेषण – 2 पैराग्राफ | 10 |
कुल प्रश्नों की संख्या | 100 |
UPSSSC PET Syllabus in Hindi 2026
अगर आप यूपी में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो UPSSSC PET Exam आपके लिए पहला और सबसे अहम कदम है। PET पास करने के बाद ही आप विभिन्न ग्रुप B और C भर्तियों की मुख्य परीक्षाओं में शामिल हो सकते हैं।
UPSSSC PET Syllabus में सामन्य ज्ञान, करेंट अफेयर्स, समसामयिक, भारतीय संविधान और लोक प्रशासन, सामान्य विज्ञान, भारत का इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भारतीय भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था, प्राथमिक अंकगणित, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, रीजनिंग, हिंदी इत्यादि विषय से प्रश्न पूछे जाते हैं।
UPSSSC PET Syllabus की विस्तृत जानकारी नीचे की तरफ दी गई है-

भारतीय इतिहास (Indian History) – 05 अंक
- सिन्धु घाटी की सभ्यता
- वैदिक संस्कृति
- बौद्ध धर्मः गौतम बुद्ध (जीवनी एवं शिक्षायें)
- जैन धर्म: महावीर (जीवनी एवं शिक्षायें)
- मौर्य वंशः सम्राट अशोक
- गुप्त वंश: समुद्र गुप्त, चन्द्र गुप्त द्वितीय
- हर्षवर्द्धन
- राजपूत काल
- सल्तनत काल
- मुगल साम्राज्य
- मराठा
- ब्रिटिश राज का अभ्युदय एवं प्रथम स्वतंत्रता संग्राम
- ब्रिटिश राज का सामाजिक-आर्थिक प्रभाव
भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन (Indian National Movement) – 05 अंक
- स्वाधीनता आन्दोलन के प्रारम्भिक वर्ष
- स्वदेशी तथा सविनय अवज्ञा आंदोलन: महात्मा गांधी तथा अन्य नेताओं के
- क्रांतिकारी आंदोलन तथा उग्र राष्ट्रवाद का उदय
- विधार्थी संशोधन तथा ब्रिटिश इंडिया एक्ट, 1935
- भारत छोड़ो आंदोलन
- आजाद हिंद फौज तथा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस
भूगोल (Geography) – 05 अंक
- भारत एवं विश्व का भौतिक भूगोल
- नदियां तथा नदियों की घाटी
- भूजल संसाधन
- पर्वत
- पहाड़ियां तथा हिमनद
- मरूस्थल और शुष्क क्षेत्र
- वन
- खनिज संसाधन (विशेषकर भारत में)
- भारत एवं विश्व का राजनैतिक भूगोल
- जलवायु तथा मौसम
- टाइम जोन
- जनसांख्यकीय परिवर्तन तथा प्रवास, इत्यादि।

भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) – 05 अंक
- भारतीय अर्थव्यवस्था (1947 से 1991 तक)
- 10 योजना आयोग तथा पंचवर्षीय योजनायें
- मिश्रित अर्थव्यवस्था का विकास निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्र
- हरित क्रांति
- दुग्ध विकास एवं ऑपरेशन फ्लड
- 10 बैंकों का राष्ट्रीयकरण तथा सुधार
- वर्ष 1991 में आर्थिक सुधार तथा उसके बाद की अर्थव्यवस्था
- वर्ष 2014 के पश्चात के आर्थिक सुधार
- कृषि सुधार
- ढांचागत सुधार
- श्रम सुधार
- आर्थिक सुधार
- जी०एस०टी०, इत्यादि।
भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन (Indian Constitution & Public Administration) – 05 अंक
- भारतीय संविधान
- भारतीय संविधान की मुख्य विशेषतायें
- राज्य के नीति-निर्देशक सिद्धान्त
- मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य
- संसदीय प्रणाली
- संघीय प्रणाली
- संघ एवं केन्द्रशासित प्रदेश
- केन्द्र-राज्य सम्बन्ध
- न्यायिक ढांचा सर्वोच्च न्यायालय
- उच्च न्यायालय
- जिला प्रशासन
- स्थानीय निकाय तथा पंचायती राज संस्थायें, इत्यादि।
सामान्य विज्ञान (General Science) – 05 अंक
- प्रारम्भिक भौतिक विज्ञान
- प्रारम्भिक रसायन विज्ञान
- प्रारम्भिक जीव विज्ञान, इत्यादि।
प्रारम्भिक अंकगणित (Elementary Arithmetic)- 05 अंक
- पूर्ण संख्या
- भिन्न
- दशमलव
- प्रतिशतता
- साधारण अंकगणितीय समीकरण
- वर्ग एवं वर्गमूल
- घातांक एवं घात
- औसत, इत्यादि।

सामान्य हिन्दी: (General Hindi) -05 अंक
- संधि
- विलोम शब्द
- पर्यायवाची शब्द
- वाक्यांशों के लिए एक शब्द
- लिंग
- समश्रुत भिन्नार्थक शब्द
- मुहावरे लोकोक्तियाँ
- सामान्य अशुद्धियां
- लेखक और रचनाएँ (गद्य एवं पद्य), इत्यादि।
सामान्य अंग्रेजी (General English) – 05 अंक
- अंग्रेजी व्याकरण
- अपठित गद्यांश पर आधारित प्रश्न, इत्यादि।
तर्क एवं तर्कशक्तिः (Logic & Reasoning) – 05 अंक
- बृहत एवं लघु
- क्रम एवं रैंकिंग
- संबंध
- समूह से भिन्न को अलग करना
- कैलेण्डर एवं घड़ी
- कारण और प्रभाव
- कोडिंग-डिकोडिंग (संख्या तथा अक्षर)
- निगमनात्मक तर्क / कथन विश्लेषण एवं निर्णय,इत्यादि।
सामयिकी (Current Affairs) – 10 अंक
- भारतीय एवं वैश्विक
सामान्य जागरूकता (General Awareness ) -10 अंक
- भारत के पड़ोसी देश
- देश, राजधानी एवं उसकी मुद्रा
- भारत के राज्य तथा केन्द्र शासित प्रदेश
- भारतीय संसद
- राज्यसभा
- लोकसभा और विधानसभा
- विधान परिषद
- राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय दिवस
- विश्व संगठन एवं उनके मुख्यालय
- भारतीय पर्यटन स्थल
- भारत की कला एवं संस्कृति
- भारत एवं विश्व के खेल
- भारतीय अनुसंधान संगठन
- प्रसिद्ध पुस्तकें और लेखक
- पुरस्कार एवं विजेता
- जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण, इत्यादि।

अपठित गद्यांश, ग्राफ की व्याख्या, तालिका की व्याख्या – कुल 30 अंक
- अपठित हिन्दी गद्यांश का विवेचन एवं विश्लेषण-02 गद्यांश (प्रत्येक के लिए 05 प्रश्न)
- ग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण-02 ग्राफ (प्रत्येक के लिए 05 प्रश्न)
- तालिका की व्याख्या एवं विश्लेषण-02 तालिकाएं (प्रत्येक के लिए 05 प्रश्न)
uPSSSC pET syllabus pDF Download 2026
यदि आप यूपी पीईटी सिलेबस पीडीएफ़ डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दिये UPSSSC PET Syllabus PDF Download लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSSSC PET तैयारी के लिए महत्वपूर्ण टिप्स
UPSSSC PET परीक्षा में सफलता पाने के लिए सही रणनीति और सिलेबस के अनुसार तैयारी करना बेहद जरूरी है। नीचे कुछ प्रभावी टिप्स दिए गए हैं, जो आपकी तैयारी को मजबूत बनाएंगे और अच्छे अंक लाने में मदद करेंगे:
1. सिलेबस और पैटर्न को अच्छी तरह समझें
- तैयारी शुरू करने से पहले यूपी PET सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को पूरी तरह समझ लें।
- इससे आपको यह पता चलेगा कि किन टॉपिक्स पर ज्यादा फोकस करना है।
- हाई स्कूल और इंटरमीडिएट स्तर की NCERT किताबें पढ़ना फायदेमंद होगा।
2. समय का सही प्रबंधन करें
- रोजाना फिक्स टाइम टेबल बनाएं और हर विषय के लिए निश्चित समय तय करें।
- कठिन विषयों के लिए ज्यादा समय और आसान विषयों के लिए कम समय रखें।
- रोजाना 2 घंटे रिवीजन के लिए जरूर रखें।
3. मॉक टेस्ट और पिछले साल के पेपर हल करे
- पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करने से प्रश्नों के पैटर्न की समझ मिलेगी।
- मॉक टेस्ट देने से स्पीड और एक्युरेसी (Accuracy) दोनों में सुधार होगा।
- हर टेस्ट के बाद अपनी गलतियों का विश्लेषण जरूर करें।
4. महत्वपूर्ण टॉपिक्स पर फोकस करें
- सामान्य ज्ञान (General Knowledge) और करंट अफेयर्स पर विशेष ध्यान दें।
- गणित और रीजनिंग की नियमित प्रैक्टिस करें।
- हिंदी भाषा में व्याकरण और शब्दावली (Vocabulary) को मजबूत करें।
5. नोट्स तैयार करें
- छोटे-छोटे हैंडरिटन नोट्स बनाएं, जिससे रिवीजन आसान हो।
- महत्वपूर्ण तिथियां, सूत्र, और शॉर्ट ट्रिक्स नोट्स में शामिल करें।
- अंतिम समय में सिर्फ नोट्स देखकर त्वरित रिवीजन करें।
6. करंट अफेयर्स पर पकड़ बनाएं
- रोजाना समाचार पत्र, करंट अफेयर्स मैगजीन या ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल पढ़ें।
- राष्ट्रीय और राज्य स्तर की घटनाओं पर ज्यादा फोकस करें।
- मासिक करंट अफेयर्स पीडीएफ का उपयोग करें।
UPSSSC PET Syllabus in Hindi – FAQ
यूपी पीईटी परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछें जाते हैं।
यूपी पीईटी परीक्षा के लिए कुल 2 घन्टे का समय मिलता है।
हाँ, UPSSSC PET परीक्षा में 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है।
UPSSSC PET syllabus PDF को आप आधिकारिक वेबसाइट या इस पोस्ट में दिए लिंक से डाउनलोड कर सकते है।
यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाती है।
यूपीएसएसएससी पीईटी पर्सेंटाइल के आधार पर रिजल्ट जारी करेगा, जो यह तय करेगा कि आप कौन कौन से विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने योग्य है।
यूपी पीईटी परीक्षा में सामान्य ज्ञान, विज्ञान, सामान्य हिंदी और अनदेखी पैसेज, प्रारंभिक गणित, तर्क, और आंकड़े और ग्राफ सहित विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं।
अन्य सभी प्रकार की सरकारी नौकरी की जानकारी प्राप्त करने के लिए sarkariexamup को बुकमार्क करें।