RRB Group D general knowledge Practice Set 69: रेलवे ग्रुप डी की पिछली परीक्षाओं में पूछें गए महत्वपूर्ण प्रश्न

RRB Group D general knowledge Practice Set 69: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा रेलवे ग्रुप डी के फेज IV परीक्षा की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है, RRB ग्रुप डी के फेज IV की परीक्षा 19 सितंबर 2022 से शुरू होगी, रेलवे ग्रुप डी फेज IV की परीक्षा 19 सितंबर 2022 से लेकर 07 अक्टूबर 2022 तक चलेगी, RRB GROUP D की परीक्षा के लिए करोड़ों उम्मीदवारों द्वारा आवेदन किया गया है, जिससे यह साफ होता है कि यह परीक्षा काफी दिनों तक और कई फेज में आयोजित होगी, इसलिए आज हम रेलवे ग्रुप डी की होने वाली परीक्षा के बचे कुछ दिनों की तैयारी के लिए RRB GROUP D के पिछले परीक्षाओं में पूछें गए सामान्य ज्ञान के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न को लेकर आये है, यह प्रश्न होने वाली RRB Group D Exam 2022 की परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

इन प्रश्नों का अध्ययन करके आप यह पता लगा सकते हैं कि आप का अपना General Knowledge टॉपिक कितना तैयार है और आप आगे होने वाली परीक्षा में बेहतरीन अंक आसानी से प्राप्त कर सकतें है, आप अपनी रेलवे ग्रुप डी परीक्षा की तैयारी को जांचने के लिए नीचे दिए गए सभी प्रश्नों को हल करें और अपने द्वारा सही किए गए प्रश्नों की संख्या को कमेंट बॉक्स में बताएं साथ ही आप RRB Group D G.K. Practice Set 68 भी पढ़ सकतें हैं, साथ ही आप अन्य भर्ती के प्रैक्टिस सेट भी प्राप्त कर सकतें हैं।

RRB Group D general knowledge

RRB Group D general knowledge Practice Set 69

प्रश्न. निम्नलिखित में से किस राज्य में, प्रमुखता सें बाजरा की खेती की जाती है ?

  1. उत्तर प्रदेश
  2. असम
  3. केरल
  4. राजस्थान

उत्तर – राजस्थान

प्रश्न. वर्ष 1919 में ब्रिटिश सेना द्वारा निर्दोष भारतीयों की सामूहिक हत्या की गई जब वे शांतिपूर्ण सभा कर रहे थे, यह स्थान था ?

  1. बोटनीकल गार्डन, ऊटी
  2. मालमपूजा गार्डन
  3. जलियाँवाला बाग
  4. पिंजोर गार्डन

उत्तर – जलियाँवाला बाग

प्रश्न. सुकरात को विषपान करने को कहा गया था, वह था

  1. हेमलोक
  2. सायनाइड
  3. कार्बोनेटेड
  4. श्वेत फॉस्फोरस

उत्तर – हेमलोक

प्रश्न. निम्नलिखित में से किस राज्य में सर्वाधिक जलोढ़ मिट्टी पायी जाती है ?

  1. महाराष्ट्र
  2. राजस्थान
  3. बिहार
  4. केरल

उत्तर – बिहार

प्रश्न. आर. डी. बनर्जी ने 1922 ई० में उत्खनन करके ……… स्थल की खोज की थी ?

  1. मोहनजोदड़ो
  2. हड़प्पा
  3. रोपड़
  4. लोथल

उत्तर – मोहनजोदड़ो

प्रश्न. साने गुरुजी ने किस समाचार पत्र/पत्रिका की शुरूआत की थी ?

  1. लोकप्रथा
  2. कांग्रेस
  3. महाराष्ट्र केसरी
  4. साधना

उत्तर – साधना

प्रश्न. मराठी समाचार पत्र केसरी की स्थापना किसने की थी ?

  1. महात्मा गांधी
  2. जवाहरलाल नेहरू
  3. राजा राम मोहन रॉय
  4. बाल गंगाधर तिलक

उत्तर – बाल गंगाधर तिलक

प्रश्न. 2017 में IIF पुरस्कार समारोह में किस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता था ?

  1. सुल्तान
  2. उड़ता पंजाब
  3. पिंक
  4. नीरजा

उत्तर – नीरजा

प्रश्न. गांधी-इरविन समझौते पर किस वर्ष में हस्ताक्षर किए गए थे ?

  1. 1931
  2. 1940
  3. 1920
  4. 1925

उत्तर – 1931

प्रश्न. सम्राट राजराजा द्वारा बनाया गया तंजाउर का सुन्दर मंदिर किस देवता को समर्पित था ?

  1. ब्राह्म
  2. महावीर
  3. शिव
  4. मुरुगन

उत्तर – शिव

प्रश्न. निम्न में से किसने बौद्ध धर्म का समर्थन नहीं किया ?

  1. चन्द्रगुप्त मौर्य
  2. कनिष्क
  3. अशोक
  4. हर्षवर्धन

उत्तर – चन्द्रगुप्त मौर्य

प्रश्न. जहाँगीर के राजकाल में यह विदेशी आगरा की डच फैक्टरी का प्रमुख था ?

  1. एडवर्ड टैरी
  2. निकोलस विथिंगटन
  3. विलियम हॉकिन्स
  4. फ्रांसिस्को पेलसर्ट

उत्तर – विलियम हॉकिन्स

प्रश्न. कौन-सा महाद्वीप पूर्ण रूप से दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है ?

  1. द.अमेरिका
  2. अफ्रीका
  3. ऑस्ट्रेलिया
  4. यूरोप

उत्तर – ऑस्ट्रेलिया

प्रश्न. निम्नलिखित में कौन-सा एक ‘द्वीपीय महाद्वीप’ के नाम से जाना जाता है ?

  1. अंटार्कटिका
  2. एशिया
  3. यूरोप
  4. ऑस्ट्रेलिया

उत्तर – ऑस्ट्रेलिया

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा शहर किसी देश की राजधानी नहीं है ?

  1. सिडनी
  2. वेलिंगटन
  3. रियाद
  4. कैनबरा

उत्तर – सिडनी

प्रश्न. भारत में हीरा काटने के उद्योग का मुख्य केन्द्र है ?

  1. पन्ना
  2. कोलार
  3. सूरत
  4. आगरा

उत्तर – सूरत

प्रश्न. कौन-सी नदी ‘बंगाल के शोक’ के नाम से जानी जाती है ?

  1. हुबली नदी
  2. दामोदर नदी
  3. ब्रह्मपुत्र नदी
  4. स्वर्ण रेखा नदी

उत्तर – दामोदर नदी

प्रश्न. छत्तीसगढ़ की राजधानी कौन-सी है ?

  1. बिलासपुर
  2. रायपुर
  3. दुर्ग
  4. रायगढ़

उत्तर – रायपुर

प्रश्न. गौतम बुद्ध द्वारा भिक्षुणी संघ की स्थापना कहाँ की गयी थी ?

  1. सारनाथ में
  2. कपिलवस्तु में
  3. वैशाली में
  4. गया में

उत्तर – वैशाली में

प्रश्न. प्राचीन भारत में वौधेय कौन थे ?

  1. चोलों के सामंत
  2. बौद्ध मत का एक पंथ
  3. जैन मत का एक पंथ
  4. एक गणतांत्रिक जनजाति

उत्तर – एक गणतांत्रिक जनजाति

प्रश्न. मानव द्वारा सर्वप्रथम प्रयुक्त अनाज क्या था ?

  1. गेंहुँ व जौ
  2. चावल
  3. ज्वार
  4. बाजरा

उत्तर – गेंहुँ व जौ

प्रश्न. भारत में किस उद्योग पर विभाजन की वजह से बुरा प्रभाव पड़ा था ?

  1. कागज और लोहे
  2. कपास और चीनी
  3. जूट और कपास
  4. इंजीनियरिंग और सीमेंट

उत्तर – जूट और कपास

प्रश्न. मलक्का के संकीर्ण प्रवाह किसे पृथक् करते हैं ?

  1. सुमात्रा और मलेशिया
  2. जावा और ब्रुनेई
  3. सुमात्रा और जावा
  4. मलेशिया और ब्रुनेई

उत्तर – सुमात्रा और मलेशिया

प्रश्न. अर्जेन्टीना ..………. में स्थित है ?

  1. एशिया
  2. यूरोप
  3. अफ्रीका
  4. दक्षिण अमेरिका

उत्तर – दक्षिण अमेरिका

प्रश्न. सुकरात को विषपान करने को कहा गया था, वह था

  1. हेमलोक
  2. सायनाइड
  3. कार्बोनेटेड
  4. श्वेत फॉस्फोरस

उत्तर – हेमलोक

दिये गए प्रश्नों का सही उत्तर क्या होगा। सही उत्तर का जवाब नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जरूर दें।