Khasra Khatauni UP क्या है? कैसे देखें जानें

Khasra Khatauni UP : जैसा कि आज के समय में दिखाई दे रहा है कि भारत में डिजिटल युग में आधुनिक बदलाव हो रहे हैं। आज से कुछ साल पहले तक जिस भी जरूरी कार्य को करने में कुछ दिन या कुछ घंटों का समय लगता था, अब डिजिटल इंडिया के बदौलत घर बैठे कुछ ही मिनटों में संभव हो रहा है। इसी क्रम में डिजिटल इंडिया के तर्ज पर भूलेख को भी सरकार द्वारा लॉन्च किया गया है। सरकार के द्वारा भूमि संबंधी सारे विवरण को ऑनलाइन अपलोड कर दिया है। भूलेख की मदद से अब आप Bhulekh Khatauni, Real Time Khatauni, Uttar Pradesh Bhulekh , भूलेख क्या है? जानें, जमीन पट्टा क्या है ,गांव का नक्शा कैसे निकालें? जैसी जमीन संबंधी जानकारी को घर बैठे ही आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

Khasra Khatauni UP से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आपको UP Bhulekh से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी ज्ञात होनी चाहिए। आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको Khasra Khatauni UP, खसरा खतौनी नाम अनुसार, भूलेख खतौनी उत्तर प्रदेश, खसरा क्या है?, खतौनी यूपी किसे कहते हैं? जैसी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी को उपलब्ध करवाएंगे, जिससे आप लेख के माध्यम से खसरा खतौनी यूपी से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकें।

Khasra Khatauni UP

Khasra Khatauni UP से संबंधित महत्त्वपूर्ण विवरण

लेख का नामKhasra Khatauni UP
पोर्टल का नामUP Bhulekh
विभागभूमि अभिलेख अनुरक्षण विभाग
उद्देश्यखसरा खतौनी उत्तर प्रदेश भूमि संबंधित ब्यौरे को ऑनलाइन अपलोड करना
श्रेणीसरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइट https://upbhulekh.gov.in/
हेल्पलाइन नंबर 0522-2217145

Khasra Khatauni UP क्या है?

खसरा किसी भी भूमि का एक ऐसा दस्तावेज होता है, जिसके द्वारा उस भूमि के संपूर्ण क्षेत्रफल का विवरण प्राप्त किया जा सकता है। खसरा नंबर के द्वारा उस भूमि के मालिक या उस भूमि के पास किसकी भूमि है आदि जैसी जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं।

खतौनी यूपी भूमि से संबंधित एक ऐसा दस्तावेज है जिससे किसी भी भूखंड संबंधित खसरा नंबर, भूखंड का क्षेत्रफल, प्लॉट के मालिक का नाम आदि के बारे मैं विस्तृत जानकारी प्राप्त होती है। अगर हम आसान भाषा में कहें तो यह किसी गांव या भूखंड से संबंधित दस्तावेजों के बारे में जानकारी प्राप्त होना खतौनी कहलाता है।

यूपी खसरा (Khasra UP) कैसे देखें?

खेत का खसरा देखने के लिए आप ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे ही विस्तृत जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं। नीचे कुछ महत्वपूर्ण तरीके बताए गए हैं जिनके माध्यम से आप Khasra Khatauni UP को देख सकते हैं।

  • सर्वप्रथम आपको अपने फोन में क्रोम या किसी अन्य ब्राउजर पर upbhulekh.gov.in जाना होगा।
  • इसके पश्चात होने पेज में आपको “भूखंड/गाटे का यूनीक कोड जाने” के विकल्प पर क्लिक करें।
Khasra up
  • क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपना जिला, तहसील तथा गांव को चुनें।
  • पुनः एक नए पेज में आपको संबंधित खसरा संख्या को दर्ज करना होगा।
Khasra number
  • अब आप खसरा नंबर को दर्ज करके आप अपने जमीन के खसरे को प्राप्त कर डाउनलोड भी कर पाएंगे।

इस प्रकार से आप Khasra UP को उपर दिए गए चरणों को देख कर आसानी से प्राप्त कर पाएंगे।

Khatauni UP कैसे देखें?

खतौनी उत्तर प्रदेश को देखने के लिए आप ऑनलाइन माध्यम से ही घर बैठे विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। नीचे आपको कुछ महत्वपूर्ण तरीके बताए गए हैं जिनके माध्यम से आप Khasra Khatauni UP को आसानी से देख सकते हैं।

  • खतौनी को देखने के लिए आपको upbbulekh.gov.in पर जाना होगा।
  • होम पेज के खुल जाने पर नीचे स्क्रॉल करके “खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल देखें” पर क्लिक करें।
 UP details
  • तत्पश्चात एक नए पेज में आपको Captcha को दर्ज करना होगा।
Captcha
  • सबमिट बटन पर क्लिक करके नए पेज में आपको अपना जिला, तहसील व गांव को चुनना है।
Details up
  • इन विकल्पों के चयन के बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको उपर चार विकल्प दिखाई देंगे
    • खसरा/गाटा संख्या द्वारा खोजें
    • खाता संख्या द्वारा खोजें
    • खातेदार के नाम द्वारा खोजें
    • नामांतरण दिनांक से खोजें
Khatauni UP
  • तत्पश्चात इनमें से किसी एक विकल्प का चयन करके जानकारी को दर्ज करें, जिसके बाद आपके सामने खतौनी प्रदर्शित होने लगेगी।
Uttar Pradesh khatauni

रियल टाइम खतौनी यूपी कैसे देखें?

नीचे आपको विस्तृत रूप से रियल टाइम खतौनी देखने से संबंधित जानकारी प्रदान की गई है जिसके माध्यम से आप भी रियल टाइम खतौनी यूपी को आसानी से देख सकते हैं।

  • सर्वप्रथम आपको upbhulekh.gov.in पर जाना होगा।
  • तत्पश्चात आपको “रियल टाइम खतौनी की नकल देखें” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
Real time khatauni up
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने नए पेज में आपको अपना जिला, तहसील व गांव को चुनना होगा।
  • पुनः एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको दिए गए विकल्पों में से किसी एक को चुनना होगा।
Khatauni details up
  • इसके बाद खसरा संख्या को दर्ज करें जिसके पश्चात आपके सामने उस व्यक्ति की रियल टाइम खतौनी यूपी दिखाई देने लगेगी।
Real time khatauni up print

Khasra Khatauni UP से संबंधित महत्त्वपूर्ण FAQs

यूपी में खतौनी कैसे निकालें?

Khatauni UP देखने के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट पर खतौनी(अधिकार अभिलेख) पर क्लिक कर मांगी गई जानकारी को दर्ज कर खतौनी उत्तर प्रदेश को देख सकते हैं।

Khasra UP कैसे देखें?

खसरा देखने के लिए up bhulekh की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भूखंड/गाटे का यूनीक कोड के विकल्प पर क्लिक कर मांगी गई जानकारी को दर्ज कर Khasra Khatauni UP को देखा जा सकता है।

खतौनी क्या है?

खतौनी यूपी भूमि से संबंधित एक ऐसा दस्तावेज है जिससे किसी भी भूखंड संबंधित खसरा नंबर, भूखंड का क्षेत्रफल, प्लॉट के मालिक का नाम आदि के बारे मैं विस्तृत जानकारी प्राप्त होती है।

खसरा क्या होता है?

खसरा किसी भी भूमि का एक ऐसा दस्तावेज होता है, जिसके द्वारा उस भूमि के संपूर्ण क्षेत्रफल का विवरण प्राप्त किया जा सकता है