SSC GD Constable Hindi Practice set 25: एसएससी जीडी के नए परीक्षा पैटर्न पर आधारित हिंदी के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न

SSC GD Constable Hindi Practice set 25: एसएससी जीडी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरे जा रहे हैं, एसएससी जीडी भर्ती के तहत SSC कांस्टेबल GD, BSF, CISF, ITBP, CRPF, NCB, SSF, असम राइफल्स, इत्यादि पदों पर भर्ती की जाती है, SSC GD Exam 2023 की परीक्षा जनवरी 2023 में आयोजित (प्रारंभ) होगी, इस लिए एसएससी जीडी में भर्ती होने वाले उम्मीदवारों के पास ज्यादा समय नहीं बचा है।

इसलिए आज हम उनके लिए एसएससी जीडी परीक्षा पैटर्न पर आधारित हिंदी के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न लेकर आया हैं जिसकी मदद से आप SSC GD Exam 2023 में हिंदी विषय मे फूल अंक आसानी से प्राप्त कर सकतें हैं।

SSC GD Constable Hindi Practice set 25

SSC GD Constable Hindi Practice set 25

प्रश्न. रिक्त स्थान को भरने के लिए उपयुक्त शब्द का चयन करें।
तालाब में उगा ………. बहुत सुंदर लगता है।

  1. कमल
  2. घास
  3. सूरज
  4. चंद्रमा

उत्तर – कमल

प्रश्न. दिये गये वाक्य में रेखांकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिए उपयुक्त विकल्प का चयन करें।
दोनों में से किसी की उपेक्षा नहीं की जा सकती।

  1. अवहेलना
  2. निरादर
  3. तिरस्कार
  4. इच्छा

उत्तर – अवहेलना

प्रश्न. रिक्त स्थान को भरने के लिए उपयुक्त शब्द का चयन करें।
दीपक ………. परिश्रमी है।

  1. सब पर
  2. सबका
  3. सबसे
  4. सब द्वारा

उत्तर – सबसे

प्रश्न. निम्नलिखित में से उस विकल्प का चयन करें जो ‘श्री गणेश करना’ मुहावरे का अर्थ व्यक्त करता है।

  1. कार्य आरंभ करना
  2. पालन करना
  3. श्री गणेश का पूजन करना
  4. कार्य संपन्न करना

उत्तर – कार्य आरंभ करना

प्रश्न. दिये गये शब्द का विलोम चुनें।
सुकर

  1. दुष्कर
  2. निराकार
  3. दुकर
  4. पुष्कर

उत्तर – दुष्कर

प्रश्न. दिये गये वाक्य का वह भाग ज्ञात करें, जिसमें कोई त्रुटि है।
लोकतंत्र एक राजनीतिक व्यवस्था है, जो लोगों को सम्मान मानती है।

  1. राजनीतिक व्यवस्था है
  2. सम्मान मानती है।
  3. जो लोगों को
  4. लोकतंत्र एक

उत्तर – सम्मान मानती है।

प्रश्न. रिक्त स्थान को भरने के लिये उपयुक्त शब्द का चयन करें।
सैनिक देश की ………. करते हैं।

  1. दवा
  2. रक्षा
  3. वकालत
  4. निर्माण

उत्तर – रक्षा

प्रश्न. दिये गये वाक्य में रेखांकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिये उपयुक्त विकल्प का चयन करें।
अर्जुन के षोडश वर्षीय पुत्र अभिमन्यु ने चक्रव्यूह तोड़ा।

  1. छह
  2. दीर
  3. जवान
  4. सोलह

उत्तर – सोलह

प्रश्न. रिक्त स्थान को भरने के लिये उपयुक्त शब्द का चयन करें।
बागों में …………. खिलते हैं।

  1. पक्षी
  2. लड़के
  3. भौरे
  4. फूल

उत्तर – फूल

प्रश्न. दिये गये वाक्य का वह भाग ज्ञात करें, जिसमें कोई त्रुटि है।
विज्ञान के युग ने समय की महत्व बहुत बढ़ा दिया है।

  1. विज्ञान के
  2. समय की महत्त्व
  3. बहुत बढ़ा दिया है।
  4. युग ने

उत्तर – समय की महत्त्व

प्रश्न. दिये गये वाक्यांश के लिये एक शब्द दीजिये।
जिसका कोई आधार न हो

  1. मूसलाधार
  2. मूलाधार
  3. निराधार
  4. साधार

उत्तर – निराधार

प्रश्न. सही वर्तनी वाले शब्द का चयन करें।

  1. माकनचोर
  2. मखनचोर
  3. माखनचौर
  4. माखनचोर

उत्तर – माखनचोर

प्रश्न. निम्नलिखित में से उस विकल्प का चयन करें, जो हरी झंडी दिखाना’ मुहावरे का अर्थ व्यक्त करता है।

  1. हरियाली होने का संकेत होना
  2. पीछे चलने का संकेत देना
  3. आगे बढ़ने का संकेत देना
  4. पीछे होने का संकेत देना

उत्तर – आगे बढ़ने का संकेत देना

प्रश्न. दिये गये वाक्य में रेखांकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिये उपयुक्त विकल्प का चयन करें।
वह पिछले वर्ष हरिद्वार गया था।

  1. आगामी
  2. गत
  3. भावी
  4. गया

उत्तर – गत

प्रश्न. दिये गये शब्द का विलोम चुनें। निशा

  1. दिशा
  2. दशा
  3. दिवा
  4. दवा

उत्तर – दिवा

प्रश्न. निम्नलिखित में से उस विकल्प का चयन करें, जो ‘त्रिशंकु का अर्थ व्यक्त करता है।

  1. अधर में लटकना
  2. सब जगह रहने वाला
  3. इधर-उधर होना
  4. शंकालु होना

उत्तर – सब जगह रहने वाला

प्रश्न. दिये गये शब्द का विलोम चुनें।
असफल

  1. सरल
  2. विफल
  3. अफल
  4. सफल

उत्तर – सफल

प्रश्न. सही वर्तनी वाले शब्द का चयन करें।

  1. भुलककड़
  2. भूलक्कड़
  3. भुल्ककड़
  4. भुलक्कड़

उत्तर – भुलक्कड़

प्रश्न. दिये गये शब्द के पर्यायवाची शब्द का चयन करें।
व्यवधान

  1. बाधा
  2. प्रीति
  3. भ्रमण
  4. मिलन

उत्तर – बाधा

प्रश्न. रिक्त स्थान को भरने के लिये उपयुक्त शब्द का चयन करें पुस्तक का फट गया।

  1. पन्ना
  2. व्याकरण
  3. रंग
  4. अक्षर

उत्तर – सभी प्रश्नों के उत्तर कमेंट बॉक्स में जरूर दें।