UPSSSC PET Hindi Top 50 Question: PET परीक्षा हिंदी से सम्बंधित 50 महत्वपूर्ण प्रश्न

UPSSSC PET Hindi Top 50 Question: UPSSSC आयोग द्वारा PET 2022 की प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (Preliminary Eligibility Test) 2022 की लिखित परीक्षा को इसी माह कराने का निर्णय लिया गया है जो भी उम्मीदवार UPSSSC PET Exam 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन किए हैं उनकी परीक्षा दिनांक 15 व 16 अक्टूबर 2022 को प्रत्येक दिन दो पालियों (प्रथम पाली 10:00 AM to 12:00 PM. एवं द्वितीय पाली 03:00 PM to 05:00 PM.) को आयोजित होगी।

इस बार UPSSSC PET Exam में कुल लगभग 39 लाख अभ्यर्थी भाग लेंगे, इस साल जितने भी उम्मीदवार UPSSSC PET Exam 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन किये हैं उनके परीक्षा में अब मात्र कुछ ही दिन बचे हैं, जिससे उनको अपनी तैयारी को अब तेज कर देना चाहिए, इसलिए हम आज आपके लिए हिंदी व्याकरण सम्बंधित 50 प्रश्न लेकर आएं हैं जो परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं।

UPSSSC PET Hindi Top 50 Question

UPSSSC PET Hindi Top 50 Question

प्रश्न. ‘वृद्धि’ का विलोम शब्द है ?

  1. अतिवृद्धि
  2. अवृद्धि
  3. कमवृद्धि
  4. क्षय

उत्तर – क्षय

प्रश्न. ‘बलराम’ का पर्यायवाची क्या होगा ?

  1. बलभद्र
  2. प्रजापति
  3. यशस्वी
  4. बलाहक

उत्तर – बलभद्र

प्रश्न. हिन्दी शब्दकोश में “क्ष” का क्रम किस वर्ण के पहले आता है ?

  1. त्र
  2. ज्ञ

उत्तर – क

प्रश्न. हिन्दी भाषा में कुल व्यंजन हैं ?

  1. 35
  2. 33
  3. 45
  4. 55

उत्तर – 33

प्रश्न. निम्नलिखित पंक्तियों में कौन-सा अलंकार है?
चारु चन्द्र की चंचल किरणें,
खेल रही थीं जल-थल में।

  1. यमक
  2. उपमा
  3. अनुप्रास
  4. श्लेष

उत्तर – अनुप्रास

प्रश्न. उसने पत्र लिखा। रेखांकित शब्द का सर्वनाम भेद है ?

  1. निजवाचक सर्वनाम
  2. निश्चयवाचक सर्वनाम
  3. सम्बन्धवाचक सर्वनाम
  4. पुरुषवाचक सर्वनाम

उत्तर – पुरुषवाचक सर्वनाम

प्रश्न. जातिवाचक संज्ञा शब्द है ?

  1. कामायनी
  2. आम
  3. रसीला
  4. वकील

उत्तर – वकील

प्रश्न. अधिकरण कारक के चिह्न हैं ?

  1. का, की, के
  2. को, के, लिए
  3. में, पर
  4. से

उत्तर – में, पर

प्रश्न. बेमेल शब्द का चयन कीजिए ?

  1. अलंकार
  2. नागर
  3. जेवर
  4. आभूषण

उत्तर – नागर

प्रश्न. शुद्ध वर्तनी का चयन कीजिए ?

  1. कवियित्री
  2. कवित्री
  3. कवियत्री
  4. कवयित्री

उत्तर – कवयित्री

प्रश्न. ‘कपाट’ का तद्भव शब्द है ?

  1. कपड़ा
  2. काँटा
  3. किवाड़
  4. कमर

उत्तर – किवाड़

प्रश्न. ‘नवग्रह’ शब्द का समास भेद बताइए ?

  1. कर्मधारय समास
  2. द्वन्द्व समास
  3. द्विगु समास
  4. तत्पुरुष समास

उत्तर – द्विगु समास

प्रश्न. छन्द से सम्बन्धित गणों की सही संख्या है ?

  1. छः
  2. आठ
  3. सात
  4. दस

उत्तर – आठ

प्रश्न. ‘अपहरण’ में किस उपसर्ग का प्रयोग हुआ है ?

  1. अप
  2. अव
  3. अनु

उत्तर – अप

प्रश्न. ‘मधुशाला’ के लेखक हैं ?

  1. निराला
  2. सूरदास
  3. बच्चन
  4. जायसी

उत्तर – बच्चन

प्रश्न. निम्नलिखित विकल्पों में से तत्सम शब्द का चयन कीजिए ?

  1. अंस
  2. अश
  3. अंश
  4. अस

उत्तर – अंश

प्रश्न. ‘खोदा पहाड़ निकली चुहिया’ का क्या अर्थ है ?

  1. पहाड़ खोदकर चुहिया निकलना
  2. कम परिश्रम, लाभ थोड़ा
  3. बहुत परिश्रम, बहुत लाभ
  4. परिश्रम बहुत, लाभ बहुत ही थोड़ा

उत्तर – परिश्रम बहुत, लाभ बहुत ही थोड़ा

प्रश्न. ‘यामा’ की रचयिता कौन हैं ?

  1. अमृता प्रीतम
  2. सुभद्रा कुमारी चौहान
  3. महादेवी वर्मा
  4. मन्नू भण्डारी

उत्तर – महादेवी वर्मा

प्रश्न. निम्नलिखित में संयुक्त वाक्य का चयन कीजिए ?

  1. काम समाप्त करो और जाओ।
  2. उसने गलत काम करके अपयश कमाया।
  3. यदि काम पूरा करोगे तो जुर्माना होगा।
  4. पानी न बरसने पर सूखा पड़ जाएगा।

उत्तर – काम समाप्त करो और जाओ।

प्रश्न. हिन्दी भाषा किस लिपि में लिखी जाती है ?

  1. गुरुमुखी
  2. सौराष्ट्री
  3. ब्राह्मी
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – इनमें से कोई नहीं

प्रश्न. ‘कूपमण्डूक होना’ मुहावरे का आशय क्या है ?

  1. अत्यन्त सीमित ज्ञान होगा
  2. कुएँ में गिरना
  3. घर में रहना
  4. बहरा

उत्तर – अत्यन्त सीमित ज्ञान होगा

प्रश्न. ‘बहादुर’ शब्द है ?

  1. फारसी
  2. अरबी
  3. तुर्की
  4. हिन्दी

उत्तर – तुर्की

प्रश्न. ‘तरंग’ शब्द का सही समानार्थी का चयन कीजिए ?

  1. तुरंग
  2. अटवी
  3. केकी
  4. उर्मि

उत्तर – उर्मि

प्रश्न. “राष्ट्र की ………. में ही देशवासियों की ………….. निहित है।”
उपर्युक्त वाक्य पूर्ण कीजिए ?

  1. तरक्की, प्रगति
  2. तरक्की, उन्नति
  3. प्रगति, उन्नति
  4. उन्नति, प्रगति

उत्तर – प्रगति, उन्नति

प्रश्न. पश्चिमी हिन्दी के अन्तर्गत कौन-सी भाषा नहीं है ?

  1. बघेली
  2. ब्रज
  3. कन्नौजी
  4. खड़ी बोली

उत्तर – बघेली

प्रश्न. …………… स्त्रीलिंग शब्द होते हैं ?

  1. वृक्षों के नाम
  2. देशों के नाम
  3. नक्षत्रों के नाम
  4. पर्वतों के नाम

उत्तर – नक्षत्रों के नाम

प्रश्न. ‘आषाढ़ का एक दिन (नाटक)’ के रचनाकार कौन हैं ?

  1. सेठ गोविन्द दास
  2. भीष्म साहनी
  3. लक्ष्मी नारायण लाल
  4. मोहन राकेश

उत्तर – मोहन राकेश

प्रश्न. ‘हल्दी घाटी’ के रचनाकार कौन हैं ?

  1. हरिऔध
  2. राणा प्रताप
  3. सोहनलाल द्विवेदी
  4. रामनारायण पाण्डे

उत्तर – रामनारायण पाण्डे

प्रश्न. हिन्दी खड़ी बोली किस अपभ्रंश से विकसित हुई है ?

  1. मागधी
  2. अर्द्धमागधी
  3. शौरसेनी
  4. पैशाची

उत्तर – शौरसेनी

प्रश्न. जिन संज्ञाओं की विशेषता बताई जाती है, उनको क्या कहते हैं ?

  1. विशेषण
  2. क्रिया-विशेषण
  3. विशेष्य
  4. अव्यय

उत्तर – विशेष्य

प्रश्न. किस क्रम में वाक्य शुद्ध है ?

  1. मुझे भारी दुःख हुआ।
  2. व्याकरण के बहुत मुद्दे चिन्तनीय हैं।
  3. आकाश में दीर्घकाय बादल छा रहे हैं।
  4. कोयल का बोलना मन को अच्छा लगता है।

उत्तर – व्याकरण के बहुत मुद्दे चिन्तनीय हैं।

प्रश्न. ‘गोशाला’ में कौन-सा समास है ?

  1. द्विगु
  2. द्वन्द्र
  3. तत्पुरुष
  4. अव्ययीभाव

उत्तर – तत्पुरुष

प्रश्न. निम्नलिखित वाक्य में काले छपे शब्द के पर्यायवाची शब्द का चयन उसके नीचे दिए गए विकल्पों में से कीजिए। भगवान शिव को आशुतोष माना जाता है ?

  1. पिनाकी
  2. पियासु
  3. लम्बोदर
  4. पिनाक

उत्तर – पिनाकी

प्रश्न. किस क्रम में विवृत स्वर है ?

उत्तर – आ

प्रश्न. ‘उन्मूलन’ का सही विपरीतार्थक शब्द चुनिए ?

  1. आरोपण
  2. निरोपण
  3. प्रत्यारोपण
  4. रोपण

उत्तर – रोपण

प्रश्न. छन्द-बद्ध पंक्ति में प्रयुक्त स्वर व्यंजन की समानता को कहते हैं ?

  1. चरण
  2. तुक
  3. यति
  4. गण

उत्तर – तुक

प्रश्न. निम्नलिखित वाक्य में काले गहरे वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द का चयन उसके नीचे दिए गए विकल्पों में से कीजिए।
विनोद को उस विद्यालय में इम्तिहान लेने वाला बनकर जाना है ?

  1. विशेषज्ञ
  2. अध्यापक
  3. परीक्षक
  4. समन्वयक

उत्तर – परीक्षक

प्रश्न. निम्नलिखित में से किस शब्द का अर्थ अन्य तीन शब्दों से बिल्कुल भिन्न है ?

  1. भुवन
  2. गृह
  3. गेह
  4. घर

उत्तर – घर

प्रश्न. निम्नलिखित में तत्सम शब्द है ?

  1. दधि
  2. पड़ोसी
  3. पंख
  4. मिट्टी

उत्तर – दधि

प्रश्न. निम्नलिखित में से बताइए कि नवीन विकसित ध्वनियाँ कौन-सी हैं ?

  1. ख, ग
  2. ऐ, औ
  3. उ, ऊ
  4. श, स

उत्तर – ख, ग

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा घोष वर्ण है ?

उत्तर – म

प्रश्न. चारों चरणों में समान मात्राओं वाले छन्द को क्या कहते हैं ?

  1. सम मात्रिक छन्द
  2. अर्द्धसम मात्रिक छन्द
  3. विषम मात्रिक छन्द
  4. ये सभी

उत्तर – सम मात्रिक छन्द

प्रश्न. निम्नलिखित में सम मात्रिक छन्द का कौन-सा उदाहरण है ?

  1. दोहा
  2. चौपाई
  3. सोरठा
  4. ये सभी

उत्तर – चौपाई

प्रश्न. हिन्दी वर्णमाला में ऊष्म व्यंजन कौन से हैं ?

  1. ट, ठ, ड, ढ
  2. श, ष, स, ह
  3. च, छ, ज, झ
  4. त, थ, द, ध

उत्तर – श, ष, स, ह

प्रश्न. स्थायी भावों की संख्या है ?

  1. 10
  2. 12
  3. 9
  4. 11

उत्तर – 9

प्रश्न. शान्त रस का स्थायी भाव क्या है ?

  1. जुगुप्सा
  2. शोक
  3. क्रोध
  4. निर्वेद

उत्तर – निर्वेद

प्रश्न. छन्द का सर्वप्रथम उल्लेख कहाँ मिलता है ?

  1. ऋग्वेद
  2. सामवेद
  3. उपनिषद
  4. यजुर्वेद

उत्तर – ऋग्वेद

प्रश्न. कोई भी छन्द किसमें विभक्त रहता है ?

  1. चरणों में
  2. दोनों में ही
  3. यति में
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – दोनों में ही

प्रश्न. दक्षिणी भारत हिन्दी प्रचार सभा का मुख्यालय कहाँ पर स्थित हैं ?

  1. हैदराबाद
  2. चेन्नई
  3. बेंगलुरु
  4. मैसूर

उत्तर – चेन्नई

प्रश्न. हिन्दी भाषा के विकास का सही कौन-सा है ?

  1. पालि-प्राकृत-अपभ्रंश – हिन्दी
  2. प्राकृत- अपभ्रंश – हिन्दी- पालि
  3. अपभ्रंश-पालि-प्राकृत-हिन्दी
  4. हिन्दी-पालि-अपभ्रंश- प्राकृत

उत्तर – पालि-प्राकृत-अपभ्रंश – हिन्दी