Skip to content
Sarkari Examup
  • Home
  • Latest Jobs
  • Admit Card
  • Syllabus
  • Result
  • Sarkari Yojana

Kanya Sumangala Yojana : यूपी कन्या सुमंगला योजना रजिस्ट्रेशन,लाभ की जानकारी

25/08/2023 by sarkariexamup Team

Kanya Sumangala Yojana : जैसा कि आपको ज्ञात होगा कि महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा हेतु सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की सेवाएं उपलब्ध कराई जाति हैं। कन्या सुमंगला योजना इन्हीं में से एक है। Kanya sumangala yojana के माध्यम से कन्या के जन्म के पश्चात पैसे को 6 किश्तों में ट्रांसफर किया जाता है। इसके लिए आवेदन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर किया जा सकता है। इसी क्रम मे में यूपी सरकार द्वारा भी यूपी कन्या सुमंगला योजना को लॉन्च कर दिया है।

कन्या सुमंगला योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से mksy.up.gov.in login, कन्या सुमंगला योजना लिस्ट, कन्या सुमंगला योजना पात्रता, कन्या सुमंगला योजना में अपना नाम कैसे देखें आदि से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराएंगे। इस लेख के अंत तक आपको Kanya sumangala yojana के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

Toggle
  • UP Kanya sumangala yojana से संबंधित महत्त्वपूर्ण विवरण
  • Kanya Sumangala Yojana के उद्देश्य
  • Mksy.up.gov.in (यूपी कन्या सुमंगला योजना) की 6 श्रेणियां
  • श्रेणी 1
  • श्रेणी 2
  • श्रेणी 3
  • श्रेणी 4
  • श्रेणी 5
  • श्रेणी 6
  • Kanya Sumangala Yojana के लिए योग्यताएं
  • Mksy uP registration के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
  • UP Kanya Sumangala yojana registration की प्रक्रिया क्या है?
  • Kanya Sumangala Yojana Login कैसे करें?
  • Kanya Sumangala Yojana से संबंधित महत्त्वपूर्ण FAQs

UP Kanya sumangala yojana से संबंधित महत्त्वपूर्ण विवरण

लेख का नामKanya Sumangala Yojana
योजना का नामकन्या सुमंगला योजना
उद्देश्यकन्या को 6 किश्तों में सरकार की तरफ से आर्थिक मदद मुहैय्या कराना।
श्रेणीसरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइट mksy.up.gov. in
हेल्पलाइन नंबर 1800 1800 300

Kanya Sumangala Yojana के उद्देश्य

जैसा कि आपने देखा ही होगा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भी यूपी सुमंगला योजना को लॉन्च किया गया है। इसी संबंध में नीचे इस योजना के कुछ उद्देश्य निम्नलिखित हैं।

  • कन्या सुमंगला योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों में जन्मी कन्याओं को आर्थिक मदद उपलब्ध कराया जा सके।
  • इस योजना के तहत समाज में कन्याओं को उचित दर्जा भी हासिल कराने का उद्देश्य है।
  • राज्य सरकार के द्वारा कन्याओं को 6 किश्तों में 15000₹ उपलब्ध कराए जाते हैं।
  • कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत जिनकी आय 3 लाख ₹ से कम है उन्ही को इस योजना से लाभान्वित किया जाएगा।

Mksy.up.gov.in (यूपी कन्या सुमंगला योजना) की 6 श्रेणियां

श्रेणी 1

राज्य में 1 अप्रैल 2019 के बाद से जन्मी कन्याओं को राज्य सरकार के इस योजना के तहत 2000₹ की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

श्रेणी 2

इसके तहत लाभार्थी कन्या का यदि टीकाकरण 1 साल के भीतर हो जाए तो इस दशा में कन्या को 1000₹ प्रदान लिए जाएंगे।

श्रेणी 3

इस श्रेणी में उन कन्याओं को 2000₹ की आर्थिक मदद को जाएगी जिन्होंने अभी नए सत्र में कक्षा 1 में प्रवेश लिया हो।

श्रेणी 4

लाभार्थी कन्याओं को इस श्रेणी के अंतर्गत शैक्षिक सत्र द्वारा कक्षा 6 में दाखिला लेने पर 2000₹ की आर्थिक मदद मुहैय्या कराई जाएगी।

श्रेणी 5

इस श्रेणी के अंतर्गत ऐसी कन्याओं को शामिल किया जाता है जिन्होंने कक्षा 9 में प्रवेश लिया हो, उन्हें 3000₹ की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

श्रेणी 6

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस श्रेणी के अंतर्गत द्वारा 10वीं व 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात स्नातक अथवा डिग्री या कम से कम डिप्लोमा के लिए प्रवेश लेने पर उन्हें 5000₹ की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी |

साथ ही साथ यदि लड़की ने 10वी कक्षा को पास कर लिया है तो 7000₹ की मदद एवं 12वीं पास होने पर 8000₹ की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

यूपी राज्य सरकार के द्वारा शादी के समय कन्याओं को 200000₹ की आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।

Kanya Sumangala Yojana के लिए योग्यताएं

इस लेख में नीचे आपको कन्या सुमंगला योजना का लाभ उठाने के लिए योग्यताएं बताई गई हैं, जिससे कि आप अपनी पात्रता को भी देख सकें।

  • आवेदिका का परिवार एवं निवास स्थान उत्तर प्रदेश ही होना चाहिए।
  • परिवार की सालाना आय ₹3 लाख से कम होनी चाहिए।
  • जिस कन्या को कन्या सुमंगला योजना का लाभ उठाना है उसका बैंक खाता होना अनिवार्य है।
  • 1 अप्रैल 2019 या उसके बाद जन्मी कन्याओं का रजिस्ट्रेशन जन्म से 6 माह के अंदर निश्चित रूप से हो जाना चाहिए।
  • इस योजना के अंतर्गत एक ही परिवार की 2 बेटियां इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
  • यदि परिवार में 2 बेटियां पहले से ही हैं और परिवार ने 2 और बेटियों को भी गोद ले लिया है तो चारों ही कन्या सुमंगला योजना के लाभ लेने योग्य हैं।

Mksy uP registration के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

Kanya Sumangala Yojana registration कराते समय लगने वाले महत्वपूर्ण दस्तावेज निम्नलिखित हैं

  • पता प्रमाण
  • पहचान पत्र
  • स्कूल प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • बालिका की पासपोर्ट साइज फोटो
  • शपथ प्रमाण पत्र
  • परिवार के सदस्यों की संपूर्ण तस्वीर

UP Kanya Sumangala yojana registration की प्रक्रिया क्या है?

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का रजिस्ट्रेशन करने के संबंध में नीचे विस्तृत रूप मे जानकारी प्रदान की गई है।

  • कन्या सुमंगला योजना पंजीकरण करने के लिए आपको सर्वप्रथम महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट mksy.up.gov.in पर जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट के खुलने पर होम पेज पर “नागरिक सेवा पोर्टल” पर क्लिक करें।
Kanya Sumangala Yojana home page
  • तत्पश्चात नए पेज में आपको सहमति प्रदान करनी होगी।
Terms and conditions
  • जैसे ही आप सहमति पर क्लिक करते हैं तुरंत ही एक नया पेज खुलेगा।
Details up kanya sumangala yojana
  • इस नए पेज में आपको बालिका के साथ आवेदक का संबंध, मोबाइल नम्बर, आवेदक का नाम, पिता का नाम, लाभार्थी के परिवार में बच्चों की कुल संख्या, आवेदन का प्रकार, जिला, ग्राम पंचायत आदि का चयन करके Captcha को दर्ज करें।
  • इन जानकारियों को दर्ज करने के बाद आपके मोबाइल नम्बर पर ओटीपी प्राप्त होगा जिसको दर्ज करके आपको सत्यापित करना होगा।
  • ओटीपी के द्वारा सत्यापित होने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
  • तत्पश्चात आपके मोबाइल नंबर पर आपको लॉगिन और पासवर्ड प्राप्त हो जाएगा।

इस प्रकार से आप ऑनलाइन माध्यम से UP Kanya Sumangala Yojana registration कर सकते हैं।

Kanya Sumangala Yojana Login कैसे करें?

यदि आपको यूपी कन्या सुमंगला योजना लॉगिन करना है तो नीचे इस बारे में आपको विस्तृत जानकारी प्रदान की गई है।

  • mksy.up.gov.in login करने के लिए सर्वप्रथम आपको mukhyamantri kanya sumangla yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज के खुलने पर नीचे की तरफ स्क्रॉल करने पर आपको लॉगिन का विकल्प दिखाई देगा।
UP Kanya Sumangala Yojana login
  • यहां पर आपको मोबाइल नंबर पर प्राप्त लॉगिन आईडी व पासवर्ड को दर्ज करना होगा।
  • जानकारी को दर्ज करने के बाद Captcha को भी प्रविष्ट करें और “साइन इन करें” विकल्प पर क्लिक करें।

इस प्रकार से आप उपर बताए गए तरीकों से mukhyamantri kanya sumangla yojana login कर सकते हैं।

Kanya Sumangala Yojana से संबंधित महत्त्वपूर्ण FAQs

कन्या सुमंगला योजना में अपना नाम कैसे देखें?

इसके लिए mksy.up.gov.in पर जाकर लॉगिन करके track application status को चुन कर Up kanya sumangala yojana में अपना नाम देख सकते हैं।

कन्या सुमंगला योजना में कितने रुपए मिलेंगे?

Kanya Sumangala Yojana के माध्यम से यूपी सरकार द्वारा कन्या को 6 किश्तों में ₹15000 प्रदान किए जाएंगे।

कन्या सुमंगला योजना को कौन-कौन भर सकता है?

इस योजना को भरने के लिए आपकी सालाना आय ₹3 लाख से कम हो, लड़की का जन्म 1 अप्रैल,2019 या उसके बाद हुआ हो।

UP kanya sumangala yojana क्या है?

यह योजना यूपी सरकार द्वारा कन्याओं को 6 किश्तों में प्रदान की जाने वाली एक आर्थिक सहायता हेतु लाया गया है।

कन्या सुमंगला योजना हेल्पलाइन नंबर क्या है?

Kanya Sumangala Yojana से संबंधित किसी भी प्रकार की सहायता एवं शिकायत हेतु 1800 1800 300 पर संपर्क करें।

क्या कन्या सुमंगला योजना का लाभ एक ही घर की 2 कन्या ले सकती हैं?

हां। आपके घर में यदि 2 लड़कियां है फिर भी आपको कन्या सुमंगला योजना का लाभ प्राप्त होगा।

Telegram Group (Join Now) Join Now
facebook (Join Now) Join Now
  • PM Awas Yojana Urban list 2026: प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी लिस्ट में नाम कैसे देखें26/03/2026
  • PM Awas Yojana Gramin List 2026 – प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची में अपना नाम देखें26/03/2026
  • PM Awas ECC Family Member Details 2026: PMAY List में नाम कैसे देखें जाने पूरी प्रक्रिया26/03/2026
  • Parimarjan Bihar 2026: Jamabandi Correction, Apply Online, Status Check, Documents24/03/2026
  • Bhulekh Bihar 2026: अपना खाता, जमाबंदी, भू-नक्शा और दाखिल खारिज ऑनलाइन देखें24/03/2026
  • UPSSSC Mukhya Sevika Syllabus 2026 In hindi | यूपी मुख्य सेविका सिलेबस11/03/2026
  • Palanhar Yojana Rajasthan 2026: Apply Online, Application Status, Eligibility, Benefits11/03/2026
  • Palanhar Yojana Payment Status: पालनहार योजना पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें? जानें11/03/2026

About Us

This website is managed by the SarkariExamup Team and is not affiliated with any government body. Its primary goal is to provide accurate and reliable information about government job related updates.

Important Page

  • Sarkari Yojana
  • Syllabus
  • sarkari job
  • Result

Footer Menu

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
copyright© 2021- 2026 sarkariexamup.com