UKPSC RO/ARO Syllabus 2023 in hindi | उत्तराखंड आरओ/एआरओ सिलेबस

UKPSC RO/ARO Syllabus 2023 In Hindi : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा समीक्षा अधिकारी (RO) तथा सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जो भी उम्मीदवार UKPSC RO/ARO Exam की तैयारी कर रहे हैं, और यूकेपीएससी आरो एआरओ पद पर भर्ती होना चाहते हैं, उनको UKPSC RO/ARO Syllabus की विस्तृत जानकारी होनी चाहिए, जिससे वे लिखित परीक्षा में ज्यादा से ज्यादा अंक प्राप्त कर पाएं।

यूकेपीएससी समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा में ज़्यादा अंक प्राप्त करने के लिए आपको अपनी तैयारी और लिखित परीक्षा की रणनीति UKPSC RO/ARO Syllabus in hindi के अनुसार बनानी चाहिए, जिसके लिए मैं आपको इस लेख के माध्यम से UKPSC RO/ARO Syllabus 2023 in hindi और UKPSC RO/ARO Exam Pattern की पूरी जानकारी देने वाले हैं, जिससे कि आप अपने परीक्षा रणनीति को सटीक बना पाए।

UKPSC RO/ARO Syllabus in hindi

यूकेपीएससी आरओ और एआरओ परीक्षा रणनीति के लिए आपको यूकेपीएसी आरओ एआरओ सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए और अपने मजबूत और कमजोर विषय को ध्यान में रखकर अपनी परीक्षा रणनीति को तैयार करना चाहिए।

UKPSC RO/ARO Syllabus 2023 In Hindi | संछिप्त विवरण

आयोग का नामउत्तराखंड लोक सेवा आयोग
परीक्षा का नामसमीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी
लेख का नामUKPSC RO/ARO Syllabus In Hindi
लेख केटेगरीSyllabus
आवेदन का मोडऑनलाइन
चयन प्रक्रियाप्रारंभिक परीक्षा
मुख्य परीक्षा
आधिकारिक वेबसाइटwww.psc.uk.gov.in

UKPSC RO/ARO Selection Process 2023 | चयन प्रक्रिया

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा (RO) समीक्षा अधिकारी, (ARO) सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों पर भर्ती होने के लिए सर्वप्रथम आपको प्रारंभिक परीक्षा पास करनी होगी। प्रारंभिक परीक्षा पास करने के बाद आपको मेंस परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

UKPSC RO/ARO प्री और मेंस परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद आपको अगले चरण में ARO पद के लिए टाइपिंग टेस्ट परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, उसके बाद फाइनल रिजल्ट जारी होगा, यदि आप इन सभी चरणों को पास कर लेंगे, तो आपका सिलेक्शन आपके द्वारा चयनित पद पर हो जायेगा।

  • प्रारम्भिक परीक्षा
  • मुख्य परीक्षा
  • टाइपिंग परीक्षा

UKPSC RO/ARO Exam Pattern 2023 – परीक्षा पैटर्न

यूकेपीएससी आरओ एआरओ परीक्षा पैटर्न की जानकारी नीचे की तरफ विस्तृत रूप से दी गई है, जिसको पढ़कर आप अपने परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं, UKPSC RO/ARO Exam Pattern निम्नलिखित है–

UKPSC RO/ARO Prelims Exam Pattern 2023 | प्रारंभिक परीक्षा

  • यूकेपीएससी आरओ एआरओ प्री परीक्षा में कुल प्रश्न ऑब्जेक्टिव प्रकार के पूछे जायेंगे।
  • UKPSC RO/ARO परीक्षा में सामान्य अध्ययन व रीजनिंग विषय से प्रश्न पूछे जायेंगे।
  • UKPSC RO/ARO Pre Exam में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कुल 150 अंको के होंगे।
  • UKPSC RO/ARO परीक्षा हल करने के लिए आपको 2 घण्टे यानी की 120 मिनट का समय दिया जाता है।
क्रमांकप्रश्न पत्रकुल प्रश्नकुल अंकपरीक्षा का समय
1.सामान्य अध्ययन एवम् सामान्य बुद्धि परीक्षण150 प्रश्न।150 अंक।2 घंटे।

UKPSC RO/ARO Mains Exam Pattern 2023 | मुख्य परीक्षा

  • यूकेपीएससी आरओ/एआरओ के मेंस परीक्षा में तीन विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • प्रथम – सामान्य अध्ययन के 200 प्रश्न 200 अंकों के पूछे जायेंगे।
  • इस प्रश्न पत्र को हल करने के लिए आपको 03 घंटे का समय किया जाएगा और सभी प्रश्न बहुबकल्पीय प्रकार के पूछे जायेंगे।
  • द्वितीय – हिंदी संरचना के 05 प्रश्न 100 अंकों के लिए पूछे जायेंगे, यह सब प्रश्न परम्परागत प्रकृति के होंगें।
  • इस प्रश्न पत्र को हल करने के लिए 03 घंटे का समय प्रदान किया जाएगा।
  • निबंध में 03 प्रश्न 100 अंकों के लिए पूछे जायेंगे, इस प्रश्न पत्र को हल करने के लिए आपको 03 घंटे का समय मिलेगा।
क्रमांकप्रश्न पत्रपरीक्षा का स्वरूपकुल प्रश्नकुल अंकपरीक्षा का समय
1.सामान्य अध्ययनवस्तुनिष्ठ प्रकृति200 प्रश्न।200 अंक।03 घंटे
2.हिंदी संरचनापरम्परागत प्रकृति05 प्रश्न100 अंक03 घंटे
3.निबंधपरम्परागत प्रकृति03 प्रश्न100 अंक03 घंटे
कुल400 अंक

UKPSC RO/ARO Exam Pattern 2023 | प्रयोगात्मक परीक्षा

क्रम संख्याप्रश्न पत्रपरीक्षा का स्वरूपकुल अंकपरीक्षा का समय
1.कम्प्यूटर का आधारभूत ज्ञान परीक्षाअर्हकारी प्रकृति10001 घंटे।
2.टाइपिंग परीक्षाअर्हकारी प्रकृति10 मिनट
  • कम्प्यूटर का ज्ञान होना जरूरी है क्योंकि इस परीक्षा में कम्प्यूटर विषय से 100 अंकों के लिए प्रश्न पूछे जायेंगे, जिसमें आपको 40 अंक पाना अनिवार्य है।
नोट – वस्तुनिष्ठ प्रकृति की परीक्षाओं में ऋणात्मक मूल्यांकन नेगेटिव मार्किंग पद्धति अपनाई जायेगी। अभ्यर्थी द्वारा प्रत्येक प्रश्न के लिए दिये गये गलत उत्तर के लिए या अभ्यर्थी द्वारा एक ही प्रश्न के एक से अधिक उत्तर देने के लिए (चाहे दिये गये उत्तर में से एक सही ही क्यों न हो, उस प्रश्न के लिए दिये जाने वाले अंकों का एक चौथाई दण्ड के रूप में काटा जायेगा। दण्ड स्वरूप प्राप्त अंकों के योग को कुल प्राप्तांकों में से घटाया जायेगा।

UKPSC RO/ARO Syllabus 2023 In Hindi | सिलेबस

UKPSC RO/ARO Syllabus 2023 की जानकारी सम्पूर्ण रूप से नीचे की तरफ दी गई है, जिसको पढ़कर और फॉलो करके लिखित परीक्षा में ज्यादा अंक प्राप्त कर सकते हैं।

UKPSC RO/ARO लिखित परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम पासिंग अंक प्राप्त करना अनिवार्य है, तो आप न्यूनतम अंक के साथ ज्यादा अंक प्राप्त करने के लिए नीचे दिए UKPSC RO ARO Syllabus 2023 In Hindi के अनुसार अपनी तैयारी रोजाना नियमित रूप से करते रहें।

UKPSC RO/ARO Syllabus 2023 In hindi

प्रारंभिक परीक्षा – सामान्य अध्ययन एवम् सामान्य बुद्धि परीक्षण

सामान्य विज्ञान एवं कंप्यूटर से संबंधित आधारभूत जानकारी : सामान्य विज्ञान एवं कंप्यूटर संचालन की आधारभूत जानकारी सम्बन्धी प्रश्न विज्ञान एवं कंप्यूटर की सामान्य समझ एवं दैनिक जीवन में इनके अनुप्रयोग, प्रेक्षण एवं अनुभव पर आधारित होंगे, जो कि ऐसे शिक्षित व्यक्ति से अपेक्षित हैं जिसका विज्ञान या कंप्यूटर की किसी भी शाखा में विशेष अध्ययन न हो ।
भारत का इतिहास तथा भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन : भारत का इतिहास तथा भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन के अन्तर्गत प्रश्न; प्राचीन, मध्यकालीन एवं आधुनिक भारतीय इतिहास के राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक पहलुओं की व्यापक जानकारी तथा भारत के स्वतंत्रता आन्दोलन, राष्ट्रवाद के विकास एवं स्वतंत्रता प्राप्ति पर आधारित होंगे।
भारतीय राज्य व्यवस्था एवं अर्थव्यवस्था : भारतीय राज्य व्यवस्था एवं अर्थव्यवस्था के अन्तर्गत प्रश्न; भारतीय राज्यव्यवस्था, संविधान, पंचायती राज और सामुदायिक विकास तथा भारतीय अर्थव्यवस्था एवं नियोजन की व्यापक विशेषताओं की समझ पर आधारित होंगे।
भारत का भूगोल एवं जनांकिकी : इसके अन्तर्गत प्रश्न भारत के भौगोलिक पारस्थितिकीय और सामाजिक-आर्थिक जनांकिकीय पक्षों की व्यापक समझ पर आधारित होंगे ।
सम-सामयिक घटनाएं : इसके अन्तर्गत प्रश्न समसामयिक उत्तराखण्ड राज्यीय तथा राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय महत्व की घटनाओं खेलकूद सहित की समझ पर आधारित होंगे।
उत्तराखण्ड का इतिहास : उत्तराखण्ड की ऐतिहासिक पृष्ठभूमिः प्राचीनकाल (आरम्भ से 1200 ई0 तक): मध्यकाल (1200 से 1815 ई0 तक): प्रभावशाली राजवंश एवं उनकी उपलब्धियाँ, गोरखा आक्रमण एवं शासन, ब्रिटिश शासन, टिहरी रियासत एवं उसकी शासन व्यवस्था, स्वतंत्रता आन्दोलन में उत्तराखण्ड की भूमिका और इससे सम्बन्धित प्रमुख विभूतियाँ, प्रमुख ऐतिहासिक स्थल एवं स्मारक, उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आन्दोलन, उत्तराखण्ड के लोगों का राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय क्षेत्रों में; विशेष रूप से सशस्त्र बलों में योगदान; विभिन्न समाज सुधार आन्दोलन तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, बच्चों, दलितों एवं महिलाओं हेतु उत्तराखण्ड शासन के विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रम।
उत्तराखण्ड की संस्कृति : जातियां एवं जनजातियां, धर्म एवं लोक विश्वास, साहित्य, लोक साहित्य, परम्पराएं एवं रीति-रिवाज, वेश-भूषा एवं आभूषण, मेले एवं त्यौहार, खान-पान, कला शिल्प ; नृत्य, गायन एवं वाद्य यंत्र, प्रमुख पर्यटन – स्थल, महत्वपूर्ण खेलकूद, प्रतियोगिताएं एवं पुरस्कार, उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध लेखक एवं कवि तथा उनका हिन्दी – साहित्य एवं लोक-साहित्य में योगदान, उत्तराखण्ड शासन द्वारा संस्कृति के विकास हेतु उठाए गए कदम।
उत्तराखण्ड का भूगोल एवं जनांकिकीः भौगोलिक स्थिति । उत्तराखण्ड हिमालय की प्रमुख विशेषताएं। उत्तराखण्ड में नदियां, पर्वत, जलवायु, वन संसाधन एवं बागवानी। प्रमुख फसलें एवं फसल चक्र । सिंचाई के साधन । कृषि जोतें । प्राकृतिक एंव मानव जनित आपदायें एवं आपदा प्रबन्धन । जल संकट और जलागम प्रबन्धन । दूरस्थ क्षेत्रों की समस्याऐं । पर्यावरण एवं पर्यावरणीय आन्दोलन । जैव विविधता एवं इसका संरक्षण । उत्तराखण्ड की जनसंख्या: वर्गीकरण, धनत्व, लिंगानुपात, साक्षरता एवं जनसंख्या पलायन ।
उत्तराखण्ड का आर्थिक, राजनीतिक व प्रशासनिक परिवेश
राजनीतिक एवं प्रशासनिक परिवेशः- उत्तराखण्ड में गठित सरकारें एवं उनकी नीतियाँ, राज्य की विभिन्न प्रकार की सेवाएं प्रदेश की राजनैतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था, पंचायती राज, सामुदायिक विकास तथा सहकारिता । प्रशासनिक व्यवस्था की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि गोरखा एवं ब्रिटिश शासन काल में भूमि – सम्बन्धी व्यवस्थाएँ– जिला भूमि प्रबन्धन (थोकदारी, वन पंचायतें, सिविल एवं सोयम वन केशर हिन्द (बेनाप भूमि) नजूल, नयाबाद बन्दोबस्त ) । आधुनिक काल— उत्तर प्रदेश एवं कुमाऊँ–उत्तराखण्ड जमींदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम लागू होने के बाद भूमि-सुधार, लैंड टैन्योर में परिर्वतन, लगान वसूली व्यवस्था । राजस्व पुलिस – व्यवस्था ।
आर्थिक परिवेशः– सीमान्त जनपदों का प्राचीन काल में तिब्बत से व्यापार एवं व्यापार की वर्तमान स्थिति, स्थानीय कृषि, पशुपालन, कृषि जोतों की अलाभकर स्थिति व चकबंदी की आवश्यकता, बेगार तथा डडवार प्रथा ।
आर्थिक व प्राकृतिक संसाधनः- मानव संसाधन, प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था एवम् प्रमुख शिक्षण संस्थान; वन, जल, जडी-बूटी, कृषि, पशुधन, जल-विद्युत, खनिज, पर्यटन, उद्योग (लघु व ग्रामीण) संसाधनों के उपयोग की स्थिति, उत्तराखण्ड में गरीबी व बेरोजगारी, उन्मूलन व आर्थिक विकास की दिशा में चलाई जा रही विभिन्न योजनाएँ / आर्थिक क्रियायें एवं इनका राज्य जी० डी० पी० में योगदान, उत्तराखण्ड में विकास की प्राथमिकतायें व नियोजन की नवीन रणनीति तथा समस्याएँ। उत्तराखण्ड में विपणन की सुविधाएं तथा कृषि मन्डियां, उत्तराखण्ड के बजट की प्रमुख विशेषताएँ ।

सामान्य बुद्धि परीक्षण

सामान्य बुद्धिमता : इसके अन्तर्गत प्रश्न सामान्य बुद्धिमता से संबंधित जैसे शाब्दिक और गैर-शाब्दिक दोनों प्रकार के प्रश्न होंगे और इसमें सादृश्यों, समानताओं तथा अंतरों, स्थानिक कल्पना, समस्या, समाधान, विश्लेषण, निर्णय लेना, दृश्य स्मृति, विभेद, अवलोकन, संबंध अवधारणा, अंकगणितीय तर्क, शाब्दिक एवं चित्रात्मक वर्गीकरण, अंकगणितीय संख्या श्रृंखला आदि सम्मिलित होंगे। इसमें अभ्यर्थी की योग्यता का सामान्य विचार और संकेत और उनके संबंध, अंकगणितीय गणना तथा अन्य विश्लेषणात्मक कार्य आदि के प्रश्न भी शामिल होंगे।

UKPSC RO/ARO Syllabus 2023 in hindi मुख्य परीक्षा

प्रथम प्रश्न पत्र – सामान्य अध्ययन (वस्तुनिष्ठ प्रकार )

सामान्य विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी : सामान्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खोज, अविष्कार, सूचना प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी, सौर प्रौद्योगिकी एवं अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, स्वास्थ्य और औषधि के लिए नई प्रौद्योगिकी का अनुप्रयोग, पर्यावरणीय जागरूकता, प्राकृतिक जैव संसाधन, इलैक्ट्रनिक मीडिया के क्षेत्र में विकास, साइबर अपराध आदि के सम्बन्ध में प्रश्न दैनिक अनुभव तथा प्रेक्षण से संबंधित विषयों सहित विज्ञान के सामान्य परिबोध एवं जानकारी पर होंगे जिसकी किसी भी सुशिक्षित व्यक्ति से अपेक्षा की जाती है जिसने वैज्ञानिक विषयों का विशेष अध्ययन नहीं किया है।
विकास की दृष्टि से कम्प्यूटर का प्रारम्भिक ज्ञान एवं उसके अनुप्रयोग : अभ्यर्थीगण से विकास की दृष्टि से कम्प्यूटर का प्रारम्भिक ज्ञान एवं उसके अनुप्रयोग, इन्टरनेट, संचार पर आधारित ज्ञान अपेक्षित होगा ।
भारत एवं उत्तराखण्ड का इतिहास एवं संस्कृति : भारत एवं उत्तराखण्ड के इतिहास के अंतर्गत आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राजनैतिक पहलुओं का व्यापक अंतर्समझ के परीक्षण पर बल दिया जायेगा ।
भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद विश्व के अन्य देशों (विशेषकर पड़ोसी देश ) से सम्बन्ध के सन्दर्भ में : भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन पर अभ्यर्थियों से स्वतन्त्रता आन्दोलन की प्रकृति तथा विशेषता, राष्ट्रवाद का अभ्युदय एवं विकास तथा स्वतन्त्रता प्राप्ति के पश्चात् विश्व के अन्य देशों (विशेषकर पड़ोसी देश) से सम्बन्धों के बारे में सामान्य ज्ञान अपेक्षित है।
भारत एवं उत्तराखण्ड का भूगोल एवं जनसंख्या : भारत तथा उत्तराखण्ड का भूगोल के अन्तर्गत भौतिक, राजनैतिक, सामाजिक एवं आर्थिक भूगोल एवं जनसंख्या, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय / अन्तर्राष्ट्रीय संगठन एवं समझौते से सम्बन्धित प्रश्न होंगे।
आपदा प्रबन्धन एवं न्यूनीकरण (पारिस्थितिकी तन्त्र, पर्यावरण, प्राकृतिक आपदायें) : प्राकृतिक एवं मानव जनित आपदायें तथा आपदा प्रबन्धन एवं न्यूनीकरण, पर्यावरणीय समस्यायें एवं समाधान, ग्लोबल वार्मिंग, ओजोन-क्षरण, जैव विविधताएं एवं इनका संरक्षण आधारित ज्ञान अपेक्षित है।
भारतीय राजव्यवस्था एवं अर्थव्यवस्था : भारतीय राजव्यवस्था एवं अर्थव्यवस्था के अन्तर्गत प्रश्न; संविधान, पंचायती राज और सामुदायिक विकास तथा भारतीय अर्थव्यवस्था एवं नियोजन की व्यापक विशेषताओं की समझ पर आधारित प्रश्न होंगे ।
उत्तराखण्ड की राजव्यवस्था, पंचायती राज अधिनियम : राज्यपाल, विधायिका, मुख्यमंत्री, मंत्रिपरिषद, लोक सेवाएं, लोक सेवा आयोग, उच्च न्यायालय एवं उसका अधिकार क्षेत्र, अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातियों से सम्बन्धित प्राविधान, राज भाषा, विशेष राज्य के चयन के मापदण्ड, राजनैतिक दल एवं निर्वाचन, स्थानीय शासन एवं पंचायती राज, सामुदायिक विकास, लोकनीति, अधिकार सम्बन्धी मुद्दे (शिक्षा, रोजगार, विकास आदि), सुशासन (भ्रष्टाचार निवारण, लोकायुक्त, सिटीजन चार्टर, ई-गवर्नेस सूचना का अधिकार, समाधान योजना, सेवा का अधिकार आदि) और सम्बन्धित अन्य पहलू ।
उत्तराखण्ड की अर्थव्यवस्था : स्थानीय कृषि, पशुपालन, कृषि जोतों की स्थिति व चकबन्दी की आवश्यकताएं, वन संसाधन एवं बागवानी प्रमुख फसलें एवं फसल चक्र और सिंचाई के साधन
राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं : राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय महत्व की सम–सामयिक घटनाओं एवं खेलकूद पर अभ्यर्थियों से जानकारी अपेक्षित होगी।

द्वितीय प्रश्न पत्र – हिंदी संरचना (परम्परागत प्रकृति)

हिन्दी संरचना : (Hindi Composition) इस प्रश्न-पत्र में कुल 5 प्रश्न और उनका अंक वितरण इस प्रकार होगा –

(1) किसी दिये गये गद्यांश का (क) उचित शीर्षक (ख) सारांश (मूल गद्यांश का एक तिहाई) तथा गद्यांश के रेखांकित अंशों की व्याख्या ।(4+10+6 अंक)

(2) किसी दिये हुए सरकारी पत्र का सारिणीरूप (Tabular Form) में सार लेखन। (15 अंक)

(3) पत्राचार – (15+15+15 अंक)
(क) शासकीय/अर्द्धशासकीय पत्र
(ख) कार्यालय आदेश/कार्यालय ज्ञाप
(ग) विज्ञप्ति, परिपत्र एवं टिप्पणी

(4) पारिभाषिक शब्दावली रूपान्तरण: 12 शब्द दिये जाने है, जिसमें से कोई 10 करने हैं
10 शब्द अंग्रेजी से हिन्दी (10 अंक)

(5) रूपान्तरण : 12 दिये गये शब्दों में से कोई 10 करने हैं। 10 शब्द हिन्दी से अंग्रेजी (10 अंक)

तृतीय प्रश्न पत्र – निबंध (परम्परागत प्रकृति)

इस प्रश्नपत्र के अन्तर्गत क, ख और ग तीन खण्ड होंगे। प्रत्येक खण्ड से एक-एक शीर्षक का चयन करते हुये ( दी गयी शब्द सीमा में) कुल तीन निबन्ध हिन्दी अथवा अंग्रेजी भाषा में लिखने होंगे :-

खण्ड (क) 1. साहित्य और संस्कृति 2. सामाजिक क्षेत्र 3. राजनीतिक क्षेत्र ( शब्द सीमा 600, अंक 35 )

खण्ड (ख) 1. विज्ञान, पर्यावरण एवं प्रौद्योगिकी 2. आर्थिक क्षेत्र 3. कृषि एवं व्यापार ( शब्द सीमा 600, अंक 35 )

खण्ड (ग) 1. राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय घटना क्रम 2. प्राकृतिक आपदायें : भू-स्खलन, चक्रवात भूकम्प, बाढ़, सूखा आदि 3. राष्ट्रीय विकास योजनायें ( शब्द सीमा 600, अंक 30 )

UKPSC RO/ARO Syllabus 2023 प्रयोगात्मक परीक्षा

कम्प्यूटर का आधारभूत ज्ञान परीक्षा और टंकण परीक्षा – अर्हकारी प्रकृति

कम्प्यूटर का आधारभूत ज्ञान परीक्षाटंकण परीक्षा – 10 मिनट
Microsoft Windows Operating system and Microsoft Office (Maximum Marks – 100; Minimum Qualifying Marks to be obtained – 40; Time allowed: One Hour)

The paper shall be set from the given syllabus broadly taking one question from each i.e. – (1) Windows and internet (2) M.S. – word (3) M.S. – Access (4) M.S. – Excel and (5) M.S. – Power Point

Note -1- Each question shall have one action to be performed on the system each having 20 marks

Note -2 – Printout of the output shall be taken and given for evaluation

Note- 3 – उक्त परीक्षा अर्हकारी प्रकृति (Qualifying Nature) की होगी, जिसमें न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। उक्त परीक्षा में प्राप्त अंकों को अन्तिम चयन परिणाम में सम्मिलित नहीं किया जायेगा ।
अनिवार्य – हिन्दी टाइपिंग (अनिवार्य) के परीक्षण हेतु 10 मिनट की अवधि के लिए एक प्रश्न-पत्र दिया जायेगा। हिन्दी भाषा में कम्प्यूटर पर 4000 की इम्प्रेशन प्रति घण्टा होना आवश्यक है।

वैकल्पिक – अंग्रेजी भाषा (वैकल्पिक) के परीक्षण हेतु 10 मिनट की अवधि में करने हेतु एक प्रश्न-पत्र दिया जायेगा , जिसको टाइप करना होगा।
समीक्षा अधिकारी पद हेतु कम्प्यूटर पर न्यूनतम 8000 की–इंप्रेशन प्रति घण्टा तथा सहायक समीक्षा अधिकारी पद हेतु कम्प्यूटर पर न्यूनतम 9000 की – इंप्रेशन प्रति घण्टा होना अनिवार्य है ।

नोट – कम्प्यूटर पर अंग्रेजी टाइपिंग करने वाले अभ्यर्थियों को पास माना जायेगा।

UKPSC RO/ARO Syllabus 2023 In Hindi Pdf Download

यदि आप UKPSC RO/ARO Syllabus PDF को डाउनलोड करना चाहते हैं तो हमारे द्वारा नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकतें हैं। UKPSC RO/ARO Syllabus hindi pdf download आप अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं।

UKPSC RO/ARO Syllabus In Hindi Pdf 2023 Download

UKPSC RO/ARO Syllabus 2023 in hindi FAQ

UKPSC RO/ARO Syllabus Pdf कहां से डाउनलोड करें?

UKPSC RO/ARO Syllabus PDF को आप आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकतें हैं या इस पोस्ट में दिए लिंक के माध्यम से भी डाउनलोड कर सकते हैं।

UKPSC RO/ARO चयन प्रक्रिया क्या है?

UKPSC RO/ARO पद पर चयनित होने के लिए आपको प्री परीक्षा, मेंस परीक्षा और टाइपिंग परीक्षा पास करनी होगी, तीनो परीक्षा पास करने के बाद आपका चयन उत्तराखंड आरओ एआरओ पद पर हो जायेगा।

UKPSC RO/ARO परीक्षा में माइनस मार्किंग होती है?

हां, UKPSC RO/ARO परीक्षा में 1/3 अंक की माइनस मार्किंग होती है।

UKPSC RO/ARO प्री परीक्षा में कुल कितने प्रश्न पूछे जाते हैं?

UKPSC RO/ARO प्री परीक्षा में कुल 150 बहुबकल्पी प्रश्न पूछे जाते हैं।

Leave a Comment