What is Khasra number : खसरा नंबर क्या है? कैसे प्राप्त करें? जानें

what is Khasra number : खसरा नंबर को भूमि रिकॉर्ड में उपयोग में लाया जाता है। Khasra number की मदद से आप किसी भी जमीन की जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं। जब भी आप भूमि रिकॉर्ड को ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से देखते हैं तो आपको खसरा नंबर की आवश्यकता होती है। किसी भी भूमि पर अपना स्वामित्व बताने के लिए आपके पास खसरा नंबर का होना अतिआवश्यक है। खसरा नंबर एक प्रकार से किसी भी भूमि का एक पहचान है।

जैसे यदि कोई व्यक्ति भूमि की बिक्री या खरीद या उपहार करता है तो उस भूमि का Khasra number बदल जाता है। यदि किसी जमीन का खसरा संख्या 24 है और यदि इसे 2 भाग में विभाजित किया जाता है तो नया खसरा संख्या 24/1 व 24/2 हो जाएगा।

Khasra number

यदि आप नाम से खसरा नंबर, खसरा नंबर से जमीन देखें, Khasra no. Details जैसी जानकारी को प्राप्त करना चाहते हैं तो कृपया UP Bhulekh पर क्लिक कर लेख को देखें। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से Khasra number, खसरा संख्या क्या है और खसरा से संबंधित महत्त्वपूर्ण विवरण प्रदान करेंगे।

what is Khasra number से संबंधित महत्त्वपूर्ण विवरण

लेख का नामKhasra number
पोर्टल का नामUP Bhulekh
विभागभूमि अभिलेख अनुरक्षण विभाग
उद्देश्यखसरा संख्या से संबंधित महत्त्वपूर्ण विवरण प्रदान करना
श्रेणीसरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइट upbhulekh.gov.in
हेल्पलाइन नंबर 0522-2217145

khasra number को निर्धारित कैसे किया जाता है?

किसी भी भूमि का खसरा नंबर यदि देना हो तो वह काम किस अधिकारी के द्वारा ही किया जाता है। उस विशिष्ट अधिकारी के अलावा कोई भी व्यक्ति आपको भूमि का खसरा नंबर प्रदान नहीं कर सकता है। खसरा संख्या को निर्धारित करने के लिए गांव के नक्शे की भी आवश्यकता होती है तथा सभी भूमि मालिकों को अपनी भूमि के पहचान हेतु एक खसरा नंबर उपलब्ध कराते हैं।

इसके अलावा खसरा संख्या प्रदान करने से एक असुविधा यह भी समाप्त होती है कि यदि किसी भी मामले में जमीन संबंधी विवाद होता है तो भू स्वामी खसरा संख्या की मदद से अपना मालिकाना हक उस भूमि पर जता सकता है।

खसरा संख्या के लाभ

अब हम आपको khasra number का महत्व नीचे बताने जा रहे हैं जिसके द्वारा आप यह समझ पाएंगे कि खसरा संख्या का कितना महत्व होता है।

  • यदि आपको अपनी भूमि का खसरा संख्या पता है तो भूमि संबंधी जानकारी आपको जल्द प्राप्त हो।जाएगी।
  • खसरा संख्या के माध्यम से आप जमीन पर अपना मालिकाना हक़ जता सकते हैं।
  • खसरा संख्या के माध्यम से आप अपनी भूमि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • यह आपकी भूमि को धोखाधड़ी के मामले में भी सुरक्षित रखने के काम आता है।

खसरा संख्या से जमीन कैसे देखें?

जैसा कि आपने उपर लेख में khasra number के महत्व को समझा है उसी प्रकार से नीचे आपको खसरा संख्या से जमीन देखने के बारे में बताया गया है।

  • इसके लिए आपको upbhulekh की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और “भूखंड/गाटा का यूनीक कोड जानें” पर क्लिक करना होगा।
Khasra number up
  • तत्पश्चात आपके सामने नया पेज खुलेगा जिसमें Captcha को दर्ज करना है।
Captcha
  • कैप्चा को दर्ज करने के बाद नए पेज में आपको अपना जिला, तहसील व गांव को चुनना होगा।
Details
  • इन सब जानकारी को उपर्युक्त रूप से दर्ज करने के बाद नए पेज में आपको खसरा/गाटा संख्या को दर्ज करना होगा।
Four options for khasra details up
  • इसी पेज में आपके सामने चार और भी विकल्प होंगे जिनके माध्यम से आप खसरा से जमीन को देख सकते हैं।
  • तत्पश्चात आपके सामने इन सारे विकल्पों को पूरा करने के बाद खसरा से जमीन दिखाई देने लगेगा।
    • खसरा/गाटा संख्या द्वारा खोजें
    • खाता संख्या द्वारा खोजें
    • खातेदार के नाम द्वारा खोजें
    • नामांतरण दिनांक से खोजें
Final print khasra number

इस प्रकार से आप Khasra number के माध्यम से जमीन को देख सकते हैं।

what is Khasra number से संबंधित महत्त्वपूर्ण FAQs

खसरा संख्या क्या होता है?

किसी भी भूमि पर अपना स्वामित्व बताने के लिए आपके पास खसरा नंबर का होना अतिआवश्यक है। खसरा नंबर एक प्रकार से किसी भी भूमि का एक पहचान है। इसके माध्यम से आप अपनी भूमि की संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

खसरा का महत्व क्या है?

इसका उपयोग भूमि जांच एवं उसके मालिक संबंधी जानकारी के लिए एक आवश्यक संख्या है।

khasra up को कैसे देखें?

इसके लिए आपको upbhulekh की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भूखंड या गाटा का यूनीक कोड के विकल्प पर क्लिक कर मांगी गई जानकारी को दर्ज कर khasra up को देखा जा सकता है।

Up bhulekh हेल्पलाइन नंबर क्या है?

यूपी भूलेख का हेल्पलाइन नंबर 0522-2217145 है जिसके माध्यम से आप किसी भी प्रकार की सेवाओं का लाभ व शिकायत हेतु जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं।