Skip to content
Sarkari Examup
  • Home
  • Latest Jobs
  • Admit Card
  • Syllabus
  • Result
  • Sarkari Yojana

e district Delhi – edistrict Delhi registration, प्रमाण पत्र आवेदन, स्टेटस की जानकारी

16/08/2024 by sarkariexamup Team

e district Delhi : ई डिस्ट्रिक्ट दिल्ली पोर्टल की मदद से दिल्ली सरकार की तरफ से संचालित सेवाओं और योजनाओं का लाभ ऑनलाइन दिल्ली के नागरिकों के लिए उपलब्ध कराया जाता है। दिल्ली सरकार द्वारा डिजिटल तकनीक के माध्यम से edistrict Delhi पोर्टल को शुरू किया गया है। e district Delhi पोर्टल के द्वारा दिल्ली के नागरिक घर बैठे राजस्व विभाग द्वारा जारी किए जाने वाले E District Certificate को ऑनलाइन माध्यम से देख और वेरिफाई कर प्राप्त कर सकते हैं।

Delhi e district पोर्टल के माध्यम से आप domicile certificate delhi, Download Income Certificate Delhi, caste certificate delhi, जन्म प्रमाणपत्र दिल्ली, EWS सर्टिफिकेट, मृत्यु प्रमाणपत्र दिल्ली, Income Certificate status Delhi जैसे अन्य प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन एवं सत्यापन कर सकते हैं।

राज्य के नागरिकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का लाभ किसी भी समय लिया जा सकता है लेकिन लाभ लेने के लिए सर्वप्रथम खुद को e district Delhi पोर्टल पर रजिस्टर करना होगा।

e district Delhi
MP e district
MP e uparjan
Bhulekh Bihar
Toggle
  • e district Delhi से संबंधित संक्षिप्त विवरण –
  • e district Delhi पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं –
  • प्रमाण पत्र सेवाएं
  • सामाजिक योजनाएं
  • वित्तीय सहायता संबंधी सेवाएं
  • Delhi e district portal के लाभ –
  • दिल्ली ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल रजिस्ट्रेशन संबंधी दस्तावेज –
  • Delhi e district पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
  • E district login प्रक्रिया –
  • e district Delhi certificate apply करने की प्रक्रिया
  • e district Delhi application status कैसे चेक करें?
  • E district Delhi helpline-
  • e district Delhi से संबंधित महत्त्वपूर्ण FAQs –

e district Delhi से संबंधित संक्षिप्त विवरण –

पोर्टल का नामe district Delhi (ई डिस्ट्रिक्ट दिल्ली पोर्टल)
उपलब्ध सेवाएंप्रमाण पत्र संबंधी सेवाएं जैसे कि आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, श्रम विभाग आदि।
लाभार्थीदिल्ली के नागरिक
आधिकारिक वेबसाइट edistrict.delhigovt.nic.in
वर्ष2024-25

e district Delhi पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं –

ई डिस्ट्रिक्ट दिल्ली पोर्टल पर नागरिकों को निम्न सेवाएं प्रदान की जाती हैं, जिसके माध्यम से वे महत्वपूर्ण सेवाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

प्रमाण पत्र सेवाएं

  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र इत्यादि।

सामाजिक योजनाएं

  • विकलांग पेंशन योजना
  • वृद्धावस्था पेंशन योजना
  • निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि।

वित्तीय सहायता संबंधी सेवाएं

  • अंतिम संस्कार हेतु
  • पूर्व सैनिकों को वित्तीय सहायता
  • विवाह सहायता हेतु आदि।

इसके अलावा भी दिल्ली सरकार द्वारा छात्रवृत्ति की सुविधा भी प्रदान की जाती है जिससे कि छात्रों को शिक्षा हेतु आर्थिक सहायता की जा सके।

Delhi e district portal के लाभ –

इस पोर्टल के माध्यम से जिन सुविधाओं को प्रदान किया जाता है उसके कुछ लाभ निम्नलिखित हैं –

  • इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार को कम किया जा सकता है।
  • पोर्टल के उपयोग से सरकारी कार्यालयों में पारदर्शिता आएगी।
  • दिल्ली के नागरिक घर बैठे इन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
  • इस पोर्टल के आ जाने से लोगों को सरकारी दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ते हैं।

दिल्ली ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल रजिस्ट्रेशन संबंधी दस्तावेज –

इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होती है जिसकी जानकारी नीचे दी गई हैं।

  • आवेदक का स्थायी निवास दिल्ली होना चाहिए।
  • आवेदक का आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • मोबाइल नम्बर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Delhi e district पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

राज्य के जो नागरिक ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल दिल्ली पर रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं वह निम्न चरणों का पालन करके अपना E District Registration को पूरा कर सकते हैं।

  • सर्वप्रथम आवेदक को e district Delhi पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद सामने होम पेज खुल कर आएगा।
E district Delhi registration
  • होम पेज पर आने के बाद आपको “Citizen’s corner” पर क्लिक करना है। क्लिक करते ही आपको “New user registration” का विकल्प दिखाई देगा, उसपर क्लिक करें।
  • विकल्प के चयन के पश्चात नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपना जरूरी दस्तावेज और उस दस्तावेज का पंजीकृत क्रमांक दर्ज करना होगा, captcha को दर्ज करके Checkbox में टिक करें और Continue बटन पर क्लिक करें।
Citizen form e district Delhi
  • एक बार जब मांगी गई जानकारी को आप दर्ज कर देते हैं, तो यह आपका यूजर आईडी और पासवर्ड आपके मोबाइल नम्बर व ईमेल आईडी पर भेज देता है जिसको दर्ज करके आप वेबसाइट में लॉगिन कर सकते हैं।
  • Continue पर क्लिक करने के बाद नए पेज में आपको अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, पता, ईमेल आईडी व मोबाइल नम्बर को दर्ज करके captcha प्रविष्ट करना होगा और Continue to Register बटन पर क्लिक करना होगा।
Details delhi portal

इस प्रकार आप e district Delhi पोर्टल पर खुद को रजिस्टर कर सकते हैं।

E district login प्रक्रिया –

नीचे कुछ जानकारी आपको प्रदान की जाएंगी जिसके माध्यम से आप खुद को पोर्टल में e district Delhi login कर पाएंगे।

  • इसके लिए सर्वप्रथम आवेदक को Delhi e district पोर्टल पर जाना होगा और “Citizen’s corner” पर क्लिक करना होगा, क्लिक करते ही नीचे आपको “Login and apply” का विकल्प दिखाई देगा, उसपर क्लिक करें।
Login option e district Delhi
  • अब आवेदक के सामने एक नया पेज आएगा जिसमें आवेदक को प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके Captcha को दर्ज करके लॉगिन बटन पर क्लिक करना होगा।
Login process delhi portal
  • इस प्रक्रिया के बाद आवेदक वेबसाइट में लॉगिन हो जाएगा।

e district Delhi certificate apply करने की प्रक्रिया

पोर्टल पर सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया के लिए कुछ महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई हैं जिसे फॉलो करके आप सर्टिफिकेट के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • आवेदक को सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और citizen’s corner पर क्लिक करके Login and apply विकल्प का चयन करना होगा।
Login e district Delhi
  • इसके पश्चात आपके सामने पेज खुलेगा जिसमें आवेदक को अपना यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ ही Captcha को दर्ज करना होगा और लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुलेगा जिसमें आपको जिस भी प्रमाण पत्र या अन्य सेवा संबंधी आवेदन करना हो, उसपर क्लिक करके मांगी गई जानकारी को दर्ज करके आवेदन कर सकते हैं।

e district Delhi application status कैसे चेक करें?

आवेदक e district Delhi पोर्टल पर अपने आवेदन की स्थिति को चेक कर सकते हैं।आवेदन की स्थिति देखने के लिए निम्न तरीके बताए गए हैं।

  • आवेदक को सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होम पेज खुलने पर नीचे की तरफ आपको “Track Your Application” का विकल्प दिखाई देगा, उसपर क्लिक करें।
Application status e district Delhi
  • क्लिक करने के बाद नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आवेदक को विभाग का चयन, एप्लीकेशन नंबर, आवेदक का नाम और Captcha को दर्ज करें।
Information e district Delhi
  • जानकारी दर्ज करने के बाद आवेदन की स्थिति आपके सामने प्रदर्शित होने लगेगी।

E district Delhi helpline-

ई डिस्ट्रिक्ट दिल्ली पोर्टल संबंधी समस्या के समाधान हेतु आप दिए गए संपर्क विवरण पर क्लिक करके अपनी समस्या को दर्ज करा सकते हैं।

  • हेल्पलाइन नम्बर – 1031
  • ईमेल आईडी – edistrict-grievance.supportgov.in

e district Delhi से संबंधित महत्त्वपूर्ण FAQs –

ई डिस्ट्रिक्ट दिल्ली पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

सर्वप्रथम आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और citizen’s corner में जाकर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी को दर्ज करें और सबमिट कर दें।

ई डिस्ट्रिक्ट दिल्ली पर आवेदन की स्थिति कैसे देखें?

इसके लिए आवेदक को वेबसाइट के होम पेज पर जाना है और नीचे की तरफ Track Your Application लिंक पर क्लिक करना है। जिसके बाद मांगी गई जानकारी को दर्ज करके सबमिट कर दें। इसके बाद आपके सामने आवेदन की स्थिति प्रदर्शित हो जाएगी।

e district Delhi पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

दिल्ली सरकार द्वारा लॉन्च पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट लिंक नीचे दी गई है।
Official website: edistrict.delhigovt.nic.in

पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन हेतु जरूरी दस्तावेज क्या हैं?

इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन हेतु आवेदक को आधार कार्ड, पता, मोबाइल नम्बर, ईमेल आईडी आदि की आवश्यकता होती हैं।

Telegram Group (Join Now) Join Now
facebook (Join Now) Join Now
  • RRB Group D Online form 202621/02/2026
  • UP Police Constable Recruitment 202621/02/2026
  • Vaad UP Nic In 2026 – मुकदमे की स्थिति, सुनवाई तिथि जानें02/02/2026
  • UP Varasat Online 2026 | Vaad up से वरासत स्टेटस, आवेदन फॉर्म प्रिंट करें02/02/2026
  • UPSSSC PET Syllabus 2026 In Hindi – यूपी पीईटी सिलेबस05/09/2025
  • CG e District: छत्तीसगढ़ ई-डिस्ट्रिक्ट लॉगिन, प्रमाणपत्र आवेदन, आवेदन स्थिति जांचें05/03/2025
  • UK e district – रजिस्ट्रेशन, लॉगिन, प्रमाण पत्र (आय, जाति, निवास,परिवार रजिस्टर) आवेदन, डाउनलोड04/03/2025
  • Jharsewa Portal – Login, Track Status, Apply (आय,जाति, निवास), Pension Service04/03/2025

About Us

This website is managed by the SarkariExamup Team and is not affiliated with any government body. Its primary goal is to provide accurate and reliable information about government job related updates.

Important Page

  • Sarkari Yojana
  • Syllabus
  • sarkari job
  • Result

Footer Menu

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
copyright© 2021- 2026 sarkariexamup.com