UPSSSC PET History Practice set | यूपी पीईटी परीक्षा इतिहास के 25 महत्वपूर्ण प्रश्न

UPSSSC PET History Practice set : UPSSSC आयोग द्वारा PET Exam 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है, इस साल PET Exam 2022 में 39 लाख उम्मीदवार भाग लेने वाले हैं, यह परीक्षा 15 और 16 अक्टूबर 2022 को यूपी के विभिन्न जिलों और कुल 4 पालियों में सम्पन्न होगी, जो उम्मीदवार इस साल UP PET Exam 2022 में भाग लेने वाले हैं, उनके लिए हम UPSSSC PET History Practice set को लेकर आएं हैं जो परीक्षा के लिए उपयोगी है।

परीक्षा में बेहतरीन अंक प्राप्त करने के लिए आप PET History Practice set को पूरा हल करें और अपनी तैयारी को जाँचे, यदि आपकी तैयारी सही है तो 25 में से ज्यादा से ज्यादा प्रश्न को हल करें साथ ही अन्य विषय के UPSSSC PET Practice set के लिए क्लिक करें।

UPSSSC PET History Practice set

UPSSSC PET History Practice set

प्रश्न. ‘हड़प्पा’ निम्नलिखित में से किस सभ्यता से सम्बद्ध है ?

  1. वैदिक सभ्यता
  2. सिन्धु घाटी सभ्यता
  3. मेसोपोटामिया सभ्यता
  4. सुमेरियन सभ्यता

उत्तर – सिन्धु घाटी सभ्यता

प्रश्न. क्लासिकीय संस्कृति में ‘आर्य’ शब्द का क्या अर्थ हैं ?

  1. नास्तिक
  2. ईश्वर में विश्वासी
  3. एक उत्तम व्यक्ति
  4. किसी विशेष धर्म में विश्वास रखने वाला

उत्तर – एक उत्तम व्यक्ति

प्रश्न. निम्नलिखित में से किस राजवंश के अभिलेख से इस परम्परा का समर्थन होता है कि ‘लुम्बिनी’ शाक्यमुनि बुद्ध का जन्मस्थान था ?

  1. गुप्त राजवंश
  2. कुषाण राजवंश
  3. सातवाहन
  4. मौर्य राजवंश

उत्तर – मौर्य राजवंश

प्रश्न. ‘अणुव्रत सिद्धान्त’ का प्रतिपादन किसने किया था ?

  1. जैन धर्म ने
  2. हीनयान बौद्ध सम्प्रदाय ने
  3. लोकायत शाखा ने
  4. महायान बौद्ध सम्प्रदाय ने

उत्तर – जैन धर्म ने

प्रश्न. निम्नलिखित में से किसमें ‘सैंड्रोकोट्स’ (चन्द्रगुप्त मौर्य) और सिकन्दर महान की भेंट का उल्लेख किया है ?

  1. स्ट्रैबो
  2. जस्टिन
  3. प्लिनी
  4. मेगास्थनीज

उत्तर – जस्टिन

प्रश्न. निम्नलिखित को उनके शासनकाल के क्रम में व्यवस्थित कीजिए ?
बाजीराव
बालाजी बाजीराव
बालाजी विश्वनाथ
माधवराव
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर चुनिए

  1. 2, 4, 1, 3
  2. 1, 2, 3, 4
  3. 3, 1, 2, 4
  4. 4, 3, 1, 2

उत्तर – 3, 1, 2, 4

प्रश्न. भारतवर्ष में ब्रिटिश साम्राज्य का संस्थापक कौन था ?

  1. वारेन हेस्टिंग्स
  2. लॉर्ड राबर्ट क्लाइव
  3. लॉर्ड कार्नवालिस
  4. लॉर्ड विलियम बेंटिक

उत्तर – लॉर्ड राबर्ट क्लाइव

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन 1857 के विद्रोह में अंग्रेजों का सबसे कट्टर दुश्मन था ?

  1. मौलवी इंदादुल्लाह
  2. मौलाना फज्लेहक खैराबादी
  3. मौलवी अहमद उल्ला शाह
  4. नवाब लियाकत अली

उत्तर – मौलवी अहमद उल्ला शाह

प्रश्न. किस गवर्नर-जनरल ने भारत में स्थायी भू-राजस्व व्यवस्था स्थापित किया था ?

  1. लॉर्ड डफरिन
  2. वारेन हेस्टिंग्स
  3. लॉर्ड वेलेजली
  4. लॉर्ड कार्नवालिस

उत्तर – लॉर्ड कार्नवालिस

प्रश्न. हड़प्पा काल का कौन-सा नगर तीन भागों में विभाजित था ?

  1. धौलावीरा
  2. मोहनजोदड़ो
  3. चन्हुदड़ो
  4. कालीबंगा

उत्तर – धौलावीरा

प्रश्न. निम्नलिखित में से किसके शासनकाल में हूणों ने भारत पर आक्रमण किया था ?

  1. चन्द्रगुप्त द्वितीय के शासनकाल में
  2. स्कन्दगुप्त के शासनकाल में
  3. बुधगुप्त के शासनकाल में
  4. कुमारगुप्त के शासनकाल में

उत्तर – स्कन्दगुप्त के शासनकाल में

प्रश्न. हर्षवर्धन के शासनकाल में किस चीनी यात्री ने भारत की यात्रा की थी ?

  1. इत्सिंग
  2. तारानाथ
  3. ह्वेनसांग
  4. फाह्यान

उत्तर – ह्वेनसांग

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन शासक ‘पृथ्वीराज चौहान’ के नाम से प्रसिद्ध है ?

  1. पृथ्वीराज द्वितीय
  2. पृथ्वीराज प्रथम
  3. (a) और (b) दोनों
  4. पृथ्वीराज तृतीय

उत्तर – पृथ्वीराज तृतीय

प्रश्न. कुतुबुद्दीन ऐबक की राजधानी थी ?

  1. लाहौर
  2. दिल्ली
  3. आगरा
  4. जयपुर

उत्तर – लाहौर

प्रश्न. निम्नलिखित में से किस सुल्तान ने पहले ‘हजरत-ए आला’ की उपाधि अपनायी और बाद में सुल्तान की ?

  1. इस्लामशाह सूरी
  2. शेरशाह सूरी
  3. बहलोल लोदी
  4. सिकन्दर लोदी

उत्तर – शेरशाह सूरी

प्रश्न. भारत में चाँदी की उपलब्धता के प्राचीनतम् साक्ष्य कहाँ से प्राप्त हुए हैं ?

  1. हड़प्पा संस्कृति से
  2. वैदिक संहिताओं से
  3. चाँदी के आहत सिक्कों से
  4. पश्चिम भारत की ताम्रपाषाण

उत्तर – हड़प्पा संस्कृति से

प्रश्न. निम्नलिखित में से किस विषय पर उपनिषद् पुस्तकें आधारित हैं ?

  1. धर्म पर
  2. दर्शन पर
  3. योग पर
  4. विधि पर

उत्तर – दर्शन पर

प्रश्न. ‘गौतम बुद्ध’ का जन्म कब हुआ था ?

  1. 540 ई. पू.
  2. 368 ई. पू.
  3. 563 ई. पू.
  4. 544 ई. पू.

उत्तर – 563 ई. पू.

प्रश्न. ‘त्रिरत्न सिद्धान्त’ सम्यक धारण, सम्यक चरित्र और सम्यक ज्ञान जिस धर्म की महिमा है, वह है ?

  1. बौद्ध धर्म
  2. भागवत धर्म
  3. सिक्ख धर्म
  4. जैन धर्म

उत्तर – जैन धर्म

प्रश्न. सेल्यूकस, जिसको अलेक्जेण्डर द्वारा सिन्ध एवं अफगानिस्तान का प्रशासक नियुक्त किया गया था, को किस भारतीय राजा ने हराया था ?

  1. चन्द्रगुप्त ने
  2. अशोक ने
  3. बिन्दुसार ने
  4. समुद्रगुप्त ने

उत्तर – चन्द्रगुप्त ने

प्रश्न. शिवाजी के समय ‘सरनोबत’ का पद निम्नलिखित में से किससे सम्बद्ध था ?

  1. वित्तीय प्रशासन से
  2. सैन्य प्रशासन से
  3. स्थानीय प्रशासन से
  4. न्यायिक प्रशासन से

उत्तर – सैन्य प्रशासन से

प्रश्न. ईस्ट इण्डिया कम्पनी के किस अंग्रेज गवर्नर को औरंगजेब द्वारा भारत से निष्कासित किया गया था ?

  1. अंगियर
  2. सर जॉन चाइल्ड
  3. सर निकोलस वेट
  4. सर जॉन गेयर

उत्तर – सर जॉन चाइल्ड

प्रश्न. भारत के प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम (1857 ई0) का मुख्य तात्कालिक कारण क्या था ?

  1. लॉर्ड डलहौजी की हड़प नीति
  2. सैनिक असंतोष
  3. अंग्रेजो का धर्म में हस्तक्षेप का संदेह
  4. भारत का आर्थिक शोषण

उत्तर – अंग्रेजो का धर्म में हस्तक्षेप का संदेह

प्रश्न. ब्रिटिश सरकार के किस अधिनियम में पहली बार भारत में शिक्षा के लिए एक लाख रुपये दिये थे ?

  1. वुड्स का डिस्पैच, 1854
  2. चार्टर अधिनियम, 1853
  3. भारतीय परिषद् अधिनियम, 1892
  4. चार्टर अधिनियम, 1813

उत्तर – चार्टर अधिनियम, 1813

प्रश्न. सर टॉमस मुनरो का सम्बन्ध निम्नलिखित में से किस भू-राजस्व बन्दोबस्त से था ?

  1. रैयतवाड़ी बन्दोबस्त
  2. महालवाड़ी बन्दोबस्त
  3. स्थायी बन्दोबस्त
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर – ? इसका जवाब कमेंट बॉक्स में दें

Leave a Comment