UPSSSC PET History Practice set : UPSSSC आयोग द्वारा PET Exam 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है, इस साल PET Exam 2022 में 39 लाख उम्मीदवार भाग लेने वाले हैं, यह परीक्षा 15 और 16 अक्टूबर 2022 को यूपी के विभिन्न जिलों और कुल 4 पालियों में सम्पन्न होगी, जो उम्मीदवार इस साल UP PET Exam 2022 में भाग लेने वाले हैं, उनके लिए हम UPSSSC PET History Practice set को लेकर आएं हैं जो परीक्षा के लिए उपयोगी है।
परीक्षा में बेहतरीन अंक प्राप्त करने के लिए आप PET History Practice set को पूरा हल करें और अपनी तैयारी को जाँचे, यदि आपकी तैयारी सही है तो 25 में से ज्यादा से ज्यादा प्रश्न को हल करें साथ ही अन्य विषय के UPSSSC PET Practice set के लिए क्लिक करें।
UPSSSC PET History Practice Set
प्रश्न. निम्नलिखित राजवंशों में से किसने, 8वीं शताब्दी में ढिल्लिका (देहली) शहर की स्थापना की थी ?
- उत्तर – तोमर वंश
प्रश्न. निम्नलिखित में से किसने ‘हिरण्य गर्भ’ धार्मिक कार्य कराया था ?
- उत्तर – दन्तिदुर्ग ने
प्रश्न. अपनी शक्ति को समेकित करने के बाद बलबन ने कौन-सी भव्य उपाधि धारण की थी ?
- उत्तर – जिल्ले-इलाही
प्रश्न. अबुल फजल की मृत्यु इनमें से किसके कारण हुई ?
- उत्तर – शहजादा सलीम
प्रश्न. जाब्ती प्रणाली किसकी उपज थी ?
- उत्तर – अकबर
प्रश्न. टोडरमल ने किस क्षेत्र में ख्याति अर्जित की थी ?
- उत्तर – भू-राजस्व
प्रश्न. मराठों के उत्कर्ष का निम्नलिखित में से कौन-सा कारण सही है ?
- उत्तर – धार्मिक चेतना
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा युद्ध भारत में अंग्रेजो के आधिपत्य की स्थापना की दृष्टि से सबसे महत्त्वपूर्ण समझा जाता है ?
- उत्तर – बक्सर का युद्ध
प्रश्न. किस भू-राजस्व बन्दोस्त से सर टॉमस मुनरो सम्बद्ध थे ?
- उत्तर – रैयतवाड़ी बन्दोबस्त
प्रश्न. सत्यार्थ प्रकाश पवित्र पुस्तक किसकी है ?
- उत्तर – आर्य समाज की
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा सिन्धु घाटी की सभ्यता पर प्रकाश डालता है ?
- उत्तर – पुरातत्व सम्बन्धी खुदाई
प्रश्न. निम्नलिखित वैदिक देवताओं में से किसे उनका पुरोहित माना जाता था ?
- उत्तर – बृहस्पति को
प्रश्न. प्रथम बौद्ध परिषद का संचालन निम्नलिखित में से किस एक ने किया ?
- उत्तर – महाकस्सप ने
प्रश्न. सर एडविन एर्नाल्ड की पुस्तक ‘द लाइट ऑफ एशिया’ किस पर आधारित है ?
- उत्तर – ललितविस्तार पर
प्रश्न. भगवान महावीर का प्रथम शिष्य कौन था ?
- उत्तर – जमालि
प्रश्न. सोलह महाजनपदों की सूची निम्नलिखित में से किसमें उपलब्ध है ?
- उत्तर – अंगुत्तर निकाय में
प्रश्न. निम्नलिखित में से किस मौर्य राजा ने दक्कन की विजय प्राप्त की थी ?
- उत्तर – चन्द्रगुप्त
प्रश्न. नगरों का क्रमिक पतन किस काल की एक महत्त्वपूर्ण विशेषता थी ?
- उत्तर – गुप्तकाल
प्रश्न. ‘अजन्ता’ एवं ‘एलोरा की गुफाएँ किस नगर में स्थित हैं ?
- उत्तर – औरंगाबाद
प्रश्न. विक्रमशिला महाविहार की द्वारा करवाई गयी थी ?
- उत्तर – पाल वंश
प्रश्न. निम्नलिखित में से किसने खम्भात में तोड़ी गयी मस्जिद के पुनर्निर्माण के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की थी ?
- उत्तर – जयसिंह सिद्धराज ने
प्रश्न. इतिहासकार बदायूंनी ने किसकी मृत्यु पर कहा था कि 1911 “सुल्तान को अपनी प्रजा से और प्रजा को सुल्तान से मुक्ति मिल गयी ?
- उत्तर – मुहम्मद बिन तुगलक
प्रश्न. नई फारसी काव्य शैली ‘सबक- ए- हिन्दी’ अथवा हिन्दुस्तानी शैली के जन्मदाता कौन थे ?
- उत्तर – जियाउद्दीन बरनी
प्रश्न. राणा सांगा ने निम्नलिखित युद्धों में से किस युद्ध में बाबर के विरुद्ध लड़ाई की थी ?
- उत्तर – खानवा का युद्ध
प्रश्न. शिवाजी के अष्ट प्रधान का वह सदस्य क्या कहलाता था, जो विदेशी मामलों की देख-रेख करता था ?
- उत्तर – सुमन्त