UPSSSC PET History Practice set : UPSSSC आयोग द्वारा PET Exam 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है, इस साल PET Exam 2022 में 39 लाख उम्मीदवार भाग लेने वाले हैं, यह परीक्षा 15 और 16 अक्टूबर 2022 को यूपी के विभिन्न जिलों और कुल 4 पालियों में सम्पन्न होगी, जो उम्मीदवार इस साल UP PET Exam 2022 में भाग लेने वाले हैं, उनके लिए हम UPSSSC PET History Practice set को लेकर आएं हैं जो परीक्षा के लिए उपयोगी है।
परीक्षा में बेहतरीन अंक प्राप्त करने के लिए आप PET History Practice set को पूरा हल करें और अपनी तैयारी को जाँचे, यदि आपकी तैयारी सही है तो 25 में से ज्यादा से ज्यादा प्रश्न को हल करें साथ ही अन्य विषय के UPSSSC PET Practice set के लिए क्लिक करें।
UPSSSC PET History Practice Set
प्रश्न. इस्तमरारी बन्दोबस्त किसने लागू किया ?
- उत्तर – लॉर्ड कार्नवालिस
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन एक असुमेलित है ?
- उत्तर – दायमाबाद महाराष्ट्र
प्रश्न. निम्न में से किस नदी को ऋग्वेद में ‘मातेतमा’, देवीतमा एवं ‘नदीतमा’ से सम्बोधित किया गया है ?
- उत्तर – सरस्वती
प्रश्न. भारतीय कला में बुद्ध के जीवन की किस घटना का चित्रण ‘मृग सहित चक्र’ द्वारा हुआ है ?
- उत्तर – प्रथम उपदेश
प्रश्न. महान धार्मिक घटना, महामस्तकाभिषेक, निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित है और किसके लिए की जाती है ?
- उत्तर – बाहुबली
प्रश्न. सम्राट अकबर द्वारा दीवान का पूर्णरूपेण दर्जा दिया जाने वाला प्रथम व्यक्ति कौन था ?
- उत्तर – मुजफ्फर खाँ तुरबती
प्रश्न. अष्ट प्रधान की मन्त्रिपरिषद् किसके प्रशासन में थी ?
- उत्तर – मराठा प्रशासन में
प्रश्न. इलाहाबाद की सन्धि के बाद राबर्ट क्लाइव ने मुर्शिदाबाद का उपदीवान किसे बनाया था/?
- उत्तर – मुहम्मद रजा खान
प्रश्न. तथाकथित कुशासन के आधार पर किस गवर्नर जनरल ने मैसूर राज्य के प्रशासन को ले लिया था ?
- उत्तर – लॉर्ड विलियम बेंटिक ने
प्रश्न. निम्न महापुरुषों में से कौन ‘भारतीय जागृति’ का जनक कहलाता है ?
- उत्तर – राजा राममोहन राय
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा राजवंश सबसे पुराना है ?
- उत्तर – मौर्य वंश
प्रश्न. गुप्तकाल में गुजरात, बंगाल, दक्कन एवं तमिल राष्ट्र में स्थित केन्द्र किससे सम्बन्धित थे ?
- उत्तर – वस्त्र उत्पादन से
प्रश्न. शतरंज का खेल कहाँ से उद्भूत हुआ था ?
- उत्तर – भारत से
प्रश्न. सम्राट हर्ष ने अपनी राजधानी थानेश्वर से कहाँ स्थानान्तरित की थी ?
- उत्तर – कन्नौज
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा जोड़ा सुमेलित नहीं है ?
- उत्तर – द नैचुरल हिस्ट्री – टॉलमी
प्रश्न. प्रथम भारतीय साम्राज्य स्थापित किया गया था ?
- उत्तर – चन्द्रगुप्त मौर्य द्वारा
प्रश्न. निम्नलिखित में से किस स्रोत में अशोक के राज्यकाल में तृतीय बौद्ध समिति होने का उल्लेख मिलता है ?
1 अशोक के अभिलेख
2 दीपवंश
3 महावंश
4 दिव्यावदान
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए –
- उत्तर – 2, 3
प्रश्न. आदिग्रंथ किसने संकलित किया था ?
- उत्तर – गुरु अर्जुन ने
प्रश्न. किसे जहाँगीर ने ‘खान’ की उपाधि से सम्मानित किया था ?
- उत्तर – हॉकिन्स
प्रश्न. दिल्ली का वह सुल्तान कौन था, जिसने भारत में नहरों के सबसे बड़े जाल का निर्माण कराया था ?
- उत्तर – फिरोजशाह तुगलक
प्रश्न. मूर्ति पूजा का आरम्भ कब से माना जाता है ?
- उत्तर – पूर्व आर्य
प्रश्न. निम्नलिखित पशुओं में से किस एक का हड़प्पा संस्कृति में या मोहरों और टेराकोटा कलाकृतियों में निरूपण नही हुआ था ?
- उत्तर – गाय
प्रश्न. वर्ण व्यवस्था से सम्बन्धित ‘पुरुष सूक्त’ मूलतः किसमें पाया जाता है ?
- उत्तर – ऋग्वेद
प्रश्न. निम्नलिखित स्थानों में से किस स्थान पर महापरिनिर्वाण मन्दिर अवस्थित है ?
- उत्तर – कुशीनगर में
प्रश्न. ‘स्यादवाद सिद्धान्त’ किस धर्म से सम्बन्धित है ?
- उत्तर – जैन धर्म से