UPSSSC PET Hindi Practice Set 3 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रत्येक वर्ष यूपी पेट परीक्षा का आयोजन किया जाता है जो भी उम्मीदवार उत्तर प्रदेश के हैं या किसी अन्य राज्य के हैं और वह उम्मीदवार यूपीट्रिपलएससी आयोग द्वारा जारी होने वाली भर्तियों में भाग लेना चाहते हैं तो उनको UPSSSC PET Exam 2022 परीक्षा पास करना अनिवार्य है क्योंकि यह परीक्षा एक प्री परीक्षा है इसी परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर मेंस परीक्षा आयोजित की जाएगी, इस लेख के जरिये आप PET Practice Set in Hindi को प्राप्त कर सकतें हैं और साथ ही अन्य परीक्षा के Practice Set प्राप्त करने के लिए क्लिक करें।
इस परीक्षा के प्राप्त अंको के आधार पर आने वाली भर्तियों में मेरिट बनाकर मेंस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाता है इसलिए आप UPSSSC PET Exam की तैयारी बढ़िया तरीके से करें तथा परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर, मेंस परीक्षा के लिए योग्य रहे और PET Practice Set Online लगाते रहे, इस लिए हम आपके लिए up pet Exam में पूछें गए UPSSSC PET Hindi Practice Set 2 के महत्वपूर्ण प्रश्न लेकर आये है जिसको आप हल करके अपनी तैयारी जाँच सकते हैं।
UPSSSC PET Hindi Practice Set 3
प्रश्न. ‘अर्द्धनारीश्वर’ उपन्यास के रचयिता कौन हैं –
- धर्मवीर भारती
- निराला
- विष्णु प्रभाकर
- राही मासूम रजा
उत्तर – 3
प्रश्न. सही वर्तनी वाला शब्द है –
- सूहृद
- शुश्रूषा
- श्पर्धा
- शसीम
उत्तर – 2
प्रश्न. श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द के जोड़े को पहचानिए –
- अपेक्षा – उपेक्षा
- संसार – जगत
- शाम – संध्या
- दिन – दिवस
उत्तर – 1
प्रश्न. ‘आठ कनौजिया नौ चूल्हे’ लोकोक्ति का अर्थ क्या होता
- मस्त रहना
- फाँका करना
- अलगाव की स्थिति
- सम्पन्नता की स्थिति
उत्तर – 3
प्रश्न.’ऋजु’ का विलोम है?
- सरल
- वक्र
- सीधा
- तिर्यक
उत्तर – 2
प्रश्न. ‘उपेक्षा’ का विलोम है –
- अपेक्षा
- अनुपेक्षा
- अवेक्षा
- अनवेक्षा
उत्तर – 1
प्रश्न. ‘दुस्तर’ का सन्धि-विच्छेद क्या होगा?
- दुस + तर
- दुश् + तर
- दु: + तर
- दूर + तर
उत्तर – 3
प्रश्न.’मोर’ का पर्यायवाची इनमें से क्या है?
- कलापी
- विशिख
- तड़िप
- विलक्षण
उत्तर – 1
प्रश्न. ‘जिस पर हमला न किया गया हो’ वाक्यांश के लिए एक शब्द है-
- आक्रान्ता
- अयोध्या
- आक्रामक
- अनाक्रान्त
उत्तर – 4
प्रश्न. निम्नलिखित में से पुल्लिंग शब्द कौन-सा है?
- अवस्था
- सेना
- नगर
- शिक्षा
उत्तर – ? कमेंट में जवाब दें।