UP PET general knowledge practice set 6: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रत्येक वर्ष यूपी पेट परीक्षा का आयोजन किया जाता है जो भी उम्मीदवार उत्तर प्रदेश के हैं या किसी अन्य राज्य के हैं और वह उम्मीदवार यूपीट्रिपलएससी आयोग द्वारा जारी आने वाली भर्तियों में भाग लेना चाहते हैं तो उनके लिए यह परीक्षा पास करना अनिवार्य है क्योंकि यह परीक्षा एक प्री परीक्षा है इस लेख के जरिये आप PET Practice Set in Hindi को प्राप्त कर सकतें हैं और अन्य परीक्षा के Practice Set प्राप्त करने के लिए क्लिक करें।
इस परीक्षा के प्राप्त अंको के आधार पर आने वाली भर्तियों में मेरिट बनाकर मेंस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाता है इसलिए आप UPSSSC PET Exam की तैयारी बढ़िया तरीके से करें तथा परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर मेंस परीक्षा के लिए योग्य रहे और PET Practice Set Online लगाते रहे, इस लिए हम आपके लिए up pet Exam में पूछें गए सामन्य ज्ञान के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न लेकर आये है जो आपको हल करके अपनी तैयारी जाँच सकते हैं साथ ही आप UP PET General Knowledge Practice Set 5 भी पढ़ सकतें हैं।
UP PET General knowledge Practice Set 6
प्रश्न.सड़क पर चलने की अपेक्षा बर्फ पर चलना कठिन है, क्योंकि
- बर्फ सड़क से सख्त होती है।
- सड़क बर्फ से सख्त होती है।
- जब हम अपने पैर से धक्का देते हैं, तो बर्फ , कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं करती।
- बर्फ में सड़क की अपेक्षा घर्षण कम होता है।
उत्तर-4
प्रश्न. महासागर में डूबी हुई वस्तुओं की स्थिति जानने के लिए निम्न में से किस यन्त्र का प्रयोग किया जाता है?
- ऑडियोमीटर
- गैलवेनोमीटर
- सैक्सटैन्ट
- सोनार
उत्तर- 4
प्रश्न. छपाई में प्रयोग की जाने वाली स्याही निम्नलिखित में से किसके अपघटन से प्राप्त होती है?
- एसीटिलीन
- मेथेन
- कार्बन टेट्राक्लोराइड
- बेन्जीन
उत्तर- 2
प्रश्न. प्राकृतिक रबड़ निम्नलिखित में से एक का बहुलक है
- ब्यूटाडाइन
- आइसोप्रिन
- एथिलीन
- स्टाइरीन
उत्तर- 2
प्रश्न. कशेरुक रज्जु (Spinal Cord) में से कितनी जोड़ियाँ तन्त्रिका निकलती हैं?
- 13
- 31
- 33
- 12
उत्तर- 2
प्रश्न. नेपाल की राजधानी है?
- काठमाण्डू
- बीजिंग
- काबुल
- थिम्पू
उत्तर – 1
प्रश्न. ‘राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान केन्द्र’ कहाँ स्थित है?
- अम्बाला
- करनाल
- पुणे
- इज्जतनगर
उत्तर- 2
प्रश्न. राज्यसभा के सदस्य चुने जाते हैं?
- राज्यों की विधानसभाओं द्वारा
- राज्यों की विधानपरिषदों द्वारा
- राज्यों की विधानसभा, विधानपरिषदों द्वारा
- नगरपालिका के सदस्यों एवं ग्राम पंचायतों श के सदस्यों द्वारा
उत्तर- 1
प्रश्न. निम्न में से कौन-सा दिवस संयुक्त राष्ट्र के रूप में मनाया जाता है?
- 18 जनवरी
- 25 मई
- 10 नवम्बर
- 24 अक्टूबर
उत्तर- 24 अक्टूबर
प्रश्न. प्रसिद्ध पुस्तक ‘गीत गोविन्द’ किसके द्वारा लिखी गई ?
- बाणभट्ट
- मीराबाई
- जयदेव
- कालिदास
उत्तर- 3
प्रश्न. शान्ति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार कहाँ प्रदान किया जाता है?
- स्वीडन
- ओस्लो
- स्टॉकहोम
- लन्दन
उत्तर – 2
प्रश्न. पहले राष्ट्रमण्डल खेल कहाँ आयोजित किए गए थे?
- मेलबर्न
- हैमिल्टन
- लन्दन
- सिडनी
उत्तर – 2
प्रश्न. जी-15 है?
- विश्व के विकसित देशों का संगठन
- यूरोप के विकसित देशों का संगठन
- एशिया के विकासशील देशों का संगठन
- विश्व के विकासशील देशों का संगठन
उत्तर – 4
प्रश्न. स्वर्ण मन्दिर कहाँ स्थित है?
- अमृतसर
- जबलपुर
- अजमेर
- पुरी
उत्तर – 1
प्रश्न. वायु प्रदूषण को कम किया जा सकता है?
- वृक्षों द्वारा
- जन्तुओं द्वारा
- मछलियों द्वारा
- सूर्य प्रकाश द्वारा
इस प्रश्न का जवाब कमेंट बॉक्स में दें