UP PET General knowledge Practice Set 2: पेट परीक्षाओं में पूछें गए महत्वपूर्ण प्रश्न

UP PET General Knowledge Practice Set 2: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रत्येक वर्ष यूपी पेट परीक्षा का आयोजन किया जाता है जो भी उम्मीदवार उत्तर प्रदेश के हैं या किसी अन्य राज्य के हैं और वह उम्मीदवार यूपीट्रिपलएससी आयोग द्वारा जारी आने वाली भर्तियों में भाग लेना चाहते हैं तो उनके लिए यह परीक्षा पास करना अनिवार्य है क्योंकि यह परीक्षा एक प्री परीक्षा है इस लेख के जरिये आप PET Practice Set in Hindi को प्राप्त कर सकतें हैं और अन्य परीक्षा के Practice Set प्राप्त करने के लिए क्लिक करें।

इस परीक्षा के प्राप्त अंको के आधार पर आने वाली भर्तियों में मेरिट बनाकर मेंस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाता है इसलिए आप UPSSSC PET Exam की तैयारी बढ़िया तरीके से करें तथा परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर, मेंस परीक्षा के लिए योग्य रहे और PET Practice Set Online लगाते रहे, इस लिए हम आपके लिए up pet Exam में पूछें गए सामन्य ज्ञान के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न लेकर आये है जिसको आप हल करके अपनी तैयारी जाँच सकते हैं।

UP PET General knowledge Practice Set 2

UP PET General knowledge Practice Set 2

प्रश्न. निम्नलिखित किस क्रम में भारत आए?

टामस रो II. फाह्यान III. ह्वेनसांग

  1. I, II, III
  2. II, I, III
  3. II, III, I
  4. III, I, II

उत्तर – 3

प्रश्न. सिराज -उद्-दौला किस युद्ध में अंग्रेजों से पराजित हुआ था?

  1. बक्सर
  2. प्लासी
  3. वाण्डिवाश
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 2

प्रश्न. इनमें से कौन ‘हड़प नीति’ का कट्टर समर्थक था?

  1. लॉर्ड वेलेज़ली
  2. लॉर्ड मिंटो
  3. लॉर्ड डलहौजी
  4. लॉर्ड हेस्टिंग्स

उत्तर- 3

प्रश्न. भारतीय इतिहास में धनवन्तरी कौन थे?

  1. चन्द्रगुप्त मौर्य के प्रसिद्ध सेनापति
  2. चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य की सभा को सुशोभित करने वाले प्रसिद्ध चिकित्सक
  3. हर्ष के समय के एक प्रसिद्ध नाटककार
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर – 2

प्रश्न. मौर्यकालीन भारत के विवरण वाली “इंडिका”के लेखक थे?

  1. मेगस्थनीज
  2. ह्वेनसांग
  3. फाह्यान
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 1

प्रश्न. साइमन कमीशन किस वर्ष भारत में प्रथम बार आया?

  1. 1925
  2. 1926
  3. 1919
  4. 1928

उत्तर – 4

प्रश्न. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा किस अधिवेशन में ऐतिहासिक “पूर्ण स्वराज्य’ (पूर्ण स्वतंत्रता) का प्रस्ताव पारित किया गया?

  1. बम्बई
  2. लाहौर
  3. कराची
  4. लखनऊ

उत्तर- 2

प्रश्न. निम्न में से किसने महात्मा गांधी के खिलाफत आन्दोलन से जुड़ने का विरोध किया?

  1. खान अब्दुल गफ्फार खान
  2. फजलुल हक
  3. मोहम्मद अली जिन्ना
  4. अबुल कलाम आजाद

उत्तर – 3

प्रश्न. इनमें से कौन-सा क्रांतिकारी संगठन काकोरी षड्यंत्र केस में शामिल था ?

  1. गदर पार्टी
  2. अनुशीलन समिति
  3. अभिनव भारत ग्रुप
  4. हिन्दुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन

उत्तर – 4

प्रश्न. नागार्जुन सागर बाँध किस नदी पर बना है?

  1. गोदावरी
  2. कृष्णा
  3. गंगा
  4. कावेरी

उत्तर – 2

प्रश्न. माउण्ट एवरेस्ट पर प्रथम बार चढ़ाई किस वर्ष की गई थी?

  1. 1953
  2. 1951
  3. 1958
  4. 1955

उत्तर – 1

प्रश्न. भरतपुर में स्थित पक्षी अभयारण्य / राष्ट्रीय उद्यान का नाम है?

  1. भैंसरोड़गढ़ अभयारण्य
  2. दर्रा अभयारण्य
  3. केवलादेव घाना राष्ट्रीय उद्यान
  4. घाटप्रभा अभयारण्य

उत्तर – 3

प्रश्न.भिलाई इस्पात संयंत्र के लौह अयस्क का स्रोत है?

  1. दल्ली राजहरा
  2. कोरबा
  3. राजनांदगाँव
  4. उमरिया

उत्तर – 1

प्रश्न. दिए गए दरों और उनके स्थानों का कौन-सा जोड़ सही नहीं है?

  • जोजिला और बुरजिल -जम्मू और कश्मीर
  • बारा लापचा ला और शिपकी ला – उत्तर प्रदेश
  • थागा ला, नीति पास और लिपु लेख- हिमाचल प्रदेश
  • नाथु ला और जेलेप ला – सिक्किम
  1. 1 और 2
  2. 2 और 3
  3. 3 और 4
  4. 1, 2 और 3

उत्तर – 4

प्रश्न. किसके बढ़ने के फलस्वरूप निजी निवेश में वृद्धि की अधिक सम्भावना होगी?

  1. ब्याज दर
  2. शेयरों की कीमत
  3. नई पूँजी पर अनुमानित प्राप्ति
  4. व्यक्तिगत कर

उत्तर – 3

प्रश्न. भारत की राष्ट्रीय आय का आकलन करने वाली संस्था है?

  1. आर०बी०आई०
  2. नीति आयोग
  3. वित्त मंत्रालय
  4. केन्द्रीय सांख्यिकी संगठन

उत्तर – 4

प्रश्न. सेवा क्षेत्र का दूसरा नाम क्या है?

  1. तृतीयक
  2. प्राथमिक
  3. द्वितीयक
  4. कृषि

उत्तर – 1

प्रश्न. भारत में श्वेत क्रांति के जनक के रूप में कौन जाना जाता है?

  1. बलवंतराय मेहता
  2. डॉ० वर्गीस कुरियन
  3. एम०एस० स्वामीनाथन
  4. नॉर्मन एडबर्ग

उत्तर – 2

प्रश्न. भारत में आर्थिक सुधार 1991 के दौरान प्रधानमन्त्री कौन थे?

  1. पी०वी० नरसिम्हा राव
  2. अटल बिहारी वाजपेयी
  3. डॉ० मनमोहन सिंह
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर – 1

प्रश्न. भारत के संविधान में इनमें से क्या राज्य सूची में सम्मिलित नहीं है?

  1. पुलिस
  2. कानून और व्यवस्था
  3. दण्ड प्रक्रिया संहिता
  4. जेल

उत्तर – 3

प्रश्न. निम्नलिखित में से क्या भारतीय संविधान की मुख्य विशेषता नहीं है?

  1. अर्ध संघीय संरचना
  2. प्रतिबद्ध न्यायतंत्र
  3. शक्तियों का वितरण
  4. लिखित संविधान और संविधान की सर्वोच्चता

उत्तर – 2

प्रश्न. निम्न में से क्या भारतीय नागरिकों को आर्थिक न्याय प्रदान करता है?

  1. मौलिक अधिकार
  2. मौलिक कर्त्तव्य
  3. राज्य नीति के निदेशक सिद्धांत
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर – 3

प्रश्न. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद राज्य सरकारों को ग्राम पंचायतों के आयोजन के लिए निर्देशित करता है?

  1. अनुच्छेद 38
  2. अनुच्छेद 40
  3. अनुच्छेद 44
  4. अनुच्छेद 46

उत्तर – 2

प्रश्न. त्रि-स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था का विचार किसने रखा था?

  1. बलवंत राय मेहता कमेटी
  2. अशोक मेहता कमेटी
  3. रॉयल कमीशन
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर – 1

प्रश्न. बिजली का प्रवाह सर्किट में कब होता है?

  1. स्विच चालू होने पर
  2. स्विच बंद होने पर
  3. स्विच बंद या चालू होने पर
  4. इसमें कोई वोल्टेज नहीं होता

उत्तर ? इस प्रश्न का उत्तर आप कमेंट बॉक्स में दे

Leave a Comment