UP Kisan Karj Mafi List 2023: यूपी के किसानों का 190 करोङ रुपये कर्ज होगा माफ

UP Kisan Karj Mafi List 2023 : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने उत्तर प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत देने की घोषणा की है। इस योजना के तहत उन किसानों के कर्ज माफ किए जायेंगे जिन्होंने एक लाख रुपए का लोन लिया है। इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश के 19 जिलों के किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।

नीचे की तरफ हम आपको किसान कर्ज माफी योजना संबंधित पूरी जानकारी दिए है जिसको पढ़ कर आप अपने किसान कर्ज माफी सूची में अपने नाम को देख सकते हैं एवं अपने स्टेटस की जांच कर सकतें हैं।

UP Kisan Karj Mafi List 2023

यूपी किसान कर्ज माफी लिस्ट सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी

योजना का नामUP Kisan Karj Mafi List 2023
कैटेगरीयोजना
कितने किसानों का होगा कर्ज माफ33000
कर्ज माफी अमाउंट190 करोङ

यूपी के कितने किसानों का होगा कर्ज माफ

2017 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही योगी आदित्यनाथ ने किसानों के लिए एक बड़ी सौगात की घोषणा की और एक लाख तक के लोन को माफ करने का आदेश जारी किया था लेकिन किसी कारणवश 33,000 से ज्यादा किसान ऋण माफी योजना से वंचित रह गए थे,

जिसके बाद उन किसानो हाईकोर्ट में सरकार की ऋण माफी योजना के खिलाफ केस किया जिसके बाद हाइकोर्ट के आदेश के बाद योगी आदित्यनाथ की सरकार ने 190 करोड़ रुपए की राशि किसानों की ऋण माफी के लिए जारी कर दिया है। यह गजट 5 जनवरी को जारी किया गया है।

इस बारे में उत्तर प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने वाराणसी में एक कार्यक्रम में बताया की प्रदेश सरकार ने 2017 में छोटे और सीमांत किसानों के लिए ऋण माफी योजना लाई थी जिसमे कुछ किसान वंचित रह गए थे राज्य सरकार ने दोबारा से 33408 किसानों के लिए 190 करोड़ की धनराशि आवंटित की है जिससे छोटे और सीमांत किसानों को फायदा मिल सके।

UP Kisan Karj Mafi List 2023 आवंटित धनराशि

उत्तर प्रदेश सरकार में अपर मुख्य सचिव कृषि डॉ. देवेश चतुर्वेदी ने कर्ज माफी के विषय में एक अधिसूचना जारी करते हुए यह बताया की प्रदेश के 33,000 से अधिक किसान जो की 2017 में ऋण माफी योजना से वंचित रह गए थे उनके लिए राज्य सरकार ने 190 करोड़ रुपए की धनराशि गजट के माध्यम से जारी की है।

कर्ज माफी से लाभान्वित जिले (loan redemption districts

उत्तर प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा चलाई गई नई कर्ज माफी योजना शुरू की है जिसमे प्रदेश के 19 जिलों के किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। इन 19 जिलों के किसानों के नाम निम्न है–

  • आगरा
  • औरैया
  • अयोध्या
  • बलिया
  • गाजियाबाद
  • गोरखपुर
  • गौतमबुद्धनगर
  • गाजीपुर
  • हाथरस
  • जौनपुर
  • कन्नौज
  • लखीमपुर खीरी
  • कुशीनगर
  • मिर्जापुर
  • मुजफ्फरपुर
  • संभल
  • शामली
  • सीतापुर
  • सोनभद्र

कर्ज माफी लिस्ट ने अपना नाम कैसे पता करे ( loan redemption list)

उत्तर प्रदेश किसान कर्जमाफी के लिए जिन किसानों ने 2017 में आवेदन किया था लेकिन किसी कारणवश उनका नाम सूची में नही था इन किसानों के लिए सरकार ने दोबारा से तोहफा दिया है।

जिन किसानों ने कर्जमाफी के लिए आवेदन किया उन किसानों का नाम इस सूची में है या नहीं इस सूचना के लिए हम आपको बता दे की उत्तर प्रदेश सरकार ने सूची जारी कर दी है यदि आप इस योजना के लिए पात्र है तो उत्तर प्रदेश सरकार की यूपी किसान लोन राहत योजना आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना नाम चेक कर सकते है।

कर्जमाफी योजना यूपी के लिए क्या है पात्रता और शर्तें (Loan Waiver Scheme)

कर्ज माफी योजना यूपी के तहत लाभार्थी किसानों के लिए कुछ शर्तें निर्धारित की गई है, जो नीचे की तरफ दी गई है।

  • कर्जमाफी योजना का लाभ लेने के लिए किसान उत्तर प्रदेश राज्य का स्थाई निवासी होना आवश्यक है।
  • यूपी कर्ज माफी योजना का लाभ 5 हैक्टेयर जमीन वाले सीमांत किसानों को मिलेगा।
  • किसानों की आय का मुख्य श्रोत खेती होनी चहिए।
  • यूपी किसान योजना के तहत राज्य के वही बकिसान योग्य होंगे जिन्होंने 25 मार्च 2016 से पहले कृषि ऋण लिया है।
  • लोन माफी योजना उन गरीब किसानों के लिए तैयार की गई है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और कर्ज चुकाने में असमर्थ हैं।

UP Kisan Karj Mafi helpline number

यूपी कर्ज माफी योजना से संबंधित किसी अन्य जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। इसके अलावा आप अपने जिले के कृषि विभाग कार्यालय से अपने लोन के स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही आप यूपी ऋण मोचन योजना के तहत कोई भी परेशानी हो इस टोल फ्री नंबर 0522-2235892, 0522-2235855 पर कॉल करें।

महत्वपूर्ण लिंक्स

अपने लोन माफी की स्थिति जांचेंआधिकारिक वेबसाइट
UP Kisan Karj Mafi helpline number क्या है?

0522-2235892, 0522-2235855

यूपी किसान कर्ज माफी योजना की क्राइटेरिया क्या हैं?

यूपी का निवासी होना चाहिए व 5 हेक्टेयर से कम जमीन होनी चाहिए, 25 मार्च 2016 से पहले का लोन लिया होना चाहिए, गरीब किसान जो लोन चुकाने में असमर्थ हो।

कर्ज माफी से लाभान्वित जिलों का नाम क्या है?

अयोध्या, बलिया, गोरखपुर, गाजीपुर, मिर्जापुर सीतापुर सोनभद्र, आगरा गौतम बुध नगर एवं सभी जिलों के बारे में जानने के लिए पोस्ट को पूरा पढ़ें।

यूपी के कितने किसानों का कर्ज माफ होगा?

33 हजार किसान

यूपी किसान कर्ज माफी के लिए कितना अमाउंट सरकार द्वारा जारी किया है?

190 करोङ रुपये