UP Board Time Table 2023 Out: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल बोर्ड द्वारा जारी कर दिया गया हैं। इस वर्ष जो छात्र हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराये हैं। वे छात्र UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in मे जाकर अपना टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Board Time Table 2023 द्वारा जारी, यूपी बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं 16 फरवरी 2023 से शुरू हो रही है, वहीं कक्षा 10वीं की परीक्षा सैन्य विज्ञान विषय के साथ शुरू होगी, यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा हिंदी विषय के साथ शुरू होगी।

UP Board Time Table 2023 – का संक्षिप्त विवरण
बोर्ड का नाम | माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड / UPMSP) |
परीक्षा का नाम | यूपी बोर्ड हाई स्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 |
कक्षा का नाम | 10th व 12th |
शैक्षणिक सत्र | 2022-2023 |
परीक्षा | वार्षिक परीक्षा |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
टाइम टेबल जारी करने की तिथि | जनवरी 2023 |
टाइम टेबल जारी करने का समय | दोपहर 12:30 बजे |
लेख कैटेगरी | कैरियर न्यूज |
टाइम टेबल फॉर्मेट | PDF फॉर्मेट |
आधिकारिक वेबसाइट | upmsp.edu.in |
UP Board Time Table 2023 जाने परीक्षा का समय सारणी
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड द्वारा जारी यूपी बोर्ड 10th व 12th टाइम टेबल 2023 का पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो गया। वार्षिक परीक्षा का आयोजन दो-दो पालियों में की जाएंगी। प्रथम पाली सुबह 8 बजे से 11 बजकर 15 मिनट तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजकर 15 मिनट तक आयोजित की जाएगी। प्रथम पेपर 16 फरवरी को प्रथम पाली में सैन्य विज्ञान का पेपर होगा और दूसरी पाली में हिंदी और सामान्य हिंदी के परीक्षा होंगे।
UP Board Time Table 2023 में जाने कितने छात्र पंजीकृत है
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार, इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में कुल 58 लाख 67 हजार 398 छात्र पंजीकृत हुए हैं। छात्राओं की संख्या पिछले वर्ष के मुताबिक वर्ष 6 लाख से ज्यादा है। ऐसे में परीक्षा केंद्रों की संख्या भी बढ़ गई है, इस बार 373 परीक्षा केंद्र अधिक बनाए गए हैं।
यूपी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल का विवरण यहाँ देखें
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है और यह यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 16 फरवरी से शुरू होगी, प्रथम परीक्षा की शुरुआत हिंदी और प्रारंभिक हिंदी से होगी, कक्षा 10वीं के परीक्षा का आयोजन दोनों पालियों में होगी। यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 के टाइम टेबल के अनुसार 10वीं की परीक्षा 3 मार्च 2023 को खत्म होगी।
परीक्षा तिथि | विषय का नाम | परीक्षा का समय |
16 फरवरी 2023 | हिंदी या प्रारंभिक हिंदी | सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक |
21 फरवरी 2023 | गणित | सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक |
22 फरवरी 2023 | संस्कृत | सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक |
25 फरवरी 2023 | चित्रकला | सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक |
27 फरवरी 2023 | विज्ञान | सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक |
01 मार्च 2023 | अंग्रेजी | सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक |
03 मार्च 2023 | सामाजिक विज्ञान | सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक |
यूपी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल का विवरण यहाँ देखें
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है और यह यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 16 फरवरी से शुरू होगी, प्रथम परीक्षा की शुरुआत हिंदी और प्रारंभिक हिंदी से होगी, कक्षा 12वीं के परीक्षा का आयोजन दोनों पालियों में होगी। यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 के टाइम टेबल के अनुसार 12वीं की परीक्षा 4 मार्च 2023 को खत्म होगी।
परीक्षा तिथि | विषय का नाम | परीक्षा का समय |
16 फरवरी 2023 | हिंदी या सामान्य हिंदी | समय दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक |
24 फरवरी 2023 | अंग्रेजी | समय दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक |
27 फरवरी 2023 | गणित या जीव विज्ञान | समय दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक |
01 मार्च 2023 | भौतिक विज्ञान | समय दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक |
04 मार्च 2023 | रसायन विज्ञान | समय दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक |
UP Board Exam 2023 Time Table कैसे डाउनलोड करें?
- यूपी बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट (upmsp.edu.in) पर जाएं।
- उसके बाद होमपेज पर दिखाई दे रहे यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं परीक्षा के टाइम टेबल 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- उसके बाद UP Board कक्षा 10वीं और 12वीं का टाइम टेबल PDF फॉर्मेट में आपके फोन और लैपटॉप में डाउनलोड हो जाएगा।
- जिसको खोलकर आप देख और प्रिंट कर सकते हैं।