UP Board Exam 2023 Center List: 8752 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी यूपी बोर्ड परीक्षा

UP Board Exam 2023 Center List: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड द्वारा UP Board Exam 2023 की परीक्षा केंद्रों की लिस्ट जारी कर दी गई है, जो भी छात्र साल 2023 में बोर्ड परीक्षा देने के लिए रजिस्ट्रेशन कराए हैं वे सभी छात्र अपनी परीक्षा केंद्र सूची नोचे दिए लिंक से डाउनलोड कर देख सकतें हैं। हम आपको बता दे कि साल 2023 में कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थियों की बोर्ड परीक्षा के लिए प्रदेश में कुल 8752 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं।

इस साल यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा के लिए (3116485) परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है और कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए (2750913) परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया हैं। इस बार UP Board Exam 2023 मार्च माह से शुरू होने की संभावना है।

UP Board Exam 2023 Center List
UP Board Exam 2023 Center List

UP Board Exam 2023 के परीक्षा केंद्र में कोई बदलाव नही

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड जिला समिति की मीटिंग से परीक्षा केंद्र का निर्धारण किया गया है। पिछले साल 2022 की तुलना में लगभग इस बार 6 लाख अधिक परीक्षार्थी UP Board Exam 2023 की परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं।इसलिए बोर्ड द्वारा इस साल परीक्षा के लिए 373 केंद्र बढ़ाये गए हैं। पिछले साल परीक्षा केंद्रों पर कुल 1760 आपत्तियां आई थी, जिसमें 147 आपत्तियां केंद्रों की दूरी से संबंधित थीं, जिसपर विचार किया गया है।

UP Board Time Table 2023 का संक्षिप्त विवरण

बोर्ड का नाममाध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड / UPMSP)
परीक्षा का नामयूपी बोर्ड हाई स्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2023
कक्षा का नामकक्षा 10वीं व कक्षा 12वीं
शैक्षणिक सत्र2022-2023
परीक्षावार्षिक परीक्षा
राज्यउत्तर प्रदेश
टाइम टेबल जारी करने की तिथिजनवरी 2023
कुल परीक्षा केन्द्र8752
बढ़े हुये परीक्षा केंद्र373
टाइम टेबल जारी करने का समयदोपहर 12:30 बजे
लेख कैटेगरीकैरियर न्यूज
टाइम टेबल फॉर्मेटPDF फॉर्मेट
आधिकारिक वेबसाइटupmsp.edu.in

जानें UP Board Exam 2023 की प्री-बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा कब होगी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड द्वारा शैक्षणिक कैलेंडर में उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए प्री-बोर्ड प्रैक्टिकल की परीक्षा का आयोजन जनवरी 2023 के तीसरे सप्ताह में होगा यानी कि यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा 15 जनवरी के बाद होगी।

यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा संपन्न होने के बाद यूपी बोर्ड प्री थ्योरी परीक्षा 01 फरवरी से 15 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी। यूपी सरकार ने इस साल मई में एक सर्कुलर जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 16 फरवरी से 28 फरवरी 2023 तक आयोजित की जाएंगी और UP Board Exam 2023 का आयोजन मार्च 2023 में किया जाएगा।

UP Board Exam 2023 Center List कैसे डाउनलोड करें?

  1. यूपी बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट (upmsp.edu.in) पर जाएं।
  2. उसके बाद होमपेज पर दिखाई दे रहे UP Board Exam 2023 Center List लिंक पर क्लिक करें।
  3. उसके बाद UP Board Exam 2023 Center List PDF फॉर्मेट में आपके फोन और लैपटॉप में डाउनलोड हो जाएगी।
  4. जिसको खोलकर आप देख और प्रिंट कर सकते हैं।

UP Board Exam 2023 Center List FAQ

UP Board Exam 2023 कब शुरू होगा?

मार्च 2023 में यूपी बोर्ड परीक्षा प्रारम्भ होगी।

UP Board Exam 2023 में कितने छात्र भाग लेंगे?

लगभग 6 लाख छात्र

UP Board Exam 2023 की प्री बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा कब होगी?

जनवरी 2023 के तीसरे सप्ताह में

UP Board Exam 2023 के कितने सेंटर बनाए गए हैं?

8752 परीक्षा केंद्र

UP Board Pre Exam 2023 कब होगा?

01 से 15 फरवरी तक आयोजित होगी।

UP Board Exam 2023 की प्रैक्टिकल परीक्षा कब होगी?

16 फरवरी से 28 फरवरी के बीच

यदि आपको यूपी बोर्ड परीक्षा संबंधित कोई भी जानकारी चाहिए तो कमेंट करके पूछ सकते हैं एवं हमारे द्वारा लिखी गई पोस्ट आपको कैसी लगी कमेंट करके बताएं।