SSC GD Constable Hindi Practice set 9: एसएससी जीडी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरे जा रहे हैं, एसएससी जीडी भर्ती के तहत SSC कांस्टेबल GD, BSF, CISF, ITBP, CRPF, NCB, SSF, असम राइफल्स, इत्यादि पदों पर भर्ती की जाती है, SSC GD Exam 2023 की परीक्षा जनवरी 2023 में आयोजित (प्रारंभ) होगी, इस लिए एसएससी जीडी में भर्ती होने वाले उम्मीदवारों के पास ज्यादा समय नहीं बचा है।
इसलिए आज हम उनके लिए एसएससी जीडी परीक्षा पैटर्न पर आधारित हिंदी के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न लेकर आया हैं जिसकी मदद से आप SSC GD Exam 2023 में हिंदी विषय मे फूल अंक आसानी से प्राप्त कर सकतें हैं।
SSC GD Constable Hindi Practice set 9
प्रश्न. निम्नलिखित में उस विकल्प का चयन करें, जो ‘तिल का ताड़ बनाना मुहावरे का अर्थ व्यक्त करता है ?
- पेड़ पर तिल का आना
- छोटी सी बात को बढ़ा-चढ़ाकर कहना
- किसी बात को अधिक महत्त्व न देना
- तिल को ताड़ में बदलना
उत्तर – छोटी सी बात को बढ़ा-चढ़ाकर कहना
प्रश्न. दिये गये वाक्य में रेखांकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिये उपयुक्त विकल्प का चयन करें,
व्यक्ति कुसंगति में पड़कर अपने अच्छाइयाँ खो देता है ?
- अपनों अच्छाइयाँ खो देता है।
- अपना अच्छाइयाँ खो देता है।
- अपनी अच्छाइयाँ खो देता है।
- अपुन अच्छाइयाँ खो देता है।
उत्तर – अपनी अच्छाइयाँ खो देता है।
प्रश्न. रिक्त स्थान को भरने के लिये उपयुक्त शब्द का चयन करें। दादाजी ने ………… को बुलाया और पौधे लगवाये ?
- माली
- कुम्भकार
- दुकानदार
- दर्जी
उत्तर – माली
प्रश्न. दिये गये वाक्य का वह भाग ज्ञात करें, जिसमें कोई त्रुटि है। कविता सुनने पर श्रोताओं को तालियाँ द्वारा कवि का अभिनंदन करने का मौका मिल जाती है ?
- कवि का अभिनंदन करने का
- मौका मिल जाती है।
- कविता सुनने पर
- श्रोताओं को तालियों द्वारा
उत्तर – मौका मिल जाती है।
प्रश्न. रिक्त स्थान को भरने के लिये उपयुक्त शब्द का चयन करें ?
देश को ………. से बचना चाहिए।
- अतिथियों
- सज्जनों
- हरिश्चन्द्रों
- जयचन्द्रों
उत्तर – जयचन्द्रों
प्रश्न. दिये गये वाक्य में रेखांकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिये उपयुक्त विकल्प का चयन करें,
किसी की टोपी घर में छूट गई और किसी की चश्मा गिर गई ?
- किसी का चश्मा गिर गये।
- किसी का चश्मा गिर गई।
- किसी के चश्मे गिर गया।
- किसी का चश्मा गिर गया।
उत्तर – किसी का चश्मा गिर गये।
प्रश्न. सही वर्तनी वाले शब्द का चयन करें ?
- प्रेमातुर
- परेमातुर
- प्रेमातूर
- प्रेमतुर
उत्तर – प्रेमातुर
प्रश्न. दिये गये शब्द के पर्यायवाची शब्द का चयन करें ?
वैर
- लड़ाई
- विद्वेष
- विद्रोह
- झगड़ा
उत्तर – विद्वेष
प्रश्न. रिक्त स्थान को भरने के लिये उपयुक्त शब्द का चयन करें,
हमें अपने ……….. होने पर गर्व है ?
- भिखारी
- चोर
- भारतीय
- भारती
उत्तर – भारतीय
प्रश्न. रिक्त स्थान को भरने के लिये उपयुक्त शब्द का चयन करें ?
भारतीय सैनिकों ने युद्ध में ………….. का परिचय दिया
कायरता
खटास
वीरता
मिठास
उत्तर – वीरता
प्रश्न. दिये गये वाक्य में रेखांकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिये उपयुक्त विकल्प का चयन करें ?
जो परिश्रम से मुँह मोड़ता है, तब जीवन में पिछड़ जाता है
- अब जीवन में
- वे जीवन में
- वह जीवन में
- सब जीवन में
उत्तर – वह जीवन में
प्रश्न. रिक्त स्थान को भरने के लिये उपयुक्त शब्द का चयन करें ?
स्वयंसेवकों का ………….. प्रधानमंत्री से मिलने गया
- दल
- टुकड़ी
- भीड
- बल
उत्तर – दल
प्रश्न. दिये गये वाक्यांश के लिये एक शब्द दीजिये ?
जो सप्ताह में एक बार होता हो
- वार्षिक
- साप्ताहिक
- मासिक
- पाक्षिक
उत्तर – साप्ताहिक
प्रश्न. दिये गये वाक्य का वह भाग ज्ञात करें, जिसमें कोई त्रुटि है, जिसके पास चरित्र होता है उसके सामने संसार भर का संपत्तियाँ घुटने टेक देती हैं ?
- संसार भर का संपत्तियाँ
- जिसके पास चरित्र होता है
- घुटने टेक देती हैं।
- उसके सामने
उत्तर – संसार भर का संपत्तियाँ
प्रश्न. दिये गये वाक्यांश के लिये एक शब्द दीजिये ?
जो बिना वेतन के कार्य करे
- आधुनिक
- अवैतनिक
- सामूहिक
- संवैतनिक
उत्तर – अवैतनिक
प्रश्न – निर्देश: निम्नलिखित गद्यांश के रिक्त स्थानों की पूर्ति गद्यांश के नीचे दिये गये प्रश्नों (113-117) के अनुसार कीजिए-
अहिंसा का सामान्य अर्थ है किसी भी ……… (1) को न मारना। विश्व के लगभग सभी धर्म ग्रन्थों ने अहिंसा पालन पर बल दिया है। परन्तु अहिंसा का अभिप्राय केवल शारीरिक हिंसा न करने तक ही सीमित नहीं है। मन से, वचन से तथा कर्म से किसी प्राणी को ……….. (2) न पहुँचाना ही अहिंसा है। यदि हम किसी को ………..(3) नहीं दे सकते तो हमें किसी का जीवन लेने का अधिकार भी नहीं है। अहिंसा पालक व्यक्ति के संपर्क में आने वाले व्यक्ति भी सब प्रकार के ईर्ष्या-द्वेष आदि से ………… (4) हो जाते हैं। अहिंसा हमें बनाती अपितु शक्तिशाली बनाती है। ………….. (5) नहीं
प्रश्न. गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (1) के लिये उपयुक्त शब्द होगा-
- स्त्री
- पुरुष
- पेड़
- प्राणी
उत्तर – प्राणी
प्रश्न. गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (2) के लिये उपयुक्त शब्द होगा-
- रुलाना
- हँसाना
- कष्ट
- प्रसन्नता
उत्तर – कष्ट
प्रश्न. गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (3) के लिये उपयुक्त शब्द होगा –
- मकान
- जीवन
- दुःख
- हिंसा
उत्तर – जीवन
प्रश्न. गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (4) के लिये उपयुक्त शब्द होगा-
- ग्रस्त
- मुक्त
- युक्त
- अधीन
उत्तर – मुक्त
प्रश्न. गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (5) के लिये उपयुक्त शब्द होगा-
- कायर
- शक्तिशाली
- सपूत
- दोषी
उत्तर – कायर