SSC GD Constable Hindi Practice set 7: एसएससी जीडी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरे जा रहे हैं, एसएससी जीडी भर्ती के तहत SSC कांस्टेबल GD, BSF, CISF, ITBP, CRPF, NCB, SSF, असम राइफल्स, इत्यादि पदों पर भर्ती की जाती है, SSC GD Exam 2023 की परीक्षा जनवरी 2023 में आयोजित (प्रारंभ) होगी, इस लिए एसएससी जीडी में भर्ती होने वाले उम्मीदवारों के पास ज्यादा समय नहीं बचा है।
इसलिए आज हम उनके लिए एसएससी जीडी परीक्षा पैटर्न पर आधारित हिंदी के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न लेकर आया हैं जिसकी मदद से आप SSC GD Exam 2023 में हिंदी विषय मे फूल अंक आसानी से प्राप्त कर सकतें हैं।
SSC GD Constable Hindi Practice set 7
प्रश्न. सही वर्तनी वाले शब्द का चयन करें ?
- उपरियुत
- उपर्युक्त
- उपरीयुक्त
- ऊर्पयुक्त
उत्तर – उपर्युक्त
प्रश्न. सही वर्तनी वाले शब्द का चयन करें ?
- घुडदोड
- घुड़दौड़
- घोडदौड़
- घुड़दौड़
उत्तर – घुड़दौड़
प्रश्न. दिये गये शब्द के पर्यायवाची शब्द का चयन करें ?
रात्रि
- हिमानी
- रजनी
- गजनी
- ज्ञानी
उत्तर – रजनी
प्रश्न. रिक्त स्थान को भरने के लिये उपयुक्त शब्द का चयन करें ?
दर्जी कपड़े ………… है।
- सिलता
- धोता
- बुनता
- धुनता
उत्तर – सिलता
प्रश्न. दिये गये शब्द का विलोम चुनें ?
उत्तम
- अधर
- बढ़िया
- अधम
- अति
उत्तर – अधम
प्रश्न. दिये गये वाक्य में रेखांकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिये उपयुक्त विकल्प का चयन करें,
जिस दिन मैं उस संत से मिली, उनके वाणी से मैं प्रभावित हो गई ?
- उनमें वाणी से
- उनसे वाणी की
- उनकी वाणी से
- उनका वाणी से
उत्तर – उनकी वाणी से
प्रश्न. दिये गये शब्द के पर्यायवाची शब्द का चयन करें ?
सरस्वती
- देवी
- नेत्री
- शारदा
- माता
उत्तर – शारदा
प्रश्न. दिये गये वाक्य में रेखांकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिये उपयुक्त विकल्प का चयन करे,
जब वह मुझसे मिलती थी तब मेरे चरणों छूने का प्रयास करती थी ?
- चरण छूना के
- चरणें छूने का
- चरण छूने का
- चरणों छूना का
उत्तर – चरण छूने का
प्रश्न. दिये गये वाक्यांश के लिये एक शब्द दीजिये ?
जिसमें जानने की इच्छा हो
- पिपासु
- जिज्ञासु
- लोलुप
- जानकारी
उत्तर – जिज्ञासु
प्रश्न. निम्नलिखित में से उस विकल्प का चयन करें, जो ‘तेल निकालना’ मुहावरे का अर्थ व्यक्त करता है ?
- बहुत अधिक काम करा लेना
- कम काम लेना
- कम काम करना
- तेल के कुएँ से तेल बाहर निकालना
उत्तर – बहुत अधिक काम करा लेना
प्रश्न. रिक्त स्थान को भरने के लिये उपयुक्त शब्द का चयन करें ?
आभूषण मनुष्य की ……….. बढ़ाते हैं
- तेज
- प्रेम
- शक्ति
- शोभा
उत्तर – शोभा
प्रश्न. दिये गये वाक्य में रेखांकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिये विकल्प का चयन करें, उपयुक्त थोड़ी देर बाद हवा ने असर दिखाया और मन प्रसन्न हो गयी ?
- मनों प्रसन्न हो गये।
- मन प्रसन्न हो गये।
- मन प्रसन्न हो गया।
- मन प्रसन्न हो गयीं।
उत्तर – मन प्रसन्न हो गया।
प्रश्न. दिये गये वाक्य का वह भाग ज्ञात करें, जिसमें कोई त्रुटि है, फल और सब्जियाँ इतने महँगा हो गये कि भाव पूछने में डर लगता है ?
- फल और सब्जियाँ
- भाव पूछने में डर लगता है।
- हो गये कि
- इतने महँगा
उत्तर – इतने महँगा
प्रश्न. दिये गये वाक्यांश के लिये एक शब्द चुनिए ?
जहाँ जाया न जा सके
- सुगम्य
- कुगम्य
- अगम्य
- सगम्य
उत्तर – अगम्य
प्रश्न. दिये गये वाक्य का वह भाग ज्ञात करें, जिसमें कोई त्रुटि है, मनुष्य जब किसी के कष्ट को दूर करने का संकल्प करता है, तब वह विशेष सुख पर अनुभव करता है ?
- किसी के कष्ट को
- दूर करने का संकल्प करता है।
- तब वह विशेष सुख पर अनुभव करता है।
- मनुष्य जब
उत्तर – तब वह विशेष सुख पर अनुभव करता है।
प्रश्न. निम्नलिखित गद्यांश के रिक्त स्थानों की पूर्ति गद्यांश के नीचे दिये गये प्रश्नों (107-111) के अनुसार कीजिए- अपना स्वभाव छोड़ना किसी के …………. (1) में नहीं है। दुष्ट एवं स्वार्थी को पहचान कर वैसे ही चलना चाहिए जैसे कीचड़ भरे मार्ग में हम बचते हुए चलते हैं। दुष्ट व्यक्ति कुछ पल के लिये अपना ………… (2) बदल सकता है, परन्तु ………….. (3) मिलते ही वह अपनी दुष्टता हो जाएगा। करेला मीठा नहीं हो सकता एवं साँप विष की जगह …………. (4) नहीं उगल सकता। पाँचों पर उतारू …………… (5) बराबर नहीं होती ?
प्रश्न. गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (1) के लिये उपयुक्त शब्द होगा-
- हाथ
- आँख
- दिमाग
- पैर
उत्तर – हाथ
प्रश्न. गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (2) के लिये उपयुक्त शब्द होगा-
- नाचना
- घूमना
- व्यवहार
- सोना
उत्तर – व्यवहार
प्रश्न. गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (3) के लिये उपयुक्त शब्द होगा-
- अवसर
- नौकरी
- बाजार
- घर
उत्तर – अवसर
प्रश्न. गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (4) के लिये उपयुक्त शब्द होगा-
- अमृत
- दूध
- पानी
- कीचड़
उत्तर – अमृत
प्रश्न. गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (5) के लिये उपयुक्त शब्द होगा-
- कान
- आँख
- नाक
- उँगलियाँ
उत्तर – उँगलियाँ