SSC GD Constable Hindi Practice set 6: एसएससी जीडी के नए परीक्षा पैटर्न पर आधारित हिंदी के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न

SSC GD Constable Hindi Practice set 6: एसएससी जीडी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरे जा रहे हैं, एसएससी जीडी भर्ती के तहत SSC कांस्टेबल GD, BSF, CISF, ITBP, CRPF, NCB, SSF, असम राइफल्स, इत्यादि पदों पर भर्ती की जाती है, SSC GD Exam 2023 की परीक्षा जनवरी 2023 में आयोजित (प्रारंभ) होगी, इस लिए एसएससी जीडी में भर्ती होने वाले उम्मीदवारों के पास ज्यादा समय नहीं बचा है।

इसलिए आज हम उनके लिए एसएससी जीडी परीक्षा पैटर्न पर आधारित हिंदी के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न लेकर आया हैं जिसकी मदद से आप SSC GD Exam 2023 में हिंदी विषय मे फूल अंक आसानी से प्राप्त कर सकतें हैं।

SSC GD Constable Hindi Practice set 6

SSC GD Constable Hindi Practice set 6

प्रश्न. दिये गये शब्द के पर्यायवाची शब्द का चयन करें ? गोधूलि

  1. सुबह
  2. दिन
  3. रात
  4. संध्या

उत्तर – संध्या

प्रश्न. दिये गये वाक्य में रेखांकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिए उपयुक्त विकल्प का चयन करें। मनुष्य को पुण्य कर्म करता चाहिए ?

  1. पुण्य कर्म करना चाहिए।
  2. पुण्य कर्म करनी चाहिए।
  3. पुण्य कर्म करते चाहिए।
  4. पुण्य कर्मों करने चाहिए।

उत्तर – पुण्य कर्म करना चाहिए।

प्रश्न. दिये गये वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है ?
जो लोग विवेकी हैं वे मानवजाति को विनाश की ओर बढ़ते देखकर विचलित होता हैं।

  1. जो लोग विवेकी हैं।
  2. विनाश की ओर बढ़ते देखकर
  3. मानवजाति को
  4. विचलित होता हैं।

उत्तर – विचलित होता हैं।

प्रश्न. रिक्त स्थान को भरने के लिए उपयुक्त शब्द का चयन करें ?
…………. मैं बाजार गया तो सामान अवश्य लाऊँगा।

  1. जिससे
  2. यदि
  3. इसलिए
  4. यदापि

उत्तर – यदि

प्रश्न. निम्नलिखित में से उस विकल्प का चयन करें जो ‘ओखली में सिर देना’ मुहावरे का अर्थ व्यक्त करता है ?

  1. जान-बूझकर मुसीबत में पड़ना
  2. ओखली में सिर देकर उसे कूटना
  3. ओखली के समान सर होना
  4. ओखली को सिर पर रखना

उत्तर – जान-बूझकर मुसीबत में पड़ना

प्रश्न. दिये गये वाक्य में रेखांकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिए उपयुक्त विकल्प का चयन करें ?
साँप को देखकर छोटा बच्चा उसको डर गया।

  1. उसकी डर गया।
  2. उससे डर गया ।
  3. उस पर डर गया।
  4. उसमें डर गया।

उत्तर – उससे डर गया ।

प्रश्न. रिक्त स्थान को भरने के लिए उपयुक्त शब्द का चयन करें ?
राम ने साँप को लाठी ……….. मारा।

  1. में
  2. ने
  3. से
  4. पर

उत्तर – से

प्रश्न. दिये गये वाक्य में रेखांकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिए उपयुक्त विकल्प का चयन करें ?
आज की सभा में फूलों के गुलदस्ता अतिथि को भेंट किया गया।

  1. फूलों की गुलदस्ता
  2. फूलों का गुलदस्ता
  3. फूलों में गुलदस्ता
  4. फूलों से गुलदस्ता

उत्तर – फूलों का गुलदस्ता

प्रश्न. दिये गये वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है ?
कोई गुंडा भरे बाजार में किसी को हत्या करके चला गया।

  1. चला गया।
  2. किसी को हत्या करके
  3. कोई गुंडा
  4. भरे बाजार में

उत्तर – किसी को हत्या करके

प्रश्न. दिये गये शब्द का विलोम चुनें ?
अपव्यय

  1. मितव्यय
  2. खर्चीला
  3. व्यर्थव्यय
  4. अतिव्यय

उत्तर – मितव्यय

प्रश्न. दिये गये वाक्य में रेखांकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिये उपयुक्त विकल्प का चयन करें। अपने देश को बना कपड़ा पहनना सभी भारतीयों की प्राथमिकता होनी चाहिए ?

  1. अपने देश पर बना कपड़ा
  2. अपना देश में बना कपड़ा
  3. अपने देश में बना कपड़ा
  4. अपने देश पर बना कपड़ों

उत्तर – अपने देश में बना कपड़ा

प्रश्न. निम्नलिखित में से उस विकल्प का चयन करें, जो ‘तीसमार खाँ बनना’ मुहावरे का अर्थ व्यक्त करता है ?

  1. तीस लोगों को मारना
  2. अपने को शूरवीर समझना
  3. अपने को बुद्धिमान समझना
  4. अपने को अभिनेता समझना

उत्तर – अपने को शूरवीर समझना

प्रश्न. दिये गये वाक्य में रेखांकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिये उपयुक्त विकल्प का चयन करें ?
हम जो भी कार्य करें वह सावधानी पूर्वकता होना चाहिए।

  1. सावधानी पूर्व होना चाहिए।
  2. सावधानपूर्वक होना चाहिए।
  3. सावधानतापूर्वक होना चाहिए।
  4. सावधानीपूर्वक होना चाहिए।

उत्तर – सावधानीपूर्वक होना चाहिए।

प्रश्न. निम्नलिखित में से उस विकल्प का चयन करें, जो गड़े मुर्दे उखाड़ना मुहावरे का अर्थ व्यक्त करता है ?

  1. मुर्दों को कब्र से उठाना
  2. पुरानी बातें उठाना
  3. नई कहानियाँ बनाना
  4. गड़े हुए मुर्दों को कहीं और ले जाना

उत्तर – पुरानी बातें उठाना

प्रश्न. दिये गये वाक्य का वह भाग ज्ञात करें, जिसमें कोई त्रुटि है, प्रकृति केवल निर्माण ही नहीं, ध्वंस भी करता है ?

  1. निर्माण ही नहीं,
  2. करता है
  3. ध्वंस भी
  4. प्रकृति केवल

उत्तर – करता है।

प्रश्न. रिक्त स्थान को भरने के लिये उपयुक्त शब्द का चयन करें ?
मुझे विश्वास है कि अच्छे …………. जरूर आएँगे।

  1. रात
  2. सुबह
  3. दोपहर
  4. दिन

उत्तर – दिन

प्रश्न. दिये गये शब्द का विलोम चुनें ?
प्रवेश

  1. निकास
  2. पास
  3. दूर
  4. आना

उत्तर – निकास

प्रश्न. दिये गये वाक्य का वह भाग ज्ञात करें, जिसमें कोई त्रुटि निश्चल और सरल बचपन की खुशियाँ चेहरे पर तैर रहा हैं ?

  1. निश्चल और सरल
  2. तैर रहा हैं।
  3. बचपन की खुशियाँ
  4. चेहरे पर

उत्तर – तैर रहा हैं।

प्रश्न. रिक्त स्थान को भरने के लिये उपयुक्त शब्द का चयन करें ?
उसने …………. से पत्र लिखा

  1. किताब
  2. कलम
  3. मोबाइल
  4. कागज

उत्तर – कलम

प्रश्न. दिये गये वाक्यांश के लिये एक शब्द दीजिये ?
जिसका कोई शत्रु न हो

  1. मित्र
  2. सहचर
  3. अजातशत्रु
  4. बंधु

उत्तर – अजातशत्रु

Leave a Comment