SSC GD Constable Hindi Practice set 4: एसएससी जीडी के नए परीक्षा पैटर्न पर आधारित हिंदी के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न

SSC GD Constable Hindi Practice set 4: एसएससी जीडी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरे जा रहे हैं, एसएससी जीडी भर्ती के तहत SSC कांस्टेबल GD, BSF, CISF, ITBP, CRPF, NCB, SSF, असम राइफल्स, इत्यादि पदों पर भर्ती की जाती है, SSC GD Exam 2023 की परीक्षा जनवरी 2023 में आयोजित (प्रारंभ) होगी, इस लिए एसएससी जीडी में भर्ती होने वाले उम्मीदवारों के पास ज्यादा समय नहीं बचा है।

इसलिए आज हम उनके लिए एसएससी जीडी परीक्षा पैटर्न पर आधारित हिंदी के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न लेकर आया हैं जिसकी मदद से आप SSC GD Exam 2023 में हिंदी विषय मे फूल अंक आसानी से प्राप्त कर सकतें हैं।

SSC GD Constable Hindi Practice set 4

SSC GD Constable Hindi Practice set 4

प्रश्न. रिक्त स्थान को भरने के लिए सबसे उपयुक्त शब्द का चयन करें।
समय पर बिल का भुगतान करें …….. बिजली काट दी जाएगी।

  1. लेकिन
  2. या
  3. परंतु
  4. अन्यथा

उत्तर – अन्यथा

प्रश्न. दिए गए वाक्य में रेखांकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें।
कल मैं दिल्ली से वापस जयपुर गई थी, यहाँ से आगरा गई थी

  1. वहाँ से आगरा गई थी।
  2. वहाँ पर आगरा गई थी।
  3. यहाँ आगरा पर गई।
  4. यहाँ पर आगरा गई थी।

उत्तर – वहाँ से आगरा गई थी।

प्रश्न. सही वर्तनी वाले शब्द का चयन करें।

  1. विद्यार्थी
  2. विद्यार्थि
  3. विद्यर्थी
  4. वीद्यार्थी

उत्तर – विद्यार्थी

प्रश्न. दिये गये वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है।
समय वह धन है जिसका दुरुपयोग करने से वह व्यर्थ चली जाती है।

  1. व्यर्थ चली जाती है।
  2. करने से वह
  3. समय वह धन है
  4. जिसका दुरुपयोग

उत्तर – व्यर्थ चली जाती है।

प्रश्न. दिये गये वाक्यांश के लिए एक शब्द दीजिए।
साथ काम करने वाला

  1. सहधर्मी
  2. सहकर्मी
  3. सहकर्म
  4. सहयोग

उत्तर – सहकर्मी

प्रश्न. दिये गये वाक्य में रेखांकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें।
अध्यापिका को परीक्षा के लिए महत्त्वपूर्ण प्रश्न कराये।

  1. अध्यापिका के लिए
  2. अध्यापिका के
  3. अध्यापिका का
  4. अध्यापिका ने

उत्तर – अध्यापिका ने

प्रश्न. दिये गये वाक्यांश के लिए एक शब्द दीजिए।
आकाश को छूने वाला

  1. गगन
  2. आकाशीय
  3. गगनचुंबी
  4. खगोलीय

उत्तर – गगनचुंबी

प्रश्न. निम्नलिखित में से उस विकल्प का चयन करें, जो ‘गागर में सागर भरना’ मुहावरे का अर्थ व्यक्त करता है।

  1. कम विचार आना
  2. गागर से सागर को भरना
  3. अधिक शब्दों में अधिक विचार
  4. थोड़े शब्दों में अधिक कहना

उत्तर – थोड़े शब्दों में अधिक कहना

प्रश्न. सही वर्तनी वाले शब्द का चयन करें।

  1. नीर्यात
  2. नियात
  3. निरयात
  4. निर्यात

उत्तर – निर्यात

प्रश्न. रिक्त स्थान को भरने के लिए सबसे उपयुक्त शब्द का चयन करें।
अधिक जनसंख्या भारत के लिए ………. है।

  1. नियम
  2. अभिशाप
  3. त्रासदी
  4. मोक्ष

उत्तर – अभिशाप

प्रश्न. दिये गये शब्द के पर्यायवाची शब्द का चयन करें।
सर्प

  1. देवता
  2. भूधर
  3. भूमि
  4. भुजंग

उत्तर – भुजंग

प्रश्न. दिये गये शब्द का विलोम चुनें।
जीवन

  1. सम्मोहन
  2. मरण
  3. सचेत
  4. इजरा

उत्तर – मरण

प्रश्न. दिये गये वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है।
अपने से अधिक दूसरों का व्यथा से वे अधिक पीड़ित थे।

  1. वे अधिक
  2. पीड़ित थे
  3. अपने से अधिक
  4. दूसरों का व्यथा से

उत्तर – दूसरों का व्यथा से

प्रश्न. रिक्त स्थान को भरने के लिए सबसे उपयुक्त शब्द का चयन करें।
आपके दर्शन ……….. हैं।

  1. दुर्लभ
  2. कल
  3. सामने
  4. पानी

उत्तर – दुर्लभ

प्रश्न. दिये गये शब्द का विलोम चुनें। जागरण

  1. निद्रा
  2. अनिद्रा
  3. जागना
  4. सचेत

उत्तर – निद्रा

प्रश्न. दिये गये वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है।
हम जिस वस्तु की कामना करते हैं, उसी से हमारे कर्म की उत्पत्ति होता है।

  1. उसी से हमारे कर्म की
  2. हम जिस वस्तु की
  3. उत्पत्ति होता है
  4. कामना करते हैं

उत्तर – उत्पत्ति होता है।

प्रश्न. दिये गये शब्द के पर्यायवाची शब्द का चयन करें।
पाणि

  1. हाथ
  2. पत्र
  3. पानी
  4. पत्ता

उत्तर – हाथ

प्रश्न. रिक्त स्थान को भरने के लिए सबसे उपयुक्त शब्द का चयन करें।
आज मौसम बहुत ………….. है।

  1. सुहाना
  2. दुर्गंध
  3. सुगंध
  4. बीमार

उत्तर – सुहाना

प्रश्न. निम्नलिखित में से उस विकल्प का चयन करें, जो ‘घाव पर नमक छिड़कना’ मुहावरे का अर्थ व्यक्त करता है।

  1. घाव के ऊपर नमक छिड़क देना
  2. बीती बातें याद करना
  3. कष्ट को और बढ़ाना
  4. दुखी व्यक्ति को दिलासा देना

उत्तर – कष्ट को और बढ़ाना

प्रश्न. दिये गये वाक्य में रेखांकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें।
मैं जिस भारतीय प्रजातंत्र की कल्पना करता हूँ, उसका अध्यक्षा कोई किसान ही होगा।

  1. उसकी अध्यक्ष कोई किसान होगी।
  2. उनका अध्यक्ष भी किसान होगा।
  3. उसकी अध्यक्ष कोई किसान होगा।
  4. उसका अध्यक्ष कोई किसान ही होगा।

उत्तर – उसका अध्यक्ष कोई किसान ही होगा।

Leave a Comment