SSC GD Constable Hindi Practice set 30: एसएससी जीडी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरे जा रहे हैं, एसएससी जीडी भर्ती के तहत SSC कांस्टेबल GD, BSF, CISF, ITBP, CRPF, NCB, SSF, असम राइफल्स, इत्यादि पदों पर भर्ती की जाती है, SSC GD Exam 2023 की परीक्षा जनवरी 2023 में आयोजित (प्रारंभ) होगी, इस लिए एसएससी जीडी में भर्ती होने वाले उम्मीदवारों के पास ज्यादा समय नहीं बचा है।
इसलिए आज हम उनके लिए एसएससी जीडी परीक्षा पैटर्न पर आधारित हिंदी के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न लेकर आया हैं जिसकी मदद से आप SSC GD Exam 2023 में हिंदी विषय मे फूल अंक आसानी से प्राप्त कर सकतें हैं।

SSC GD Constable Hindi Practice set 30
प्रश्न. निर्देश – निम्नलिखित गद्यांश के रिक्त स्थानों की पूर्ति गद्यांश के नीचे दिये गये प्रश्नों (1-5) के अनुसार कीजिए-
प्रदूषण आज के समय का सबसे बड़ा ……….. (1) है। प्रदूषण के बढ़ने से धरती पर बहुत सी …….…… (2) पैदा हो गयीं, जिसे समय रहते न ……….. (3) गया तो वो दिन दूर नहीं जब धीरे-धीरे सब खत्म हो जायेगा। प्रदूषण के तत्व ………… (4) द्वारा उत्पन्न किये गये पदार्थ या वेस्ट मटेरियल होते हैं, जो प्राकृतिक संसाधन जैसे कि वायु, जल और भूमि आदि को प्रदूषित करते हैं। प्रदूषण जहरीली गैस, कीटनाशक, शाकनाशी, ध्वनि, कार्बनिक मिश्रण, रेडियोधर्मी …………… (5) हो सकते हैं।
प्रश्न. गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (1) के लिये उपयुक्त शब्द होगा-
- वरदान
- कर्तव्य
- अभिशाप
- सफलता
उत्तर – अभिशाप
प्रश्न. गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (2) के लिये उपयुक्त शब्द होगा-
- घटनाएँ
- उम्मीदें
- कथाएँ
- समस्याएँ
उत्तर – समस्याएँ
प्रश्न. गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (3) के लिये उपयुक्त शब्द होगा-
- रोका
- लगाया
- बढ़ाया
- उठाया
उत्तर – रोका
प्रश्न. गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (4) के लिये उपयुक्त शब्द होगा-
- मनुष्यों
- नदियों
- पेड़ों
- पहाड़ों
उत्तर – मनुष्यों
प्रश्न. गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (5) के लिये उपयुक्त शब्द होगा-
- असफल
- यथार्थ
- पदार्थ
- हथियार
उत्तर – पदार्थ
प्रश्न. सही वर्तनी वाले शब्द का चयन करें।
- हनसवहिनी
- हंसवहिनि
- हंसवाहिनी
- हंसवाहीनी
उत्तर – हंसवाहिनी
प्रश्न. दिये गये शब्द का विलोम चुनें ?
योग
- संयोग
- वियोग
- नीरोग
- आसन
उत्तर – वियोग
प्रश्न. दिये गये वाक्यांश के लिये एक शब्द चुनिये ?
सदा रहने वाला
- शाश्वत
- सदाचारी
- संविदा
- सदाशील
उत्तर – शाश्वत
प्रश्न. रिक्त स्थान को भरने के लिए उपयुक्त शब्द का चयन करें।
वह दिल्ली से ………. आया है।
- आज
- चल
- ज्यादा
- थोड़ा
उत्तर – आज
प्रश्न. दिये गये शब्द के पर्यायवाची शब्द का चयन करें।
समता
- केतु
- बराबरी
- संकट
- असमता
उत्तर – बराबरी
प्रश्न. दिये गये शब्द का विलोम चुनें।
सजीव
- राजीव
- निर्जीव
- जीव
- जीवित
उत्तर – निर्जीव
प्रश्न. दिये गये शब्द के पर्यायवाची शब्द का चयन करें ?
वृक्ष
- वारि
- विटप
- व्योम
- पौधा
उत्तर – पौधा
प्रश्न. रिक्त स्थान को भरने के लिये उपयुक्त शब्द का चयन करें ?
पानी ……….. रहा है
- भीग
- जाग
- नाच
- बरस
उत्तर – बरस
प्रश्न. रिक्त स्थान को भरने के लिए उपयुक्त शब्द का चयन करें।
पेट्रोल के ……….. बढ़ गये हैं।
- कीमत
- दाम
- शाम
- नाम
उत्तर – दाम
प्रश्न. दिये गये शब्द का विलोम चुनें।
रोगी
- योगी
- निरोग
- भोगी
- बलवान
उत्तर – निरोग
प्रश्न. दिये गये वाक्य में रेखांकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिए उपयुक्त विकल्प का चयन करें।
पिक का स्वर बहुत मधुर होता है।
- गरुड़
- वायु
- कोयल
- तरु
उत्तर – कोयल
प्रश्न. दिये गये वाक्य में रेखांकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिए उपयुक्त विकल्प का चयन करें।
भर्ता अच्छा शिक्षक है।
- पुत्र
- पुत्री
- भाई
- पति
उत्तर – पति
प्रश्न. दिये गये वाक्यांश के लिए एक शब्द दीजिये ।
हाथ से लिखा हुआ
- उल्लिखित
- निम्नलिखित
- हस्तलिखित
- अधोलिखित
उत्तर – हस्तलिखित
प्रश्न. दिये गये वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है, तुलसीदास जी ने रामचरित मानस की रचना अवधी भाषा में किए हैं।
- अवधी भाषा में
- किए हैं
- रामचरित मानस की रचना
- तुलसीदास जी ने
उत्तर – किए हैं
प्रश्न. दिये गये वाक्यांश के लिये एक शब्द दीजिये ?
जिसमें जानने की इच्छा हो
- पिपासु
- जिज्ञासु
- लोलुप
- जानकारी
उत्तर – सभी प्रश्नों के उत्तर कमेंट बॉक्स में जरूर दें।