SSC GD Constable Hindi Practice set 3: एसएससी जीडी के नए परीक्षा पैटर्न पर आधारित हिंदी के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न

SSC GD Constable Hindi Practice set 3: एसएससी जीडी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरे जा रहे हैं, एसएससी जीडी भर्ती के तहत SSC कांस्टेबल GD, BSF, CISF, ITBP, CRPF, NCB, SSF, असम राइफल्स, इत्यादि पदों पर भर्ती की जाती है, SSC GD Exam 2023 की परीक्षा जनवरी 2023 में आयोजित (प्रारंभ) होगी, इस लिए एसएससी जीडी में भर्ती होने वाले उम्मीदवारों के पास ज्यादा समय नहीं बचा है।

इसलिए आज हम उनके लिए एसएससी जीडी परीक्षा पैटर्न पर आधारित हिंदी के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न लेकर आया हैं जिसकी मदद से आप SSC GD Exam 2023 में हिंदी विषय मे फूल अंक आसानी से प्राप्त कर सकतें हैं।

SSC GD Constable Hindi Practice set 3

SSC GD Constable Hindi Practice set 3

प्रश्न. दिये गये वाक्यांश के लिए एक शब्द चुनिए ?
जो भूमि उपजाऊ न हो

  1. उर्वर
  2. बंजर
  3. मैदान
  4. दलदल

उत्तर – बंजर

प्रश्न. दिये गये वाक्यांश के लिए एक शब्द चुनिए ?
मांस खाने वाला

  1. सर्वहारी
  2. मांसाहारी
  3. अल्पाहारी
  4. शाकाहारी

उत्तर – मांसाहारी

प्रश्न. दिये गये शब्द का विलोम चुनें ?
स्तुति

  1. अपकार
  2. प्रशंसा
  3. निंदा
  4. याद

उत्तर – निंदा

प्रश्न. रिक्त स्थान को भरने के लिये सबसे उपयुक्त शब्द का चयन करें ?
मैं उसकी ………. को देखकर मुग्ध हो गया

  1. सुन्दरता
  2. बेबसी
  3. क्रोध
  4. विफलता

उत्तर – सुन्दरता

प्रश्न. दिये गये वाक्य में रेखांकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिये विकल्प का चयन करें।
सेठजी मंदिर में गये, उन्होंने यहाँ आकर गरीबों को कंबल बाँटे ?

  1. उन्होंने वहाँ जाकर
  2. उन्होंने वहाँ आकर
  3. उन्होंने यहाँ हटकर
  4. उन्होंने यहाँ जाकर

उत्तर – उन्होंने वहाँ जाकर

प्रश्न. रिक्त स्थान को भरने के लिये सबसे उपयुक्त शब्द का चयन करें ?
गौरव सौरभ की ………… अधिक मोटा है

  1. उपेक्षा
  2. अपेक्षा
  3. तुलना
  4. ज्यादा

उत्तर – अपेक्षा

प्रश्न. दिये गये वाक्य का वह भाग ज्ञात करें, जिसमें कोई त्रुटि है। मन की शक्ति वैसे तो प्रकृति की देन है, फिर भी इसकी आंशिक निर्माण माता-पिता पर निर्भर करता है ?

  1. फिर भी इसकी आंशिक निर्माण
  2. वैसे तो प्रकृति की देन है,
  3. मन की शक्ति
  4. माता-पिता पर निर्भर करता है।

उत्तर – फिर भी इसकी आंशिक निर्माण

प्रश्न. दिये गये वाक्य में रेखांकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिये उपयुक्त विकल्प का चयन करें।
अपने कार्य को अपने आप करना ही स्वावलंबन कहलाती हैं ?

  1. स्वावलंबन कहलाते है।
  2. स्वावलंबन कहलाता है।
  3. स्वावलंबी कहलाता हैं।
  4. स्वावलंबन कहलाते हैं।

उत्तर – स्वावलंबन कहलाता है।

प्रश्न. दिये गये वाक्य में रेखांकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिये उपयुक्त विकल्प का चयन करें ?
जीवन अवसरों में एक धारा है,

  1. अवसरों की एक धारा
  2. अवसरों का एक धारा
  3. अवसरों के एक धारा
  4. अवसरों पर धारा

उत्तर – अवसरों की एक धारा

प्रश्न. दिये गये वाक्य का वह भाग ज्ञात करें, जिसमें कोई त्रुटि है ?
संतों को जीवन परोपकार के लिये होता है।

  1. परोपकार के लिये
  2. जीवन
  3. होता है
  4. संतों को

उत्तर – संतों को

प्रश्न. दिये गये वाक्य में रेखांकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिये उपयुक्त विकल्प का चयन करें।
मजदूर ने चटनी की रोटी खाई और काम पर चला गया ?

  1. मजदूर ने चटनी से रोटी खाई
  2. मजदूर ने रोटी को चटनी खाई
  3. मजदूर ने रोटी का चटनी खाई
  4. मजदूर ने रोटी के चटनी खाई

उत्तर – मजदूर ने चटनी से रोटी खाई

प्रश्न. दिये गये वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है ?
मानव जाति अपने को पशुओं का श्रेष्ठ और सभ्य होने का दावा करती है।

  1. दावा करती है।
  2. अपने को पशुओं का
  3. मानव जाति
  4. श्रेष्ठ और सभ्य होने का

उत्तर – अपने को पशुओं का

प्रश्न. दिये गये शब्द का विलोम चुनें ?
विस्तृत

  1. संक्षिप्त
  2. अवर
  3. अधम
  4. दीर्घ

उत्तर – संक्षिप्त

प्रश्न. दिये गये वाक्यांश के लिये एक शब्द दीजिये ?
साथ चलने वाला

  1. प्रतिगामी
  2. सहयोगी
  3. सहयोग
  4. सहगामी

उत्तर – सहगामी

प्रश्न. रिक्त स्थान को भरने के लिये उपयुक्त शब्द का चयन करें ?
योद्धा ने बहादुरी के साथ ………… की।

  1. लिखाई
  2. रुलाई
  3. पढ़ाई
  4. लड़ाई

उत्तर – लड़ाई

प्रश्न. निर्देश दिये गये अनुच्छेद में कुछ शब्द हटा दिए गए हैं। दिये गये विकल्पों की सहायता से रिक्त स्थान भरें। प्रत्येक संख्या के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें ?
संसार में संपूर्ण अज्ञान नाम की वस्तु नहीं होती। अज्ञान अक्सर परिस्थितियों के ……….. (1) बदलता रहता है। इसकी कोई एक सर्वमान्य सकती पर इतना तो तय है कि जिस समय यह व्यक्ति के ……….. (2) नहीं हो ………….(3) पर हावी होता है, उस समय उसे यही लगता है कि वह है और उसके पास हर एक वस्तु की मान्यता का ………… (4) का सबसे बड़ा ज्ञानी ………… (5) है।

प्रश्न. गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (1) के लिए उपयुक्त शब्द होगा ?

  1. अज्ञान
  2. अनुसार
  3. गणित
  4. गुना

उत्तर – अनुसार

प्रश्न. गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (2) के लिए उपयुक्त शब्द होगा ?

  1. छाँव
  2. ऊँचाई
  3. परिभाषा
  4. जिंदगी

उत्तर – परिभाषा

प्रश्न. गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (3) के लिए उपयुक्त शब्द होगा ?

  1. बादल
  2. निर्णय
  3. नाक
  4. दिमाग

उत्तर – दिमाग

प्रश्न. गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (4) के लिए उपयुक्त शब्द होगा ?

  1. संसार
  2. निर्णय
  3. पहाड़
  4. कल

उत्तर – संसार

प्रश्न. गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (5) के लिए उपयुक्त शब्द होगा ?

  1. शर्त
  2. तर्क
  3. जल
  4. बदलाव

उत्तर – शर्त

Leave a Comment