SSC GD Constable Hindi Practice set 24: एसएससी जीडी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरे जा रहे हैं, एसएससी जीडी भर्ती के तहत SSC कांस्टेबल GD, BSF, CISF, ITBP, CRPF, NCB, SSF, असम राइफल्स, इत्यादि पदों पर भर्ती की जाती है, SSC GD Exam 2023 की परीक्षा जनवरी 2023 में आयोजित (प्रारंभ) होगी, इस लिए एसएससी जीडी में भर्ती होने वाले उम्मीदवारों के पास ज्यादा समय नहीं बचा है।
इसलिए आज हम उनके लिए एसएससी जीडी परीक्षा पैटर्न पर आधारित हिंदी के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न लेकर आया हैं जिसकी मदद से आप SSC GD Exam 2023 में हिंदी विषय मे फूल अंक आसानी से प्राप्त कर सकतें हैं।
SSC GD Constable Hindi Practice set 24
प्रश्न. दिये गये वाक्य में रेखांकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिये उपयुक्त विकल्प का चयन करें ?
हम जैसे बीज बोते हैं ऐसे ही पेड़ और फल होते हैं
- वैसे ही पेड़ और फल
- वैसा ही पेड़ और फल
- उतना ही पेड़ और फल
- जैसे ही पेड़ और फल
उत्तर – वैसे ही पेड़ और फल
प्रश्न. दिये गये वाक्यांश के लिये एक शब्द चुनिए ?
बहुत तीव्र चलने वाला
- आगामी
- प्रतिगामी
- अल्पगामी
- द्रुतगामी
उत्तर – द्रुतगामी
प्रश्न. दिये गये शब्द के पर्यायवाची शब्द का चयन करें ?
वृक्ष
- वारि
- विटप
- व्योम
- पौधा
उत्तर – पौधा
प्रश्न. रिक्त स्थान को भरने के लिये उपयुक्त शब्द का चयन करें ?
पानी ……….. रहा है
- भीग
- जाग
- नाच
- बरस
उत्तर – बरस
प्रश्न. दिये गये शब्द का विलोम चुनें ?
सर्वदा
- सरिता
- सदा
- यदा-कदा
- सब तरफ
उत्तर – यदा-कदा
प्रश्न. दिये गये वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है ?
विकास वाहक उपकरणों ने अनेक प्रकार का समस्याएँ उत्पन्न कर दी हैं।
- उत्पन्न कर दी हैं।
- का समस्याएँ
- अनेक प्रकार
- विकास वाहक उपकरणों ने
उत्तर – का समस्याएँ
प्रश्न. निम्नलिखित में से उस विकल्प का चयन करें, जो ‘फूंक-फूंक कर कदम रखना’ मुहावरे का अर्थ व्यक्त करता है।
- तनिक भी अच्छा न लगना
- फूँक मार कर कदम बढ़ाना
- सोच समझ कर काम करना
- आवेग में काम करना
उत्तर – सोच समझ कर काम करना
प्रश्न. सही वर्तनी वाले शब्द का चयन करें।
- श्रद्धालु
- श्रद्धालू
- शर्धालू
- श्रद्धलु
उत्तर – श्रद्धालु
प्रश्न. दिये गये वाक्यांश के लिये एक शब्द दीजिये।
जिसे भुलाया न जा सके
- विस्मरणीय
- भूलनीय
- अज्ञेय
- अविस्मरणीय
उत्तर – अविस्मरणीय
प्रश्न. दिये गये वाक्य में रेखांकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिये उपयुक्त विकल्प का चयन करें।
तुम्हारी बातों का कोई प्रमाण नहीं है।
- सत्य
- साक्ष्य
- उदाहरण
- तर्क
उत्तर – साक्ष्य
प्रश्न. दिये गये शब्द का विलोम चुनें ?
मौन
- चुप
- मुखर
- कंठस्थ
- स्वरचित
उत्तर – मुखर
प्रश्न. सही वर्तनी वाले शब्द का चयन करें ?
- आयुष्मान
- आयुषमान
- आयुशमान
- आयुश्मान
उत्तर – आयुष्मान
प्रश्न. दिये गये वाक्य का वह भाग ज्ञात करें, जिसमें कोई त्रुटि है।
वनों की अंधाधुंध कटाई से स्वच्छ वायु मिलनी कठिन हो गया है ?
- वनों की अंधाधुंध
- मिलनी कठिन हो गया है
- स्वच्छ वायु
- कटाई से
उत्तर – मिलनी कठिन हो गया है।
प्रश्न. रिक्त स्थान को भरने के लिये उपयुक्त शब्द का चयन करें
वह आलमारी की बनी है ?
- रंग
- कपड़ा
- लोहे
- मिट्टी
उत्तर – लोहे
प्रश्न. दिये गये वाक्य में रेखांकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिये उपयुक्त विकल्प का चयन करें।
दादाजी समाचार पत्र पढ़ रहे हैं और दादी जी पूजा कर रहे हैं ?
- दादी जी पूजा कर रही थे
- दादी जी पूजा कर रही हैं
- दादी जी पूजा कर रहा है
- दादी जी पूजा कर रहे है
उत्तर – दादी जी पूजा कर रही हैं।
प्रश्न: निम्नलिखित गद्यांश के रिक्त स्थानों की पूर्ति गद्यांश के नीचे दिये गये प्रश्नों के अनुसार कीजिए- आज के युवा कल के भविष्य हैं। देश की उन्नति का आधार युवा वर्ग को ही माना जाता है। युवाओं में इतना ……….(1) एवं शक्ति होती है कि वे किसी भी परेशानी का सामना कर सकते हैं। इनके जीने की अपनी एक अलग …………(2) होती है। युवा वर्ग में हर समय कुछ नया करने का …………(3) होता है। आज इन्हीं सब की देन है कि हमारी सेना दिन- प्रतिदिन ………….(4) होती जा रही है। परन्तु कई कारणों से युवाओं में पाश्चात्य संस्कृति का प्रभाव एवं आधुनिक रहन-सहन की धारणा उत्पन्न हो रही है, जिसके कारण वे अपने नैतिक …………(5) की अवहेलना अलग करने लगे हैं ?
प्रश्न. गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (1) के लिये उपयुक्त शब्द होगा-
- खुशी
- शांति
- साहस
- पानी
उत्तर – साहस
प्रश्न. गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (2) के लिये उपयुक्त शब्द होगा-
- शैली
- जिज्ञासा
- उत्साह
- तरीका
उत्तर – शैली
प्रश्न. गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (3) के लिये उपयुक्त शब्द होगा-
- डर
- सपना
- प्रेम
- आदर
उत्तर – सपना
प्रश्न. गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (4) के लिये उपयुक्त शब्द होगा-
- कमजोर
- दुर्बल
- मजबूत
- मलिन
उत्तर – मजबूत
प्रश्न. गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (5) के लिये उपयुक्त शब्द होगा-
- गानों
- मूल्यों
- कीमतों
- फिल्मों
उत्तर – सभी प्रश्नों के उत्तर कमेंट बॉक्स में जरूर दें।