SSC GD Constable Hindi Practice set 20: एसएससी जीडी के नए परीक्षा पैटर्न पर आधारित हिंदी के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न

SSC GD Constable Hindi Practice set 20: एसएससी जीडी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरे जा रहे हैं, एसएससी जीडी भर्ती के तहत SSC कांस्टेबल GD, BSF, CISF, ITBP, CRPF, NCB, SSF, असम राइफल्स, इत्यादि पदों पर भर्ती की जाती है, SSC GD Exam 2023 की परीक्षा जनवरी 2023 में आयोजित (प्रारंभ) होगी, इस लिए एसएससी जीडी में भर्ती होने वाले उम्मीदवारों के पास ज्यादा समय नहीं बचा है।

इसलिए आज हम उनके लिए एसएससी जीडी परीक्षा पैटर्न पर आधारित हिंदी के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न लेकर आया हैं जिसकी मदद से आप SSC GD Exam 2023 में हिंदी विषय मे फूल अंक आसानी से प्राप्त कर सकतें हैं।

SSC GD Constable Hindi Practice set 20

SSC GD Constable Hindi Practice set 20

प्रश्न. दिये गये वाक्य का वह भाग ज्ञात करें, जिसमें कोई त्रुटि है, नदियाँ हमारा जीवन हैं इसलिये हम उनके पूजा करते हैं ?

  1. जीवन हैं
  2. पूजा करते हैं।
  3. नदियाँ हमारा
  4. इसलिये हम उनके

उत्तर – इसलिये हम उनके

प्रश्न. दिये गये वाक्य में रेखांकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिये उपयुक्त विकल्प का चयन करें,
किसी की टोपी घर में छूट गई और किसी की चश्मा गिर गई ?

  1. किसी का चश्मा गिर गये।
  2. किसी का चश्मा गिर गई।
  3. किसी के चश्मे गिर गया।
  4. किसी का चश्मा गिर गया।

उत्तर – किसी का चश्मा गिर गये।

प्रश्न. सही वर्तनी वाले शब्द का चयन करें ?

  1. प्रेमातुर
  2. परेमातुर
  3. प्रेमातूर
  4. प्रेमतुर

उत्तर – प्रेमातुर

प्रश्न. दिये गये शब्द के पर्यायवाची शब्द का चयन करें ?
भौंरा

  1. मधु
  2. मधुमति
  3. मधुमाला
  4. मधुप

उत्तर – मधुप

प्रश्न. दिये गये वाक्य का वह भाग ज्ञात करें, जिसमें कोई त्रुटि है, पढ़ाई से मुक्त होकर कुछ करने का उमंग उनके चेहरों पर साफ दिखाई दे रही है ?

  1. साफ दिखाई दे रही है।
  2. पढ़ाई से मुक्त होकर
  3. कुछ करने का उमंग
  4. उनके चेहरों पर

उत्तर – साफ दिखाई दे रही है।

प्रश्न. सही वर्तनी वाले शब्द का चयन करें ?

  1. पत्ररकार
  2. पत्राकर
  3. पत्रकार
  4. पत्रकर

उत्तर – पत्रकार

प्रश्न. दिये गये वाक्य में रेखांकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिये उपयुक्त विकल्प का चयन करें।
अक्षरों से बनी लिपियों की महत्त्व हैं ?

  1. लिपियों के महत्त्व है
  2. लिपियों ने महत्त्व है
  3. लिपियों को महत्त्व है
  4. लिपियों का महत्त्व है

उत्तर – लिपियों का महत्त्व है

प्रश्न. दिये गये शब्द का विलोम चुनें ?
योग

  1. संयोग
  2. वियोग
  3. नीरोग
  4. आसन

उत्तर – वियोग

प्रश्न. दिये गये वाक्यांश के लिये एक शब्द दीजिये ?
जिसमें जानने की इच्छा हो

  1. पिपासु
  2. जिज्ञासु
  3. लोलुप
  4. जानकारी

उत्तर – जिज्ञासु

प्रश्न. दिये गये वाक्य का वह भाग ज्ञात करें, जिसमें कोई त्रुटि है, कोहरा छटने के बाद सर्दी में सुनहरा धूप बड़ी आरामदायक होती है ?

  1. कोहरा छटने के बाद
  2. सुनहरा धूप
  3. सर्दी में
  4. बड़ी आरामदायक होती है।

उत्तर – सुनहरा धूप

प्रश्न. रिक्त स्थान को भरने के लिये उपयुक्त शब्द का चयन करें ?
राम कलम ………..लिखता है

  1. को
  2. पर
  3. से
  4. में

उत्तर – से

प्रश्न. निम्नलिखित में से उस विकल्प का चयन करें, जो ‘तेल निकालना’ मुहावरे का अर्थ व्यक्त करता है ?

  1. बहुत अधिक काम करा लेना
  2. कम काम लेना
  3. कम काम करना
  4. तेल के कुएँ से तेल बाहर निकालना

उत्तर – बहुत अधिक काम करा लेना

प्रश्न. निम्नलिखित में से उस विकल्प का चयन करें, जो ‘जान हथेली पर रखना’ मुहावरे का अर्थ व्यक्त करता है।

  1. सुविधाजनक कार्य करना
  2. जान को हथेली के ऊपर रखना
  3. जीवन को संकट में डालना
  4. जान कीमती होना

उत्तर – जीवन को संकट में डालना

प्रश्न. दिये गये शब्द का विलोम चुनें ?
विस्तृत

  1. संक्षिप्त
  2. अवर
  3. अधम
  4. दीर्घ

उत्तर – संक्षिप्त

प्रश्न. दिये गये वाक्य का वह भाग ज्ञात करें, जिसमें कोई त्रुटि है। पहले दो दिन तो सुधा ने कृष्णा को सामने से गुजरते देखा था, लेकिन वह तो तड़के ही निकल जाता था।

  1. निकल जाता था।
  2. लेकिन वह तो तड़के ही
  3. पहले दो दिन तो सुधा ने
  4. कृष्णा को सामने से गुजरते देखा था

उत्तर – लेकिन वह तो तड़के ही

प्रश्न. दिये गये शब्द का विलोम चुनें। जागरण

  1. निद्रा
  2. अनिद्रा
  3. जागना
  4. सचेत

उत्तर – निद्रा

प्रश्न. दिये गये वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है, महानगरों की जीवन शैली तृष्णा का भरी है और यहाँ रहने वाला लाखों कमाकर भी बेचैन है ?

  1. महानगरों की जीवन शैली
  2. लाखों कमाकर भी बेचैन है।
  3. तृष्णा का भरी है।
  4. और यहां रहने वाला

उत्तर – तृष्णा का भरी है।

प्रश्न. दिये गये वाक्यांश के लिए एक शब्द चुनिए ?
जो दूर की सोचता है

  1. द्वादशी
  2. एकादशी
  3. चतुर्दशी
  4. दूरदर्शी

उत्तर – दूरदर्शी

प्रश्न. रिक्त स्थान को भरने के लिये उपयुक्त शब्द का चयन करें ?
दर्जी कपड़े ………… है।

  1. सिलता
  2. धोता
  3. बुनता
  4. धुनता

उत्तर – सिलता

प्रश्न. रिक्त स्थान को भरने के लिए सबसे उपयुक्त शब्द का चयन करें। आकाश में चमक रहा है ?

  1. सोना
  2. तारा
  3. चाँदी
  4. बादल

उत्तर – तारा

Leave a Comment