SSC GD Constable Hindi Practice set 2: एसएससी जीडी के नए परीक्षा पैटर्न पर आधारित हिंदी के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न

SSC GD Constable Hindi Practice set 2: एसएससी जीडी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरे जा रहे हैं, एसएससी जीडी भर्ती के तहत SSC कांस्टेबल GD, BSF, CISF, ITBP, CRPF, NCB, SSF, असम राइफल्स, इत्यादि पदों पर भर्ती की जाती है, SSC GD Exam 2023 की परीक्षा जनवरी 2023 में आयोजित (प्रारंभ) होगी, इस लिए एसएससी जीडी में भर्ती होने वाले उम्मीदवारों के पास ज्यादा समय नहीं बचा है।

इसलिए आज हम उनके लिए एसएससी जीडी परीक्षा पैटर्न पर आधारित हिंदी के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न लेकर आया हैं जिसकी मदद से आप SSC GD Exam 2023 में हिंदी विषय मे फूल अंक आसानी से प्राप्त कर सकतें हैं।

SSC GD Constable Hindi Practice Set 2

SSC GD Constable Hindi Practice set 2

प्रश्न. सही वर्तनी वाले शब्द का चयन करें ?

  1. मौकिख
  2. मौखिक
  3. मोखिक
  4. मौखीक

उत्तर – मौखिक

प्रश्न. रिक्त स्थान को भरने के लिए सबसे उपयुक्त शब्द का चयन करें। मेरी बस ……. गई थी ?

  1. उड़
  2. मर
  3. छूट
  4. सो

उत्तर – छूट

प्रश्न. रिक्त स्थान को भरने के लिए सबसे उपयुक्त शब्द का चयन करें। आकाश में चमक रहा है ?

  1. सोना
  2. तारा
  3. चाँदी
  4. बादल

उत्तर – तारा

प्रश्न. निम्नलिखित में से उस विकल्प का चयन करें, जो ‘अंग-अंग ढीला होना’ मुहावरे का अर्थ व्यक्त करता है ?

  1. अत्यधिक थक जाना
  2. निराश होना
  3. हार जाना
  4. दुखी होना

उत्तर – अत्यधिक थक जाना

प्रश्न. दिये गये वाक्यांश के लिए एक शब्द चुनिए ?
जो जन्म से अंधा हो

  1. जन्मांध
  2. कृपांध
  3. अंधभक्त
  4. दुष्टांध

उत्तर – जन्मांध

प्रश्न. दिये गये वाक्य का वह भाग ज्ञात करें, जिसमें कोई त्रुटि है।
आजकल तापमान में तेजी से परिवर्तन हो रही है ?

  1. आजकल
  2. तेजी से
  3. तापमान में
  4. परिवर्तन हो रही है

उत्तर – परिवर्तन हो रही है

प्रश्न. सही वर्तनी वाले शब्द का चयन करें ?

  1. नीरामिष
  2. निरामिश
  3. निरामिष
  4. निरामईष

उत्तर – निरामिष

प्रश्न. रिक्त स्थान को भरने के लिये उपयुक्त शब्द का चयन करें।
नेता ने बहुत ही बढ़िया ………. दिया ?

  1. प्रवचन
  2. भाषण
  3. वाद-विवाद
  4. आख्यान

उत्तर – भाषण

प्रश्न. दिये गये शब्द के पर्यायवाची शब्द का चयन करें ?
अभ्युदय

  1. उन्नति
  2. आकांक्षा
  3. इच्छा
  4. अवनति

उत्तर – उन्नति

प्रश्न. निम्नलिखित में से उस विकल्प का चयन करें, जो ‘चेहरे पर हवाइयाँ उड़ना’ मुहावरे का अर्थ व्यक्त करता है ?

  1. घबड़ा जाना
  2. निश्चित होना
  3. प्रसन्न होना
  4. चेहरे पर हवा लगना

उत्तर – घबड़ा जाना

प्रश्न. रिक्त स्थान को भरने के लिये उपयुक्त शब्द का चयन करें।
साहिल को पाँच …….. दूध चाहिए ?

  1. दर्जन
  2. मीटर
  3. किलो
  4. लीटर

उत्तर – लीटर

प्रश्न. सही वर्तनी वाले शब्द का चयन करें ?

  1. पारकृतिक
  2. प्राकृतिक
  3. प्राकृत्रिक
  4. प्रकृतिक

उत्तर – प्राकृतिक

प्रश्न. दिये गये शब्द का विलोम चुनें ?
क्रय

  1. निर्यात
  2. बंधन
  3. अहित
  4. विक्रय

उत्तर – विक्रय

प्रश्न. दिये गये वाक्यांश के लिये एक शब्द दीजिये ?
कम खाने वाला

  1. मांसाहारी
  2. शाकाहारी
  3. अल्पाहारी
  4. सर्वाहारी

उत्तर – अल्पाहारी

प्रश्न. निम्नलिखित में से उस विकल्प का चयन करें, जो ‘आग में घी डालना’ मुहावरे का अर्थ व्यक्त करता है ?

  1. आग जलाना
  2. आग में घी डालकर हवन करना
  3. बहुत अधिक क्रोध करना
  4. क्रोध को और भड़काना

उत्तर – क्रोध को और भड़काना

प्रश्न – निर्देश: निम्नलिखित गद्यांश के रिक्त स्थानों की पूर्ति गद्यांश के नीचे दिये गये प्रश्नों (121-125) के अनुसार कीजिए-
………. (1) अनमोल धन है। इसकी ………(2) किसी से भी नहीं की जा सकती। हीरे ……….. (3) या सोने-चाँदी से भी नहीं। सच्ची मित्रता में किसी कारण से …………(4) नहीं आ सकता। बाइबिल में कहा गया है कि एक सच्चा मित्र विश्व की ………… (5) दवा है।

प्रश्न. गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (1) के लिये उपयुक्त शब्द होगा-

  1. शिशुता
  2. बहनापा
  3. भाईचारा
  4. मित्रता

उत्तर – मित्रता

प्रश्न. गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (2) के लिये उपयुक्त शब्द होगा-

  1. तुलना
  2. अपेक्षा
  3. उपेक्षा
  4. बड़ाई

उत्तर – तुलना

प्रश्न. गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (3) के लिये उपयुक्त शब्द होगा-

  1. रूपा
  2. रत्न
  3. लाल
  4. मोती

उत्तर – मोती

प्रश्न. गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (4) के लिये उपयुक्त शब्द होगा-

  1. व्यवधान
  2. अपरिहार्य
  3. दखल
  4. हस्तक्षेप

उत्तर – व्यवधान

प्रश्न. गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (5) के लिये उपयुक्त शब्द होगा-

  1. हीन
  2. सर्वश्रेष्ठ
  3. अधम
  4. साधारण

उत्तर – इसका जवाब कमेंट बॉक्स में जरूर दें।

Leave a Comment