SSC GD Constable Hindi Practice set 18: एसएससी जीडी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरे जा रहे हैं, एसएससी जीडी भर्ती के तहत SSC कांस्टेबल GD, BSF, CISF, ITBP, CRPF, NCB, SSF, असम राइफल्स, इत्यादि पदों पर भर्ती की जाती है, SSC GD Exam 2023 की परीक्षा जनवरी 2023 में आयोजित (प्रारंभ) होगी, इस लिए एसएससी जीडी में भर्ती होने वाले उम्मीदवारों के पास ज्यादा समय नहीं बचा है।
इसलिए आज हम उनके लिए एसएससी जीडी परीक्षा पैटर्न पर आधारित हिंदी के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न लेकर आया हैं जिसकी मदद से आप SSC GD Exam 2023 में हिंदी विषय मे फूल अंक आसानी से प्राप्त कर सकतें हैं।
SSC GD Constable Hindi Practice set 18
प्रश्न. दिये गये शब्द के पर्यायवाची शब्द का चयन करें। महादेव
- ब्रह्मा
- कृष्ण
- विष्णु
- शंकर
उत्तर – शंकर
प्रश्न. सही वर्तनी वाले शब्द का चयन करें।
- वीध्वांस
- विध्वांस
- विधवंस
- विध्वंस
उत्तर – विध्वंस
प्रश्न. दिये गये वाक्यांश के लिये एक शब्द दीजिये।
जिसे जीता न जा सके
- अजर
- अविस्मरणीय
- अजेय
- अनंत
उत्तर – अजेय
प्रश्न. दिये गये वाक्य का वह भाग ज्ञात करें, जिसमें कोई त्रुटि है। मैंने राम को सभी महत्त्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर बताए परन्तु उसे कुछ समझ में न आया।
- मैंने राम को
- सभी महत्त्वपूर्ण प्रश्नों के
- उसे कुछ समझ में न आया।
- उत्तर बताए परन्तु
उत्तर – उसे कुछ समझ में न आया।
प्रश्न. दिये गये शब्द का विलोम चुनें ?
योग
- संयोग
- वियोग
- नीरोग
- आसन
उत्तर – वियोग
प्रश्न. दिये गये वाक्यांश के लिये एक शब्द चुनिये ?
सदा रहने वाला
- शाश्वत
- सदाचारी
- संविदा
- सदाशील
उत्तर – शाश्वत
प्रश्न. निम्नलिखित में से उस विकल्प का चयन करें,
जो ‘पाँव जमीन पर न पड़ना’ मुहावरे का अर्थ व्यक्त करता है ?
- अत्यधिक खुश होना
- जमीन से ऊपर पाँव रखना
- आसमान में उड़ना
- कल्पना करना
उत्तर – अत्यधिक खुश होना
प्रश्न. दिये गये वाक्य का वह भाग ज्ञात करें, जिसमें कोई त्रुटि है।
वनों की अंधाधुंध कटाई से स्वच्छ वायु मिलनी कठिन हो गया है ?
- वनों की अंधाधुंध
- मिलनी कठिन हो गया है
- स्वच्छ वायु
- कटाई से
उत्तर – मिलनी कठिन हो गया है।
प्रश्न. निम्नलिखित में से उस विकल्प का चयन करें, जो ‘बाएँ हाथ का खेल होना’ मुहावरे का अर्थ व्यक्त करता है।
- मुश्किल कार्य
- असंभव
- बाएँ हाथ से खेलना
- आसान कार्य
उत्तर – आसान कार्य
प्रश्न. दिये गये वाक्य का वह भाग ज्ञात करें, जिसमें कोई त्रुटि है। जो व्यक्ति अधिक परिश्रम नहीं करता वे परीक्षा में सफलता प्राप्त नहीं करता।
- सफलता प्राप्त नहीं करता
- वे परीक्षा में
- जो व्यक्ति
- अधिक परिश्रम नहीं करता
उत्तर – वे परीक्षा में
प्रश्न. रिक्त स्थान को भरने के लिए सबसे उपयुक्त शब्द का चयन करें। आकाश में चमक रहा है ?
- सोना
- तारा
- चाँदी
- बादल
उत्तर – तारा
प्रश्न. दिये गये शब्द का विलोम चुनें ?
विस्तृत
- संक्षिप्त
- अवर
- अधम
- दीर्घ
उत्तर – संक्षिप्त
प्रश्न. दिये गये वाक्यांश के लिये एक शब्द दीजिये ?
साथ चलने वाला
- प्रतिगामी
- सहयोगी
- सहयोग
- सहगामी
उत्तर – सहगामी
प्रश्न. रिक्त स्थान को भरने के लिए सबसे उपयुक्त शब्द का चयन करें।
आपके दर्शन ……….. हैं।
- दुर्लभ
- कल
- सामने
- पानी
उत्तर – दुर्लभ
प्रश्न. दिये गये शब्द का विलोम चुनें। जागरण
- निद्रा
- अनिद्रा
- जागना
- सचेत
उत्तर – निद्रा
प्रश्न. निर्देश दिये गये अनुच्छेद में कुछ शब्द हटा दिए गए हैं। दिये गये विकल्पों की सहायता से रिक्त स्थान भरें। प्रत्येक संख्या के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें ?
संसार में संपूर्ण अज्ञान नाम की वस्तु नहीं होती। अज्ञान अक्सर परिस्थितियों के ……….. (1) बदलता रहता है। इसकी कोई एक सर्वमान्य सकती पर इतना तो तय है कि जिस समय यह व्यक्ति के ……….. (2) नहीं हो ………….(3) पर हावी होता है, उस समय उसे यही लगता है कि वह है और उसके पास हर एक वस्तु की मान्यता का ………… (4) का सबसे बड़ा ज्ञानी ………… (5) है।
प्रश्न. गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (1) के लिए उपयुक्त शब्द होगा ?
- अज्ञान
- अनुसार
- गणित
- गुना
उत्तर – अनुसार
प्रश्न. गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (2) के लिए उपयुक्त शब्द होगा ?
- छाँव
- ऊँचाई
- परिभाषा
- जिंदगी
उत्तर – परिभाषा
प्रश्न. गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (3) के लिए उपयुक्त शब्द होगा ?
- बादल
- निर्णय
- नाक
- दिमाग
उत्तर – दिमाग
प्रश्न. गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (4) के लिए उपयुक्त शब्द होगा ?
- संसार
- निर्णय
- पहाड़
- कल
उत्तर – संसार
प्रश्न. गद्यांश में संकेतित रिक्त स्थान (5) के लिए उपयुक्त शब्द होगा ?
- शर्त
- तर्क
- जल
- बदलाव
उत्तर – शर्त