SSC GD Constable Hindi Practice set 14: एसएससी जीडी के नए परीक्षा पैटर्न पर आधारित हिंदी के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न

SSC GD Constable Hindi Practice set 14: एसएससी जीडी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरे जा रहे हैं, एसएससी जीडी भर्ती के तहत SSC कांस्टेबल GD, BSF, CISF, ITBP, CRPF, NCB, SSF, असम राइफल्स, इत्यादि पदों पर भर्ती की जाती है, SSC GD Exam 2023 की परीक्षा जनवरी 2023 में आयोजित (प्रारंभ) होगी, इस लिए एसएससी जीडी में भर्ती होने वाले उम्मीदवारों के पास ज्यादा समय नहीं बचा है।

इसलिए आज हम उनके लिए एसएससी जीडी परीक्षा पैटर्न पर आधारित हिंदी के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न लेकर आया हैं जिसकी मदद से आप SSC GD Exam 2023 में हिंदी विषय मे फूल अंक आसानी से प्राप्त कर सकतें हैं।

SSC GD Constable Hindi Practice set 14

SSC GD Constable Hindi Practice set 14

प्रश्न. दिये गये शब्द का विलोम चुनें।
व्योम

  1. राजा
  2. धरा
  3. आकाश
  4. पक्षी

उत्तर – धरा

प्रश्न. दिये गये वाक्य में रेखांकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिये उपयुक्त विकल्प का चयन करें।
सचिव ने अध्यक्ष के गले में फूलों की एक माला डाली।

  1. सभापति
  2. मंत्री
  3. निर्देशक
  4. समन्वयक

उत्तर – सभापति

प्रश्न. रिक्त स्थान को भरने के लिये उपयुक्त शब्द का चयन करें।
माँ ने डाँटकर मुझसे ……..…. ।

  1. नाचा
  2. खाया
  3. पूछा
  4. भागा

उत्तर – पूछा

प्रश्न. रिक्त स्थान को भरने के लिये उपयुक्त शब्द का चयन करें।
चोर के पीछे पुलिस भागी …………. उसे पकड़ नहीं पाई।

  1. परन्तु
  2. या
  3. अभी
  4. अन्यथा

उत्तर – परन्तु

प्रश्न. दिये गये शब्द का विलोम चुनें।
सामान्य

  1. विशेष
  2. आम
  3. सामने
  4. अन्य

उत्तर – विशेष

SSC GD प्रैक्टिस सेट – 4
SSC GD प्रैक्टिस सेट – 5

प्रश्न. दिये गये शब्द के पर्यायवाची शब्द का चयन करें।
स्वर्ण

  1. कंचन
  2. करी
  3. सुमन
  4. नीरद

उत्तर – कंचन

प्रश्न. रिक्त स्थान को भरने के लिये उपयुक्त शब्द का चयन करें।
किसी ने दरवाजा …………. हैं।

  1. खटखटाया
  2. फड़फड़ाया
  3. बिलबिलाया
  4. हनहनाया

उत्तर – खटखटाया

प्रश्न. रिक्त स्थान को भरने के लिये उपयुक्त शब्द का चयन करें।
…………… विद्यार्थियों को पढ़ाता है।

  1. अभियंता
  2. अध्यापक
  3. बागवान
  4. वकील

उत्तर – अध्यापक

प्रश्न. दिये गये वाक्य में रेखांकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिये विकल्प का चयन करें।
उपयुक्त सीता के लव और कुश दो बेटे थे।

  1. प्यारे
  2. तनया
  3. वत्सला
  4. तनय

उत्तर – तनय

प्रश्न. दिये गये वाक्य का वह भाग ज्ञात करें, जिसमें कोई त्रुटि है। आप सायं मेरे घर अवश्य आएँ मैं करूँगा। तुम लोगों को कुछ कीमती पुस्तकें भेंट

  1. मेरे घर अवश्य आएँ
  2. मैं तुम लोगों को
  3. कुछ कीमती पुस्तकें भेंट करूँगा।
  4. आप सायं

उत्तर – मैं तुम लोगों को

SSC GD प्रैक्टिस सेट – 6
SSC GD प्रैक्टिस सेट – 7

प्रश्न. निम्नलिखित में से उस विकल्प का चयन करें, जो ‘जान हथेली पर रखना’ मुहावरे का अर्थ व्यक्त करता है।

  1. सुविधाजनक कार्य करना
  2. जान को हथेली के ऊपर रखना
  3. जीवन को संकट में डालना
  4. जान कीमती होना

उत्तर – जीवन को संकट में डालना

प्रश्न. दिये गये वाक्य का वह भाग ज्ञात करें, जिसमें कोई त्रुटि है। पहले दो दिन तो सुधा ने कृष्णा को सामने से गुजरते देखा था, लेकिन वह तो तड़के ही निकल जाता था।

  1. निकल जाता था।
  2. लेकिन वह तो तड़के ही
  3. पहले दो दिन तो सुधा ने
  4. कृष्णा को सामने से गुजरते देखा था

उत्तर – लेकिन वह तो तड़के ही

प्रश्न. दिये गये शब्द के पर्यायवाची शब्द का चयन करें। महादेव

  1. ब्रह्मा
  2. कृष्ण
  3. विष्णु
  4. शंकर

उत्तर – शंकर

प्रश्न. सही वर्तनी वाले शब्द का चयन करें।

  1. वीध्वांस
  2. विध्वांस
  3. विधवंस
  4. विध्वंस

उत्तर – विध्वंस

प्रश्न. दिये गये वाक्यांश के लिये एक शब्द दीजिये।
जिसे जीता न जा सके

  1. अजर
  2. अविस्मरणीय
  3. अजेय
  4. अनंत

उत्तर – अजेय

SSC GD प्रैक्टिस सेट – 8
SSC GD प्रैक्टिस सेट – 9

प्रश्न. दिये गये वाक्य का वह भाग ज्ञात करें, जिसमें कोई त्रुटि है। मैंने राम को सभी महत्त्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर बताए परन्तु उसे कुछ समझ में न आया।

  1. मैंने राम को
  2. सभी महत्त्वपूर्ण प्रश्नों के
  3. उसे कुछ समझ में न आया।
  4. उत्तर बताए परन्तु

उत्तर – उसे कुछ समझ में न आया।

प्रश्न. निम्नलिखित में से उस विकल्प का चयन करें, जो ‘फूंक-फूंक कर कदम रखना’ मुहावरे का अर्थ व्यक्त करता है।

  1. तनिक भी अच्छा न लगना
  2. फूँक मार कर कदम बढ़ाना
  3. सोच समझ कर काम करना
  4. आवेग में काम करना

उत्तर – सोच समझ कर काम करना

प्रश्न. सही वर्तनी वाले शब्द का चयन करें।

  1. श्रद्धालु
  2. श्रद्धालू
  3. शर्धालू
  4. श्रद्धलु

उत्तर – श्रद्धालु

प्रश्न. दिये गये वाक्यांश के लिये एक शब्द दीजिये।
जिसे भुलाया न जा सके

  1. विस्मरणीय
  2. भूलनीय
  3. अज्ञेय
  4. अविस्मरणीय

उत्तर – अविस्मरणीय

प्रश्न. दिये गये वाक्य में रेखांकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिये उपयुक्त विकल्प का चयन करें।
तुम्हारी बातों का कोई प्रमाण नहीं है।

  1. सत्य
  2. साक्ष्य
  3. उदाहरण
  4. तर्क

उत्तर – साक्ष्य

SSC GD प्रैक्टिस सेट – 10
SSC GD प्रैक्टिस सेट – 11

Leave a Comment