SSC GD Constable General Knowledge Practice Set 7: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा एसएससी जीडी भर्ती जारी कर दी गई हैं। एसएससी जीडी भर्ती के तहत ( SSC कांस्टेबल GD, BSF, CISF, ITBP, CRPF, NCB, SSF, असम राइफल्स) इत्यादि पदों पर भर्तियां की जाएगी, एसएससी जीडी 2022 की परीक्षा जनवरी 2023 में आयोजित होगी, इसके लिए आपको लगातार तैयारी करना बहुत ही जरूरी क्योकि यदि आप एसएससी जीडी में भर्ती होने चाहते हैं तो आपको इन दो महीनों में ज्यादा समय देकर तैयारी करनी होगी।
इस परीक्षा के लिए कई लाख आवेदन हो चुके है और हो रहे है इसलिए आज हम होने वाली SSC GD Constable Exam 2023 की तैयारी के लिए एसएससी SSC GD के पिछले परीक्षाओं में पूछें गए प्रश्नों के आधार पर सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के 25 महत्वपूर्ण प्रश्न को लेकर आये है।
SSC GD Constable General Knowledge Practice Set 7
प्रश्न. ‘सत्रीया’ एक नृत्य शैली है, जिसकी उत्पत्ति भारत के ………… राज्य में हुई ?
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- असम
- कर्नाटक
उत्तर – असम
प्रश्न. निम्नलिखित में से क्या भारत के संविधान की विशेषता नहीं है ?
- संघीयता
- मूलभूत अधिकार
- सत्ता का विभाजन
- एकात्मक प्रणाली
उत्तर – एकात्मक प्रणाली
प्रश्न. जब सरकार का कुल राजस्व, उधार को छोड़कर, नियोजित व्यय से कम है, तो इसे क्या कहा जाता है ?
- घाटा वित्तीयन
- राजस्व घाटा
- अंदाजपत्र न्यूनता
- राजकोषीय घाटा
उत्तर – राजकोषीय घाटा
प्रश्न. भारत में सर्वोच्च शांति काल वीरता पुरस्कार कौन-सा है ?
- महावीर चक्र
- अशोक चक्र
- कीर्ति चक्र
- परमवीर चक्र
उत्तर – अशोक चक्र
प्रश्न. चावल की एक अनोखी किस्म, पोककल्ली, जो लवणता को बनाए रख सकती है, वह स्थानिक रूप से भारत के किस राज्य से है ?
- गोवा
- आंध्र प्रदेश
- केरल
- तेलंगाना
उत्तर – केरल
प्रश्न. भारत की जीडीपी की गणना के लिए कौन-सी संस्था जिम्मेदार है ?
- वित्त मंत्रालय
- मुख्य आर्थिक सलाहकार
- केंद्रीय सांख्यिकीय कार्यालय
- भारतीय रिजर्व बैंक
उत्तर – केंद्रीय सांख्यिकीय कार्यालय
प्रश्न. प्रजीवों (प्रोटीस्टा जीवों) द्वारा संचलन के लिए निम्न में से किस विशेषता का उपयोग किया जाता है ?
- क्षणभंगुरता (इफीमेरा)
- ऊर्ध्वहन्वस्थि (मेक्षीलिया)
- काल्पनिक जीव (चिमेरा)
- कशाभिका (फ्लैजेला)
उत्तर – कशाभिका (फ्लैजेला)
प्रश्न. पहले आधुनिक ओलंपिक खेल कब आयोजित किए गए थे ?
- 1943
- 1935
- 1921
- 1896
उत्तर – 1896
प्रश्न. भक्ति संत आंडाल, निम्नलिखित धार्मिक संप्रदायों में से किससे संबंधित थीं ?
- वैष्णव
- शक्ति
- शैव
- बौद्ध
उत्तर – वैष्णव
प्रश्न. ओजोन रिक्तीकरण (डीप्लेशन) किसके पास सबसे ज्यादा होता है ?
- महासागर
- भूमध्यरेखा
- ध्रुवों
- कटिबंधों
उत्तर – ध्रुवों
प्रश्न. निर्वाचक (कांस्टीट्यूट) सभा पहली बार …….. में मिली थी ?
- 1948
- 1947
- 1945
- 1946
उत्तर – 1946
प्रश्न. 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत में निम्नलिखित में से किस राज्य में जनसंख्या घनत्व सबसे कम है ?
- अरुणाचल प्रदेश
- सिक्किम
- हिमाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
उत्तर – अरुणाचल प्रदेश
प्रश्न. राग ‘मिया मल्हार का सृजन किसने किया था ?
- अमीर खुसरो
- तानसेन
- पंडित जसराज
- मीरा बाई
उत्तर – तानसेन
प्रश्न. भारत एक खोज (द डिस्कवरी ऑफ इंडिया)’ पुस्तक के लेखक कौन हैं ?
- इंदिरा गांधी
- महात्मा गांधी
- अटल बिहारी वाजपेयी
- जवाहरलाल नेहरू
उत्तर – जवाहरलाल नेहरू
प्रश्न. एक यूकेरियोटिक कोशिका में एक नामिक सहित झिल्ली (मेम्ब्रेन) से बंधे अंग होते हैं, जो कोशिकीय प्रक्रियाओं को …………. में कार्य करने में सहायक हैं ?
- समावेश
- विभाजन
- द्विमाजन
- अलगाव
उत्तर – अलगाव
प्रश्न. “स्वच्छता स्वतंत्रता से अधिक महत्वपूर्ण है” यह किसने कहा था ?
- जवाहरलाल नेहरू
- महात्मा गांधी
- सुभाष चंद्र बोस
- सी. राजगोपालाचारी
उत्तर – महात्मा गांधी
प्रश्न. डूरंड कप किस खेल से संबंधित है ?
- हॉकी
- फुटबॉल
- टेनिस
- क्रिकेट
उत्तर – फुटबॉल
प्रश्न. बेडावियलाइन दवा को निम्नलिखित में से किस बीमारी के इलाज के लिए विकसित किया गया था ?
- एमडीआर-टीबी
- अस्थिसंधिसोध (ऑस्टियोआर्थराइटिस)
- तीव्र अधिश्वेत रक्तता (एक्यूट मायलोईड ल्यूकेमिया)
- हैजा
उत्तर – एमडीआर-टीबी
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी अरब सागर में जाकर मिलती है ?
- नर्मदा
- गोदावरी
- कावेरी
- कृष्णा
उत्तर – नर्मदा
प्रश्न. हिमालय पहाड़ों का एक उदाहरण है ?
- खंड
- परत
- पठार
- ज्वालामुखी
उत्तर – परत